दिल्ली. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता ऑनलाइन फ्रॉड की शिकार हो गई हैं. हर्षिता OLX पर सोफा बेचना चाहती थीं. जहां एक शख्स ने सोफा खरीदने के लिए अप्रोच किया. और पूरी बात भी लगभग तय हो चुकी थी. डील तय होने के बाद उस शख्स ने CM केजरीवाल की बेटी को एक QR कोड भेजा. कोड भेजने के बाद उसे स्कैन करने को कहा. जैसे ही हर्षिता ने कोड को स्कैन किया तो अरविंद केजरीवाल की बेटी के अकाउंट से 34000 रुपये डेबिट हो गए. जैसे उन्होंने बार कोड स्कैन किया, उनके खाते से दो किस्तों में पैसे निकल गए. बताया गया कि पहले 20,000 रुपये और फिर 14,000 रुपये हर्षिता के अकाउंट से चले गए. इस संबंध में सिविल लाइंस थाने में शिकायत दी गई. जिसके बाद पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आरोपी व्यक्ति की तलाश शुरू की.