India

कोरोना के कहर से जूझ रहे केरल में नया संकट, अब निपाह वायरस से 12 वर्षीय लड़के की मौत, सरकार अलर्ट

केरल में कोरोना का कहर अभी खत्म भी नहीं हुआ​ कि अब निपाह वायरस का कहर शुरु हो गया है. केरल के कोझिकोड में रविवार सुबह निपाह वायरस से एक 12 साल के लड़के की मौत हो गई. पीड़ित को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालांकि इस मौत के बाद उनके रिश्तेदारों और इलाज में शामिल लोगों को क्वारैंटाइन कर दिया गया है. अभी तक किसी और में संक्रमण के लक्षण नहीं दिखे हैं. निपाह एक जूनोटिक वायरस है और यह चमगादड़ व सूअर जैसे जानवरों से इंसानों में फैल सकता है. इस बीमारी की मृत्यु दर बहुत अधिक है. अब तक इसका कोई ट्रीटेमेंट या टीका उपलब्ध नहीं होने से गंभीरता बरती जा रही है. राज्य सरकार ने इस मामले के बाद हालात का जायजा लेने के लिए कोझिकोड स्पेशल टीम को टास्क सौंपा है. कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और दूसरे उपाय जारी हैं. उधर केंद्र ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए एक टीम केरल भेजी है. साथ ही राज्...

शिक्षक दिवस विशेष: बच्चों के भविष्य निर्माण में शिक्षक की मर्यादाएं अहम

"भारत का भविष्य उसकी कक्षाओं में आकार लेता है" । डॉ डी. एस.कोठारी का यह उद्धरण आज भी प्रासंगिक है। यह गौरवान्वित करने वाली अनुभूति है कि शिक्षक का पद इतना सम्माननीय है कि पूरा देश शिक्षक दिवस के रूप में आयोजित करता है। डॉक्टर, इंजीनियर, वकील आदि सभी शिक्षकों के हाथों मढ़े जाते हैं। यह सर्वविदित है कि पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन के जन्मदिवस 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। जब राधाकृष्णन राष्ट्रपति बने तो उनके छात्रों ने उनका जन्मदिन मनाने की अनुमति मांगी, इस पर राधाकृष्णन ने कहा कि यदि मेरा जन्मदिन मनाना ही है तो शिक्षक दिवस के रुप में मनाया जाए ,तब से आज तक प्रतिवर्ष 5 सितंबर को यह दिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता रहा है। भिन्न-भिन्न संस्थाओं में इसे भिन्न-भिन्न तरीके से आयोजित किया जाता है। कई संस्थाओं में छात्र स्वयं एक दिन के लिए शिक्ष...

जयपुर के पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी कृष्णा नागर ने भारत को दिलाया गोल्ड, भारत की झोली में 19वां मेडल

भारत के लिए एक और खुशी की बात है, जापान की राजधानी टोक्यो में खेले जा रहे पैरालंपिक खेलों के आखिरी दिन भी भारतीय खिलाड़ियों ने मेडल जीतने का सिलसिला जारी रखा। रविवार को पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी कृष्णा नागर ने SH6 कैटेगरी में गोल्ड हासिल कर भारत की झोली में 19वां मेडल डाल दिया। इसके साथ ही भारत ने इन खेलों में कुल पांचवां गोल्ड मेडल हासिल कर लिया है। यह भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। कृष्णा नागर से पहले सुहास यथिराज ने बैडमिंटन के SL4 कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रचा था। देश को अब मिक्सड डबल्स में प्रमोद भगत और पलक कोहली की जोड़ी से ब्रॉन्ज मेडल की उम्मीद है।...

अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ राजस्थान में बड़ी कार्रवाई, 48 से अधिक वाहन जब्त, करोड़ों रु. का जुर्माना वसूला

जयपुर। अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ राजस्थान में बड़ा एक्शन लिया गया। अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया कि पिछले 24 से 48 घंटों में राज्य में रात्रिकालीन कार्यवाही में अवैध परिवहन के 48 से अधिक वाहन जब्त किए हैं वहीं सीकर के नीम का थाना, झुन्झुनू की उदयपुरवाटी, पाली रायपुर के झाला की चौकी सहित कई स्थानों पर अवैध खनन के खिलाफ कार्यवाही करते हुए पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई गई है। उदयपुरवाटी के ही बागोली में वन क्षेत्र में अवैध खनन पर वन विभाग से समन्वय बनाकर कार्यवाही करवाई जा रही है। राज्यभर में पुलिस प्रशासन और खान विभाग द्वारा संयुक्त कार्यवाही की जा रही है। एसीएस माइंस डॉ. अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत राज्य में अवैध खनन गतिविधियों के प्रति गंभीर है। उन्होंने विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान वैध खनन गतिविधियों का बढ़ाने और अवैध गतिविधियों पर कार्यवाह...

जयपुर पुलिस ने NHAI के कंसल्टेंट आर. के. चावला हत्याकांड के मुख्य साजशिकर्ता सहित 4 आरोपी गिरफ्तार किए

जयपुर। पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए पिछले दिनों हुई NHAI के कंसल्टेंट आर. के. चावला हत्याकांड के मुख्य साजशिकर्ता सहित 4 आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं। पुलिस टीम में 100 पुलिसकर्मियों ने लगातार 9 दिन कार्य कर घटना का खुलासा किया है। कार्यवाही के दौरान करीब 500 CCTV कैमरा को खंगाला गया था। साथ ही हजारों मोबाईल नम्बरों की CDR प्राप्त कर विश्लेषण किया गया था। जिसके बाद यह कामयाबी मिली है। हाइवे के14 फुटओवर ब्रिज के डिजायन को लेकर विवाद था. कंपनी मालिक ने 15 लाख रुपए में शूटर से हत्या करवाई थी. गुरूग्राम से जयपुर तक 14 फुटओवर ब्रिज 35 करोड़ रुपए में बनने थे. इसका टेंडर करणदीप की कंपनी को मिला था। कंपनी ने समय पर प्रोजेक्ट पूरी नहीं किया. कंपनी पर 3.5 करोड़ की पैनल्टी लगा दी गई. करणदीप ने प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए समय मांगा था. इसीलिए जयपुर में मीटिंग का आयोजन किया गया था. इस मीटिंग ...

राजस्थान के 1067 गांवों में जल जीवन मिशन के तहत 2 लाख 44 हजार 879 नल कनेक्शन की मंजूरी

जयपुर. जल जीवन मिशन (जेजेएम) के अन्तर्गत राज्य स्तरीय योजना स्वीकृति समिति (एसएलएसएससी) की बैठक में राजस्थान के 1067 गांवों में 1461.33 करोड़ रुपये की लागत से 161 ग्रामीण पेयजल परियोजनाओं की मंजूरी प्रदान की गई, इनके तहत 2 लाख 44 हजार 879 हर घर नल कनेक्शन दिए जाएंगे. अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) सुधांश पंत की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया. बैठक में रेग्यूलर विंग के तहत 337.38 करोड़ रुपये की लागत से 149 परियोजनाएं स्वीकृत की गई, इनसे 245 गांवों में 51 हजार 639 हर घर नल कनेक्शन दिए जाएंगे. वहीं मेजर प्रोजेक्ट्स के तहत 1123.95 करोड़ रुपये की लागत से 822 गांवों में एक लाख 93 हजार 240 हर घर नल कनेक्शन देने के लिए 12 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई. इसके अलावा राजसमंद एवं धौलपुर जिलों में सर्वे और डीपीआर तैयार करने के दो प्रस्तावों को भी स्वीकृति दी गई. मेजर प्रोजेक्ट...

राष्ट्रीय प्रोजेक्ट निर्माण निगम का मैनेजर 1 लाख रूपए की रिश्वत लेते एसीबी ने किया गिरफ्तार

जयपुर. राजस्थान एसीबी ने भ्रष्टाचारियों के खिलाफ एक और बड़ा धमाका करते हुए जयपुर में राष्ट्रीय प्रोजेक्ट निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर अमृत लाल मीणा को 1 लाख रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों​ गिरफ्तार कर लिया. ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर जयपुर देहात इकाई द्वारा यह कार्रवाई की गई. एसीबी डीजी भगवान लाल सोनी ने बताया कि एसीबी की जयपुर देहात इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसकी फर्म द्वारा किए गये निर्माण कार्यों के बकाया बिल पास करने की एवज में अमृत लाल मीणा द्वारा कुल बिल राशि के 4.5 प्रतिशत कमीशन के रूप में 1 लाख रुपए की रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है. जिस पर एसीबी जयपुर देहात इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरोत्तम लाल वर्मा के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज पुलिस निरीक्षक मानवेन्द्र सिंह एवं उनकी टीम द्वारा ट्रेप की कार्यवाही करते हुए अमृत लाल मीणा...

90 करोड़ की अवैध कॉलोनी पर चला JDA का बूलडोजर, सीकर रोड के बढ़ारणा में तोड़ी अवैध फैक्ट्रियां

जयपुर। JDA जोन 13 की प्रवर्तन विंग ने विश्वकर्मा इण्डस्ट्रियल एरिया के पास बढ़ारणा गांव में सरकारी स्कूल के पास कृषि भूमि पर 20 बीघा में बसाए जा रहे नए इण्डस्ट्रीज एरिया व नई अवैध कॉलोनी पर गुरुवार बड़ी कार्रवाई की। जेसीबी से यहां डाली नई ग्रेवल सड़कों को उखाड़ दिया और निर्माणाधीन फैक्ट्रियों व गोदाम को तोड़ दिया। यहां बिना भू रूपांतरण करवाए ही कृषि भूमि पर फैक्ट्रियां व वेयरहाउस बनाए जा रहे हैं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। स्थानीय लोगों की शिकायतों के बाद जेडीसी गौरव गोयल व मुख्य नियंत्रक (प्रवर्तन) रघुवीर सैनी के निर्देश के बाद प्रवर्तन अधिकारी गणेश सैनी ने पुलिस बल के साथ यह कार्रवाई की है। हालांकि लोगों का आरोप है कि जेडीए यहां अधूरी कार्रवाई की है। यहां बन रहे कुछ गोदाम व फैक्ट्रियों को नहीं तोड़ा। जबकि उनसे यहां प्रदूषण फैल रहा है। यह कॉलोनी भगवान नगर के नाम से मोती भवन गृह निर्माण सहकारी...

टोक्यो पैरालंपिक में जयपुर की अवनि लखेरा का कमाल, स्वर्ण पदक के बाद अब कांस्य पदक और जीता

टोक्यो पैरालंपिक में भारत की अवनि लखेरा ने कमाल कर दिखाया है. मौजूदा पैरालंपिक में पहले ही गोल्ड जीत चुकी जयपुर की इस पैरा शूटर ने एक और मेडल पर कब्जा कर लिया है. अब उन्होंने महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन SH1 स्पर्धा में शुक्रवार को कांस्य पदक जीता. वह इस स्पर्धा के फाइनल में 445.9 का स्कोर कर तीसरे स्थान पर रहीं. इन खेलों में देश के पदकों की संख्या 12 तक पहुंच गई है. इस स्पर्धा में चीन की झांग क्यूपिंग (457.9) और जर्मनी की हिलट्रॉप नताशा (457.1) क्रमशः गोल्ड और सिल्वर जीतने में कामयाब रहीं. क्वालिफिकेश में अवनि लखेरा 1176 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही थीं....

2025 तक टीबी मुक्त राजस्थान बनाने के लिए व्यापक स्तर पर चलेगा अभियान

जयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा ने कहा है कि प्रदेश को 2025 से पूर्व टीबी मुक्त बनाने के लिए राज्य सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। प्रदेश में आगामी नवंबर माह में आयोजित स्वास्थ्य शिविरों में व्यापक स्तर पर जांच कर टीबी के मरीजों का चिन्हीकरण किया जाएगा। डॉ. शर्मा गुरुवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया की अध्यक्षता में वर्चुअली आयोजित एक्टिव केस फाइंडिग कैंपेन और निक्षय पोषण योजना अभियान को गति देने के लिए लॉन्च कार्यक्रम में शिरकत कर रहे थे। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में देश के सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्री व वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। टीबी रोगियों के चिन्हीकरण में लाई जाएगी गति चिकित्सा मंत्री ने कहा कि आमजन तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में आगामी नवंब...