World

सचिन पायलट सभी पदों से हटाए गए, गहलोत कैबिनेट से समर्थकों की भी छुट्टी

जयपुर. राजस्थान की सियासत में बडी हलचल हुई है सरकार से बगावत करने वाले सचिन पायलट और उनकी टीम के खिलाफ बडा एक्शन लिया गया है. विधायक दल की बैठक में अनुशासनात्मक कार्रवाई का प्रस्ताव पास होने के बाद पायलट खेमे के खिलाफ बडी कार्रवाई की गई. इस बैठक में अशोक गहलोत, केसी वेणुगोपाल, अजय माकन, रणदीप सुरजेवाला सहित कई विधायक मौजूद रहे. - राजस्थान में सियासी उठापट के बीच कांग्रेस सरकार ने विधायक दल की बैठक के बाद उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट को पद से हटाने की घोषणा. - पायलट कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पद से हटाते हुए शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा को नया प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की घोषणा की. - पायलट खेमे में लगातार सक्रिय रहे मंत्री रमेश मीणा और मंत्री विश्वेन्द्र सिंह को भी मंत्री पद से हटा दिया गया. - पायलट खेमे में मौजूद कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक और विधायक राकेश पारीक को भी सेवा...

सियासी संकट के बीच गहलोत ने दिखाई ताक़त, अब सचिन पायलट के दावे पर सवाल, इनकम टैक्स विभाग की 'सियासी एंट्री'

जयपुर. राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली सरकार पर से फिलहाल संकट टल गया है, यहां सत्ता में बने रहने के लिए जो नम्बर गेम गहलोत को चाहिए वो फिलहाल उनके पास नजर आ रहा है. बावजूद इसके सरकार को अस्थिर करने की साजिशें अभी भी सक्रिय मानी जा रही है. ऐसे में गहलोत ने आलाकमान से हरी झण्डी मिलने के बाद फिर से कांग्रेस और समर्थित निर्दलीय विधायकों की बाड़ेबंदी का फैसला किया है. होटल फेयरमाउंट में इस बाड़ेबंदी की व्यवस्था की गई है. अशोक गहलोत के निवास पर आयोजित कांग्रेस विधायक दल की बैठक में करीब 107 विधायक इस बैठक में शामिल हुए. सरकार में बने रहने के लिए अशोक गहलोत को 101 विधायकों का समर्थन चाहिए. गहलोत सरकार के मंत्रियों ने दावा किया है कि उनके पास 109 विधायकों का समर्थन है. इसके बाद पायलट का दावा कितना सच है इस पर सवाल उठा है. पायलट ने अपने पास तीस विधायकों का समर्थन होने और सरकार ...

महान अभिनेता अमिताभ बच्चन को हुआ कोरोना, नानावटी अस्पताल में भर्ती, अभिषेक बच्चन भी आए चपेट में

मुम्बई. बॉलीवुड (Bollywood) के महान अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) भी कोरोनावायरस से संक्रमित हो गए हैं. उन्हें शनिवार शाम मुंबई (Mumbai) के नानावटी अस्पताल (Nanavati Hospital) में भर्ती कराया गया है. बिग बी ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, "मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. मुझे अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है. अस्पताल अधिकारियों को सूचित कर रहा है. परिवार और कर्मचारियों का भी टेस्ट हुआ है, परिणाम की प्रतीक्षा की जा रही है. पिछले 10 दिनों में मेरे साथ जुड़े सभी लोगों से अनुरोध है कि कृपया खुद की जांच करा लें!" उधर बॉलीवुड के महान अभिनेता अमिताभ बच्चन के साथ ही उनके बेटे फ़िल्म अभिनेता अभिषेक बच्चन भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं. दोनों के जल्द स्वस्थ होने की पूरे देश में होने लगी दुआएं. पूरे परिवार का कोरोना टेस्ट किया गया. स्टाफ के भी ...

अमेरिका के 40 राष्ट्रपतियों के पसंदीदा परिधान बनाने वाली यह कंपनी हुई दिवालिया, हत्या के वक्त अब्राहम लिंकन ने पहन रखा था इसका कोट

न्यूयॉर्क (निमिषा सिंह). कोरोना संकट ने ना केवल भारत को बल्कि पूरी दुनिया के सामन स्वास्थ्य के साथ-साथ आर्थिक संकट भी खड़ा कर दिया है. इसी की ताजा बानगी है दुनिया की जानीमानी परिधान कंपनी ब्रूक्स ब्रदर्स (Brooks Brothers). कपड़ों के मामले में अमेरिका के लगभग सभी राष्ट्रपतियों की पहली पसंद रही करीब 200 साल पुरानी यह कंपनी भी अब कोरोना संकटकाल में दिवालिया हो गई है. कंपनी ब्रूक्स ब्रदर्स (Brooks Brothers) ने दिवालिया संरक्षण का आवेदन दायर कर दिया है. इसके साथ ही कोरोना महामारी का शिकार होने वाली कंपनियों में एक और बड़ा नाम जुड़ गया, जिसके बाद अमेरिकी आर्थिक जगत में चिंताएं लगातार बढती जा रही हैं. परिधान के मामले में एलिट वर्ग की सबसे पंसदीदा कंपनियों में शुमार ब्रूक्स ब्रदर्स की स्थापना न्यूयॉर्क में 1818 में हुई थी. बडी बात यह है कि इससे पहले भी इस कंपनी ने काफी बुरा दौर देखा और झेला ...

8 पुलिसकर्मियों के हत्यारे विकास दुबे का पुलिस ने किया एनकाउंटर में THE END

यूपी. आठ पुलिसकर्मियों का हत्यारा विकास दुबे पुलिस एनकाउंटर में मारा गया है. उज्जैन टू कानपुर के रास्ते में बताया जा रहा है विकास को जिस गाड़ी में लाया जा रहा था पहले वह गाड़ी पलटी और उसके बाद में विकास दुबे ने भागने की कोशिश की, इस कोशिश के साथ ही पुलिस ने विकास का एनकाउंटर कर दिया. हालांकि इस पूरे एनकाउंटर पर सवाल उठने लाजमी है क्योंकि कुछ लोगों ने पहले ही विकास दुबे के एनकाउंटर होने की आशंका जता दी थी विकास दुबे की डेड बॉडी को अस्पताल लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. गौरतलब है कि लंबे समय तक चली खोजबीन के बाद आखिरकार उत्तर प्रदेश के कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मुख्य आरोपी विकास दुबे को मध्य प्रदेश के उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तारी के बाद विकास दुबे को मध्य प्रदेश के उज्जैन से यूपी लाया जा रहा था. पुलिस विकास को लेकर कानपुर पहुंच गई थी. जहा...

LAC तनाव: चीन गलवान घाटी से 1.5-2 Km. पीछे हटा, बॉर्डर पर तनाव कम होने के आसार

लद्दाख/नई दिल्ली. पिछले लम्बे समय से भारत और चीन के बीच LAC पर चल रहा तनाव अब कहीं कम होने के आसार बने हैं. LAC के पास चीनी सेना ने आखिरकार अपने टेंट हटाने शुरू कर दिए हैं. दोनों सेनाओं के उच्चाधिकारियों में हुई बातचीन के बाद चीनी सेना करीब डेढ किलोमीटर तक पीछे हट गई है. वहीं भारत भी पीछे हट गया है. इस पूरे मामले पर चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि 'शांति स्थापित करने के लिए अग्रिम मोर्चे पर कुछ कदम उठाए गए हैं, इनमें सैनिकों को वापस हटाने की प्रक्रिया शुरू हुई है.' ईस्टर्न लद्दाख में गलवान एरिया में एलएसी के पास पीछे हटने की यह सहमति सूत्रों के मुताबिक 30 जून को हुई कोर कमांडर स्तर की मीटिंग में बनी, जिसके बाद ही गलवान क्षेत्र के डिसइंगेजमेंट यानी सैनिकों का पीछे हटने की शुरूआत की. गलवान एरिया में 15 जून की रात को दोनों देशों के सैनिकों के बीच जिस पट्रोलिंग पॉइंट-14 पर झड़प हुई थी...

अक्ष ऑप्टिफाइबर कंपनी पर लगे बड़े घोटाले के आरोप, कंपनी के स्वतंत्र निदेशक ने ही 600 करोड़ के घोटाले का लगाया आरोप

नई दिल्ली. ऑप्टिफाइबर, नेटवर्क कनेक्टिविटी, एनर्जी इफिसिएंट प्रोडक्ट्स, ऑप्टिक लेंस, स्मार्ट सिटी, ई-मित्रा, आईटी सहित कई क्षेत्रों में काम करने वाली जानी मानी कंपनी अक्ष ऑप्टिफाइबर विवादों में घिरती नजर आ रही है. कंपनी पर प्रमोटर्स को कम से कम 600 करोड़ रुपए की चपत लगाने का बड़ा आरोप लगा है. बड़ी बात यह है कि आरोप लगाने वाला कोई और नहीं बल्कि कंपनी के ही एक स्वतंत्र निदेशक अरविंद गुप्ता हैं. उन्होंने वित्‍त मंत्रालय और बोर्ड को लिखी चिट्ठियों में यह आरोप लगाया है. आरोप लगाते हुए कहा कि कंपनी प्रमोटर्स ने कानून कायदे ताक में रखकर फर्जी कंपनियां यानी Shell Companies बनाईं और अज्ञात पार्टियों से सौदे किए. इतना ही नहीं इन फर्जी कंपनियों के जरिये गोल्‍ड-प्‍लेटेड तक इम्‍पोर्ट किया. और तो और विदेश से की गई खरीदारी जितने की हुई उसकी वास्तविक कीमत से ज्यादा के ज्‍यादा के च...

राधास्वामी सत्संग केन्द्र में बना 20 फुटबॉल के मैदान जितना बड़ा दुनिया का सबसे बड़ा कोविड केयर सेंटर

नई दिल्ली. एक ओर जहां दुनियाभर में कोरोना महामारी लाखों लोगों की जान ले चुकी है और हाहाकार मचा है. उसी चुनौतीपूर्ण माहौल के बीच कई भारतीय लोगों और संस्थाओं ने दुनिया के सामने वो मिसाल पेश की है जो हर किसी के लिए नजीर बने है. संकट की इस घड़ी में लगातार सेवाएं देने वाला राधास्वामी सत्संग केन्द्र अपने सामाजिक उत्तरदायित्व और जनसेवा के लिए एक बार फिर दुनिया में चर्चा का केन्द्र बन गया है. रविवार को दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल छतरपुर स्थित राधा स्वामी सत्संग ब्यास केंद्र पहुंचे और दुनिया के सबसे बडे कोविड केयर सेंटर की शुरुआत की. इस दौरान कोविड केयर सेंटर की जिम्मेदारी संभाल रहे आईटीबीपी के महानिदेशक एसएस देसवाल भी उनके साथ थे. बिना समय गवाए रविवार से यहां पर कोरोना संक्रमित मरीजों को आइसोलेट करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई. 10,000 बेड की क्षमता वाले इस कोविड केयर सें...

लेह में चीन की सीमा के पास पहुंचे PM मोदी, बोले 'जवानों की बहादुरी से दुनिया को भारत की ताकत का पता चला'

लेह. भारत और चीन के बीच चल रहे सीमा विवाद के बीच शुक्रवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अचानक सुबह लद्दाख पहुंच गए. गलवान की झड़प के 18 दिन बाद ही पीएम मोदी के अचानक हुए इस दौरे से ना केवल चीन और पाकिस्तान बौखला गए बल्कि दुनिया के कई देश भी चौंक गए. दुनियाभर की नजर पीएम के इस दौरे पर रही. बड़ी बात यह रही कि इस दौरे की पहले से किसी को भी भनक नहीं थी. सिर्फ चुनिंदा लोगों को ही पीएम की इस यात्रा की सूचना थी जिन्होंने उनकी यात्रा को पूरी तरह से सुरक्षित बनाया. पीएम के साथ चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और आर्मी चीफ एमएम नरवणे भी मौजूद रहे. उत्तरी सेना और 14 कॉर्प्स के कमांडर ने प्रधानमंत्री को बॉर्डर के हालात की जानकारी दी. मोदी ने नीमू में 11 हजार फीट ऊंची फॉरवर्ड लोकेशन पर आर्मी, एयरफोर्स और आईटीबीपी के जवानों से बात की और उनका हालचाल जाना, हौसला बढाया. नीमू से LAC की दूरी स...

MP में शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार, 28 नए मंत्रियों ने ली शपथ

मध्य प्रदेश. कोरोना संकट और लोक डाउन के बीच लंबे इंतजार के बाद आखिरकार भाजपा की शिवराज सरकार का गुरुवार को मंत्रिमंडल विस्तार किया गया, जिसमें राजभवन में करीब 28 विधायको ने मंत्री पद की शपथ ली. इसमें शिवराज सिंह के पिछले मंत्रिमंडल में सीनियर विधायक व पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव भूपेंद्र सिंह यशोधरा, राजे विजय शाह ने मंत्री पद की शपथ ली. इस शपथ ग्रहण के साथ ही अब शिवराज के मंत्रिमंडल में 34 मंत्री हो गए है. बड़ी बात यह रही कि मंत्रिमंडल विस्तार में ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे के 12 नेता मंत्री बने हैं. शिवराज की पुरानी टीम से गोपाल भार्गव, भूपेंद्र सिंह, यशोधरा राजे और विश्वास सारंग मंत्री बने हैं. प्रभुराम चौधरी, महेंद्र सिसोदिया, इमरती देवी और प्रद्युम्न सिंह कमलनाथ सरकार में मंत्री रह चुके हैं. शिवराज की टीम में अब सीएम समेत 34 मंत्री, पिछली बार मिनी कैबिनेट में 5 मंत्रियों ने शपथ ल...