नई दिल्ली. भारत में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में भारी इजाफा हुआ है. प्रति सिलेंडर के दाम करीब ₹200 तक बढ़ा दिए गए हैं. यह दाम 1 फरवरी 2021 से लागू होंगे. हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कोई इजाफा नहीं किया गया है.
उधर फेडरेशन ऑफ LPG डिस्टिब्यूटर्स ऑफ इंडिया (FLDI) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक सिंह गहलोत का कहना है कि कमर्शियल गैस सिलेंडर और घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में इस इजाफे के बाद कीमतों में बड़ा अंतर आ जाएगा जिससे घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और उसका दुरुपयोग बढ़ने की पूरी-पूरी आशंका है. इस लिहाज से पेट्रोलियम कंपनियों को तुरंत इन कीमतों को बैलेंस रखने पर ध्यान देने की जरूरत है. बता दें कि जहां घरेलू LPG गैस की कीमत 49.40 per Kg. है वहीं कमर्शियल गैस के दाम 82.05 per Kg. हो गए हैं जो कि कीमतों में एक बड़ा अंतर है.
...
नई दिल्ली. केंद्र सरकार द्वारा आम आदमी का बजट 1 फरवरी यानी सोमवार को पेश किया जा रहा है. इस बजट को लेकर खासी उम्मीदें आम आदमी को हैं. खासकर कोरोना संकटकाल में व्यापारी भी बड़ी उम्मीदों के साथ इस बजट को देख रहा है. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) 1 फरवरी यानि सोमवार को वित्त वर्ष 2021-22 का आम बजट पेश करेंगी. यह उनका तीसरा बजट होगा. दो बजट पेश करने के बाद उनका यह तीसरा बजट कई मायनों में ऐतिहासिक होगा. क्योंकि कोरोना संकट के बीच जहां वे अपना बजट पेश करेगी. वहीं महामारी के चलते पहली बार पेपर पर नहीं छपेगा. इस बीच कल पेश होने वाले बजट को लेकर नौकरीपेशा किस्म के सभी लोग इनकम टैक्स स्लैब को लेकर काफी उम्मीद लगाए हुए हैं कि इस बार सरकार कोरोना महामारी के चलते लोगों का धंधा- व्यापार चौपट होने पर टैक्स स्लैब में राहत देती है या फिर बदलाव करती हैं. इसके अलावा हर सेक्टर मे...
जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) में इन दिनों पड़ रही कड़ाके की ठंड ने पिछले 30 साल के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. बड़ी बात यह है कि इस ठंड के कारण जम्मू-कश्मीर में अघोषित कर्फ्यू से हालात सड़कों पर नजर आ रहे हैं. लोग ठंड से बचने के लिए घरों में अलाव का और अन्य संसाधनों का सहारा ले रहे हैं. इस कड़ाके की ठंड में बचाव के लिहाज से सड़कों पर लोगों की संख्या काफी कम है.खासकर पहाड़ी इलाकों में लोग सतर्क हो गए हैं. कड़ाके की ठंड पड़ रही है. पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण घाटी (Kashmir Valley) में सर्द हवाओं के कारन तापमान माइनस में चला गया है. शनिवार-रविवार के बीच की रात श्रीनगर (Srinagar) में पिछले 30 साल की सबसे सर्द रात रही. मौसम विभाग की मानें तो शहर में 1991 के बाद सबसे कम तापमान माइनस 8.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. जिसके बाद मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी कर दिया है.
...
जयपुर. राजस्थान में आज से आयुष्मान भारत महात्मा गांधी राजस्थान स्वास्थ्य बीमा योजना (Ayushman Bharat-Mahatma Gandhi Rajasthan Health Insurance Scheme) का नवीन चरण लागू कर दिया गया है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) के मुताबिक यह एक ऐसी अभिनव पहल है जो प्रदेश की लगभग दो तिहाई आबादी की स्वास्थ्य रक्षा के लिए मील का पत्थर साबित होगी. राज्य में पूर्व में संचालित भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना (Bhamashah Health Insurance Scheme) में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (NFSA) के 98 लाख लाभार्थी परिवारों के साथ ही सामाजिक आर्थिक जनगणना (SECC 2011) के पात्र परिवारों को भी शामिल किया गया है. जिससे इस योजना का दायरा बढ़ गया है. आयुष्मान भारत महात्मा गांधी राजस्थान स्वास्थ्य बीमा योजना (Ayushman Bharat-Mahatma Gandhi Rajasthan Health Insurance Scheme) के नए चरण में अब 1 करोड़ 10 लाख ...
जयपुर. राजस्थान के पूर्व IPS हरिप्रसाद शर्मा को राज्य अधीनस्थ कर्मचारी चयन बोर्ड का चेयरमैन बनाया गया है. साथ ही प्रो. राम सिंह मीणा और प्रो. इरफान को बोर्ड में सदस्य बनाया गया है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर यह नियुक्तियां दी गई. बता दें कि हाल ही में पेपर लीक और समय पर भर्ती परीक्षाएं न होने के मामले में विवादों में आने के बाद बोर्ड के चेयरमैन बीएल जाटावत ने अपने पद से इस्तीफा दिया था. जिसके बाद से ही नए चेयरमैन की तलाश जारी थी और उसी कड़ी में यह आदेश जारी किए गए हैं.
पुलिस सेवा के दौरान हरिप्रसाद शर्मा को एक निर्विवाद पुलिस अधिकारी के रूप में जाना जाता था. इसके अलावा उनकी बोल्ड और बेदाग छवि पुलिस महकमे में हमेशा चर्चा का विषय रही....
दिल्ली में इजराइल दूतावास के पास ब्लास्ट. पुलिस के अनुसार यह ब्लास्ट फुटपाथ के पास हुआ. इसमें कई कारों को नुकसान हुआ. औरंगजेब मार्ग पर स्थित इजराइल दूतावास के पास हुए ब्लास्ट की जिम्मेदारी फिलहाल किसी आतंकवादी ग्रुप ने नहीं ली है. हालांकि यह ब्लास्ट कैसे हुआ है दिल्ली पुलिस जांच कर रही है. सुरक्षा एजेंसियां भी दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद अलर्ट हो गईं हैं....
अलवर. राजस्थान पुलिस द्वारा पकड़ा गया कुख्यात अपराधी और गैंगेस्टर पपला गुर्जर के साथ पकड़ी गई महिला मित्र को भी पुलिस ने शुक्रवार को बहरोड़ कोर्ट में पेश किया गया. उसे सात दिन की रिमांड पर पुलिस ने लिया है. पुलिस की शुरुआती पूछताछ के मुताबिक पपला गुर्जर की जिया से जिम में दोस्ती हुई थी. जो विधवा है और महाराष्ट्र के कोल्हापुर में जिम चलाती है. पपला जब जिम जाने लगा तो दोनों में नजदीकियां बढ़ीं और कुछ ही दिन में दोनों के बीच ऐसी दोस्ती हो गई कि एक साथ पति-पत्नी की तरह रहने लगे. लेकिन पुलिस तो 6 सितम्बर 2019 से ही पपला के पीछे थी. लगातार उस पर नज़र रख रही थी. 1 साल 4 माह 23 दिन के बाद पपला तक पुलिस पहुंची. महाराष्ट्र के कोल्हापुर में दो मंजिल मकान में पपला रह रहा था. वहीं पर उसकी महिला मित्र मिली.
हालांकि पुलिस का कहना है कि जिया उसके साथ पिछले करीब 12 दिनों से ही रह रही थी. यह भी हो सकता है...
नई दिल्ली. सिंघू बाॅर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों और स्थानीय लोगों में जबरदस्त झड़प हुई है. दोनों ओर से पत्थरबाजी और लाठीबाजी की गई. पुलिस ने मौके पर स्थिति संभालने के लिए बल प्रयोग किया. आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए. एक एसएचओ को तलवार से वार कर घायल कर दिया गया, इस मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल स्थिति काबू में बताई जा रही है. एसएचओ अलीपुर के साथ कुछ और पुलिसकर्मियों के भी घायल होने की सूचना है. वहीं किसान और स्थानीय लोग भी इस आपसी झड़प में घायल हो गए हैं. एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है.
...
जयपुर. राजस्थान सरकार ने पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों के बीच आम आदमी को राहत देने के लिहाज से पेट्रोल और डीजल पर वैट में 2-2 प्रतिशत की कमी कर दी है. अब पेट्रोल पर 38 के बजाय 36% वैट लगेगा वहीं डीजल पर 28 के बजाय 26% वैट लगेगा. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर राजस्थान सरकार के वित्त विभाग के संयुक्त सचिव टीना डाबी ने इस संबंध में आदेश जारी किए. बता दें कि लगातार डीजल और पेट्रोल के बढ़ते दामों के बीच राजस्थान सरकार केंद्र पर हल्ला बोल रही थी. लेकिन इस बीच राजस्थान की भाजपा भी लगातार राजस्थान सरकार पर राज्य स्तर पर लगने वाले वैट में कमी की मांग कर रही थी .और इस लिहाज से विपक्षियों को करारा जवाब देने के लिए राजस्थान सरकार ने यह कदम उठाया है....
जयपुर. राजस्थान, हरियाणा सहित कई राज्यों की पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ छह लाख का इनामी गैंगेस्टर पपला गुर्जर राजस्थान पुलिस ने महाराष्ट्र के कोल्हापुर से गिरफ्तार कर लिया है.
साल की शुरूआत में राजस्थान पुलिस के बोल्ड सीनियर IPS ऑफिसर IG (जयपुर रेंज) हवासिंह घूमरिया का साल का यह सबसे बड़ा धमाका है. अपने सबसे भरोसेमंद और काबिल ASP सिद्धांत शर्मा के नेतृत्व में घूमरिया की टीम को यह बड़ी सफलता मिली है. CI जहीर अब्बास, इंसार अली, SI सुनील जांगिड़, मुकेश वर्मा, 16 ईआरटी कमांडो सहित 26 लोगों की टीम ने दिनरात एक कर गिरफ्तार किया.
साल की शुरूआत में राजस्थान पुलिस के बोल्ड सीनियर IPS आॅफिसर IG (जयपुर रेंज) हवासिंह घूमरिया का सबसे बड़ा धमाका. अपने सबसे भरोसेमंद और काबिल ASP सिद्धांत शर्मा के नेतृत्व में घूमरिया की टीम को मिली बड़ी सफलता. मोस्ट वांटेड गैंगेस्टर पपला गुर्जर गिरफ्तार. CI जहीर अब्बास, ...