India

दूध में मिलावट करने वालों के खिलाफ जल्द कार्रवाई के लिए एसओजी को लिखा जाएगा पत्र

जयपुर. राजस्थान में दूध में की जाने वाली मिलावट और गुणवत्ता से छेड़छाड़ को लेकर राजस्थान सरकार सख्त है. राज्य सरकार के गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया ने शुक्रवार को विधानसभा में दावा किया कि दूध की गुणवत्ता के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं हो, इसके लिए दूध की आधुनिक मशीनों से विभिन्न मानकों पर जांच की जाती है। उन्होंने बताया कि जयपुर दुग्ध संघ के एक टैंकर में निम्न गुणवत्ता का दूध पाया गया था तथा यह प्रकरण वर्तमान में एसओजी में लम्बित है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे शीघ्र जांच पूरी करने के लिए एसओजी को लिखेंगे।  भाया प्रश्नकाल में विधायकों द्वारा इस संबंध में पूछे गये पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने बताया कि दूध की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए तीन स्तरों पर दूध की जांच की जाती है। पहला जहां एकत्र किया जाता है फिर बीएमसी पर तथा अंत में डेयरी प्लांट पर। उन्होंने बताया कि ...

नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार ईश मधु तलवार

जयपुर।वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार पिंक सिटी प्रेस क्लब एवं राजस्थान श्रमजीवी पत्रकार संघ के पूर्व अध्यक्ष ईश मधु तलवार का गुरुवार देर रात कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित पत्रकार जगत और कई गणमान्य लोगों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। बता दें कि ईशमधु तलवार पत्रकार, कथाकार, नाटककार और व्यंग्यकार के रूप में अपनी एक अलग पहचान रखते थे। इनकी बॉलीवुड के प्रसिद्ध संगीतकार दान सिंह के जीवन संघर्ष पर लिखी पुस्तक वो तेरे प्यार का गम राजकमल प्रकाशन से प्रकाशित होकर चर्चा में रही है। ईशमधु तलवार राजस्थान साहित्य अकादमी की ओर से साहित्यिक एवं रचनात्मक पत्रकारिता के लिए 2013 में पुरस्कृत हो चुके हैं। अनेक प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में रचनाओं का प्रकाशन। गजल सम्राट मेहदी हसन पर उनके पैतृक गाँव लूणा को लेकर एक बड़ा आलेख पाकिस्तान के मशहूर जंग समूह के अंग्रेजी अखबार द ...

राजस्थान में गैस एजेन्सी संचालक पाक के लिए जासूसी करते गिरफ्तार

झुंझुनूं। मिलिट़्री इंटेलीजेन्स दक्षिणी कमान के इनपुट पर एक और पाकिस्तानी जासूस की गिरफ़्तारी हुई है। जासूसी के आरोप में इण्डेन गैस एजेन्सी संचालक संदीप कुमार को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, झुंझुनूं में आर्मी कैम्प नरहड की गोपनीय सूचनाओं को पाकिस्तानी हैंडलिंग अफसर को पहुंचाने पर गिरफ़्तारी हुई है। धनराशि के प्रलोभन में वाट्सअप के ज़रिये फ़ोटोग्राफ़ व गोपनीय जानकारी भेजी गई। 12 सितम्बर को आरोपी को हिरासत में लिया गया था। मोबाइल की छानबीन हुई और पूछताछ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। DG इंटेलीजेन्स उमेश मिश्रा ने ये जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि हाल ही जासूसी के आरोप में रेलवे के कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया था।...

मान गए स्पीकर जोशी! शुक्रवार से फिर विधानसभा की कार्यवाही होगी शुरू

जयपुर। राजस्थान विधानसभा का सत्र शुक्रवार से फिर शुरू होगा। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ.सीपी जोशी अनिश्चिकाल के लिए स्थगित की गई सदन की बैठक को फिर शुरू करने के लिए मान गए हैं। विधानसभा अध्यक्ष डॉ.सीपी जोशी ने स्वयं नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया को जानकारी दे अवगत करवाया। इस बारे में विधानसभा का अधिकृत बुलेटिन भी जारी होगा। कार्य सलाहकार समिति की बैठक में तय एजेंडे के अनुसार विधानसभा की कार्यवाही दो दिन चलने की संभावना है। आपको बता दे कि कल संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल से हुई तीखी नोकझोंक के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की बैठक को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया था। विधानसभा की बैठक कल से फिर शुरू होने से अनुपूरक अनुदान की अतिरिक्त मांगों तथा अन्य बिलों के पास होने का रास्ता साफ हो गया है।...

राजस्थान विधानसभा में राज्य पथ परिवहन सेवा संशोधन विधेयक पारित

विधानसभा में रोडवेज से जुड़े बिल पर बहस के दौरान नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया और परिवहन मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास भिड़ गए। दोनों के बीच जमकर बहस हुई। इसके बाद भाजपा विधायकों ने वेल में आकर हंगामा और नारेबाजी शुरू कर दी। इसके चलते सभापति राजेंद्र पारीक को दो बार विधानसभा की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। हंगामे के बीच ही राजस्थान राज्य पथ परिवहन सेवा (बिना टिकट यात्रा-निवारण) (संशोधन) विधेयक, 2021 पारित कर दिया। इससे पहले परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने सदन में विधेयक प्रस्तुत किया। विधेयक पर सदन में हुई चर्चा का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि इस विधेयक के जरिए राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बसों में बिना टिकट यात्रा करने वालों पर अंकुश लगेगा। खाचरियावास ने सदन में कहा कि वर्तमान सरकार की मुख्य प्राथमिकता भ्रष्टाचार को रोकना हैं। इसके लिए हम लगातार कोशिश कर रहे हैं। हर सरकार की ज...

राजस्थान ग्रामीण ओलम्पिक खेल का आयोजन नवम्बर में, हर जिले का होगा अपना ओलम्पिक

जयपुर. राजस्थान में युवा मामलात एवं खेल विभाग द्वारा ग्रामीण प्रतिभाओं को तराशने और गांवों में खेल का वातावरण बनाने के लिए नवम्बर माह में राजस्थान ग्रामीण ओलम्पिक खेल आयोजित होंगे. यह पहला अवसर होगा जब पूरे राज्य में 50 लाख खिलाड़ी एक ही दिन ग्रामीण ओलम्पिक खेलों में भाग लेंगे. युवा मामलात एवं खेल विभाग के शासन सचिव विकास सीताराम भाले ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की वर्ष 2021-22 की बजट घोषणा के अनुरूप ग्राम स्तर पर खेल प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए ग्राम पंचायत स्तर, ब्लॉक स्तर, जिला स्तरीय व राज्य स्तरीय राजस्थान ग्रामीण ओलम्पिक खेलों का आयोजन होगा.  उन्होंने बताया कि ओलम्पिक खेल राज्य के सभी 11 हजार 341 ग्राम पंचायतों में आयोजित किए जाएंगे जिसमें कुल 6 प्रकार के खेलों का आयोजन होगा, इनमें कबड्डी, शूटिंग वॉलीबाल, टेनिसबॉल क्रिकेट, खो-खो, वॉलीबाल और हॉकी शामिल हैं. जिला स...

नहीं रहे गांधी परिवार के खास कांग्रेस के ​वरिष्ठ नेता और राज्य सभा सांसद ऑस्कर फर्नांडिस 

नई दिल्ली. कांग्रेस के ​वरिष्ठ नेता और राज्य सभा सांसद ऑस्कर फर्नांडिस का सोमवार को निधन हो गया। लम्बे समय फर्नांडिस बीमार चल रहे थे. उनकी उम्र 80 साल थी और मंगलुरु के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती थे. निधन पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी सहित कई दिग्गज नेताओं ने शोक जताया है. फर्नांडिस की कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के करीबियों में से एक थे. यूपीए सरकार में सड़क-परिवहन मंत्री रह चुके थे. फिलहाल वे राज्यसभा सांसद थे. फर्नांडिस लंबे वक्त के तक गांधी परिवार के साथ रहे. राजीव गांधी के वक्त वह संसदीय सचिव थे....

भाजपा आलाकमान ने फिर सबको चौंकाया, भूपेंद्र पटेल को गुजरात का CM बनाया

भाजपा आलाकमान ने फिर सबको चौंकाते हुए गुजरात का ताज एक नए चेहरे भूपेंद्र पटेल के सिर पर रख दिया। सरल स्‍वभाव व मिलनसार भूपेंद्र पटेल को प्रदेश की राजनीति में अजातशत्रु के रूप में देखा जाता है। नए सीएम को लेकर दो दिन तक चली चर्चा में उनका दूर तक कहीं नाम नहीं था। सोमवार दोपहर राजभवन में वे गुजरात के 22वें मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इधर, भूपेंद्र पटले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्‍यक्ष जेपी नड्डा, निवर्तमान मुख्‍यमंत्री विजय रूपाणी, प्रदेश अध्‍यक्ष सीआर पाटिल आदि नेताओं का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि मुझ पर जो विश्‍वास जताया गया है, उसे टूटने नहीं दूंगा। सीएम पद के बारे में कभी विचार नहीं किया था भाजपा में ऐसी ही पद्धति है कि सब मिलकर अपना नेता चुनते हैं। नेता को भी पहले इसकी जानकारी नहीं होती है। गुजरात की विकास यात्रा को आगे बढ़...

DG भूपेंद्र दक व उमेश मिश्रा समेत 14 IPS अधिकारी DGP डिस्क से सम्मानित

जयपुर। महानिदेशक पुलिस एम एल लाठर के मुख्य आतिथ्य में राजस्थान पुलिस अकादमी स्थित परेड ग्राउंड में रविवार को आरपीएस प्रोबेशनर बैच संख्या 49 का दीक्षांत परेड समारोह आयोजित किया गया। बैच के सितारे में सर्वप्रथम RPS राजेश कसाना ने सर्वेश्रेष्ठ ऑलराउंड का ख़िताब जीता. दूसरे स्थान पर RPS आदित्य पूनिया रहे. DGP एम.एल लाठर, DG ACB बी.एल सोनी सहित आलाधिकारी इस दौरान मौजूद रहे. इस अवसर पर 14 आईपीएस अधिकारियों को डीजीपी डिस्क देकर सम्मानित भी किया गया। यह भी पढें: कमजोर दिल को बिना दवाओं के इन 11 नुस्खों से बनाएं मजबूत, हृदय की निर्बलता को कहें गुडबाय राजस्थान पुलिस अकादमी के निदेशक एवं अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस राजीव शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर महानिदेशक पुलिस लाठर परेड का निरीक्षण किया। ततपश्चात परेड द्वारा राष्ट्रीय ध्वज का अभिवादन किया गया। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षणार्थियों द्वारा शपथ...

RSLDC में भ्रष्टाचार के​ खिलाफ ACB की बड़ी कार्रवाई, दो IAS अधिकारियों के फोन जब्त, कई के ऑफिस सील

जयपुर. राजस्थान एसीबी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई की है. 1 करोड़ 50 लाख के​ बिल पास करने, ब्लैक लिस्ट से हटाने की एवज में 5 लाख की रिश्वत लेते राजस्थान राज्य कौशल विकास निगम का स्कीम काॅर्डिनेटर अशोक सांगवान, प्रबंधक राहुल कुमार गर्ग को  गिरफ्तार किया गया है. विभाग से जुड़े 2 आईएएस अधिकारियों के फोन जब्त कर लिए गए हैं. एसीबी डीजी बीएल सोनी के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में आरोपियों के ठिकानों पर तलाशी जारी है RSLDC चेयरमैन नीरज के.पवन का ऑफिस सील कर दिया गया है. साथ ही RSLDC दफ्तर में ACB ने 9 अन्य लोगों के ऑफिस भी सील कर​ दिए हैं. प्रकरण के संबंध में आई.ए.एस. नीरज के. पवन चैयरमेन, आर.एस.एल.डी.सी. एवं आई.ए.एस. प्रदीप कुमार गवडे मुख्य प्रबन्धक, आर.एस.एल.डी.सी. के मोबाईल जांच हेतु कब्जे में लिए गये हैं तथा इनकी भूमिका की वि...