नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमण के बीच लोगों के लिए राहत की खबर है. पिछले 118 दिनों में सबसे कम केस पिछले 24 घंटों में दर्ज किए गए. एक दिन में 31,443 नये मामले दर्ज हुये, जो 118 दिनों में सबसे कम हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक
देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक वैक्सीन की 38.14 करोड़ डोज लगाई गई हैं. अब तक पूरे देश में कुल 3,00,63,720 मरीज स्वस्थ हुए. रिकवरी दर बढ़कर 97.28% हो गई है. पिछले 24 घंटों के दौरान 49,007 मरीज ठीक हुए.
भारत में सक्रिय मामले वर्तमान में 4,31,315 है जो 109 दिनों में सबसे कम हैं.
सक्रिय मामले कुल मामलों के 1.40% हैं. साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 5% से नीचे बनी हुई है, वर्तमान में 2.28% है. दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.81%, लगातार 22वें दिन भी 3% से कम है. इसके अलावा जांच क्षमता में वृद्धि का भी असर देखने को मिला है जिससे अब तक कुल 43.40 करोड़ नमूनों की जांच की गई है.