State

जानें क्यों राजस्थान में 03 अक्टूबर की मध्यरात्रि से आगामी आदेश तक निषेधाज्ञा लागू की गई

जयपुर। पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों को शांतिपूर्ण, स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जयपुर जिले के सभी क्षेत्रों एवं सभी वर्ग के मतदाताओं एवं अभ्यर्थियों द्वारा अपने मत एवं अधिकार का प्रयोग करने तथा चुनाव प्रचार के दौरान अवांछित, असामाजिक, अवांछित एवं बाह्यक तत्वों की गतिविधियों को नियंत्रित करने तथा कानून व्यवस्था एवं लोकतांत्रिक बनाये रखने हेतु प्रतिबंधात्मक उपाय किए गए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में, जिला मजिस्ट्रेट, जयपुर संदेश नायक ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला जयपुर में जयपुर पुलिस आयुक्तालय (कमिश्नरेट) क्षेत्र के अलावा समस्त क्षेत्र जो जिला प्रशासन जयपुर ग्रामीण एवं कोटपूतली-बहरोड़ के क्षेत्र में है, क्षेत्र में प्रतिबन्ध लागू किया है। आदेशानुसार कोई भी व्यक्ति किसी ...

100 दिन में बदलेगा राजस्थान के शहरों का चेहरा, दिवाली से पहले पूरे होंगे जरूरी काम

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर नवनिर्वाचित नगरीय निकायों के प्रमुखों और उप प्रमुखों के साथ बैठक कर शहरों के विकास और प्रबंधन के लिए 100 दिन का रोडमैप तैयार करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिवाली से पहले एक माह के भीतर शहरों में सफाई, सड़क, बिजली, स्ट्रीट लाइट, सीवरेज, नालियों, रंग-रोगन और सौंदर्यीकरण से जुड़े जरूरी कार्य पूरे किए जाएं, ताकि राजस्थान के शहरों को विश्वस्तरीय स्वरूप दिया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरों का विकास योजनाबद्ध तरीके से होना चाहिए, ताकि आमजन को बेहतर शहरी सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों को सफाई, कचरा संग्रहण एवं निस्तारण, सड़कों की स्थिति, जलभराव, स्ट्रीट लाइट, पार्कों के रखरखाव, सौंदर्यीकरण, आवारा पशुओं, अतिक्रमण और सीवरेज जैसी स्थानीय समस्याओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। पद...

शेखावाटी के लिए वरदान यमुना जल समझौता- मिशन मोड पर हो काम - मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को यमुना जल समझौते के योजनाबद्ध क्रियान्वयन के लिए जल संसाधन विभाग की बैठक ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस परियोजना को मूर्त रूप देने के लिए मिशन मोड पर काम किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि शेखावाटी क्षेत्र के लिए यह परियोजना ऐतिहासिक है। समझौते के बाद अब जिस गति से आगे की प्रक्रिया चल रही है, उसे कायम रखते हुए नियमित रूप से मॉनिटरिंग की जाए।  मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जल संसाधन विभाग के अधिकारी फील्ड में जाकर परियोजना को गति प्रदान करें। उन्होंने एमओए के अनुरूप परियोजना के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। साथ ही, उन्होंने जरूरी मैनपावर के नियोजन के संबंध में भी निर्देशित किया। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने परियोजना पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से ऑस्ट्रेलिया के महावाणिज्य दूत पॉल मर्फी ने की शिष्टाचार भेंट

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर ऑस्ट्रेलिया के महावाणिज्य दूत पॉल मर्फी ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर दोनों के बीच राजस्थान और ऑस्ट्रेलिया के बीच आपसी सहयोग को और अधिक सुदृढ़ बनाने के विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि राजस्थान निवेश, उद्योग, शिक्षा, पर्यटन, खनन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि तथा कौशल विकास जैसे क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार निवेशकों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने के साथ-साथ आधुनिक आधारभूत सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई कंपनियों के लिए राजस्थान में निवेश और साझेदारी की व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं। महावाणिज्य दूत पॉल मर्फी ने राजस्थान की औद्योगिक प्रगति और निवेश-अनुकूल नीतियों की सराहना करते हुए दोनों पक्षों के बीच व्यापार, शिक्षा, ख...

डॉक्टर-इंजीनियर बनने में लाखों खर्च हो जाते हैं, सीएस बनने में लाख रुपए भी नहीं लगते:चांडक

भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (आईसीएसआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन जी.चांडक पहुंचे जयपुर, कंपनी सचिवों के साथ किया इंटरेक्शन। जयपुर। भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (आईसीएसआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन जी.चांडक ने कहा कि कंपनी सेक्रेटरी  एक ऐसा प्रोफेशन है, जिसमें युवा अपना करियर आसानी से बना सकते हैं। डॉक्टर—इंजीनियर बनने के लिए जहां लोगों को लाखों रुपए खर्च करने पड़ते हैं, जबकि सीएस बनने में पूरे एक लाख का खर्च भी नहीं आता है। उन्होंने दावा किया कि आज कंपनी सेक्रेटरी की बहुत डिमांड है। इसका नतीजा यह है कि एक भी सीएस आज बेरोजगार नहीं है। यह बात उन्होंने आईसीएसआई जयपुर चैप्टर की ओर से टोंक रोड स्थित एक होटल में आयोजित सेमिनार के दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए कही। उन्होंने कहा कि 12वीं के बाद छात्र इस कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं। पाठ्यक्रम तीन चरण फाउंडेशन, एग्जीक्यूटिव और प्रोफ...

डॉ. वीरेन्द्र लेजर आई हॉस्पिटल का कारनामा, करना था लेफ्ट आंख का ऑपरेशन, ​कर दिया राइट साइड का, पीड़िता ने पुलिस में दी शिकायत

डॉ. वीरेन्द्र अग्रवाल और उनके हॉस्पिटल के खिलाफ बजाज नगर थाना पुलिस जांच में जुटी। परिजनों ने सख्त कार्रवाई की मांग की। पीड़िता की गलत ऑपरेशन से आंख की रोशनी की भी क्षति हुई।  जयपुर। प्राइवेट अस्पतालों में इलाज की लापरवाही के मामले तो खूब देखे हैं लेकिन जयपुर के जाने माने डॉ. वीरेन्द्र लेजर आई हॉस्पिटल का कारनामा अलग ही है। जहां एक बालिका का उसके परिजन लेफ्ट आई का ऑपरेशन कराने गए थे और डॉक्टर साहब ने कर दिया राइट आई का। इतना ही नहीं ऑपरेशन थिएटर में मरीज को पहले ही अस्पताल प्रशासन की लापरवाही और गलती का अहसास हो गया था, उसने भी टोका कि शायद आप राइट साइड की आंख का ऑपरेशन करने जा रहे हो लेकिन मेरी लेफ्ट आंख का ऑपरेशन होना है लेकिन डॉक्टर और उनकी टीम ने एक ना सुनी और लेफ्ट के बजाए राइट आंख का ऑपरेशन कर दिया। “सेक्स पावर” बढाने के नाम पर डॉ. चिराग भंडारी पर फर्जीवाड़े का आ...

पथरी के ऑपरेशन में किडनी कर दी डैमेज, युवक की मौत के बाद डॉक्टर ने स्वीकारी लापरवाही

मध्य प्रदेश. सतना जिले में किडनी स्टोन के इलाज के दौरान एक युवक की मौत के बाद गंभीर हंगामा खड़ा हो गया। पन्ना जिले के देवेंद्रनगर निवासी रवि रजक को किडनी में पथरी की शिकायत थी, जिसके इलाज के लिए परिजन उसे सतना के मुख्तियारगंज स्थित पाठक नर्सिंग होम लेकर पहुंचे थे। जांच के बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी और 4 अप्रैल को करीब पांच घंटे तक सर्जरी की गई। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों ने लापरवाही बरती और जिस किडनी का इलाज किया जा रहा था, उसके अलावा दूसरी स्वस्थ किडनी पर भी कट लगा दिया, जिससे मरीज की हालत बिगड़ गई। परिजनों के मुताबिक, ऑपरेशन के बाद जब स्थिति गंभीर हुई तो डॉक्टरों ने आनन-फानन में टांका लगाकर मरीज को रीवा के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल रेफर कर दिया। वहां जांच में सामने आया कि दूसरी किडनी पर गहरा कट था और लगातार खून बहने तथा संक्रमण के कारण उसे भी निकालना पड़...

“सेक्स पावर” बढाने के नाम पर डॉ. चिराग भंडारी पर फर्जीवाड़े का आरोप, पहले रिश्वत लेते हुए भी हो चुके हैं एसीबी ट्रेप

जयपुर: राजधानी जयपुर से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां यौन क्षमता बढ़ाने के नाम पर कथित तौर पर अवैध दवाओं का कारोबार किया जा रहा था। यह पूरा नेटवर्क ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए संचालित हो रहा था, जिसे हाल ही में ड्रग विभाग और केंद्रीय एजेंसियों ने उजागर किया है। इस कार्रवाई ने ऑनलाइन हेल्थ प्रोडक्ट्स की विश्वसनीयता पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। छापेमारी में खुली पोल खुद को सेक्सोलॉजिस्ट बताने वाले डॉ चिराग भंडारी के गोपालपुरा स्थित भंडारी हॉस्पिटल में यह सेक्स पावर बढाने का गोरखधंधा चल रहा था। ड्रग कंट्रोल विभाग और सेंट्रल एजेंसियों ने संयुक्त कार्रवाई की। जांच के दौरान सामने आया कि अस्पताल के पते का इस्तेमाल कर एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से “ट्राइमेक्स” नाम से दवाओं का मिश्रण बेचा जा रहा था, जो नियमों के खिलाफ है। खतरनाक दवा कॉम्बिनेशन पर सवाल ...

निविक अस्पताल का संचालक डॉ. सोनदेव बंसल गिरफ्तार, पुलिस बोली आरजीएचएस दस्तावेज में फर्जीवाड़ा करने के मामले में एक्शन

जयपुर डीसीपी साउथ राजर्षि राज ने स्पष्ट किया कि अस्पताल के खिलाफ इलाज में लापरवाही के मामले में कार्रवाई नहीं की गई है। दस्तावेज में फर्जीवाड़ा करने के मामले में यह एक्शन लिया गया है। मामले में विभाग ने भी फर्जीवाड़े की शिकायत की थी। जिस पर जांच के बाद निजी अस्पताल संचालक को गिरफ्तार किया गया है। उधर प्राइवेट हॉस्पिटल्स एंड नर्सिंग होम्स एसोसिएशन ने जताई नाराजगी जयपुर। जयपुर। यह खबर जयपुर के मानसरोवर इलाके से सामने आई है, जहां एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया। दरअसल, निविक अस्पताल के संचालक डॉ. सोनदेव  बंसल को पुलिस ने हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई उस मामले में की गई है, जिसमें कुछ दिन पहले अस्पताल में भर्ती एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मृतका के परिजनों ने डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए थ...

भारत विकास परिषद की चित्रकूट शाखा का फाग उत्सव एवं वार्षिक चुनाव सम्पन्न

जयपुर। भारत विकास परिषद, चित्रकूट शाखा द्वारा फाग उत्सव एवं वार्षिक चुनाव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शाखा के वित्त सचिव पीयूष महर्षि ने वार्षिक प्रतिवेदन, और वित्तीय लेखा जोखा प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान शाखा के वार्षिक चुनाव का आयोजन हुआ, जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर डॉ रीता भार्गव, सचिव पद पर पीयूष महर्षि, कोषाध्यक्ष पद पर सुरेन्द्र सिंघानिया को चुना गया। चुनाव की सम्पूर्ण प्रक्रिया चुनाव अधिकारी मनोज मित्तल जी की देख-रेख में निष्पक्ष एवं सुचारु रूप से सम्पन्न हुई। इस विशेष अवसर पर प्रान्तीय सचिव संजीव भार्गव एवं आर.पी. राजू जी की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और अधिक बढ़ाया। समस्त निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए परिषद के सभी सदस्यों ने संगठन की उन्नति एवं समाजसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।...