World

भारत-मंगोलिया संयुक्त कार्य समूह बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई

नई दिल्ली। भारत-मंगोलिया संयुक्त कार्य समूह की 11वीं बैठक आज 10 फरवरी 2023 को नई दिल्ली में आयोजित की गई। दोनों पक्षों ने विभिन्न द्विपक्षीय रक्षा सहयोग पहलों की प्रगति की समीक्षा की, सहयोग के मौजूदा क्षेत्रों को और बढ़ाने के लिए उपायों की पहचान की और इस सम्बन्ध में स्पष्ट कदम उठाए। बैठक के दौरान, दोनों पक्षों ने कोविड-19 महामारी से जुडी बाधाओं के बावजूद दोनों देशों के बीच चल रहे रक्षा सहयोग पर संतोष व्यक्त किया। डॉ. अजय कुमार, संयुक्त सचिव, रक्षा मंत्रालय, भारत और ब्रिगेडियर जनरल गनखुयाग दावगदोर्ज, राज्य सचिव, रक्षा मंत्रालय, मंगोलिया की सह-अध्यक्षता में, संयुक्त कार्य समूह महामारी के बाद पहली बार व्यक्तिगत रूप से मिले। दोनों पक्षों ने दोनों देशों के बीच बढ़ते संबंधों को स्वीकार किया। ध्यान देने योग्य है कि भारत ने 1955 में मंगोलिया के साथ राजनयिक संबंध स्थापित किए थे। उलानबटार में भार...

नेपाल में बड़ा विमान हादसा, लैंडिंग से 10 सेकेंड पहले लगी आग, पहाड़ी से टकराकर खाई में गिरा, 5 भारतीय समेत 68 यात्री और 4 क्रू मेंबर थे सवार

काठमांडू। नेपाल में रविवार सुबह बड़ा विमान हादसा हो गया। यति एयरलाइंस का प्लेन ATR-72 पहाड़ी से टकराकर खाई में जा गिरा। हादसा कासकी जिले के पोखरा में पुराने एयरपोर्ट और पोखरा एयरपोर्ट के बीच हुआ। प्लेन में 5 भारतीय समेत 68 यात्री और 4 क्रू मेंबर सवार थे। नेपाल के स्थानीय मीडिया के मुताबिक, अब तक 42 लोगों के शव निकाल लिए गए हैं। चश्मदीदों का कहना है कि हादसे में कोई भी नहीं बचा। हादसे की जो तस्वीरें और फुटेज सामने आई हैं, उसमें यह हादसा बेहद भयावह नजर आ रहा है। सिविल एविएशन अथॉरिटी का कहना है कि लैंडिंग से 10 सेकेंड पहले विमान में आग की लपटें दिखाई दीं। इसलिए मौसम की खराबी के कारण दुर्घटना होने की बात नहीं कही जा सकती है। पहले कहा जा रहा था कि हादसा खराब मौसम की वजह से हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फ्लाइट ने काठमांडू से पोखरा जाने के लिए सुबह 10:30 बजे उड़ान भरी ...

चीन में कोरोना से 35 दिनों में 60,000 लोगों की मौत

चीन में बीते 35 दिनों में कोरोना से करीब 60 हजार लोगों की मौत हुई है। यह आंकड़ा केवल उन्हीं लोगों का है, जिनकी मौत अस्पतालों में हुई है। ऐसे में कोरोना से मरने वालों की संख्या ज्यादा होने की संभावना है। चीन सरकार द्वारा कोरोना प्रतिबंधों में ढील देने के बाद इतनी बड़ी संख्या में मौत का यह पहला खुलासा है। नेशनल हेल्थ कमीशन के तहत ब्यूरो ऑफ मेडिकल एडमिनिस्ट्रेशन के प्रमुख जिओ याहुई ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 8 दिसंबर से 12 जनवरी के बीच 59,938 कोविड से संबंधित मौतें दर्ज की गई हैं। उन्होंने कहा कि वायरस की वजह से रेस्पिरेटरी फेल्योर होने से 5,503 मौतें हुईं। इसके अलावा 54,435 वो लोग शामिल हैं, जिन्हें कोविड के साथ दूसरी बीमारियां भी थीं। शनिवार को चीन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि मरने वालों की औसत आयु 80.3 वर्ष थी, जिसमें 65 वर्ष से अध...

साउथ कोरिया में बस-ट्रक की टक्कर के बाद टनल में आग, 6 की मौत

साउथ कोरिया के ग्वाचियान शहर में एक्सप्रेस-वे टनल से गुजर रही एक बस और ट्रक में टक्कर हो गई। इसके तुरंत बाद धमाका हुआ, जिससे टनल में आग लग गई। इस भयानक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। 37 लोग घायल हो गए। घायलों में तीन की हालात गंभीर है। ट्रक में कौन-सा सामान था और बस में कितने यात्री सवार थे, इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी है। घटना से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसमें घटनास्थल पर धुएं का गुबार देखा जा सकता है। लोग सांस नहीं ले पा रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की गाडिय़ां मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। 20 लोगों को रेस्क्यू किया गया। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रूसी संघ के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ टेलीफोन पर बात की

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज रूसी संघ के राष्ट्रपति महामहिम व्लादिमीर पुतिन के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने एससीओ शिखर सम्मेलन के साथ-साथ समरकंद में अपनी बैठक के बाद, ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग, व्यापार और निवेश, रक्षा और सुरक्षा सहयोग और अन्य प्रमुख क्षेत्रों के साथ-साथ द्विपक्षीय संबंधों के कई पहलुओं की समीक्षा की। यूक्रेन में चल रहे संघर्ष के संदर्भ में, प्रधानमंत्री ने बातचीत और कूटनीति के अपने आह्वान को दोहराया क्योंकि यही एकमात्र उपाय है। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति पुतिन को जी-20 में भारत की मौजूदा अध्यक्षता के बारे में जानकारी दी और इसकी प्रमुख प्राथमिकताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने शंघाई सहयोग संगठन की भारत की अध्यक्षता के दौरान दोनों देशों के एक साथ काम करने की भी उम्मीद जताई। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे के साथ नियमित संपर्क में रहने पर सहमति व्यक्त की।...

तवांग में चीनी सैनिकों से झड़प में ना हमारे किसी सैनिक की मृत्यु हुई, ना ही कोई गंभीर रूप से घायल हुआ: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

नई दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारत और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को लोकसभा में बयान द‍िया। रक्षा मंत्री स‍िंंह ने कहा कि हमारे किसी सैनिक की मृत्यु नहीं हुई है, न ही कोई गंभीर रूप से घायल हुआ है। इस मामले को राजनयिक माध्यमों से चीन के साथ भी उठाया गया है। मैं सदन को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हमारी सेनाएं हमारी सीमाओं की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं और इसे चुनौती देने के किसी भी प्रयास को विफल करने के लिए तैयार हैं। इससे पहले राजनाथ स‍िंंह ने इस मसले पर अपने आवास पर बैठक बुलाई थी। इस हाई लेवल बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर, सीडीएस लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान और तीनों सेनाओं के प्रमुख, एनएसए अजीत डोभाल समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी संसद स्‍थ‍ित अपने दफ्तर में तवांग में हुई भारत चीन झड़प पर...

भारत को कोरिया गणराज्य के आर्थिक विकास सहयोग कोष (ईडीसीएफ) ऋण के संबंध में समझौते पर हस्ताक्षर

नागपुर-मुंबई सुपर कम्युनिकेशन एक्सप्रेसवे परियोजना पर इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम की स्थापना के लिए 245.081 अरब कोरियाई वॉन (लगभग 1,495.68 करोड़ रुपये) के आर्थिक विकास सहयोग कोष (ईडीसीएफ) ऋण के संबंध में भारत सरकार और कोरिया गणराज्य सरकार के बीच एक समझौते पर आज यहां हस्ताक्षर किए गए। इस परियोजना का उद्देश्य इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) एवं यातायात केंद्र (ट्रैफिक सेंटर) की स्थापना के जरिए यातायात प्रबंधन में दक्षता बढ़ाना, टोल संग्रह प्रणाली (टीसीएस) की स्थापना के जरिए टोल प्रबंधन में दक्षता बढ़ाना, और कोरिया गणराज्य से प्रौद्योगिकी के हस्तांतरण के जरिए आईटीएस एवं इसके ओएंडएम का एक टिकाऊ मॉडल स्थापित करना है। कोरिया गणराज्य को अक्टूबर, 2016 में विकास सहयोग के लिए भारत के आधिकारिक विकास सहायता (ओडीए) साझेदार के रूप में नामित किया गया था। यह कोरिया गणराज्य की सरकार...

रक्षा मंत्री और उनके कंबोडियाई समकक्ष ने सिएम रीप में पहली बार भारत-आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता की

कंबोडिया। वर्ष 2022 में भारत-आसियान संबंधों की 30वीं वर्षगांठ मनाने के लिए कंबोडिया के सिएम रीप में आज भारत-आसियान रक्षा मंत्रियों की पहली बैठक आयोजित की गई, जिसे 'आसियान-भारत मैत्री वर्ष' के रूप में भी मनोनीत किया गया है। बैठक की सह-अध्यक्षता रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह और कंबोडिया के उप प्रधानमंत्री व राष्ट्रीय रक्षा मंत्री जनरल टी बान ने की। यह कार्यक्रम कल होने वाली 9वीं आसियान-रक्षा मंत्रियों की बैठक (एडीएमएम) प्लस से पहले आयोजित हुआ। रक्षा मंत्री ने अपने संबोधन में आसियान देशों के साथ भारत के ऐतिहासिक एवं मजबूत संबंधों का उल्लेख किया। भारत-आसियान संबंध हाल ही में 12 नवंबर, 2022 को कंबोडिया में आयोजित आसियान-भारत शिखर सम्मेलन के दौरान व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ चुके हैं।  राजनाथ सिंह ने जोर देकर कहा कि हिन्द-प्रशांत क्षेत्र में आसियान की केंद्रीयता भार...

इंग्लैंड बना T-20 क्रिकेट का वर्ल्ड चैम्पियन, पाकिस्तान को धूल चटाई, 5 विकेट से हराया

मेलबर्न। पाकिस्तान का टी 20 वल्र्ड कप जीतने का सपना चकनाचूर हो गया है। मेलबर्न में खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को धो कर रख दिया। इंग्लैंड ने टी 20 वर्ल्ड कप 2022 का खिताब जीत लिया। इंग्लैंड का दूसरी बार टी 20 वर्ल्ड कप जीता है। बडी बात यह है कि इस समय इंग्लैंड के पास वन डे वल्र्ड कप का भी खिताब है। बेन स्टोक्स और मोइन अली की जबरदस्त पारी के दम पर इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हरा दिया। इंग्लैंड ने पाकिस्तान को पटकनी दी। इसी के साथ पाकिस्तान का वर्ल्ड कप जीतने का सपना धरा रह गया।...

एलन मस्क ने ट्विटर के दिवालिया होने की आशंका जताई, कर्मचारियों को सप्ताह में 80 घंटे काम करने फरमान

सेन फ्रांन्सिको। 44 अरब डॉलर में ट्विटर को खरीदने के बाद पहली बार कर्मचारियों को संबोधित करते हुए एलन मस्क ने फर्म के दिवालिया होने की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि हमें फायदे की स्थिति में आने के लिए सप्ताह में 80 घंटे तक काम करना होगा। इसके अलावा ऑफिस में मुफ्त खाने जैसी सुविधाएं भी खत्म की जाएंगी। यही नहीं कोरोना काल में वर्क फ्रॉम होम जैसी जो सुविधा दी गई थी, उसे भी तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया है। मस्क का कहना है कि जो भी ऑफिस नहीं आएगा, उसे लेकर यह मान लिया जाएगा कि उसने इस्तीफा दे दिया है। जानकार मानते हैं कि कर्मचारियों से ज्यादा काम लेने और उन्हें प्रेरित करने के लिए उनकी ओर से आर्थिक संकट वाली बात कही गई है। वह यह संदेश देना चाहते हैं कि यदि लोगों ने गंभीरता के साथ काम नहीं किया तो फिर ट्विटर मुश्किल हालातों में होगा। उल्लेखनीय है कि एलन मस्क के हाथों में कंपनी की क...