अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने मंगलवार रात राजस्थान प्रशासनिक सेवा(RAS)-2018 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया। आरपीएससी चेयरमैन भूपेंद्र यादव ने इस संबंध में इंटरव्यू पूरे होने के बाद में संबंधित अधिकारियों और मेंबर्स की बैठक ली और बैठक में इस फाइनल परीक्षा के परिणाम जारी करने का निर्णय लिया गया। जिसके बाद में तुरंत ही परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया।
RPSC ने 1051 पदों के लिए रिजल्ट जारी किया।

टॉप -10
झुंझुनूं जिले की मुक्ता राव प्रथम
टोंक से मनमोहन शर्मा द्वितीय
जयपुर से शिवाक्षी खांडल
झुंझुनूं के निखिल कुमार
जयपुर से वर्षा शर्मा
जयपुर से यशवंत मीणा
अलवर से रवि कुमार गोयल
जालोर से बीनू देवल
टोंक से विकास प्रजापत
नागौर से सिद्धार्थ सांदू