अश्विनी कुमार चौबे ने पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के साथ उपभोक्ता मामलात राज्य मंत्री के रूप में संभाला कार्यभार


नई दिल्ली. देश में उपभोक्ता अधिकारों को और मजबूत बनाने के साथ वन और पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन के लिए हर वो संभव प्रयास किए जाएंगे जो नागरिक अधिकारों के संरक्षण, पर्यावरण के क्षेत्र में और देश के विकास में सहायक हों. यह कहना है केन्द्रीय वन पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन और उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय राज्यमंत्री अश्वनी कुमार चौबे का. 

केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने सोमवार को विधि विधान से पूजा अर्चना कर वन पर्यावरण जलवायु परिवर्तन और उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में कार्य भार ग्रहण संभाला. इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा उन्हें यह महत्पूर्ण जिम्मेदारी दी है. प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एनडीए की सरकार देशवासियों की सेवा में जुटी हुई है. और वो भी इस विभाग की जिम्मेदारी को निभाने में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे. 

उन्होंने कहा कि सबका साथ- सबका विकास- सबका विश्वास हमारा मूल मंत्र है और इसी के साथ सरकार आगे बढ रही है. सरकार के प्रयास से लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ी है. देश में वनक्षेत्र भी बढ़ रहा है. कोरोना के संक्रमण काल में 81 करोड़ देशवासियों तक मुफ्त राशन पहुंचाई जा रही है. सभी क्षेत्रों का ख्याल रखते हुए सर्वांगीण विकास किया जा रहा है. वन नेशन-वन राशन कार्ड योजना का लाभ देशवासियों को मिल रहा है. इस दिशा में और बेहतर क्या किया जा सकता है इस पर पूरा ध्यान केन्द्रीत किया जाएगा. 

इस मौके पर वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव के साथ राज्यमंत्री अश्वनी कुमार चौबे ने पर्यावरण भवन का भी निरीक्षण किया. अधिकारियों से भी मुलाकात की और मंत्रालय द्वारा किए जा रहे कार्यों से अवगत हुए.