World

प्रधानमंत्री का देश के नाम संबोधन, 80 करोड़ लोगों को नवंबर तक मुफ्त अनाज की घोषणा

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम संबोधन में एक बड़ी घोषणा की है. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का विस्तार नवंबर तक कर दिया गया है. इसके तहत 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज की योजना का लाभ मिल सकेगा. इस पर 90 हज़ार करोड़ रू. होंगे खर्च. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम अपने संबोधन में यह भी कहा कि जब से देश में अनलॉक-वन हुआ है, व्यक्तिगत और सामाजिक व्यवहार में लापरवाही भी बढती ही चली जा रही. पहले हम मास्क को लेकर, दो गज की दूरी को लेकर, 20 सेकेंड तक दिन में कई बार हाथ धोने को लेकर बहुत सतर्क थे. लेकिन अब वो गंभीरता खत्म हो गई है. पीएम मोदी ने कहा कि 'बीते 3 महीनों में 20 करोड़ गरीब परिवारों के जनधन खातों में सीधे 31 हजार करोड़ रुपए जमा करवाए गए. इस दौरान 9 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में भी 18 हजार करोड़ रुपए जमा हुए. भारत में 80 करोड़ से ज...

भारत में अनलॉक 2.0 गाइडलाइन्स जारी, कंटेन्मेंट जोन में 31 जुलाई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन

नई दिल्ली. भारत सरकार ने अनलॉक 2.0 की नई गाइडलाइंस जारी कर दी है. यह गाइडलाइन 31 जुलाई तक देशभर में प्रभावी रहेंगी. देशभर में कोरोना का खतरा अभी कम नहीं हुआ है जिसके चलते केंद्र सरकार ने अभी भी कई मामलों में सख्ती को जारी रखा है.   बड़ी बातें:   - लॉकडाउन 31 जुलाई तक कंटेनमेंट जोन में लागू रहेगा.कंटेनमेंट जोन में केवल आवश्यक कामों की इजाजत रहेगी. - देशभर के स्कूल-कॉलेज 31 जुलाई तक बंद रहेंगे. - रात के 10 बजे से लेकर सुबह के 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा, इस दौरान लोगों की आवाजाही पर रोक रहेगी. जरूरी गतिविधियों और कुछ अन्य को इससे छूट दी गई है. - मेट्रो रेल, सिनेमा हॉल, जिम, स्विमिंग पूल आदि भी 31 जुलाई तक बंद रखने का फैसला किया गया है. - केंद्र और राज्य सरकारों के ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट कंटेनमेंट जोन के बाहर खोले जा सकेंगे. 15 जुलाई से इन्‍हें खोलने की...

चीन के खिलाफ भारत ने की 'Digital Strike'. Tik Tok, Helo, UC browser सहित 59 चीनी मोबाइल एप भारत में बैन

नई दिल्ली. गलवान घाटी में  LAC पर हुए विवाद के बाद  भारत सरकार ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है.  भारत में सुरक्षा कारणों के चलते चीनी मोबाइल एप बैन कर दिए गए हैं.  देश की संप्रभुता, अखंडता को  इनसे खतरा बताया जा रहा था.  डाटा चोरी की शिकायतें लगातार मिल रही थी. चीन के खिलाफ भारत सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए 59 चीनी एप पर बैन लगा दिया है. इसमें फेमस एप TikTok, Helo और Likee भी शामिल हैं. आपको बता दें कि हाल ही में भारत और चीन के बीच हुई हिंसक झड़प में भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए थे, जिसके बाद देश में चीन के खिलाफ भारी गुस्सा है. लोग लगातार चीनी सामान के बहिष्कार की मांग कर रहे हैं. vocal for Local अभियान भी परवान पर चढ़ता नज़र आ रहा है. उसी कड़ी में चीन को यह बड़ा झटका दिया गया है. यह एप बैन:   1.Tik Tok 2. Shareit...

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ सड़कों पर कांग्रेस, सोनिया-राहुल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

नई दिल्ली. पेट्रोल डीजल के दामों को लेकर सोमवार को देशभर में कांग्रेस सड़कों पर उतरी और केन्द्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया. राहुल गांधी ने इस दौरान #SpeakUpAgainstFuelHike डि़जिटल कैंपेन लॉन्च किया. दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कमेटी के कुछ सदस्यों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया. तो देश के कुछ इलाकों में प्रदर्शनकारियों और पुलिस में तकरात भी देखने को मिली. PM पहले फ्रंटफुट पर खेले, लेकिन अब बैकफुट पर. भारत में लॉकडाउन फेल: राहुल गांधी   कांग्रेस की चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने #SpeakUpAgainstFuelHike अभियान के तहत एक वीडियो मैसेज जारी कर कहा कि 'कोरोना महामारी के बीच पेट्रोल-डीजल में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने देशवासियों का जीना बेहद मुश्किल कर दिया है. दिल्ली और अन्य बढ़े शहरों में पेट्रोल की कीमतें 80 रुपये प्रति लीटर के पार हो गई है. 25 मार्च को लॉकडाउ...

चीन से विवाद के बीच इंतजार खत्म, अगले महीने फ्रांस से भारत पहुंचेंगे 6 लडाकू राफेल विमान

नई दिल्ली. देश में जिस लडाकू विमान राफेल का बड़ी बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है वो विमान जुलाई में अंबाला पहुंचेंगे. पहले ये विमान मई में आने थे लेकिन कोरोना संकट के बीच डिलेवरी में देरी होना बताया जा रहा है. बड़ी बात यह है कि मई में जहां फ्रांस से केवल 4 विमान ही आने वाले थे वहीं अब 6 विमान आएंगे. भारत चीन सीमा विवाद के बीच भारतीय वायु सेना की ताकत को बढा देने वाले यह अत्याधुनिक सुविधाओं से लबरेज आकाश के अग्रज विमान काफी उम्मीद लेकर आ रहे हैं. गौरतलब है कि इससे पहले भारत में फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनिन ने कहा था कि भारत को 36 राफेल लड़ाकू विमानों की आपूर्ति में कोई देरी नहीं होगी और जिस समय सीमा को तय किया गया था, उसका सख्ती से पालन किया जाएगा. भारत ने फ्रांस के साथ सितंबर 2016 में 36 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद के लिए करीब 58,000 करोड़ रुपए की लागत से समझौता किया था....

मोदी ने कहा, 'हमें दोस्ती निभाना और आंखों में आंख डालकर जवाब देना आता है'. मन की बात में कही यह 10 बड़ी बातें.

नई दिल्ली. कोरोना संकट और चीन से सीमा विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के जरिए देशवासियों को संबोधित किया. इस दौरान चीन पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 'भारत दोस्ती निभाना भी जानता है और आंख उठाकर देखने वालों को जवाब देना भी जानता है.' साथ ही कहा, 'वीर जवानों की शहादत को देश हमेशा याद रखेगा.' प्रधानमंत्री ने एक बार फिर लोकल के लिए वोकल बनने का आह्वान किया.   10 बड़ी बातें: 1- 'लद्दाख में जो वीर शहीद हुए हैं उनके शौर्य को पूरा देश नमन कर रहा है. पूरा देश उनका कृतज्ञ है, उनके सामने नतमस्तक है. अपने वीर सपूतों के बलिदान पर उनके परिजनों में जो गर्व की भावना है देश के लिए जो जज़्बा है-यही तो देश की ताकत है. 2- 'भारत ने जिस तरह मुश्किल समय में दुनिया की मदद की, उसने आज शांति और विकास में भारत की भूम...

पतंजलि की कोरोना इलाज़ की दवा कोरोनिल के विज्ञापन पर रोक, NIMS का ट्रायल भी सवालों के घेरे में

नई दिल्ली. बाबा रामदेव को केंद्र सरकार ने बड़ा झटका दिया है. कोरोना को ठीक करने के दावे के साथ लॉन्च की गई बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि की दवा कोरोनिल के प्रचार-प्रसार पर केंद्र ने तुरंत प्रभाव से रोक लगा दी है. पहले इस दवा के लिए किये जा रहे दावों की जांच होगी. आयुष मंत्रालय ने पतंजलि को चेतावनी दी है कि ठोस वैज्ञानिक सबूतों के बिना कोरोना के इलाज का दावे के साथ दवा का प्रचार-प्रचार किया गया तो उसे ड्रग एंड रेमेडीज (आपत्तिजनक विज्ञापन) कानून के तहत संज्ञेय अपराध माना जाएगा और कार्रवाई की जाएगी. बाबा रामदेव ने जैसे ही मंगलवार को कोरोना को सात दिन में पूरी तरह ठीक करने के दावे के साथ दवा को लॉन्च किया, आयुष मंत्रालय हरकत में आया. आयुष मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पतंजलि ने ऐसी किसी दवा के विकसित करने और उसके ट्रायल की कोई जानकारी मंत्रालय को नहीं दी है. उन्होंने कहा कि ...

बाबा रामदेव ने की कोरोना की दवा लॉन्च, ट्रायल में 100 फीसदी रिकवरी का किया दावा

हरिद्वार. दुनिया के लिए इस वक्त की एक बड़ी खबर है. आयुर्वेद दवाओं के जरिए दुनियाभर में छा जाने वाले बाबा रामदेव ने दावा किया है कि उनकी दिव्य फार्मेसी और पतंजलि कंपनी ने कोरोना वायरस की पहली आयुर्वेदिक दवाई 'कोरोनिल' तैयार कर दी है. कोरोना वायरस की महामारी ने दुनियाभर में तबाही मचाई हुई है. लेकिन अबतक इसका तोड़ निकालने वाली कोई दवाई नहीं बनी है. ऐसे में योगगुरु बाबा रामदेव की पतंजलि कंपनी का यह दावा दुनियाभर को राहत देने वाला है. बाबा रामदेव ने बकायदा इसकी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी और कहा कि, ' दुनिया इंतजार कर रही थी कि कोरोना वायरस की कोई दवाई निकले, आज हमें गर्व है कि कोरोना वायरस की पहली आयुर्वेदिक दवाई को हमने तैयार कर लिया है. इस आयुर्वेदिक दवाई का नाम कोरोनिल है.' बाबा रामदेव के मुताबिक आज ऐलोपैथिक सिस्टम मेडिसन को लीड कर रहा है, हमने कोरोनिल बन...

हज़ारों फ़ीट की ऊंचाई पर भारतीय सेना ने किया योग, देखें 10 खास तस्वीरें

नई दिल्ली/ लद्दाख. पूरी दुनिया में विश्व योग दिवस बड़े स्तर पर आयोजित हुआ. दुनिया में योग दिवस मनाए जाने के क्रम में कई बेहद खास तस्वीरें सामने आईं जहां देश के सबसे दूरस्थ और दुर्गम इलाकों में तैनात भारतीय सेना के हीमवीरों का योगा दुनिया के आकर्षण का केन्द्र बना. लद्दाख में 18000 फीट की ऊंचाई पर तैनात जवानों के योग ने जहां लोगों का ध्यान खींचा वहीं भारत-चीन सीमा पर भी 14 हजार फीट की ऊंचाई पर किए गए योग की तस्वीरें भी देश के हौसले को परवान पर चढा देने वाली रही. जम्मू कश्मीर में तैनात जवानों ने भी शरीर को सक्षम रखने के साथ अंदरुनी तौर पर मजबूती के लिए योग के जरिए दुनिया को स्वस्थ रहने का संदेश दिया. बड़ी बात यह है कि माइनस में यहां तापमान था, और हाड़ गला और कपा देने वाली ठंड ने भी वीर जवानों के हौसले को तोड़ने का हर असंभव प्रयास किया बावजूद इसके जवानों ने अपने बुलंद हौसलों से यो...

भारत-चीन विवाद पर हुई सर्वदलीय बैठक, राजनीतिक दलों ने दिखाई एकजुटता

नई दिल्ली. भारत और चीन में सीमाओं पर चल रहे संघर्ष और तनातनी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्वदलीय बैठक बुलाई. बैठक में जहां सीमाओं की वास्तविक स्थिति पर चर्चा की गई वहीं वस्तु स्थिति से पार्टी के नेताओं को अवगत करवाया गया. इस बैठक में करीब 20 राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल हुए. इस बैठक में भारत-चीन बॉर्डर पर मौजूदा हालात पर चर्चा की गई. पीएम मोदी ने कहा कि 'न वहां कोई हमारी सीमा में घुसा हुआ है, न ही हमारी कोई पोस्ट किसी दूसरे के कब्जे में है. लद्दाख में हमारे 20 जांबाज शहीद हुए, लेकिन जिन्होंने भारत माता की तरफ आंख उठाकर देखा था, उन्हें वो सबक सिखाकर गए.' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बैठक की शुरुआत में चीन सीमा पर शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई.   10 बड़ी बातें: 1- सर्वदलीय बैठक में भाजपा, कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, अन्ना...