World

डोनाल्ड ट्रम्प और उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव

न्यूयॉर्क. दुनिया की सबसे बड़ी महाशक्ति के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं. उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप भी संक्रमित हो गई हैं. ट्रंप ने ट्वीट कर इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा है कि अगले कुछ दिनों के लिए वे अपनी पत्नी संग क्वारंटीन रहेंगे. बता दें कि इससे पहले ट्रंप की निजी सलाहकार के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आई थी. इसके बाद ट्रंप ने ट्वीट कर बताया था कि वे अपने टेस्ट के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं....

लो चीन ले आया अब यह नया वायरस, बुखार के साथ प्रजनन शक्ति कर सकता है खत्म

चीन. दुनिया की आंखों की किरकिरी बना चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. अभी उसकी लापरवाही से कोरोना का कहर दुनियाभर में आतंक मचाए हुए हैं, कोरोना संक्रमण समाप्त होने का नाम भी नहीं ले रहा है कि एक नए वायरस ने चीन में दस्तक दे दी है. इतना ही नहीं इस वायरस से चीन में लोगों में तेज संक्रमित होने का दौर भी शुरू हो गया है. बड़ी बात यह है कि आमतौर पर यह बीमारी मवेशियों को होती है. और यदि यह बीमारी इंसानों को हो जाए तो संक्रमण से तेज सिरदर्द, बुखार और बेचैनी होती है. यह ऐसी बीमारी है जिसकी वजह से पुरुषों और महिलाओं के अंडकोष खराब हो सकते हैं. इसके अलावा यह प्रजनन क्षमता और प्रजनन प्रणाली को पूरी तरह से खत्म कर सकता है. बता दें चीन के गांसू प्रांत में अब तक 21,847 लोगों की जांच की जा चुकी है. इनमें से 4,646 लोग प्राइमरी तौर पर पॉजिटिव पाए गए हैं. जबकि, 3245 लोग स्पष्ट तौर पर इस बीमारी से संक्...

गद्दार निकला यह पत्रकार, चीन के लिए कर रहा था जासूसी, गिरफ्तार

नई दिल्‍ली. फ्रीलांस पत्रकार राजीव शर्मा को दिल्ली पुलिस ने चीन के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि यह गिरफ्तारी 14 सितंबर को कर ली गई थी लेकिन खुलासा अब किया गया. राजीव शर्मा से पूछताछ के बाद गिरफ्तार किए गए उनके दो सहयोगी भी गिरफ्तार किए हैं जिनमें एक चीनी महिला और नेपाली पुरुष दिल्ली के महिपालपुर में एक कंपनी चलाते हैं. जहां से वे चीन को दवाएं एक्सपोर्ट करते थे और चीन से भेजे गए पैसे को शेल कंपनियों के जरिये यहां से एजेंटों को दिया जाता था. राजीव शर्मा को डेढ़ साल में चीन की इंटेलिजेंस एजेंसी से करीब 40 लाख रुपए मिले. एक इनपुट के लिए 73 हजार रुपए से ज्यादा मिलते थे. राजीव चीनी समाचार एजेंसी ग्लोबल टाइम्स के लिए भी लेख लिखते रहे हैं. पुलिस के मुताबिक पत्रकार राजीव शर्मा ने 6 महीने में चीन से करीब 50 लाख से ज्‍यादा रुपये लिए. दिल्‍ली पुलिस के स्‍पेश...

PAYTM ना KARO! Google ने Paytm को प्ले स्टोर से हटाया, 4 घंटे बाद ही वापसी. जानें ऐसी क्या वजह रही

नई दिल्ली. गूगल ने प्‍ले स्‍टोर से पेटीएम का मेन ऐप हटा दिया है. हालांकि इसके बाकी ऐप्‍स अभी मौजूद हैं. गैम्‍बलिंग से जुड़ी गूगल की पॉलिसीज का उल्‍लंघन करने के आरोप पर गूगल प्ले स्टोर ने यह फैसला लिया है. गूगल ने डेवलपर्स को बकायदा इस मसले पर नोटिस भी भेजा था, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर यह एक्शन लिया गया. उधर अचानक हर इस घटनाक्रम से Paytm और उसके ग्राहकों दोनों में हड़कंप मच गया जिसके बाद Paytm कंपनी ने बयान जारी कर कहा कि ग्राहकों का सारा पैसा सुरक्षित है. गूगल ने अपने ब्लॉग पोस्ट में Paytm पर नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए कहा है कि हम ऐसे एप को जगह नहीं दे सकते जो ऑनलाइन कैश वाले गेम्स, जुए या सट्टा का आयोजन करते हों. पेटीएम 'PayTM First Games' के ज़रिए पैसे जीतने का दावा करती है. हालांकि इस पूरे घटनाक्रम के बाद सारा घटनाक्रम इतना तेजी से बदला कि ...

चीनी जासूसी का भंडाफोड़. मोदी, सोनिया, मनमोहन, गहलोत, योगी, अम्बानी, अडानी सहित 350 सांसदों की जुटाई जानकारी

नई दिल्ली. चीन बेहद खतरनाक खेल खेल रहा है. ना केवल LAC पर बल्कि भारत के भीतर भी चीन जासूसी के झंडे गाड़ने के काम कर रहा था. इंडियन एक्सप्रेस ने यह खुलासा किया है. जिसके बाद पूरे देश में हड़कंप मच गया है. इतना ही नहीं चीन भारत सहित अन्य देशों के बड़े नेताओं की भी जासूसी करा रहा है. भारत की बात करें तो चीन मोदी, सोनिया, मनमोहन, 24 मुख्यमंत्री, 350 संसद सहित 1350 लोगों की जानकारी जुटाकर उनकी जासूसी में जुटा था. चीनी कंपनी शेनझेन इंफोटेक और झेन्हुआ इंफोटेक इस जासूसी के काम को अंजाम दे रहे हैं. शेनझेन इंफोटेक कंपनी ये जासूसी चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की सरकार के लिए कर रही है. इस कंपनी का काम दूसरे देशों पर नजर रखना है और जरूरी तथ्य जुटाना है. चीन की यह जासूसी कंपनियां भारत के करीब 24 मुख्यमंत्रियों की जासूसी कर रही है. जिनमे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममत...

देसी वैक्‍सीन का पहले ही चरण में कमाल, बंदरों में किया कोरोना वायरस का सफाया

नई दिल्ली. भले ही भारत में दुनिया के अन्य देशों के साथ सीरम इंस्टिट्यूट की ऑक्‍सफर्ड वैक्‍सीन का ट्रायल रोक दिया गया हो लेकिन कोरोना की जंग में अच्छी खबरें आने का सिलसिला अभी भी जारी है. देश के वैज्ञानिक और चिकित्सक कोरोना संकटकाल का मुकाबला करने के लिए दिन रात एक किए हुए हैं. BIG NEWS: भारत में 64 लाख लोग मई में ही हो चुके थे कोरोना संक्रमित! पूरी खबर पढें. अब जो बड़ी और अच्छी खबर आई है वो यह है कि भारत बायोटेक की कोरोना वायरस वैक्‍सीन 'कोवैक्सिन' का जानवरों पर ट्रायल सफल रहा है. खुद कंपनी ने इसकी घोषणा करते हुए बताया कि Covaxin ने बंदरों में वायरस के प्रति ऐंटीबॉडीज विकसित की, जो अच्छे संकेत हैं. कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि लैब के अलावा जीवित शरीर में भी यह वैक्‍सीन कारगर साबित हुआ है. भारत बायोटेक ने इसके लिए पहले चरण में खास तरह के बंदरों को वैक्...

जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश का निधन

नई दिल्ली. जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश का निधन हो गया है. वह 81 वर्ष के थे और पिछले कई दिनों से गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे. लिवर सिरोसिस से पीड़ित अग्निवेश के कई प्रमुख अंगों ने काम करना बंद कर दिया था. दिल्ली के इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बाइलियरी सांइसेज में इलाज करवा रहे थे. लगातार वरिष्ठ चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था लेकिन आखिरकार समाज में सामाजिक हितों के लिए लड़ने वाले यह सामाजिक कार्यकर्ता हम सब को अलविदा कह गए....

भारत में 64 लाख लोग मई में ही हो चुके थे संक्रमित! ICMR के सीरो सर्वे में बड़ा खुलासा

नई दिल्ली. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद यानी इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने पूरे देश में किए गए सीरो सर्वे (Sero Survey) के पहले दौर के नतीजों का ऐलान किया तो बड़ा हड़कंप मच गया. सर्वे में ना केवल भारत की ग्रामीण आबादी को लेकर चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए बल्कि यह भी संकेत मिले हैं कि भारत में मई की शुरुआत तक ही 64,68,388 लोगों के कोरोना वायरस संक्रमण के चपेट में ले चुका था. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सर्वेक्षण के निष्कर्षों से संकेत मिलता है कि भारत में ‘सीरोप्रेवलेंस’ (प्रसार) समग्र रूप से कम था और मई 2020 के मध्य तक केवल 1% व्यस्क आबादी ही सार्स-COV-2 की चपेट में आई थी. गौरतलब है कि कारोना सीरो सर्वे में किसी संक्रमित क्षेत्र में रहने वाले लोगों के खून के सीरम की जांच की जाती है. इस सर्वे में लोगों के शरीर में कोरोना वायरस से लड़ने वाले एंटीबॉडीज की...

भारत सहित दुनियाभर में कोरोना के ताजा हाल क्या है? यह 10 बडे फैक्ट बताएंगे असली स्थिति

नई दिल्ली. दुनियाभर में कारोना संक्रमण के केस लगातार बढ रहे हैं. हालात काबू में आत नहीं दिखाई दे रहे हैं. इस बीच यदि हम ताजा आंकड़ों की बात करें तो दुनिया में अमेरिका, भारत और ब्राजील ऐसे देश हैं जहां इस वक्त सबसे ज्यादा हाहाकार मचा है. भारत में कोरोना के मामले और मौत की संख्या रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ रही है. दुनिया के 54% मामले अमेरिका, भारत और ब्राजील में सामने आए हैं. कोरोना से दुनिया के 44% लोगों की मौत इन्हीं तीन देशों में हुई है. वहीं 54% मरीज भी इन देशों में ठीक भी हुए हैं.   10 बड़े फैक्ट: 1- दुनियाभर में कोरोना संक्रमण के अब तक 2 करोड़ 80 लाख 52, 222 केस सामने आए हैं. 9 लाख 8 हजार 475 संक्रमित लोगों की मौत हो चुकी है. 2 करोड 12 लाख 404 लोग अब तक संक्रमण से रिकवर यानी ठीक हो चुके हैं. 2- कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा केस 65 लाख 49,771 इस वक्त अमेरिका में हैं. दूस...

भारतीय वायु सेना के बेडे में शामिल हुए फाइटर प्लेन राफेल

अंबाला. भारतीय वायु सेना में राफेल फाइटर विमान शामिल हो गए हैं. अंबाला वायु सैनिक अड्डे में विधिवत रूप से राफेल विमान भारतीय वायु सेना के बेड़े में शामिल किए गए जो कि विमान वायु सेना के 17 वें स्क्वाड्रन, "गोल्डन एरो" का हिस्सा बने. भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे. पांच राफेल विमानों का पहला जत्था 27 जुलाई को फ्रांस से अंबाला के वायु सैनिक अड्डे पर पहुंचा था. गुरुवार को हुए कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फ्रांस की डिफेंस मिनिस्टर फ्लोरेंस पार्ले की मौजूदगी में सर्वधर्म यानी हिंदू, मुस्लिम, सिख और इसाई धर्म के अनुसार पूजा-अर्चना कार्यक्रम हुआ. इसके बाद एयर-शो भी आयोजित किया गया, जिसमें एक के बाद एक कई विमानों ने प्रदर्शन किया और ध्रुव हेलीकॉप्टर की सारंग टीम ने भी करतब दिखाए. ...