फिर भिड़े भारत और चीन के सैनिक, भारतीय सीमा से खदेड़ा गया चीन के सैनिकों को


लद्दाख. भारत और चीन के सैनिकों के बीच एक बार फिर झड़प हुई है. दोनों ही तरफ से सैनिकों ने जमकर एक दूसरे पर वार किया. बताया गया है कि 29 अगस्त की रात यह झड़प पैंगोंग त्सो झील के पास हुई है. सरकार ने इस पर कहा है कि हमारे जाबांज जवानों ने चीनी सैनिकों की घुसपैठ को नाकाम कर दिया है. बताया जा रहा है कि भारतीय सैनिकों ने चीनी सैनिकों को भारतीय सीमा से पीछे खदेड़ दिया.

उधर चुशूल में भारत और चीन के बीच ब्रिगेडियर कमांडर लेवल की बैठक चल रही है और इसमें ताजा विवाद पर चर्चा चल रही है. बीते 15 जून की रात गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ भारतीय सैनिकों की झड़प की घटना के बाद कई बार भारत और चीन बातचीत के लिए आमने-सामने आ चुके हैं लेकिन इस सीमा विवाद का कोई हल निकलता नहीं दिख रहा है. ऐसे हालात में कल हुई इस झड़प की घटना के बाद भारत और चीन के बीच सीमा विवाद पर तनाव और बढ़ सकता है.