जयपुर: कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों से संवाद करने राजस्थान पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Ex Congress President Rahul Gandhi) ने शनिवार को खुद ट्रैक्टर चलाया और ऊंट गाड़ी पर भी सवार हुए. किसानों के प्रति अपनापन दिखाने और कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के साथ खड़े रहने का संदेश देने के लिए यह प्रयोग किया गया. कांग्रेस के पू्र्व अध्यक्ष राहुल गांधी कृषि कानूनों के खिलाफ इन दिनों राजस्थान (Rajasthan) के दौरे पर हैं.जहां अजमेर के पास रूपनगढ़ में किसान संवाद कार्यक्रम रखा गया था. यहां ट्रालियों को जोड़कर बनाए गए मंच से राहुल गांधी ने किसानों को संबोधित किया. ट्रैक्टर की ड्राइवर सीट पर जहां राहुल गांधी बैठे थे वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी ट्रैक्टर पर बैठे. हालांकि सचिन पायलट पोलिटिकल प्रोटोकॉल के तहत इससे दूर रहे.
राहुल गांधी ( Rahul Gandh...
जयपुर. राहुल गांधी के रिश्तेदार चोरी से परेशान हैं. आए दिन घर में हो रही चोरी से परेशान राहुल गांधी के जयपुर निवासी रिश्तेदार आखिरकार थाने पहुंचने को मजबूर हुए. और परिवार की तरफ से अशोक नगर थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है. यह सब तब हुआ है जब राहुल गांधी एक तरफ राजस्थान में दो दिवसीय दौरे पर हैं और दूसरी तरफ चोरी से परेशान उनके रिश्तेदार पुलिस से न्याय की उम्मीद लगाए हुए हैं.
दरअसल कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के सरोजनी मार्ग पर रहने वाले रिश्तेदार काटजू दम्पत्ति के आवास पर तीन दिन में दो बार चोरी हो गई है.
बताया गया है कि बुजुर्ग नरेश काटजू और उनकी पत्नी ननि देवी काटजू 8 फरवरी की रात्रि में घर पर सो रहे थे. तभी देर रात चोर घर के बाहर लगा एसी का आउटर खोल ले गए. घर पर साफ सफाई का काम करने वाले महेश नगर स्थित जैतपुरी कॉलोनी निवासी रोशन भूरा ने बताया कि 9 फरवरी की...
नई दिल्ली. पूरे उत्तर भारत के कई इलाकों में रात 10:34 40 सेकंड पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. बड़ी बात एक ही राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली-NCR, पंजाब, हरियाणा में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. 6.1 की तीव्रता से यह भूकंप के झटके आए थे. भारत के अलावा तजाकिस्तान में भी लोगों ने भूकंप को महसूस किया. तीव्रता अधिक होना चिंता का कारण बन गया है. इसलिए भारत सरकार लगातार प्रशासन को अलर्ट कर चुकी है और जगह-जगह से इस मसले पर फीडबैक ले रही है कि कहीं कोई बड़ा नुकसान तो नहीं हुआ है जैसे ही लोगों को भूकंप के झटके की जानकारी मिली तो अपने घरों से और कार्यालय से बाहर निकल गए.
तजाकिस्तान में 10.31 pm और भारत मे 10.34pm पर यह झटके दो बार अलग अलग इलाकों में महसूस किए गए. बताया जा रहा है दूसरी बार जो झटका आया है उसका केंद्र अमृतसर था.
पहले बताया जा रहा था कि यह भूकंप के झटके भारत म...
जयपुर. राजस्थान में एसीबी डीजी सीनियर आईपीएस बीएल सोनी ने मानो भ्रष्टाचारियों की लंका लगाई हुई है. बीएल सोनी के निर्देशन में आए दिन भ्रष्टाचारियों के खिलाफ हो रही कार्रवाई से जहां कई विभागों में मासिक बंदियां बंद होने की सूचनाएं हैं वही अधिकारी और कर्मचारी भी रिश्वतखोरी से दूर भागने लगे हैं.
आलम यह है कि हाल ही में बारां के कलेक्टर रहे आईएएस इंदर सिंह राव और दौसा के पूर्व एसपी रहे आईपीएस मनीष अग्रवाल के खिलाफ की गई कार्रवाई से भ्रष्टाचारियों में और खौफ पैदा हो गया है. भ्रष्टाचारियों को लगता है कि जब ACB इस स्तर के आला अधिकारियों के खिलाफ भी ऐसी ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है तो उनका बचना आसान नहीं. और यही कारण है कि राजस्थान विधानसभा में आज विपक्ष भी राजस्थान एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्रवायों का मुरीद नजर आया और राजस्थान एसीबी द्वारा डीजी बीएल सोनी के निर्देशन में की जा रही ताबड़तोड़...
नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने ट्विटर पर भड़काऊ भाषण और फेक न्यूज को लेकर सख्ती दिखाई है. इसको लेकर केंद्र सरकार और ट्विटर कंपनी को नोटिस जारी किया गया है और जवाब भी मांगा गया है. कोर्ट में सोशल मीडिया पर भड़काऊ भाषण, फर्जी खबर और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को रोकने को लेकर एक याचिका दायर की गई थी, जिसके बाद यह नोटिस जारी किए गए. बड़ी बात यह है कि इनके अलावा अन्य को भी इस संबंध में नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है....
हनुमानगढ़. कृषि कानूनों (Farms Laws) का विरोध कर रहे किसानों के समर्थन कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने दो दिवसीय दौरे पर राजस्थान (Rahul Gandhi In Rajasthan) पहुंचे। जहां मंच पर राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उनका हल भेंट कर स्वागत किया. बड़ी बात यह रही कि मंच पर इससे पहले के दौरे में एक तरफ अशोक गहलोत और दूसरी तरफ सचिन पायलट को बैठाने वाले राहुल गांधी के मंच का नजारा इस बार कुछ और था. राहुल गांधी के दाहिने हाथ पर जहां इस बार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बैठे थे वहीं बाएं हाथ पर गोविंद सिंह डोटासरा को बैठाया गया था, यानी राहुल के लेफ्ट और राइट हैंड राजस्थान में इनको बताने का मैसेज दिया गया. इसके अलावा राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को राहुल गांधी के बाएं हाथ पर गोविंद सिंह डोटासरा के बाद लगी दूसरी खाट पर अजय माकन के बाद बैठाया ...
नई दिल्ली. राज्यसभा में विपक्ष का नेता कौन होगा? इस सस्पेंस पर फिलहाल विराम लग गया है. विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद का कार्यकाल खत्म होने के बाद पार्टी ने लोकसभा में विपक्ष के नेता रहे मल्लिकार्जुन खड़गे को विपक्ष का नेता नामित करे का अहम फैसला किया है. और उनका नाम चेयरमैन वेंकैया नायडू को भेज दिया गया है. हालांकि इससे पहले माना जा रहा था कि आनंद शर्मा को यह जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है लेकिन ऐसा नहीं हुआ.क्योंकि वो फिलहाल वह राज्यसभा में विपक्ष के उप नेता हैं. उनकी खुद की भी मंशा थी कि वह राज्यसभा में नेता विपक्ष बनाया जाए लेकिन हाल में सोनिया गांधी को चिट्टी लिखने वाले नेताओं में उनका नाम भी शामिल होने के बाद पार्टी ने उनके नाम को कंसीडर नहीं किया....
नई दिल्ली. गुरुवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला राहुल गांधी के व्यवहार से खफा नजर आए. उन्होंने राहुल गांधी के व्यवहार को लेकर नाराजगी जाहिर की और उनके तरीके को सदन की मर्यादाओं का उल्लंघन भी माना.
पर अब सवाल यह उठता है कि आखिर राहुल गांधी ने ऐसा क्या कर दिया जिसके चलते हैं ओम बिरला ने यह नाराजगी जाहिर की. क्या वाकई में राहुल गांधी ने जो किया वह गलत था? सोशल मीडिया पर इसको लेकर बहस छिड़ी हुई है.
दरअसल हुआ कुछ यूं कि कांग्रेस नेता और पूर्व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने गुरुवार को लोक सभा में संसदीय मर्यादा का उल्लंघन किया. उन्होंने लोक सभा स्पीकर (Lok Sabha Speaker) की अनुमति के बिना कृषि कानूनों (Agriculture Laws) के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हुई किसानों की मौत के लिए 2 मिनट का मौन रखवाया. जबकि उन्हें नियमानुसार इसकी अनुमति लेनी थी. पर ऐसा हुआ नहीं और राहुल गांधी ...
जयपुर. कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) आज से दो दिन के राजस्थान (Rajasthan) दौरे पर रहेंगे, जहां उनका कई स्थानों पर किसानों के साथ संवाद होगा, सभाएं संबोधित करेंगे और राजस्थान कांग्रेस के नेताओं से मुलाक़ात करेंगे. कांग्रेस के मुताबिक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (All India Congress Committee) के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 12 फरवरी को हनुमानगढ़ (Hanumangarh) जिले के पीलीबंगा कस्बे में सुबह 11:30 बजे और श्री गंगानगर (Ganganagar) जिले के पदमपुर कस्बे में दोपहर बाद 3:00 बजे किसान सभाओं को संबोधित करेंगे. जहां राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी अजय माकन, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित कई आला कांग्रेस नेता मौजूद रहेंगे. 2 दिन में 5 किसान सम्मेलन में शामिल होंगे.
13 फरवरी को किशनगढ़ (Kishangarh) पहुंचेंगे और वह सुरसुरा में लोक देवता ...
कोटा. रामगंजमंडी कस्बे में संघ पदाधिकारी पर फायरिंग मामले में मंडी बंद के दौरान बिना किसी इजाजत के सभा-प्रदर्शन करने पर मदन दिलावर सहित संघ-बीजेपी नेताओं पर आज मुकदमा दर्ज किया गया है. कल रामगंजमंडी बंद के दौरान प्रदर्शन-रैली और इसके बाद हुयी सभा का नेतृत्व करने वाले बीजेपी विधायक मदन दिलावर सहित अन्य नेताओं पर ये मामला दर्ज हुआ है. महामारी अधिनियम और निषेधाज्ञा उल्लंघन की धाराओं में यह मुकदमा दर्ज किया गया है.
बता दें कि अयोध्या में बनने जा रहे भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा इकट्ठा किया जा रहा है. इसी अभियान के तहत राजस्थान के कोटा में भी जिला संघ संचालक दीपक शाह चंदा इकट्ठा कर थे कि मंगलवार को कुछ अज्ञात लोगों ने उन्हें गोली मार दी. कुछ लोगों ने दीपक शाह को चंदा इकट्ठा पर रोक लगाने की चेतावनी दी थी लेकिन दीपक शाह ने यह काम नहीं रोका। ये घटना कोटा के रामगंज मंडी की है. इस घटना पर त...