India

राजस्थान विधानसभा की 2 सीटों पर उपचुनाव 30 अक्टूबर को

जयपुर। राजस्थान विधानसभा की 2 सीटों पर उपचुनाव की घोषणा कर दी गई है। वल्लभनगर व धरियावद पर उप चुनाव 30 अक्टूबर को होंगे। चुनाव आयोग ने आज इन दोनों सीटों के लिए उपचुनाव की घोषणा कर दी. वल्लभनगर सीट कांग्रेस विधायक गजेंद्र सिंह शक्तावत व धरियावद सीट भाजपा के गौतम लाल मीणा के निधन के कारण खाली हुई थी, जिस पर उपचुनाव की लंबे समय से रणनीति बन रही थी. दोनों ही सीटों पर सत्तारूढ़ दल कांग्रेस और प्रमुख विपक्षी पार्टी भाजपा ने तैयारियां पहले ही शुरू कर दी थी. बता दें कि चुनाव आयोग ने 3 लोकसभा के साथ 30 विधानसभा सीट पर 30 अक्टूबर को उपचुनाव की घोषणा की है. चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 1 से 8 अक्टूम्बर तक नामांकन पत्र भरे जाएंगे. 13 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे. 30 अक्टूबर को मतदान तथा 2 नवम्बर को वोटों की गिनती कर परिणाम घोषित किये जायेंगे. दोनों ही प्रमुख दलों ने जीत की रणनीति पर काम शुरू कर...

औवेसी समर्थकों ने कहा, 'पाकिस्तान जिंदाबाद'! भड़की शिवसेना ने बताया ओवैसी को BJP का अंडरगारमेंट

मुंबई. Asaduddin Owaisi पर एक बार शिवसेना भड़की है. शिवसेना ने अपने मुखपत्र 'सामना' में ओवैसी को बीजेपी का अंडरगारमेंट तक बता दिया है. असल में ओवैसी समर्थकों द्वारा पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए जाने से से शिवसेना खफा है. 'सामना' में लिखा गया कि उत्तर प्रदेश चुनाव के मौके पर जातीय, धार्मिक विद्वेष निर्माण करने की पूरी तैयारी ओवैसी महाशय ने कर ली है, ऐसा नजर आ रहा है. दो दिन पहले ओवैसी के प्रयागराज से लखनऊ जाने के दौरान रास्ते में उनके समर्थक जुट गए और उन्होंने 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाए.  इतना ही नहीं सामना में लिखा गया कि उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव होने तक क्या-क्या देखना पड़ेगा, क्या क्या कराया जाएगा, ये कहा नहीं जा सकता. बीजेपी की सफल यात्रा के परदे के पीछे के सूत्रधार मियां असदुद्दीन ओवैसी और उनकी पार्टी बेहतरीन ढंग से काम में जुटी नजर आ रही है...

जयपुर में व्यापारी को 1 करोड़ की रंगदारी के लिए गैंगेस्टर से धमकी दिलवाने वाला उसका जानकर आनंद शांडिल्य गिरफ्तार

जयपुर. एक व्यापारी को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और संपत नेहरा से 1 करोड़ रुपए की रंगदारी देने के लिए धमकी भरा फोन करवाने वाला कोई और नहीं बल्कि व्यापारी का जानकार हार्डकोर बदमाश आनंद शांडिल्य निकला। जवाहर नगर थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए आनंद शांडिल्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस की गिरफ्त में आया हार्डकोर बदमाश आनंद शांडिल्य कुख्यात गैंगस्टर आनंदपाल गैंग (Gangster Anandpal Gang) का सक्रिय सदस्य भी रहा है। और जयपुर के एक बड़े राजनेता के अलावा कई राजनेताओं से भी इसके सबंध रहे हैं। कई बड़े पैसे वालों में उनकी बैठक रही है। पड़ताल में यह बात सामने आई है कि आनंद शांडिल्य अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में बंद था। उसी दौरान वह आनंदपाल गैंग के गुर्गे सुभाष बराल और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के संपर्क में आया। जिस व्यापारी को 1 करोड़ रुपए की रंगदारी देने के लिए व्हाट्सएप कॉल कर धमकी दी गई। वह पीड...

राजस्थान सरकार के इस अधिकारी ने 10 मिनट में करा दी 7 कोर्ट मैरिज, वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में हुआ नाम दर्ज

जयपुर. अक्सर सरकारी अधिकारियों पर काम में लापरवाही और ढिलाई के आरोप लगते आए हैं, और सरकारी सिस्टम की सुस्ती पर भी सवाल उठते रहे हैं. लेकिन इस बात को गलत साबित करते हुए राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी ने ना केवल भारत के अधिकारियों को अपने काम की गतिशीलता के मामले में पछाड़ा बल्कि उनके जितना तेजी से दुनिया में कोई भी अधिकारी सरकारी काम को अब तक निपटा नहीं पाया, जिसके चलते उन्होंने विश्व रिकॉर्ड बना डाला है. इंडिया हेल्थ: अच्छे स्वास्थ्य के लिए अजवाइन के ये 7 रामबाण फायदे जानकर चौंक जाएंगे आप राजस्थान प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी पंकज ओझा ने 10 मिनट में करा दी 7 कोर्ट मैरिज करा कर यह विश्व रिकॉर्ड अपने नाम करवाया है. पंकज ओझा ने 4 जनवरी 2019 को कोटा एडीएम सिटी और मैरिज रजिस्ट्रार रहते हुए यह विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया था. वर्ल्ड  बुक ऑफ रिकॉर्ड, लंदन द्वारा यह र...

नकल के लिए ब्लू टूथ लगी चप्पल रीट अभ्यर्थियों को 6 लाख में बेची, तीन पकड़े गए

बीकानेर. रीट परीक्षा के दौरान नकल के कई तरीके एक के बाद एक सामने आ रहे हैं. इसके बाद पिछले कुछ सालों  में हुई परीक्षाओं पर भी लोग सवाल उठाने लगे हैं. ऐसा लग रहा है मानों ऐसी कोई परीक्षा राजस्थान में नहीं हुई हो जिसमें नकल कराने वाले गिरोह सक्रिय ना रहे हों. ऐसा ही एक ताजा मामला रीट परीक्षा के दौरान बीकानेर में सामने आया जहां राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) में नकल का हाईटेक मामला पकड़ा गया. बीकानेर में REET अभ्यर्थियों को ब्लूटूथ डिवाइस लगी चप्पल देकर नकल कराने वाली एक गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश किया.  इस मामले में पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है. बीकानेर के गंगाशहर थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी चप्पल में डिवाइस लगाकर अभ्यर्थियों को नकल कराने में जुटे थे. शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपियों ने डिवाइस लगी चप्पल करीब 6 लाख रुपए में अभ्यर्थियों को बेची थी. पुलिस अधीक...

कोविड मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए बनेगी जिला स्तरीय कमेटी, आवदेन के 30 दिन में जारी होगा सर्टिफिकेट

जयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा ने माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय की पालना व केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार प्रदेश में कोविड मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के संबंध में जिला स्तरीय कमेटी का गठन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कोविड मृत्यु प्रमाण पत्र के संबंध में किसी भी शिकायत का निस्तारण तुरंत हो सके इसके लिए एक अपीलीय बोर्ड का भी गठन करने के लिए भी ​कहा है जो कि राज्य स्तरीय होगा। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सचिव वैभव गालरिया ने बताया कि कोई व्यक्ति कोरोना संक्रमित है और इसी कारण उसकी मृत्यु हुई है। इसके लिए मार्गदर्शक सिद्धांत तय किए गए हैं। उन्होंने बताया ​कि आरपीटपीसीआर या प्रमाणित टेस्ट में पॉजिटिव होना जरुरी है। उन्होंने कहा कि यदि संक्रमित आत्म​हत्या कर लेता है या फिर दुर्घटना में मौत होती है तो उसे कोरोना मृत्यु नहीं माना जाता है।...

सिविल सेवा परीक्षा-2020 का अंतिम परिणाम घोषित किया, IAS टीना डाबी की बहन रिया डाबी 15वीं रैंक पर

UPSC 2020 का परिणाम जारी कर दिया है। संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission) ने सिविल सेवा परीक्षा, 2020 का अंतिम परिणाम घोषित किया, जिसमें कुल 761 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है। वेबसाइट upsc.gov.in पर यूपीएससी 2020 का रिजल्ट देखा जा सकता है। यह परिणाम केवल उन उम्मीदवारों के लिए निकला जो परीक्षा के इंटरव्यू में शामिल हुए थे। UPSC परीक्षा 2020 में शुभम कुमार ने पहली रैंक हासिल की। दूसरे और तीसरे स्थान पर जागृति अवस्थी और अंकिता जैन रहे। राजस्थान कैडर की आईएएस टीना डाबी की छोटी बहन रिया डाबी ने भी इस परीक्षा को पास किया और 15वीं रैंक हासिल की।...

राजस्थान में कर संग्रहण व्यवस्था होगी मजबूत, करदाताओं को भी मिलेगी राहत, सरकार ने लिए 6 महत्वपूर्ण निर्णय

जयपुर. राजस्थान में करदाताओं की समस्याओं के समाधान एवं कर संग्रहण व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए वाणिज्यिक कर विभाग में कई बडे कदम सरकार ने उठाए हैं. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुड्स एवं सर्विस टैक्स (जीएसटी) के लागू होने के बाद बदले हुए परिदृश्य तथा राज्य में इसके बेहतर एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए वाणिज्यिक कर विभाग के पुनर्गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दी है. इसके तहत बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था के लिए जोन, नियमित सर्किल एवं वार्डों की संख्या बढ़ाई जा रही है. साथ ही, करदाताओं की सुविधा के लिए अपीलीय प्राधिकारी कार्यालय भी स्वीकृत किए गए हैं. कर अपवंचन रोकने के लिए एन्फोर्समेंट विंग को मजबूत किया जा रहा है. राज्य सरकार के कर राजस्व संग्रहण में वाणिज्यिक कर विभाग महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। राज्य के कर राजस्व में इसका योगदान लगभग 50 प्रतिशत तक है। वित्त वर्ष 2021-22 में कर राजस्व लक्ष्य 6...

दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में हमलावरों ने गैंगस्टर को मारा, गैंगवार और मुठभेड़ में 4 की मौत

नई दिल्ली। रोहिणी कोर्ट में एक गैंगस्टर की पेशी के दौरान गैंगवॉर हुआ है, जिसमे मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर जितेंद्र उर्फ गोगी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. जितेंद्र पर हमला करने वाले दो हमलावर भी मौके पर ढेर कर दिए गए. गोगी, 2 शूटर सहित चार लोगों की मौत हो गई. रोहिणी कोर्ट में हुए इस गैंगवार के बाद कोर्ट परिसर में अफरातफरी और दहशत का माहौल फेल गया. बताया जा रहा है कि रोहिणी कोर्ट में जीतेंद्र गोगी की पेशी थी. लेकिन पेशी से पहले ही कोर्ट में मौजूद 2 शूटर ने उसके ऊपर फायरिंग कर दी। गोगी की मौके पर ही मौत हो गई है. पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में शूटर पर फायरिंग की और उनकी भी मृत्यु हो गई है. हालांकि फायरिंग बहुत ज्यादा हुई है और ऐसी आशंका है कि मौतों का आंकड़ा और बढ़ने की आशंका है. यह घटना रोहिणी कोर्ट के कोर्ट नम्बर 207 के अंदर हुई. कोर्ट में 35-40 राउंड फायरिंग हुई. एक महिला वकील के पैर ...

राजस्थान के इतिहास की सबसे बड़ी REET-2021 परीक्षा के लिए हुए यह 10 महत्वपूर्ण निर्णय

जयपुर। राजस्थान सरकार ने 26 सितंबर को राजस्थान के इतिहास में आयोजित होने वाली सबसे बड़ी परीक्षा के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। युवाओं के हित में रीट परीक्षा के सफल आयोजन के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कई महत्वपूर्ण निर्देश भी अधिकारियों को दिए। 10 महत्वपूर्ण निर्णय: 1. रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा के साथ पर्याप्त संख्या में निजी बसों की व्यवस्था कर अभ्यर्थियों की निशुल्क यात्रा की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। 2. नकल, पेपर लीक अथवा परीक्षा से जुडी किसी भी गैर-कानूनी गतिविधि में शामिल सरकारी कर्मचारी को सीधे बर्खास्त किया जाएगा। ऐसी गतिविधि में शामिल निजी संस्थानों के कार्मिकों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई के साथ संस्थान की मान्यता हमेशा के लिए रद्द की जाएगी। 3. परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। 4. प्रिंटिंग प्रेस से एग्जाम पेपर के परीक्षार्थी के पा...