जयपुर. राजस्थान में हाईवे निर्माण कंपनी से 10 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में ACB द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद 29 दिन से जेल में बंद RAS पिंकी मीणा को अपनी शादी के लिए अंतरिम जमानत मिल गई है। राजस्थान प्रशासनिक सेवा की अधिकारी पिंकी मीणा को राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर बेंच में जस्टिस इंद्रजीत सिंह ने 10 दिन की सशर्त जमानत दी है। बताया जा रहा है कि राजस्थान न्यायिक सेवा में चयनित हुए अधिकारी के साथ 16 फरवरी को पिंकी मीना से शादी होगी। हालांकि शादी के पांच दिन बाद ही 21 फरवरी को पिंकी मीणा को कोर्ट में सरेंडर करना होगा। मामले की अगली सुनवाई 22 फरवरी को होगी।
बता दें कि एसीबी ने 13 जनवरी को दौसा में हाइवे निर्माण करने वाली कंपनी से 5 लाख की रिश्वत लेते दौसा एसडीएम पुष्कर मित्तल और 10 लाख की रिश्वत मांगने की शिकायत पर बांदीकुई एसडीएम पिंकी मीणा को गिरफ्तार किया था। आरोप है ...
जयपुर. राजस्थान विधानसभा को बजट सत्र बुधवार से शुरू हुआ. राज्यपाल कलराज मिश्र ने बुधवार को पन्द्रहवीं राजस्थान विधान सभा के छठे सत्र में अभिभाषण दिया. लेकिन बड़ी बात यह रही कि देश के इतिहास में पहली बार किसी विधानसभा में राज्यपाल ने सदन में संविधान की प्रस्तावना एवं मूल कर्तव्यों का वाचन किया.
इससे पहले राज्यपाल मिश्र के बुधवार को अभिभाषण के लिए विधानसभा पहुँचने पर विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल, मुख्य सचिव निरंजन आर्य और विधानसभा सचिव प्रमिल कुमार माथुर ने उनका स्वागत किया. विधानसभा के मुख्य द्वार पर राज्यपाल मिश्र को आरएसी की बटालियन ने राष्ट्रीय सलामी दी. राज्यपाल मिश्र ने 45 मिनट में पूरा अभिभाषण पढ़ा.
...
जयपुर. राजस्थान पुलिस ने हाल में मोस्ट वांटेड राजस्थान और हरियाणा से 6 लाख रूपए के इनामी बदमाश को पपला गुर्जर को पकड़ने में सफलता हासिल की थी. इसके बाद राजस्थान पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है. जयपुर रेंज आईजी हवासिंह घुमरिया के निर्देशों पर भिवाड़ी एसपी राममूर्ति जोशी ने पपला गैंग के ही कुख्यात बदमाश महिपाल को भी गिरफ्तार कर लिया है और उससे एके 47, दो विदेशी पिस्टल सहित 30 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं.
मोस्ट वांटेड पपला गुर्जर गिरफ्तार
गैंगेस्टर पपला गुर्जर गिरफ्तार, लेकिन उससे पहले गैंग के अब तक कौन से 30 बड़े बदमाश पकड़े गए? देखें पूरी लिस्ट
जयपुर रेंज आईजी हवासिंह घुमरिया के निर्देशन में पपला की गिरफ्तारी के बाद से ही उसके साथी महिलपाल की सघन तलाशी शुरू हो गई थी, क्योंकि यही वो व्यक्ति था जो पपला को फंडिंग में मदद करता था, और अपराधों में उसका मददगार था.
महिला मित्र के ...
नई दिल्ली. नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला का मंगलवार को लोकसभा में दिया गया बयान देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है. उन्होंने लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में शामिल होते हुए सरकार कोे जम्मू.कश्मीर के लोगों को दिल से लगाने और प्रदर्शनकारी किसानों को सुनने का आग्रह किया. और इस आग्रह के दौरान कहा कि भगवान राम हम सबके हैं और अगर अल्लाह एवं भगवान में फर्क किया गया तो यह देश टूट जाएगा. लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हुए और सत्ता पक्ष से मुखातिब होते उन्होने कहा कि भगवान और अल्लाह एक हैं. अगर फर्क करेंगे तो देश को तोड़ देंगे. अगर आपने कोई गलती की तो हम आपको सही करेंगे और हम गलती करेंगे तो आप सही करेंगे. इसी तरह देश चलता है.
गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर रैली के दौरान लाल किला पर हिंसा के मामले में मुख्य आरोपी दीप सिद्धू...
चेन्नई. भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज के पहलेे मैच में मेहमान टीम इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम को चारों खाने चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. इंडिया की टीम विराट को इंग्लैंड के हाथों 227 रनों से करारी हार मिली.
420 रन का विशाल लक्ष्य था. जिसके सामने भारत सिर्फ 192 रन ही बना सका. अंतिम दिन मेजबान टीम को 381 रन बनाने थे लेकिन मेहमान टीम के जेम्स एंडरसन, जैक लीच की खतरनाक गेंदबाजी के आगे सब नतमस्तक हो गए. और भारत में इंग्लैंड की सबसे बड़ी टेस्ट जीत हो गई. इससे पहले 2006 मुंबई में इंग्लैंड को 212 रन से जीत मिली थी. लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि इस हार के साथ ही भारतीय टीम को वर्ल्ड टेस्ट रैंकिंग में बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है.
चेन्नई टेस्ट की शुरुआत में जहां अंक तालिका में भारत पहले स्थान पर था वहीं इस हार के बाद सीधा चौथे स्थान पर खिसक गया. इ...
नई दिल्ली. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के दिन (Republic Day Violence) किसानों की ट्रैक्टर रैली (Kisan Andolan) के दौरान लाल किला (Lal Qila Violence) पर हिंसा के मामले में मुख्य आरोपी दीप सिद्धू (Deep Sidhu) को गिरफ्तार कर लिया गया है. दीप सिद्धू पर दिल्ली पुलिस ने 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था. सिद्धू को स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया. वो लगातार फरार चल रहा था.
बता दें कि कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन को असफल करने के मकसद से ही पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू ने 26 जनवरी को लाल किले में झंडा फहराने के लिए किसान युवाओं को भड़काया था. इस घटना के बाद दिल्ली पुलिस के साथ किसानों का टकराव भी हुआ था. इसके बाद किसानों ने दीप सिद्धू का विरोध किया तो वह दिल्ली से भागकर राजपुरा के शंभू बार्डर के नजदीक स्थित अपने दोस्त के होटल में पहुंचा था. सूत्रों की मानें तो...
दिल्ली. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता ऑनलाइन फ्रॉड की शिकार हो गई हैं. हर्षिता OLX पर सोफा बेचना चाहती थीं. जहां एक शख्स ने सोफा खरीदने के लिए अप्रोच किया. और पूरी बात भी लगभग तय हो चुकी थी. डील तय होने के बाद उस शख्स ने CM केजरीवाल की बेटी को एक QR कोड भेजा. कोड भेजने के बाद उसे स्कैन करने को कहा. जैसे ही हर्षिता ने कोड को स्कैन किया तो अरविंद केजरीवाल की बेटी के अकाउंट से 34000 रुपये डेबिट हो गए.
जैसे उन्होंने बार कोड स्कैन किया, उनके खाते से दो किस्तों में पैसे निकल गए.
बताया गया कि पहले 20,000 रुपये और फिर 14,000 रुपये हर्षिता के अकाउंट से चले गए. इस संबंध में सिविल लाइंस थाने में शिकायत दी गई. जिसके बाद पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आरोपी व्यक्ति की तलाश शुरू की....
जयपुर. राजस्थान में सरकारी गेंहू की कालाबाजारी और छीजत रोकने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है. इसके तहत गरीबों तक, जरूरतमंदों तक उनके हक के राशन का गेंहू पहुंचे इसके लिए जीओ टेगिंग का कार्य तेज कर दिया गया है. इसी दिशा में प्रदेश में गार्ड सिस्टम लागू करने के लिए महज चार ही दिन में कुल 25 हजार राशन की दुकानों में से 50 प्रतिशत की जिओ टेगिंग कर दी गई है. गार्ड सिस्टम से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत आवंटित गेहूं के उठाव से लेकर वितरण तक गेहूं के हर दाने पर निगरानी रखी जायेगी.
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर खाद्य विभाग के सचिव और अनुभवी आईएएस नवीन जैन को इसका जिम्मा सौंपा गया है और वो अपने मिशन को पूरा करने में जुट गए हैं. सोमवार को वीडियों कॉन्फ्रेंस के माध्यम से विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए. इसके अ...
नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने लाखों अभिभावकों को झटका देते हुए राजस्थान के गैर सहायता प्राप्त निजी स्कूलों को 6 किस्तों में फीस लेने की मंजूरी दे दी है. इतना ही नहीं सुप्रीम कोर्ट की खंडपीठ ने राजस्थान हाईकोर्ट के उस फैसले पर भी रोक लगा दी है जिसने प्रबंधन को केवल 60 से 70 फीसदी ट्यूशन फीस ही एकत्र करने की अनुमति दी थी. हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने एक और बात साफ कर दी है कि
5 मार्च 2021 से 6 मासिक किस्तों में छात्रों से 100 फीसदी स्कूल फीस लेने की अनुमति तो इन स्कूलों को होगी लेकिन स्कूल फीस का भुगतान न करने के आधार पर छात्रों को न तो निष्कासित किया जा सकेगा और ना ही उनका परीक्षा परिणाम को रोका जा सकेगा.
अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि किस्त व्यवस्था 2021.2022 के शैक्षणिक वर्ष के लिए छात्रों द्वारा देय शुल्क से स्वतंत्र होगी. ...
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखंड में त्रासदी पर एक उच्च स्तरीय बैठक ली. बैठक में पूरे घटनाक्रम की समीक्षा की गई. और मौके पर वर्तमान हालातों के बारे में फीडबैक लिया. साथ ही पीड़ितों को तुरंत राहत देने, राहत और बचाव कार्य को और प्रभावी बनाने की रणनीति बनी. प्रधानमंत्री की बैठक के दौरान गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ उत्तराखंड के सांसद भी मौजूद रहे. उत्तराखंड की ग्लेशियर आपदा के लिए उठाए गए राहत के कदमों की समीक्षा भी की गई.
बता दें कि रविवार को उत्तराखंड के चमोली जिले में ग्लेशियर फटने से अलकनंदा तथा धौलीगंगा नदियों में हिमस्खलन और बड़े पैमाने पर बाढ़ आ गई. जिसमें सौ से ज्यादा लोगों के बहने के साथ कई लोगों के मारे जाने की खबर है. तपोवन में एनटीपीसी की साइट से कई शव अभी तक बरामद किए जा चुके हैं और अन्य की तलाश जारी है. ऋषिगंगा पर बनी ए...