जयपुर. अलवर जिले के बहरोड़ थाने से एके.47 से फायरिंग करके लॉकअप से फरार हुआ मोस्ट वांटेड पपला गुर्जर अपनी गर्ल फ्रेंड के साथ अरेस्ट कर लिया गया है. जिस वक्त पुलिस ने पपला को पकड़ उस वक्त वह अपनी महिला मित्र के साथ महाराष्ट्र के कोल्हापुर में फरारी काट रहा था. एएसपी सिद्धांत शर्मा ने जयपुर रेंज आईजी हवासिंह घूमरिया के निर्देशन में इस पूरे आॅपरेशन को अंजाम तक पहुंचाया. वह फर्जी ID कार्ड के साथ वहां रह रहा था.

जयपुर रेंज आईजी हवासिंह घुमरिया के नेतृत्व में विशेष टीम ने इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया. पुलिस की विशेष टीम ने कुख्यात वांछित अपराधी विक्रम गुर्जर उर्फ पपला एवं इसकी महिला मित्र जियाउससहर सिगलीगर निवासी सतारा को 28 जनवरी प्रातः महाराष्ट्र के कोल्हापुर से धर दबोचा.

महानिदेशक पुलिस एम. एल. लाठर ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस, जयपुर रेंज डाॅ. हवा सिंह घुमरिया के मार्गदर्शन में इस विशेष टीम का नेतृत्व सिद्धान्त शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर रहे थे.
