मुंबई। बिग बॉस सीजन-13 के विनर एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की 40 साल की उम्र में हार्ट अटैक से जान गई, टीवी शो बालिका वधु से उन्हें शोहरत मिली थी.
मुंबई (Mumbai) के कूपर अस्पताल ने सिद्धार्थ के निधन की पुष्टि की. 40 वर्षीय सिद्धार्थ शुक्ला की हार्ट अटैक (Heart Attack) से मृत्यु हुई है. जानकारी के मुताबिक, अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला ने रात को सोने से पहले कुछ दवाई खाई थीं लेकिन उसके बाद वह उठ ही नहीं पाए. अस्पताल ने बाद में पुष्टि की और कहा कि सिद्धार्थ की मौत हार्ट अटैक होने से हुई है. सिद्धार्थ शुक्ला अपने पीछे अपनी मां और दो बहनों को छोड़ कर गए हैं. कूपर अस्पताल के मुताबिक, सिद्धार्थ शुक्ला को गुरुवार सुबह जब अस्पताल लाया गया तब उनकी मृत्यु हो चुकी थी. सिद्धार्थ शुक्ला के शव को सुबह उनके परिजन ही कूपर अस्पताल ले गए थे. कूपर अस्पताल में ही सिद्धार्थ का पोस्टमॉर्टम किया गया.
पुलिस के मुताबि...
नई दिल्ली। महीने के पहले दिन महंगाई का झटका भारतवासियों को लगा है। घरेलू LPG गैस सिलेंडर के दाम 25 रुपये बढ़ गए हैं। यह घरेलू रसोई गैस (LPG) की कीमत में लगातार तीसरे महीने बढ़ोतरी हुई है। सरकारी तेल कंपनियों (Oil PSUs) ने एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 25 रुपये का इजाफा किया है। दिल्ली में अब सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम सिलेंडर की कीमत 884.50 रुपये पहुंच गई है। इससे पहले राजधानी में सिलेंडर 859.20 रुपये थी। 1 जुलाई से अब तक सिलेंडर की कीमत में 75.50 रुपये की बढ़ चुके हैं। जुलाई और अगस्त में भी इसकी कीमत में 25.50 और 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।...
जयपुर। एक ओर जहां पूरे देश में कोरोना की तीसरी लहर का खतरा मंडरा रहा है वहीं जयपुर के लिए सबसे बड़ी राहत की खबर यह है कि 17 महीने बाद में यहां पर कोरोना का एक भी केस नहीं मिला है। इसके अलावा राज्य में जब से कोरोना संक्रमण ने दस्तक दी है तब से अब तक अगस्त पहला ऐसा महीना रहा जब इससे एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। राजधानी जयपुर में आज एक भी जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव केस सामने नहीं आया। ऐसा पिछले 17 महीने में पहली बार हुआ है।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक पूरे राज्य में आज केवल 2 ही केस मिले, जो अब तक एक दिन में मिले केसों में सबसे कम है। इससे पहले 26 अगस्त को राज्य में सबसे कम 3 केस आए थे। बीकानेर और जोधपुर के अलावा किसी भी जिले में एक भी केस नहीं मिला, जबकि बीते 24 घंटे के दौरान पूरे राज्य से 13,553 सैंपल की जांच की गई। जयपुर में 2940 सैंपल की जांच में सब नेगेटिव मिले।...
जयपुर. राजस्थान के नागौर में मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ जिसमें 11 लोगों की जान चली गई और 7 लोग घायल हो गए. यह हादसा श्रीबालाजी के पास हुआ, जहां ट्रेलर और जीप के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई. हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग मध्य प्रदेश के रहने वाले थे.
सुबह एक ट्रेलर ने तूफान जीप को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही 8 लोगों की मौत हो गई. तीन लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. हादसे में घायल हुए 7 लोगों को नोखा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.
यह सभी लोग मध्य प्रदेश के सजनखेड़वा दौलतपुर के रहने वाले थे. जो बीकानेर से रामदेवरा जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही ये दर्दनाक हादसा हो गया.
यह हादसा इतना खतरनाक था कि जीप का अगला हिस्सा पूरी तरह से तहस-नहस हो गया. टक्कर होते ही 8 लोगों की मौके पर मौत हो गई. मौके पर पुलिस ने लोग...
TokyoParalympics में प्रदेश की अवनि लेखरा को स्वर्ण जीतने पर 3 करोड़, देवेंद्र झाझड़िया को रजत जीतने पर 2 करोड़ तथा सुन्दर सिंह गुर्जर को कांस्य पदक जीतने पर 1 करोड़ रूपये की राशि इनाम स्वरुप प्रदान की जाएगी।
तीनों खिलाड़ियों को पहले से ही राज्य सरकार के वन विभाग में एसीएफ के पद पर नियुक्ति दी हुई है। प्रदेश के खिलाड़ियों ने पदक जीतकर देश-प्रदेश का नाम रोशन किया है, हमें उन पर बेहद गर्व है....
टोक्यो पैरालिंपिक खेलों में भारत की पैरा शूटर अवनि लेखरा ने इतिहास रचते हुए महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 इवेंट में नया पैरालिंपिक रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड मैडल जीता. अवनि ने कुल 249.6 का स्कोर बनाया जो की पैरालिंपिक खेलों का नया रिकॉर्ड है. चीन की सी झांग (248.9 अंक) ने इस इवेंट का सिल्वर मेडल जबकि यूक्रेन की इरीना स्खेतनिक (227.5 अंक) ने कांस्य पदक जीता. बता दें कि जयपुर की रहने वाली अवनि ने टोक्यो पैरालिंपिक खेलों में यह भारत के लिए पहला गोल्ड मेडल जीता है. अवनि इस इवेंट के क्वालिफिकेशन राउंड में सातवें स्थान पर रही थीं. फाइनल में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया.
अवनि RAS अधिकारी प्रवीण लखेरा (राजीविका में कार्यरत) की पुत्री हैं....
जयपुर. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को तबीयत में सुधार होने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. एसएमएस अस्पताल के मेडिकल बोर्ड द्वारा फाइनल चैकअप के बाद गहलोत को सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल से छुट्टी मिल गई. बता दें कि दो दिन पहले ही SMS अस्पताल के कार्डिक केयर यूनिट में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की एंजियोप्लास्टी हुई थी. उनकी एक आर्टरी में 90 फीसदी तक ब्लॉकेज हुआ था. जिसके बाद आज उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया. हालांकि डॉक्टर्स ने उन्हें एंजियोप्लास्टी के बाद कुछ दिन और आराम करने की सलाह दी है.
इससे पहले आज सुबह SMS अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा, मुख्यमंत्री के पुत्र और आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत, SMS मेडिकल मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ सुधीर भंडारी, अस्पताल अधीक्षक डॉ राजेश शर्मा सहित मेडिकल मेडिकल बोर्ड के सदस्यों ने मुख्यमंत्री की जांच रिपोर्ट पर डिस्कशन किया था, जब सीएम की ...
जयपुर. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की शुक्रवार को तबीयत बिगड़ने के बाद जयपुर के एसएमएस अस्पताल में उनकी एंजियोप्लास्टी और स्वास्थ्य की जांच की गई.सीने में भारीपन और थकावट की शिकायत के बाद गहलोत को भर्ती कराया गया था.
उधर शनिवार को एक बयान जारी कर गहलोत ने कहा कि 'मेरी आर्टरी में ब्लॉकेज हुआ था जिसमें अब स्टेंट डाल दिया गया है। अभी मैं कुछ समय तक जयपुर के राजकीय सवाई मानसिंह अस्पताल (SMS) में डॉक्टरों की निगरानी में रहूंगा। डॉक्टरों ने कुछ दिन पूर्ण आराम की सलाह दी है। आप सभी की शुभकामनाओं से मैं जल्द ही पूर्णत: स्वस्थ होकर पूर्व की भांति आपकी सेवा में लग जाऊंगा।'
गहलोत ने कहा कि 'मेरे कोविड होने से पूर्व मुझे कार्डियक संबंधी कोई भी समस्या नहीं थी। डॉक्टरों के मुताबिक यह पोस्ट कोविड इफेक्ट है। मुझे कोविड से ठीक हुए तीन महीने से अधिक हो गए हैं। मुझे सेकंड वेव के पीक ...
नई दिल्ली. देश में शुक्रवार को कोरोना वैक्सीनेशन का नया रिकॉर्ड बना। सरकार के मुताबिक, भारत में एक करोड़ से ज्यादा लोगों को टीके लगाए गए हैं। वैक्सीनेशन ड्राइव की शुरुआत के बाद से एक दिन में किया गया यह सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन है। इसके अलावा शुक्रवार को ही देश में वैक्सीनेशन कवरेज 62 करोड़ को पार कर गया है।
स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने भी सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। Cowin पोर्टल के मुताबिक, 16 अगस्त को 92 लाख डोज लगे थे। गुरुवार को देश में 24 घंटे में 79.48 टीके लगाए गए थे। इससे ये आंकड़ा 61.22 करोड़ के पार पहुंच गया था। एक दिन में एक करोड़ से अधिक टीकाकरण के रिकॉर्ड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर देश की जनता और टीकाकरण अभियान में लगे स्वास्थ्यकर्मियों को बढ़ाई दी।...
जयपुर. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तबीयत अचानक बिगड़ जाने के बाद उन्हें एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी एंजीओप्लास्टी की गई. सीने में दर्द और सांस लेने में कठिनाई होने पर मुख्यमंत्री निवास के स्टाफ ने उन्हें तुरंत एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया.
मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव कुलदीप रांका, एसएमएस अस्पताल के प्राचार्य डॉ. सुधीर भंडारी, एसएमएस अस्पताल अधीक्षक डॉ. राजेश शर्मा सहित कार्डियोलॉजी के विशेषज्ञ चिकित्सक अस्पताल में मौजूद रहे. चिकित्सा व स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा भी उनके साथ अस्पताल में मौजूद रहे. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की कार्डियक और अन्य जांचें करवाई गईं. एसएमएस अस्पताल के प्राचार्य डॉ. सुधीर भंडारी ने बताया कि सीटी एंजियोग्राफी से पता चला है कि मुख्यमंत्री की एक आर्टरी में 90 फीसदी तक ब्लॉकेज हैं.
फिलहाल उनकी कुछ अन्य जांचे...