भारत. देश और दुनिया में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आयोजन धूमधाम से मनाया जा रहा है. कोविड-19 संकट के बीच भी श्रद्धा का सेलाब उमड़ा दिखाई दे रहा है. हालांकि मंदिरों में श्रीकृष्ण की झांकियां सजी हैं लेकिन भक्तों की भीड़ को इस बार मंदिर तक पहुंचकर दर्शन की इजाजत नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं हम भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से बहुत कुछ सीख सकते हैं. उन्हें रियल मैनेजमेंट गुरु भी कहा जाता है, जिनके सिद्धांत और सोच हम सबको आत्मसात करने की जरुरत है.
श्रीकृष्ण की सिखाई गई बातें युवाओं के लिए इस युग में भी उतनी ही महत्वपूर्ण हैं, जितनी अर्जुन के लिए रहीं. श्रीकृष्ण का दिया व्यवहारिक ज्ञान का सार आज भी हमारे जीवन को उन्नति की राह पर ले जा सकता है. बस जरुरत है अनुशासन के साथ उनके जीवन को आत्मसात करने की.
हमारे जीवन का सबसे अहम सत्य यह है कि जो इंसान इस धरती पर आता है वह कभी ना कभी धरती की मिट्टी में स...
मास्को. जिस कोरोना वायरस के खात्मे के लिए पूरी दुनिया रात दिन एक किए हुए है, और पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है. इन सबके बीच सबसे बड़ी राहत की खबर है कि रूस ने पहली कोरोना वैक्सीन तैयार कर ली है. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को इसका ऐलान किया. इसके मार्फत COVID-19 के खिलाफ स्थाई इम्यूनिटी विकसित की जा सकती है. जो कोरोना को पस्त करने और धूल चटाने में सक्षम है.
रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए कहा कि 'आज सुबह दुनिया का पहला कोरोना वायरस का टीका तैयार कर लिया गया है. जिसका इस्तेमाल उनकी बेटी पर भी किया जा चुका है.' पुतिन के मुताबिक कि उनकी बेटी ने भी इसका टीका लिया है, पहले उसका बुखार टीके के बाद बढ़ा लेकिन बाद में काबू में आने लगा. इसके अलावा उन्होंने दावा किया कि कुछ लोगों को टीका लगने के बाद कोरोना का कोई लक्षण नहीं ह...
नई दिल्ली(राकेश दाधीच). भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ी महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए 101 से ज्यादा रक्षा उपकरणों की खरीद पर रोक लगा दी. साथ ही ऐलान किया कि अब आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत इनका निर्माण देश में ही किया जाएगा. यानी रक्षा उत्पादन के स्वदेशीकरण को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने कमर कस ली है.
इन 101 वस्तुओं में सिर्फ सामान्य उपकरण या वस्तुएं ही शामिल नहीं हैं बल्कि उच्च तकनीक वाले हथियार सिस्टम भी शामिल हैं, जैसे आर्टिलरी गन, असॉल्ट राइफल्स, ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, एलसीएच रडार आदि आइटम. यह वो उपकरण हैं जो हमारी रक्षा सेवाओं की जरूरतों को पूरा करने में अहम योगदान देते हैं.
भारत सरकार के इस निर्णय से भारतीय रक्षा उद्योग को खुद के डिजाइन और विकास क्षमताओं का उपयोग करके या फिर डीआरडीओ द्वारा विकसित तकनीकों को अपनाकर सशस्त्र बलों की आवश्यकताओं को पूरा करने...
मास्को/नई दिल्ली. देश और दुनिया के लिए राहत की बड़ी खबर है. विश्वभर में कोरोना के कोहराम से मचे हाहाकार पर जल्द ही शिकंजा कसने वाला है. कोरोना को मात देने वो जादुई दवा अब तैयार हो चुकी है जिसका इंतजार दुनियाभर को था. मौत की चित्कारों और हाहाकार के बीच लोगों की प्रार्थना का ही असर है कि अब कोरोना वायरस वैक्सीन को लेकर दुनिया का इंतजार खत्म होता दिख रहा है.
रूस के स्वास्थ्य मंत्री मिखाइल मुराश्को ने दावा किया है कि 'रूस की वैक्सीन ट्रायल में सफल रही है. रूस रक्षा मंत्रालय और गमलेया नैशनल सेंटर फॉर रिसर्च द्वारा तैयार वैक्सीन के क्लिनिकल ट्रायल में 100 फीसदी सफल परिणाम मिले हैं. अब अक्टूबर में रूस में बडे पैमाने पर लोगों के टीकाकरण काम काम शुरू होगा. वैक्सीन को लगाने में आने वाला पूरा खर्च रूस की सरकार उठाएगी.'
इतना ही नहीं...
अयोध्या. पीएम नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर का भूमि पूजन किया. 29 साल पहले मोदी ने एक कहा था कि वह राम मंदिर बनने के बाद ही अयोध्या आएंगे. आज मोदी का वो संकल्प पूरा हो गया. अयोध्या में आज के दिन के लिए व्यापक तैयारी की गई थीं. शहर को पूरी तरह से सजाकर राममय बनाया गया. बड़ी संख्या में साधु संत भी अयोध्या में मौजूद रहे. वैसे मंदिर में भूमि पूजन कार्यक्रम के लिए करीब 175 लोगों को ही न्योता भेजा गया था. चांदी की ईंट राममंदिर शिलान्यास पर रखी गई.
राम मंदिर के भूमि पूजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या पहुंचकर सबसे पहले हनुमानगढ़ी के दर्शन किए. इसके बाद रामजन्मभूमि परिसर पहुंचकर भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए. पीएम मोदी लगभग तीन घंटे अयोध्या में रहे और मंदिर निर्माण के लिए शुभ मुहूर्त में शिलान्यास किया. भूमि पूजन से पहले पीएम मोदी ने राम जन्मभूमि परिसर में पारिजात वृक्ष ...
नई दिल्ली. भारतीय वायुसेना के बेडे में अब राफेल का जलवा देखने को मिलेगा. अंबाला में भारतीय वायु सेना के एयरबेस पर पांचों राफेल विमान की हैप्पी लैंडिंग हुई. ये विमान फ्रांस से 7 हजार किलोमीटर की दूरी तय करके भारत पहुंचे. भारत ने वायुसेना के लिये 36 राफेल विमान खरीदने के लिये चार साल पहले फ्रांस के साथ 59 हजार करोड़ रुपये का करार किया था.
पांच राफेल विमानों ने सोमवार को फ्रांसीसी शहर बोडरे में मेरिनैक एयर बेस से उड़ान भरी थी. बेड़े में तीन सिंगल सीटर और दो डबल सीट वाले विमान शामिल हैं. इन्हें भारतीय वायुसेना में इसके 17वें स्क्वाड्रन के हिस्से के रूप में शामिल किया जा रहा है. अंबाला एयर बेस पर 'गोल्डन एरो' के रूप में भी जाना जाता है. पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ जारी गतिरोध के बीच राफेल मौजूदा परिदृश्य में भारत के लिए एक गेम चेंजर होगा. कहा जा रहा है कि यह भारत की वायुशक्ति को कई ...
जयपुर. राजस्थान की जनता कोरोना से त्रस्त है. देशभर में कोरोना ने कोहराम मचा रखा है. लेकिन राजस्थान की सियासत के रखवाले हैं कि बाड़ेबंदी में जुटे हैं. बड़ी बात यह है कि पिछले 1 सप्ताह से राजस्थान सरकार के मंत्री और विधायक होटल फेयरमोंट में फिल्में देखने में मशगूल हैं. मुगल-ए-आजम जैसी फिल्मों के 'जब प्यार किया तो डरना क्या...' जैसे गाने के सुरों से सुर मिला रहे हैं. फुटबॉल से लेकर कैरम, और इटेलियन डिश का आनंद ले रहे हैं.
शोले के गब्बर का डायलॉग 'कितने आदमी थे, विधायकों की जुबान पर चढ़ा नज़र रहा है. लाफ्टर शो हो रहे हैं, और वो हर पकवान उस जनता के चुने हुए विधायकों को मिल रहे हैं जिस गरीब जनता को इस संकट के दौर में दो वक्त का राशन तक नहीं मिल रहा. पर किसी को कोई चिंता नहीं. ऐसा लग रहा है जैसे रोम जल रहा हो और नीरो बांसुरी बजा रहा हो. कोई मानेसर में गरीब जनता को भूलकर सत्ता गिराने ...
नई दिल्ली. देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोशल मीडिया प्लेटाफॉर्म ट्विटर पर लोकप्रियता लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है. इसी कड़ी में अब मोदी के फॉलोअर्स की संख्या 6 करोड़ पहुंच गई है. बड़ी बात यह है कि पिछले 10 माह में मोदी के 1 करोड़ फॉलोअर्स बढ़े.
माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जहां 6 करोड़ लोग फॉलो करते हैं, वहीं पीएम मोदी 2,354 लोगों को फॉलो करते हैं. मोदी ट्विटर पर भारत ही नहीं दुनिया भर के उन नेताओं में शामिल हैं जिन्हें सबसे अधिक फॉलो किया जाता है. वैश्विक स्तर पर भी मोदी की ट्वीटर पर लोकप्रियता लगातार बढती जा रही है. मोदी ने साल 2009 में ट्विटर पर अपना अकाउंट चालू किया था, जिसके बाद से लगातार उनकी लोकप्रियता बढती गई. देश में इस वक्त कोई भी इस मामले में मोदी से आगे नहीं है.
माना जाता है कि ट्विटर का इस्तेमाल भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का...
जयपुर. राजस्थान की सियासत में एक नया गेम शुरू हो चुका हैं. राजनीति रोमांच और संभावनाओं का खेल है. साम, दाम, दण्ड, भेद, झूठ, फरेब वो सार दाव पेच यहां इस्तेमाल किए जा रहे हैं जो कई दशकों बाद राजस्थान की सियासत में देखने को मिले हैं. राजस्थान में कांग्रेस की सियायत का विवाद अब न्यायालय तक पहुंच गया है. राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित 19 समर्थकों ने राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष के नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंच कर याचिका लगाई हालांकि हाईकोर्ट में याचिका पर गुरुवार को सुनवाई टल गई. पायलट कैंप ने राजस्थान विधानसभा द्वारा अयोग्य करार दिए गए विधायकों की याचिका में संशोधन करने के लिए समय मांगा है. हाईकोर्ट में याचिका सचिन पायलट का समर्थन वाले विधायक पृथ्वीराज मीणा ने दाखिल की थी. इस बीच राजस्थान की गहलोत सरकार भले ही खुद के पास 109 और पायलट खेमा खुद के ...
जयपुर. सचिन पायलट ने राजस्थान के सियासी घटनाक्रम पर कांग्रेस सरकार द्वारा उनके खिलाफ लिए गए एक्शन पर चुप्पी तोड़ी. देश की एक बड़ी न्यूज एजेंसी और एक बडे मीडिया हाउस से बात करते हुए साफ कहा कि 'वो सौ बार कह चुके हैं कि वो बीजेपी में नहीं जा रहे हैं.' गौरतलब है कि पायलट खेमे पर लगातार बगावत के आरोप लगने के बीच मंगलवार को उनके और उनकी टीम के खिलाफ बडे एक्शन लिए गए जिसके बाद पहली बार पायलट ने खुलकर अपने मन की यह बात कही.साथ ही कहा कि 'राहुल गांधी ने जब से इस्तीफा दिया है तभी से गहलोत और उनके ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के दोस्तों ने मेरे खिलाफ मोर्चा खोल लिया. तभी से मेरे लिए आत्मसम्मान मुश्किल हो गया.'
सचिन पायलट ने कहा कि मुझपर आरोप लग रहे हैं कि मैं भाजपा के साथ मिलकर सरकार गिराना चाहता हूं.भाजपा से मिलकर सरकार गिराने की बात करना गलत है.
उधर कांग्रेस ने राजस्थान...