नई दिल्ली : सोना कितना सोना है? हर कोई गोल्ड की कीमतों में इजाफे को लेकर कह रहा है 'ओह माई गोल्ड'. पिछले कुद दिनों में सोने की कीमत में रिकॉर्ड तेजी आई है और यह चढ़कर अब तक के हाई लेवल पर पहुंच गया है. यानी जितना महंगा सोने का भाव इस समय है, उतना पहले कभी नहीं हुआ. गुरुवार को सोने का भाव 550 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी के साथ 38,470 रुपये के स्तर पर पहुंच गए. लेकिन अचानक सोने की कीमत में इतनी तेजी क्यों आई यह सबसे बडा सवाल है. दरअसल पीली धातु के अपने उच्चतम लेवल पर पहुंचने का अहम कारण अमेरिका और चीन के बीच चल रहा ट्रेड वार है. विशेषज्ञों की माने तो इसका दूसरा कारण घरेलू अर्थव्यवस्था को लेकर बढ़ती चिंताएं भी हैं. इस कारण निवेश्क सुरक्षित मानकर गोल्ड में निवेश कर रहे हैं. चांदी में भी तेजी का रुख है, लेकिन सोने की तरह इसने कोई रिकॉर्ड नहीं बनाया है. गुरुवार को चांदी का भाव 630 रुपये...