संघ और बीजेपी नेताओं के खिलाफ केस दर्ज, जानें ऐसी क्या बात हुई?


कोटा. रामगंजमंडी कस्बे में संघ पदाधिकारी पर फायरिंग मामले में मंडी बंद के दौरान बिना किसी इजाजत के सभा-प्रदर्शन करने पर मदन दिलावर सहित संघ-बीजेपी नेताओं पर आज मुकदमा दर्ज किया गया है. कल रामगंजमंडी बंद के दौरान प्रदर्शन-रैली और इसके बाद हुयी सभा का नेतृत्व करने वाले बीजेपी विधायक मदन दिलावर सहित अन्य नेताओं पर ये मामला दर्ज हुआ है. महामारी अधिनियम और निषेधाज्ञा उल्लंघन की धाराओं में यह मुकदमा दर्ज किया गया है.

बता दें कि अयोध्या में बनने जा रहे भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा इकट्ठा किया जा रहा है. इसी अभियान के तहत राजस्थान के कोटा में भी जिला संघ संचालक दीपक शाह चंदा इकट्ठा कर थे कि मंगलवार को कुछ अज्ञात लोगों ने उन्हें गोली मार दी. कुछ लोगों ने दीपक शाह को चंदा इकट्ठा पर रोक लगाने की चेतावनी दी थी लेकिन दीपक शाह ने यह काम नहीं रोका। ये घटना कोटा के रामगंज मंडी की है. इस घटना पर तीन आरोपियों को झालवाड़ से गिरफ्तार कर लिया गया है.

 

इधर इस पूरे मामले में हिस्ट्रीशीटर मकसूद पाया के भाई समेत 3 बदमाशों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी हैं जबकि फायरिंग में घायल हुये संघ पदाधिकारी दीपक शाह का कोटा के एमबीएस अस्पताल में उपचार जारी हैं, जहां उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर हैं. उधर इससे पहले रामगंजमंडी पत्रकार संघ ने पत्रकार को गुंडा बताने वाले विधायक पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की और मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन दिया. रामगंजमंडी पत्रकार संघ (जर्नलिस्ट वेलफ़ेयर सोसायटी रामगंजमंडी) द्वारा मुख्यमंत्री के नाम उपखण्ड मजिस्ट्रेट रामगंजमंडी को ज्ञापन दिया. जिसमें बताया कि संघ के सदस्य साबिर खान द्वारा न्यूज रिपोर्टिंग के दौरान कभी भी साम्प्रदायिकता सम्बन्धी टिप्पणी नहीं की है. न्यूज रिपोर्टिंग में गत दिनों पालिका चुनाव में भाजपा की हार के सम्बंध में हार का जिम्मेदार विधायक मदन दिलावर को बताया. इसी से क्षुब्ध होकर विधायक मदन दिलावर ने बुधवार को सरकारी कुआ चौराहे पर हुई आम सभा मे कहा कि रामगंजमंडी में पत्रकार गुण्डा है. यह शब्द रामगंजमंडी क्षेत्र के पत्रकारों की प्रतिष्ठा को आघात पँहुचाते हुए उनका अपमान करता है एवं उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाता है.