जयपुर. राजस्थान पुलिस ने हाल में मोस्ट वांटेड राजस्थान और हरियाणा से 6 लाख रूपए के इनामी बदमाश को पपला गुर्जर को पकड़ने में सफलता हासिल की थी. इसके बाद राजस्थान पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है. जयपुर रेंज आईजी हवासिंह घुमरिया के निर्देशों पर भिवाड़ी एसपी राममूर्ति जोशी ने पपला गैंग के ही कुख्यात बदमाश महिपाल को भी गिरफ्तार कर लिया है और उससे एके 47, दो विदेशी पिस्टल सहित 30 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं.
मोस्ट वांटेड पपला गुर्जर गिरफ्तार

गैंगेस्टर पपला गुर्जर गिरफ्तार, लेकिन उससे पहले गैंग के अब तक कौन से 30 बड़े बदमाश पकड़े गए? देखें पूरी लिस्ट
जयपुर रेंज आईजी हवासिंह घुमरिया के निर्देशन में पपला की गिरफ्तारी के बाद से ही उसके साथी महिलपाल की सघन तलाशी शुरू हो गई थी, क्योंकि यही वो व्यक्ति था जो पपला को फंडिंग में मदद करता था, और अपराधों में उसका मददगार था.

महिला मित्र के साथ पकड़ा गया मोस्ट वांटेड इनामी बदमाश पपला गुर्जर
हवासिंह घुमरिया के मुताबिक भिवाड़ी एसपी राममूर्ति जोशी के पर्यवेक्षण में एएसपी राजेन्द्र सिंह सिसोदिया और सिद्धांत शर्मा ने इस आपरेशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जिसके बाद महिपाल को गिरफ्तार कर उससे हथियार बरामद कर लिए गए.उसे हरियाणा के कसौल से एक खण्डरनुमा मकान से गिरफ्तार किया गया है.
