देश के इतिहास में पहली बार किसी विधानसभा में संविधान की प्रस्तावना एवं मूल कर्तव्यों का हुआ वाचन


जयपुर. राजस्थान विधानसभा को बजट सत्र बुधवार से शुरू हुआ. राज्यपाल कलराज मिश्र ने बुधवार को पन्द्रहवीं राजस्थान विधान सभा के छठे सत्र में अभिभाषण दिया. लेकिन बड़ी बात यह रही कि देश के इतिहास में पहली बार किसी विधानसभा में राज्यपाल ने सदन में संविधान की प्रस्तावना एवं मूल कर्तव्यों का वाचन किया.

इससे पहले राज्यपाल मिश्र के बुधवार को अभिभाषण के लिए विधानसभा पहुँचने पर विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल, मुख्य सचिव निरंजन आर्य और विधानसभा सचिव प्रमिल कुमार माथुर ने उनका स्वागत किया. विधानसभा के मुख्य द्वार पर राज्यपाल मिश्र को आरएसी की बटालियन ने राष्ट्रीय सलामी दी. राज्यपाल मिश्र ने 45 मिनट में पूरा अभिभाषण पढ़ा.