उदयपुर. भाजपा के गोगुंदा से विधायक गोगुन्दा विधायक प्रतापलाल भील के विरुद्ध थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। एक महिला का आरोप है कि विधायक ने उनसे शादी के वादे किए, शादी का लगातार झांसा देते रहे और इस दौरान उनका देह शोषण करते रहे। शादी का झांसा देकर बलात्कार करने के नाम पर यह केस दर्ज किया गया है। महिला के मुताबिक वह विधायक प्रतापलाल से तीन-चार साल पहले एक सामाजिक आयोजन में मिली थी। उसके बाद जान पहचान हुई और विधायक ने मेलजाेेल बढ़ाया। इसके बाद विधायक ने उनको शादी करने की बात कही। और लगातार उनसे शारीरिक संबंध बनाते रहे। विधायक ने उदयपुर के सुखेर स्थित एक फ्लैट में और नीमच में महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए। यह सब तब हुआ जब विधायक लगातार यह बात कह रहे थे कि वह महिला से शादी करेंगे लेकिन बाद में वह इस वादे से मुकरते गए। केस को लेकर महिला आईजी सत्यवीर सिंह के समक्ष पेश हुई। हालांक...
बाड़मेर. राजस्थान में भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। हाल ही में दोसा में दो एसडीएम रिश्वत लेते गिरफ्तार किए जाने के बाद में राजस्थान एंटी करप्शन ब्यूरो ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। और एक भ्रष्टाचारी आरएएस अधिकारी को ₹10000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया है। ACB DG बीएल सोनी के निर्देश पर ADG दिनेश एमएन के निर्देशन में यह पूरी कार्रवाई की गई है। बाड़मेर उपखंड गुडामलानी में कार्यरत उपखंड अधिकारी सुनील कुमार (RAS) और उनका ड्राइवर दुर्गाराम 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। राजस्व आवेदन पर अस्थाई निषेधाज्ञा जारी करने के लिए यह रिश्वत मांगी गई थी।
...
नोएडा.‘रिपब्लिक भारत’ न्यूज चैनल के एंकर विकास शर्मा का निधन हो गया है। नोएडा के सेक्टर 71 स्थित कैलाश अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। विकास शर्मा के परिवार में पत्नी व एक बेटा और एक बेटी हैं। पिछले दिनों ही कोविड-19 को मात देकर अस्पताल से घर लौटे थे। उन्हें तीन दिन पहले ही बुखार हुआ था और तबियत खराब होने पर उन्हें वापस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बता दें कि विकास शर्मा लंबे समय से मीडिया में कार्यरत थे। विकास शर्मा ने रिपब्लिक भारत में अपनी खास पहचान बनाई थी और सुशांत सिंह राजपूत की मौत के दौरान उनकी एंकरिंग और रिपोर्टिंग खासी चर्चा में रही थी।
वह ‘समाचार प्लस’, ‘इंडिया न्यूज’, ‘जनता टीवी’, ‘साधना न्यूज’ और ‘टोटल टीवी’ में भी एंकर रह चुके थे। इसके अलावा वह ‘टीवी100 उत्तराखंड’ चैनल में रिपोर्...
जैसलमेर. राजस्थान के जैसलमेर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक डॉ. रोशन लाल शर्मा को रिश्वत लेते ट्रैप किया. विभाग में लगी गाड़ी का बिल पास करने की एवज में 4 हज़ार की रिश्वत मांग रहे थे, इसी दौरान परिवादी की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई. जैसलमेर ACB टीम ने एसीबी के डीजी बीएल सोनी के निर्देश पर एसीबी के एडीजी एमएन दिनेश के निर्देशन में इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया. ACB डिप्टी एसपी अनिल पुरोहित ने मौके पर अपनी टीम के साथ डॉक्टर को ट्रैप किया....
जयपुर. कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच राजस्थान में पटाखों पर लगाई गई रोक अब हटा दी गई है. राज्य सरकार ने एक आदेश जारी कर पटाखों की बिक्री-भंडारण, खरीद पर लगी रोक हटाई है.
बता दें कि कोरोना के चलते पिछले साल नवंबर में राज्य सरकार ने यह रोक लगाई थी. इसके बाद हाल ही में पटाखा बिक्री की रोक को वापस लेने की मांग को लेकर व्यापार संगठनों ने मुख्य सचिव निरंजन आर्य को उनके निवास पर जाकर ज्ञापन सौंपा था. इसके तहत व्यापारियों ने पटाखा दुकानों को खोलने और आतिशबाजी से बैन हटाने के लिए जल्द से जल्द आदेश जारी करने की मांग की थी. जयपुर व्यापार महासंघ और राजस्थान पटाखा मैन्यूफेक्चरर्स एण्ड डीलर एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना था कि सरकार ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण और पटाखों के धुंए से मरीजों को होने वाली परेशानी को देखते हुए पटाखा बिक्री और आतिशबाजी पर रोक लगा दी थी. इस कारण तब से पटाखा बिक्री पर रोक है. म...
शिमला(मानसी रावत). पहाड़ों की रानी और खूबसूरती की मल्लिका शिमला में इस साल की पहली बर्फबारी हुई है. इस बर्फबारी के बाद में शिमला की खूबसूरती को और चार चांद लग गए हैं. गुरुवार सुबह इस साल की पहली बर्फबारी हुई. शिमला, कुफरी, केलोंग, कल्पा और राज्य के ऊंचाईं वाले कई इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई, जो रुक रुक कर जारी है.
उधर मौसम विभाग ने मध्यम और ऊंचे पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी का पूर्वानुमान लगाया है, राज्य में आंधी और गरज के साथ बारिश की आशंका भी जताई. येलो अलर्ट पहले ही जारी कर दिया गया था.
पर्यटक भी इस पहले स्नो फॉल को लेकर खासे रोमांचित और उत्साहित नजर आ रहे हैं....
क्रिकेट के यूनिवर्स बॉस यानी क्रिस गेल (Chris Gayle) ने अबू धाबी टी10 लीग (Abu Dhabi T10 League) में 22 गेंद में नाबाद 84 रन उड़ा दिए. क्रिस गेल ने बॉलर्स पर इस कदर कहर बरपाया कि कोई भी बोलर सामने आने से डरता रहा और जो सामने आया उसको क्रिस गेल ने जमकर धोया. क्रिकेट इतिहास की मानो सबसे बड़ी आपदा बॉलर्स पर आई हो. क्रिस गेल ने अपनी पारी में छह चौके और नौ छक्के लगाए. बोले तो 15 गेंद में ही 78 रन ठोक दिए. उनकी इस खतरनाक पारी का असर यह हुआ कि टीम अबू धाबी ने मराठा अरेबियंस की ओर से मिले 98 रन के लक्ष्य को महज साढ़े पांच ओवर में ही पा लिया. जीत का चक्का भी क्रिस गेल ने ही लगाया. अभी तक अबू धाबी टी-10 लीग में गेल का बल्ला शांत था लेकिन इस मैच में क्या खाकर आए थे हर कोई यही चर्चा कर रहा है. मराठा अरेबियंस ने पहले खेलते हुए चार विकेट पर 97 रन का स्कोर खड़ा किया था.
बता दें कि गेल ने अबु धाबी टी...
दिल्ली. दिल्ली से रामपुर जा रही प्रियंका गांधी के काफिले के साथ यूपी के हापुड़ के नजदीक हादसा हुआ, जिसमें काफ़िले की गाड़ियां के अचानक ब्रेक लगने से आपस में चार गाडियां टकरा गईं. हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ. हादसे में प्रियंका गांधी बाल-बाल बच गईं. हादसे में, रामपुर में किसान ट्रैक्टर रैली में मारे गए किसान नवरीत सिंह के परिजनों से मुलाकात करने प्रियंका गांधी जा रही थीं. उससे पहले गढ़ गंगा टोल प्लाजा के पास यह हादसा हुआ....
नई दिल्ली. भारत में महंगाई की मार के बीच एक बार फिर घरेलू गैस उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका लगा है. घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में ₹25 का इजाफा किया गया है वहीं कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम ₹6 कम किए गए हैं. 4 फरवरी से ही नई दरें लागू हो गई हैं.
बता दें कि अभी 4 दिन पहले ही कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में करीब ₹196 की वृद्धि की गई थी. घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बड़े अंतर के बाद में एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने दामों को बैलेंस भी रखने की मांग की थी ताकि ब्लैक मार्केटिंग न हो....
मुम्बई. किसान आंदोलन पर लगातार विदेशी हस्तियों के ट्वीटस की अचानक बाढ़ आने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर रहे सचिन तेंदुलकर ने भी चुप्पी तोड़ दी है. एक के बाद एक इंटरनेशनल सेलिब्रिटीज के बयान आने के बाद पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने बुधवार को सोशल मीडिया पर लिखा कि 'भारत की संप्रभुता से किसी भी तरह का समझौता नहीं होगा.' साथ ही उन्होंने कहा कि 'विदेशी ताकतों को इससे दूर रहना चाहिए.' सचिन ने उन सभी इंटरनेशनल हस्तियों को दो टूक जवाब दिया है जो किसान आंदोलन के मामले में दखल देने की कोशिश कर रहे हैं, और सुर्खियां बटोरने की अंधी दौड़ में शामिल हो रहे हैं.
तेंदुलकर ने ट्वीट कर लिखा कि 'भारत की संप्रभुता से समझौता नहीं किया जा सकता है. बाहरी ताकतें दर्शक हो सकती हैं लेकिन प्रतिभागी नहीं. भारतीय लोग भारत को जानते हैं और उन्हें ही भारत के लिए फैसला ले...