India

26 से 29 सितंबर तक कोलकाता में भारतीय सेना का "विजय सांस्कृतिक महोत्सव"

नई दिल्ली. 16 दिसंबर, 2021 को बांग्लादेश की मुक्ति और 1971 में हुए भारत-पाक युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत के 50 साल पूरे हो जाएंगे। भारत के इतिहास में इस ऐतिहासिक घटना के उपलक्ष्य में देशभर में स्वर्णिम विजय वर्ष समारोहों का आयोजन किया जा रहा है। "विजय सांस्कृतिक महोत्सव" नामक सांस्कृतिक आयोजन का उद्देश्य युद्ध् के दौरान भारत और बांग्लादेश के बीच सांस्कृतिक संबंधों का प्रदर्शन करना है। यह कार्यक्रम 26 से 29 सितंबर, 2021 तक कोलकाता में भारतीय सेना की पूर्वी कमान द्वारा आयोजित किया जा रहा है। फिल्म स्क्रीनिंग, थिएटर नाटकों, संगीत समारोहों और बैंड प्रदर्शनों सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का पांच दिन तक रवींद्र सदन और नंदन कॉन्वेंशन सेंटर कोलकाता में आयोजित करने की योजना बनाई गई है। "विजय सांस्कृतिक महोत्सव" के आयोजन द्वारा 1971 के मुक्ति संग्राम में इन बहादुर यो...

शैक्षणिक संस्थानों के लिए पेटेंट शुल्क में 80% की कमी, आत्मनिर्भर भारत अभियान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

नई दिल्ली. आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम केन्द्र सरकार ने उठाया है. आत्मनिर्भर भारत अभियान की दिशा में एक और महत्वपूर्ण प्रयास के अंतर्गत पेटेंट फाइलिंग और अभियोजन के लिए 80% कम शुल्क से संबंधित लाभों को शैक्षणिक संस्थानों तक भी बढ़ाया गया है। केंद्र ने इस संबंध में पेटेंट नियमों में संशोधन को अधिसूचित कर दिया है। ज्ञान अर्थव्यवस्था में नवाचार और रचनात्मकता को पोषित करने के महत्व को स्वीकार करते हुए भारत हाल के वर्षों में अपने बौद्धिक संपदा पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के लिए उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है। नवाचार के लिए एक अनुकूल वातावरण बनाने के लिए भारत सरकार का उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग उद्योग और शिक्षाविदों के बीच अधिक सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में काम कर रहा है। ऐसा शैक्षिक संस्थानों में किए गए अनुसंधान के व्यावसायीकरण को सुविधाजनक बनाकर ही किया ...

REET EXAM 2021: जयपुर में 26 सितंबर को स्वैच्छिक बंद की घोषणा, स्टूडेंट के साथ प्रशासन की भी होगी बड़ी परीक्षा

जयपुर। राजस्थान में 26 सितंबर को रीट परीक्षा (REET Exam 2021) के सफल और सुचारू संचालन के लिए सरकार की नींद उड़ी हुई है। अकेले जयपुर जिले में ढाई लाख से अधिक अभ्यर्थियों की इस परीक्षा में शामिल होने की संभावना है जबकि पूरे प्रदेश में संख्या करीब 16 लाख के आसपास है। जयपुर कलेक्टर अंतर सिंह नेहरा (Antar Singh Nehra) की पहल पर व्यापार संघों के पदाधिकारियों ने रीट परीक्षा को देखते हुये 26 सितम्बर को जयपुर में स्वैच्छिक बंद की घोषणा की है. राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने ट्वीट में कहा कि 26 सिंतबर को आयोजित होने वाली रीट परीक्षा में 16.51 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। यह प्रदेश की अभी तक की सबसे बड़ी परीक्षा होगी। सीएम गहलोत ने ट्वीट में यह भी जानकारी दी कि राजस्थान सरकार ने रीट परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा का इंतजाम किया है। अभ्यर्थियों की संख्या काफी अधिक है ...

बागी हुए अमरिंदर सिंह बोले राहुल-प्रियंका अनुभवहीन, सलाहकारों ने गुमराह किया, सिद्धू न सिर्फ पंजाब बल्कि पूरे देश के लिए खतरा 

नई दिल्ली. पंजाब के मुख्यमंत्री पद को छोड़ने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह बागी हो गए हैं. और  आगामी विधान सभा चुनाव में वह कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ अपना उम्मीदवार उतारने का ऐलान कर दिया है. साथ ही कहा कि सिद्धू को किसी भी हाल में मुख्यमंत्री नहीं बनने देंगे क्योंकि वह देश के लिए बड़ा खतरा है. उन्होंने सिद्धू को ड्रामेबाज बताते हुए कहा कि राहुल-प्रियंका को अभी अनुभव नहीं है और सलाहकारों की ओर से उन्हें गुमराह किया जा रहा है. जिसका कांग्रेस को नुकसान हो रहा है.  अमरिंदर सिंह ने पंजाब के नवनियुक्त मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि चन्नी को गृह विभाग संभालने का कोई अनुभव नहीं है, जो काफी चिंताजनक है क्योंकि पंजाब पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के साथ 600 किमी की सीमा तय करता है.  कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि सिद्धू न सिर्फ पंजाब बल्...

कोरोना से मौत पर आश्रितों को मिलेगा 50 हजार रुपये का मुआवजा

नई दिल्ली. कोरोना वायरस के कहर से जिन लोगों की मौत हुई है, उनके आश्रितों को 50 हजार का मुआवजा दिया जाएगा. मुआवजा देने को लेकर केंद्र सरकार ने यह जानकारी सुप्रीम कोर्ट में दी है. मुआवजा उन्हीं परिवारों को मिलेगा जो कोरोना से मौत का सर्टिफिकेट दिखाएंगे.  सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र ने यह भी बताया कि शिकायतों के निवारण के लिए जिला स्तर पर काम करने वाली कमेटी भी गठित की जाएगी. जिसमें वो लोग शामिल होंगे जो कोरोना के राहत बचाव कामों में जुटे थे. आपको बता दें कि कोविड डेथ पर मुआवजा देने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी. जिस पर चल रही सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को जल्द से जल्द इस पर हलफनामा दाखिल करने को कहा था. याचिकाकर्ता ने 4 लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग की थी. सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को 22 सितंबर तक जवाब दाखिल करने का वक्त दिया था, जिसके बाद अब ...

5 विभागों की 7 योजनाएं स्टेट फ्लैगशिप कार्यक्रम में सूचीबद्ध

जयपुर. राजस्थान के युवाओं के कौशल विकास एवं रोजगार से जुड़ी ‘मुख्यमंत्री युवा संबल योजना’ सहित 5 विभिन्न विभागों की 7 योजनाएं स्टेट फ्लैगशिप कार्यक्रम सूची में शामिल की गयी है। इस संबंध में आयोजना विभाग ने आदेश जारी कर संबंधित विभागों को निर्देशित किया है कि इन कार्यक्रमों के क्रियान्वन की गहन मनिटरिंग करें तथा वित्तिय एवं भौतिक प्रगति की सूचना तैयार कर हर माह की 7 तारीख तक मुख्यमंत्री कार्यालय तथा आयोजना विभाग को भिजवाना सुनिश्चित करे। आदेश के मुताबिक इसके तहत कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता विभाग द्वारा संचालित ‘मुख्यमंत्री युवा संबल योजना’, उच्च शिक्षा विभाग की ‘कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना’ और ‘देवनारायण छात्रा स्कूटी योजना’, स्वायत्त शासन विभाग की ‘इंदिरा रसोई योजना’ और ‘इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना&rsquo...

दिल्ली की तर्ज पर राजस्थान में भी बढा सरकारी अंग्रेजी मीडियम स्कूलों का क्रेज, 75 हजार स्टूडेंट्स कर रहे निशुल्क पढाई

जयपुर. राजस्थान में भी अब सरकारी अंग्रेजी मी​डियम  स्कूलों का क्रेज लगातार बढने लगा है. जहां 75 हजार छात्र-छात्राएं वर्तमान में अंग्रेजी माध्यम से निःशुल्क शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं.  राजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय प्रदेश में एक मॉडल बना है  जिसमें 75 हजार छात्र-छात्राएं वर्तमान में अंग्रेजी माध्यम से निःशुल्क शिक्षा प्राप्त कर रहे है।  शिक्षा राज्य मंत्री डोटासरा सोमवार को सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ में महात्मा गांधी विद्यालय में कक्षा-कक्षों का  शिलान्यास, उप जिला अस्पताल में भामाशाह बलबीर सारण  द्वारा 10 लाख रूपये की लागत से  निर्मित प्रवेश द्वार, विश्राम स्थल, ओटी मशीन एवं जल सुविधा का लोकार्पण करने के बाद आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। शिक्षा राज्य मंत्री डोटासरा ने कहा कि महात्मा ...

महंत नरेंद्र गिरी के सुसाइड नोट में शिष्य आनंद गिरी का जिक्र, पुलिस ने लिया हिरासत में

प्रयागराज। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी (Narendra Giri Death news) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत और उनका शव फंदे से लटका मिलने के बाद उनके शिष्य आनंद गिरी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस को शव के पास से सुसाइड नोट भी मिला जिसमें उन्होंने एक शिष्य से दुखी होने की बात कही और वो शिष्य आनंद गिरी बताया गया। हालांकि पुलिस ने साफ तौर पर कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। पिछले दिनों नरेंद्र गिरी (Narendra giri) का उनके शिष्य आनंद गिरी (Who is Anand Giri) से विवाद हुआ था। पुलिस इसे प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला बता रही है, लेकिन हत्या से भी इनकार नहीं किया जा सकता। एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा कि जानकारी मिली थी कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मौत आत्महत्या से हुई है। शिष्यों ने पुलिस को बताया कि दोपहर करीब 3-4 बजे उन्होंने दरवाजा तोड़ा...

RCA अध्यक्ष वैभव गहलोत को मिली बड़ी सफलता, 8 साल बाद जयपुर में होंगे दो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच

जयपुर। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष वैभव गहलोत के द्वारा लगातार किए जा रहे प्रयासों का सुखद परिणाम सामने आया है। राजस्थान के क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह परिणाम काफी उत्साहवर्धन करने वाला हैं। 8 साल के लंबे इंतजार के बाद अब जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम को दो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच की मेजबानी मिल गई है। न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज की टीम का जयपुर में भारतीय टीम के साथ मुकाबला होगा। न्यूजीलैंड की टीम नवंबर में भारत दौरे पर आएगी। न्यूजीलैंड टी-20 के साथ दो टेस्ट भी भारत से खेलेगा। इसमें पहला टी-20 17 नवंबर को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके अलावा अगले साल फरवरी में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम भारत दौरे पर आएगी। वेस्टइंडीज के साथ भारत तीन वनडे और तीन टी-20 मैच खेलेगा। वेस्टइंडीज का भारत से दूसरा वनडे जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में 9 फरवरी को खेला जाना है। बता...

बच्चे के सामने नंगा होकर अय्याशी के वीडियो बनवाने वाला पुलिस अधिकारी हीरालाल सैनी सेवा से बर्खास्त!

जयपुर. राजस्थान पुलिस के छवि को दागदार करने का आरोपी अय्याश राजस्थान पुलिस सेवा का अधिकारी आरपीएस हीरालाल सैनी सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई और बताया जा रहा है कि किसी भी वक्त इसके आधिकारिक आदेश भी जारी होने वाले हैं। राजस्थान पुलिस के मुखिया डीजीपी एमएल लाठर ने भी इस घटनाक्रम को बेहद गंभीर माना था और इस मामले में समय रहते सख्त एक्शन लेते हुए कई अधिकारियों और और पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी मामले में तुरंत कार्रवाई न कर लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की गई।   गृह विभाग ने बर्खास्त करने की फाइल सीएम को भेजी थी। सीएम से मंजूरी मिलने के बाद गृह विभाग ने फाइल कार्मिक विभाग को सौंप दी है। अश्लील वीडियो प्रकरण में दोनों आरोपियों सहित अब तक 6 पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड किया जा चुका है। SOG ने निलंबित RPS ही...