World

रूस की जनता को मिला कोरोना वैक्सीन का पहला बैच, अब भारत सहित पांच देशों में होगा क्लीनिकल ट्रायल

रूस में बनी कोरोना की वैक्सीन के पहले बैच को आम जनता के लिए लॉन्च कर दिया गया है. रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी है. रूस के गमेलिया रिसर्च सेंटर और रसियन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड ने इस स्पूतनिक वी नाम की वैक्सीन को बनाया है. मॉस्को.रूस में आम जनता को कोरोना वैक्सीन का पहला बैच मिल गया है, और अब भारत समेत पांच देशों में जल्द इसका क्लीनिकल ट्रायल भी होगा. रूसी स्वास्थ्य मंत्रालय की और से जैसे ही यह बयान सामने आया तो दुनिया के कई देशों ने राहत की सांस ली है. बयान में कहा गया है कि, "कोरोना वायरस से बचाने वाली स्पूतनिक वी वैक्सीन ने लैब में सभी जरूरी टेस्ट पास कर लिए हैं, इसके पहले बैच को आम जनता के लिए रिलीज़ कर दिया गया है.' उम्मीद यह भी जताई जा रही है कि आने वाले कुछ महीने में ही राजधानी मास्को के सभी लोगों को यह वैक्सीन दे दी जाएगी. इसके अलावा पूरे देश में टीकाकरण ...

45 साल बाद LAC पर भारत-चीन सैनिकों के बीच गोलाबारी, सीमा पर बढ़ा तनाव

लद्दाख. LAC पर चीन-भारत के बीच फायरिंग हुई है. पूर्वी लद्दाख इलाके में बीती रात चीन की सेना ने लद्दाख में एक बार फिर घुसपैठ की कोशिश की. भारतीय चौकी की तरफ फायरिंग की. जवाब में भारतीय सेना ने भी फायरिंग की. चीन ने पूरी घटना का दोष भारत पर मढ़ा. कहा, 'भारतीय सेना ने गैरकानूनी तरीके से एलएसी पार की और पैंगोंग झील के दक्षिणी किनारे में घुस आए. भारतीय सैनिकों ने ही पहले गोली चलाई. जवाब में चीनी सेना को जबरन फायरिंग करनी पड़ी.' गौर करने वाली बात यह है कि यह LAC पर फायरिंग कई दशकों बाद हुई है. भारत और चीन के बीच सीमा को लेकर तनाव कम होने के आसार फिलहाल नहीं दिख रहे हैं. सोमवार देर रात दोनों देशों के बीच हुए फायरिंग की यह घटना करीब 45 साल बाद हुई है. लद्दाख में भारत-चीन सीमा पर इससे पहले 1975 में गोलियां चली थीं. उस समय अरुणाचल प्रदेश के तुलुंग ला में असम राइफल्स के जवानों की पैट्रोलिंग ट...

सावधान! भारत बना दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा संक्रमित देश

नई दिल्ली. भले ही भारत में कोरोना संक्रमण के मामले में रिकवरी रेट बेहतर हो रही हो पर चिंता की बात यह है कि भारत दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा संक्रमित देश बन गया है. ब्राजील को पीछे छोड़ते हुए भारत दूसरे नंबर पर आ गया है. अब केवल अमेरिका ही इस मामले में भारत से ऊपर है. देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) के 76 हजार से अधिक नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या worldometer के मुताबिक 41 लाख 97,563 हो गई है. जबकि अमेरिका में यह आंकड़ा 64 लाख 45,859 है और ब्राज़ील में भारत से कम 41 लाख 23,000 है. हालांकि कोरोना से मरने वालों की बात करें तो भारत में हालात ब्राजील की तुलना में बेहतर हैं. भारत मे जहां 71,739 लोगों की अब तक इससे मौत हुई है तो ब्राज़ील में 1,26, 266 लोग मारे गए हैं. वहीँ दुनिया मे सबसे ज्यादा मौतें 1,93, 026 अमेरिका में हुई हैं. देश में कोरोना के सक्र...

फिर भिड़े भारत और चीन के सैनिक, भारतीय सीमा से खदेड़ा गया चीन के सैनिकों को

लद्दाख. भारत और चीन के सैनिकों के बीच एक बार फिर झड़प हुई है. दोनों ही तरफ से सैनिकों ने जमकर एक दूसरे पर वार किया. बताया गया है कि 29 अगस्त की रात यह झड़प पैंगोंग त्सो झील के पास हुई है. सरकार ने इस पर कहा है कि हमारे जाबांज जवानों ने चीनी सैनिकों की घुसपैठ को नाकाम कर दिया है. बताया जा रहा है कि भारतीय सैनिकों ने चीनी सैनिकों को भारतीय सीमा से पीछे खदेड़ दिया. उधर चुशूल में भारत और चीन के बीच ब्रिगेडियर कमांडर लेवल की बैठक चल रही है और इसमें ताजा विवाद पर चर्चा चल रही है. बीते 15 जून की रात गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ भारतीय सैनिकों की झड़प की घटना के बाद कई बार भारत और चीन बातचीत के लिए आमने-सामने आ चुके हैं लेकिन इस सीमा विवाद का कोई हल निकलता नहीं दिख रहा है. ऐसे हालात में कल हुई इस झड़प की घटना के बाद भारत और चीन के बीच सीमा विवाद पर तनाव और बढ़ सकता है....

भारत में आने वाली है कोरोना वैक्सीन! कितनी होगी कीमत, अभी किस स्टेज पर है?

नई दिल्ली. भारत में अब उम्मीदों भरे दिन लगातार सामने नजर आने लगे हैं. भारतीय वैज्ञानिक जिस तरह से दिन रात कोरोना वैक्सीन को तैयार करने में जुटे हैं उससे लगता है भारत दुनिया से पीछे नहीं रहने वाला है. बस अब कुछ और वक्त का इंतजार करना है यह वक्त है 2020 का अंत या फिर 2021 की शुरुआत. भारतीय बाजार में किसी भी सूरत में 2021 की शुरुआत में एक स्वीकृत टीका उपलब्ध हो जाने की उम्मीद बढ़ गई है. यह जानकारी शीर्ष वॉल स्ट्रीट रिसर्च और ब्रोकरेज फर्म, बर्नस्टीन रिसर्च की रिपोर्ट से मिली है. रिपोर्ट के मुताबिक वैश्विक स्तर पर चार संभावित टीके हैं, जिन्हें 2020 के अंत तक या 2021 की शुरुआत में स्वीकृति मिल जाने के अनुमान हैं. इनमें से दो टीके ऐसे हैं जिनमें भारत की भागीदारी है. एस्ट्राजेनेका व ऑक्सफोर्ड का वायरल वेक्टर टीका और नोवावैक्स का प्रोटीन सब यूनिट टीका वो दो टीके हैं जिनमें भारत ने भागीदारी है...

सेहत खराब, जापान के पीएम शिंजो आबे ने इस्तीफा दिया

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे स्‍वास्‍थ्‍य कारणों से अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया है. यह सब इसलिए क्योंकि शिंजो आबे का स्वास्थ्य फिलहाल ठीक नहीं है. लंबे समय से वो बीमार चल रहे हैं और उन्‍हें कई बार हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा है. बता दें कि शिंजो आबे को लंबे समय से आंत से जुड़ी बीमारी अल्सरट्रेटिव कोलाइटिस है. इसमें आंत में नासूर और सूजन जैसी समस्याएं होती हैं. जापान के सत्‍ताधारी दल ने कहा है कि आबे की तबीयत ठीक है, लेकिन उन्हें लागातार हॉस्पिटल जाना पड़ा रहा है. जिसपर सत्ताधारी दल ने भी चिंता जाहिर की है. इससे पहले भी बीमारी के चलते 2007 में शिंजो आबे ने कुछ वक्त का ब्रेक लिया था, तब उनके प्रधानमंत्री कार्यकाल के शुरुआती दिन थे. शिंजो आबे 2012 से लगातार जापान के प्रधानमंत्री हैं. इससे पहले वह 2006 में कुछ वक्त के लिए देश के पीएम बने थे....

सैनिकों ने इस देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को बंधक बनाया, पूरी दुनिया चिंता में

माली (पश्चिम अफ्रीका). देश और दुनिया में इस वक्त माली सबसे बड़ी चर्चा का केन्द्र बना हुआ है. राजधानी बामाको में विद्रोही सैनिकों ने राष्ट्रपति निवास और प्रधानमंत्री भवन को घेरकर बड़े पैमाने पर फायरिंग की, दहशत फैलाई. इतना ही नहीं राष्ट्रपति इब्राहिम बाउबकर कीता और प्रधानमंत्री बाउबो सिसे को बंधक बना लिया. पश्चिम अफ्रीकी देश माली में यह पूरा घटनाक्रम सेना ने देश के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के खिलाफ विद्रोह के तहत किया. पूरे देश में इस समय उथल-पुथल मची हुई है. माली में राष्ट्रपति इब्राहिम बाउबकर कीता के खिलाफ लंबे समय से प्रदर्शन हो रहे थे, जिसके बाद प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति से पद से हटने की मांग कर रहे थे. लेकिन अब हालात बेहद चिंताजन और हिंसक हो चुके हैं. विद्रोही सैनिकों ने माली के राष्ट्रपति का निजी आवास घेरकर गोलियां चलाई. सुरक्षा का जिम्मा जिन लोगों का था वो ही विद्रोह की राह पर आ गए. ...

ऑनलाइन पढाई के साइड इफैक्ट्स, बच्चे पेड़ पर चढ़कर पढने को मजबूर. देखें बुलंद भारत की बुलंद तस्वीर

महाराष्ट्र. यह तस्वीरें हैं महाराष्ट्र जिले के धड़गांव की. जहां इन दिनों स्कूली बच्चे कभी पेड़ पर बैठे दिखाई देते हैं तो कभी किसी पहाड़ी की चोटी पर. सुनने और देखने में यह थोड़ा अजीब जरुर लगे लेकिन जनाब यही बुलंद भारत की बुलंद तस्वीर है. जो ऑनलाइन शिक्षा को बढावा देने की हकीकत हमारे सामने रख रही है. दरअसल यह तस्वीर स्कूल भवन की कमी या किसी बाढ़ की वजह से नहीं है बल्कि खराब मोबाइल नेटवर्क के कारण सामने आई है. कोरोना के चलते ज्यादातर राज्यों में 31 अगस्त तक स्कूल बंद हैं, पर पढाई जारी है. वो भी ऑनलाइन पढाई. जिसके चलते स्टूडेंट्स को ऑनलाइन स्टडी मैटेरियल भेजा जाता है और ऑनलाइन ही पढाया जाता है. लेकिन नेटवर्क न होने से छात्र पढ़ाई नहीं कर पाते. पर रोज-रोज इस समस्या से कैसे बचा जाए, ऐसे में बच्चे अपनी डिजिटल क्लास का नेटवर्क पाने के लिए कभी पेड़ पर चढकर शिक्षा ग्रहण करते हैं तो कभी ऊंची पहाड़...

बीजेपी, RSS फेसबुक-वॉट्सएप को नियंत्रित कर फर्जी खबरें और नफरत फैलाते हैं: राहुल गांधी

नई दिल्ली. क्या भारत में बीजेपी और आरएसएस फेसबुक और व्हाट्स एप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को नियंत्रित करते हैं? सुनने में यह थोड़ा अजीब बयान जरुर लगे लेकिन राहुल गांधी ने कुछ ऐसे ही आरोप लगाए हैं. जिसके बाद सोशल मीडिया पर राजनीतिक प्रतिस्पर्धियों में एक नई बहस शुरू हो गई है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी, आरएसएस भारत में फेसबुक और वॉट्स एप को नियंत्रित करते हैं और इसके माध्यम से फर्जी खबरें और नफरत फैलाते हैं. दरअसल, अमेरिकी के प्रमुख अखबार द वॉल स्‍ट्रीट जर्नल में छपी एक रिपोर्ट को राहुल गांधी ने अपने ट्वीट का आधार बनाया है. अखबार WSJ ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि फेसबुक ने बीजेपी नेताओं के 'हेट स्‍पीच' वाली पोस्‍ट्स के खिलाफ ऐक्‍शन लेने में 'जान-बूझकर' क...

पहली बार न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर फहराया गया तिरंगा, तो दुनियाभर में हुए भारतीय स्वाधीनता दिवस के आयोजन

न्यूयॉर्क. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ना केवल भारत में बल्कि दुनियाभर में जश्न देखने को मिला. इस मौके पर न्यूयॉर्क में एम्पायर स्टेट बिल्डिंग को भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के रंगों से रोशन किया गया. वहीं न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर भी तिरंगा फहराया गया. यह पहली बार है जब इस प्रसिद्ध स्थल पर भारत का राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया. न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूत रणधीर जायसवाल ने टाइम्स स्क्वायर पर तिरंगा फहराया. कार्यक्रम का आयोजन फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन की ओर से किया गया. अमेरिका के अलावा दुनिया के विभिन्न हिस्सों में रह रहे भारतीयों ने भारत का 74वां स्वतंत्रता दिवस तिरंगा फहराकर, राष्ट्रगान और देश भक्ति भरे गीत गाकर पूरे जश्न के साथ मनाया. कोविड-19 महामारी के देखते हुए इस दौरन उन्होंने भौतिक दूरी और मास्क पहनने के नियम का अनुपालन किया गया. इंडोनिशिया, सिंगापुर, चीन, न्यूजीलैंड, ऑ...