महाजन. भारत और अमेरिकी सेना के बीच में संयुक्त युद्धाभ्यास देश के पश्चिमी सीमा से सटे पाकिस्तान के अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर के समीप शुरू हो गया है. राजस्थान के बीकानेर क्षेत्र के महाजन फायरिंग रेंज में यह द्विपक्षीय प्रशिक्षण अभ्यास शिविर शुरू हुआ है जिसमें अमेरिकी सैनिकों के साथ भारतीय सैनिक दल भी शामिल है. इस महत्वपूर्ण युद्धाभ्यास में हिस्सा लेने 270 अमेरिकी सैनिकों का दल 5 फरवरी को भारत पहुंच चुका था. यह युद्धाभ्यास करीब दो सप्ताह यानी 21 फरवरी तक चलेगा. दोनो देशों की सेना का यह 16वां युद्धाभ्यास है जो कि सेना की दक्षिण और पश्चिमी कमान द्वारा विश्वस्तरीय ट्रेनिंग नोड के रूप में तैयार की गई एशिया की सबसे बड़ी महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में शुरू हुआ है.
बताया जा रहा है कि इस द्विपक्षीय अभ्यास में भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व सप्त शक्ति कमान की 11 वीं बटालियन जम्मू कश्मीर राइफल्स कर...
जयपुर. केन्द्र सरकार के आम बजट के बाद अब राजस्थान सरकार अपना बजट पेश करने जा रही है. 10 फरवरी से राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र की शुरूआत होने जा रही है. वित्त विभाग के अधिकारियों ने अधिकतर बजट प्रस्तावों को करीब करीब फाइनल टच दे दिया है. विभिन्न संगठनों, एनजीओ, उद्यमियों, विशेषज्ञों, विभागों और उनके मंत्रियों अधिकारियों से राम मशवरे के बाद बजट को बेहतर बनाने की कवायद की जा रही है. लेकिन इस बीच राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र हंगामेदार रहने के भी पूरे आसार हैं. इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 8 फरवरी की दोपहर तक राजस्थान विधानसभा में विधयकों द्वारा अब तक 3067 सवाल लगाए जा चुके हैं. जिनमें विधायकों द्वारा लगाए गए तारांकित और अतारांकित दोनों तरह के सवाल शामिल हैं. कई विधायक तो ऐसे हैं जिन्होंने एक एक विधायक ने ही कई विभागों से जुड़े सवाल लगाए हैं. सबसे ज्यादा सवाल शिक्षा, चिकित्सा एवं...
जयपुर. ‘‘संस्कृति युवा संस्था’’ की ओर से एक भव्य समारोह में होटल ग्रांड उनियारा में राजस्थान की 38 प्रतिष्ठित प्रतिभाओं को ‘राजस्थान गौरव‘ के अलंकरण से विभूषित किया गया.
कार्यक्रम में ऑन लाइन मुख्य अतिथि राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि 'प्रदेश की विभूतियों को सम्मानित करना अपने आप में एक अतुलनीय कार्य है और संस्कृति युवा संस्था पिछले 25 वर्षों से राजस्थान की विभिन्न प्रतिभाओं को गरिमा पूर्ण तरीके से ‘राजस्थान गौरव’ के अलंकरण से विभूषित कर रही है. ये अपने आप में एक अनूठा कार्य है.'
इस अवसर पर कृषि के क्षेत्र में पद्मश्री श्याम सुंदर पालीवाल, अजमेर की संभागीय आयुक्त-डॉ. वीना प्रधान, बीकानेर में पुलिस अधीक्षक- प्रीति चन्द्रा, कोटा ग्रामीण में पुलिस अधीक्षक-शरद चौधरी, अयोध्या में मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम की 821 फुट ...
चमोली.उत्तराखंड के चमोली में एक बड़ा हादसा हुआ है. नंदा देवी नेशनल पार्क के अंतर्गत कोर जोन में स्थित ग्लेशियर टूटने से तबाही मच गई. रैनी गांव के पास ऋषि गंगा तपोवन हाइड्रो प्रोजेक्ट का बांध टूट गया है, जिससे बड़ा नुकसान हुआ है. ग्लेशियर टूटने से बाढ़ जैसे हालात बन गए. उत्तराखंड सरकार के मुताबिक इस हादसे में 100 से 150 लोगों के बहने की आशंका है. सबकी तलाश शुरू कर दी गई है. इसमें कई मजदूरों भी शामिल हैं. मोके पर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम ने मोर्चा संभाल लिया है. प्रशासन ने हरिद्वार तक हाई अलर्ट जारी कर दिया है. यह अभी प्रारंभिक सूचना है ज्यादा अपडेट का इंतजार किया जा रहा है....
जयपुर. राजस्थान सरकार ने खनन पट्टों से निकलने वाले खनिज पर देय राजस्व की वसूली के लिए 83 रॉयल्टी ठेकों की ई-प्लेटफार्म पर नीलामी प्रकिया शुरु कर दी है. इससे पहले पिछले दिनों 60 ठेकों की नीलामी प्रक्रिया शुरु की जा चुकी है.
प्रमुख सचिव माइंस अजिताभ शर्मा के मुताबिक यह ठेके खनिजों के जारी खनन पट्टों आदि से निकाले जाने वाले खनिज पर वसूल किए जाने वाले रॉयल्टी कलेक्शन कान्ट्रेक्ट (आरसीसी), एक्सेस रॉयल्टी कलेक्श्खन कॉन्ट्रेक्ट (ईआरसीसी), जिला स्तरीय मिनरल फाउण्डेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी), राज्य स्तरीय मिनरल एक्सप्लोरेशन ट्रस्ट (आरएसएमईटी) आदि के दिए जाएंगे. उन्होंने बताया कि 794 करोड़ रुपए की आरक्षित राशि के इन ठेकों की ई-नीलामी सूचना विभाग द्वारा 29 जनवरी को जारी कर दी गई है.
इससे देश-दुनियां में कहीं से भी कोई भी व्यक्ति इस ई-नीलामी प्रक्रिया में हिस्सा ले सकेगा. उन्होंने बताया कि ई-आ...
जयपुर. सीनियर IAS और जयपुर संभागीय आयुक्त डॉ. समित शर्मा और सीकर के CMHO होने के साथ-साथ डॉक्टर्स के नेता डॉ. अजय चौधरी के बीच विवाद बढ़ गया है. मामला सिर्फ इतना सा था कि सीकर में आयोजित एक बैठक के दौरान संभागीय आयुक्त ने खुद सीएमएचओ द्वारा कोरोना गाइडलाइन की उल्लंघन करने पर उन्हें न केवल नसीहत दी बल्कि कलेक्टर द्वारा सीएमएचओ को इस गंभीर लापरवाही के लिए चार्जशीट भी जारी करने के निर्देश दिए.
मामले में सीएमएचओ डॉ अजय चौधरी को चार्जशीट दी तो सीएमएचओ ने इसे व्यक्तिगत विद्वेष बता दिया. और बिना संभागीय आयुक्त का नाम लिए कहा कि जिस मीटिंग में 150 लोग बैठे हुए हैं उसमें बगैर मॉस्क कौन उल्लंघन कर रहा है? साथ ही कहा कि 'कोरोना काल में दिन रात डयूटी देने वाले डॉक्टर्स एक जगह एकत्र होकर खुद को बूस्ट अप कर रहे थे. वो डीसी को नागवार गुजरा. जबकि, शाहजहांपुर बॉर्डर पर किसानों के बीच जाने वा...
नई दिल्ली.राजस्थान के शाहजहांपुर बॉर्डर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी करेंगे किसानों के समर्थन में सभा. 12 और 13 फरवरी को राजस्थान आएंगे. राजस्थान कांग्रेस प्रभारी अजय माकन ने ट्वीट कर यह जानकारी दी. इसके साथ ही कांग्रेस तैयारियों में जुट गई है.
राजस्थान में राहुल गांधी के प्रस्तावित दौरे को लेकर पार्टी ने नेताओं को जिम्मेदारियां सौंप दी हैं. इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे और सीएम अशोक गहलोत से मुलाकात की. राहुल गांधी के दौरे को लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद अब पार्टी संगठन आगामी कार्यक्रमों की तैयारी में जुट गया है....
जयपुर. राजस्थान सरकार ने नई आबकारी नीति जारी कर दी है. साथ ही इसमें कोरोना संकटकाल में बर्बाद हुए उद्योग धंधों को राहत देने के लिहाज से कई स्तर पर राहत भी दी है. इसी कड़ी में अब बीयर की एमआरपी में 30 से 35 रूपए की कमी कर दी गई है. वहीं देशी मदिरा की अधिकतक खुदरा मूल्य में भी कोई वृद्धि नहीं की गई है. राजस्थान सरकार के वित्त (राजस्व) शासन सचिव टी. रविकांत ने नई आबकारी नीति के आदेश जारी किए हैं. राजस्थान सरकार ने जारी की नई आबकारी नीति में कोरोना संकटकाल में बर्बाद हुए उद्योगों और पर्यटन क्षेत्र को बढावा देने के लिए भी कई महत्वपूर्ण कदम उठाएं हैं.
10 बड़ी राहत
1. बीयर पर अतिरिक्त आबकारी ड्यूटी में 10 फीसदी की कमी की गई.
2. भारत निर्मित विदेश मदिरा एवं विदेशी आयातीत मदिरा के अलावा अन्य आबकारी उत्पादों पर कोविड सरचार्ज समाप्त.
3. देशी मदिरा की अधिकमत खुदरा मूल्य में ...
जयपुर. राजस्थान सरकार ने पहली बार रवेन्यू बढाने के लिहाज से एक नवाचार किया है. इसके तहत अब शराब की दुकानों की लाॅटरी निकालने के बजाए हर दुकान का अलग अलग ऑनलाइन ऑक्शन होगा. जिससे जो सबसे ज्यादा बोली लगाएगा दुकान उसी का अलाॅट हो जाएगी. राजस्थान सरकार ने इस नए आइडिया पर काम इसलिए किया है ताकि इससे राजस्व आय में इजाफा हो सके. साथ ही केवल सीरियल प्लेयर ही इसमें शामिल हो सकें. राजस्थान सरकार ने 2021-2022 की नई आबकारी नीति जारी करते हुए यह नई व्यवस्था लागू करने का फैसला किया है. राजस्थान सरकार के वित्त (राजस्व) शासन सचिव टी. रविकांत ने नई आबकारी नीति के आदेश जारी किए हैं. इस नई पहल से शराब की दुकानों के आवंटन में पारदर्शिता आएगी. किसी भी तरह के आरोप प्रत्यारोपों की आशंकाओं और विवादों पर विराम लगेगा.
अनुमानित राजस्व आय 13 हजार करोड़ की रखी गई है. इस पाॅलिसी में कोरोना स...
राजस्थान के चूरू जिले के हमीरवास थाना क्षेत्र में गैंगवार में 4 लोग मारे गए हैं। ढाणी मौजी गांव में दिनदहाड़े यह गैंगवार संपत नेहरा गैंग और प्रदीप स्वामी गैंग के बीच हुई. जिसमें दिनदहाड़ जमकर गोलियां चलीं. दोनों ही गैंग में लम्बे समय से आपकी रजिंश है वर्चस्व की लड़ाई बताई जाती है. गैंगवार की सूचना पर भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मोर्चा संभाला. हालांकि गैंगवार के बाद दोनों गैंग के लोग मौके से फरार हो गए लेकिन पुलिस सघन तलाशी में जुटी है. बताया जा रहा है कि प्रदीप स्वामी और उसके साथियों पर संपत नेहरा गैंग ने यह ताबड़तोड़ फायरिंग की. बीच बचाव करने आए तीन लोग भी एक बदमाश के साथ मारे गए. मारा गया बदमाश नेहरा गैंग का बताया जा रहा है. बताया जा रहा है पांच से ज्यादा लोग भी इसमें घायल हुए हैं. ...