India

चुनाव से एक साल पहले ही गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का इस्तीफा, नए सीएम के तौर पर मनसुख मांडविया का नाम सबसे आगे

अहमदाबाद. चुनाव से एक साल पहले अचानक गुजरात के मुख्यमंत्री विजय  रुपाणी ने इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफे के दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी में समय के साथ दायित्व बदलते रहते हैं. भाजपा में यह स्वभाविक प्रक्रिया है। मुझे 5 साल के लिए मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी मिली, जो मैंने पूरी की है. विजय रुपाणी भाजपा शासित राज्यों में इस्तीफा देने वाले 3 महीने में चौथे मुख्यमंत्री बन गए है. जुलाई में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को बदला गया था. फिर जुलाई में ही उत्तराखंड में दो बार मुख्यमंत्री बदले गए. पहले त्रिवेंद्र रावत की जगह तीरथ सिंह को और फिर उनकी जगह पुष्कर सिंह धामी को कमान सौंप दी गई. भाजपा सूत्रों के मुताबिक गांधीनगर में कल विधायक दल की बैठक बुलाई है, इसमें नया मुख्यमंत्री चुना जा सकता है. नए CM की रेस में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, केंद्रीय मत्स्य एवं पशुपालन म...

राजस्थान में डॉक्टर बनने की चाह रखने वालों के लिए खुशखबरी, अगले सत्र से बढ़ सकती हैं एमबीबीएस की 300 और सीट

जयपुर. राजस्थान में डॉक्टर बनने की चाह रखने वालों के लिए राहत की खबर है. राजस्थान में शीघ्र ही एमबीबीएस की 300 सीटें और बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। चिकित्सा शिक्षा सचिव वैभव गालरिया के मुताबिक श्रीगंगानगर, चित्तौड़गढ़ और धौलपुर में 3 नए राजकीय मेडिकल कॉलेजों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। प्रयास किए जा रहे हैं कि इन तीनों मेडिकल कॉलेज में अगले सत्र से एमबीबीएस पाठ्यक्रम को प्रारंभ कर दिया जाए। इस संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किए गए हैं. यह भी पढें: सुबह उठकर नीबू का गुनगुना पानी-पीने के 10 चमत्कारी फायदे चिकित्सा शिक्षा सचिव वैभव गालरिया की अध्यक्षता में आयोजित एक बैठक में श्रीगंगानगर विधायक राजकुमार गौड़ भी सम्मिलित हुए। गौड़ ने कहा कि नए राजकीय मेडिकल कॉलेजों के निर्माण से आम जनता को मिलने वाली चिकित्सा सुविधाओं में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त मेडिक...

भारी पड़ा BJP नेता को भीड़ जुटाना, 111 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जाना पड़ सकता है जेल

कोटा। भाजपा नेता व कोटा नॉर्थ के पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल को एक प्रदर्शन के दौरान बड़ी भीड़ जुटाना भारी पड़ गया है। गुंजल सहित 111 लोगों के खिलाफ नयापुरा थाने में FIR दर्ज की गई है। यह मुकदमा महामारी एक्ट आईपीसी धारा 188, 269, 270 के तहत दर्ज हुआ है। बता दें कि गुंजल ने गुरुवार को सरकार के खिलाफ जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में भीड़ जुटाकर प्रदर्शन किया था। सरकार व स्थानीय मंत्री पर जमकर आरोप लगाए थे। इसके बाद पुलिस ने कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की है। गुंजल ने राज सरकार के पौने तीन साल के कार्यकाल व बढ़ते अपराधों के खिलाफ गुरुवार को प्रदर्शन किया था। जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी जुटे। किशोर सागर तालाब की पाल से कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली थी। करीब 500 मीटर लंबी रैली में सैकड़ों समर्थक शामिल हुए थे। बाद में कई नेताओं ने रैली को सम्बोधित किया। मीडिया से बातचीत म...

टोंक के मालपुरा में लगभग 300 हिंदू परिवारों का पलायन, डर के माहौल में लोग, यह कोई तालिबान नहीं, संज्ञान ले सरकार: सतीश पूनिया

जयपुर। राजस्थान के टोंक जिले के मालपुरा में हिंदू परिवारों की सुरक्षा पर BJP ने सवाल उठाया है। और उनके पलायन से जुड़े मामले को गंभीर बताते हुए तुरंत सरकार से एक्शन लेने की मांग की है। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने कहा कि मालपुरा वो कस्बा है, जहां बहुसंख्यक लोग बहुत शांति से सब लोगों का सम्मान करते हुए रहते हैं, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से अनेकों बार वहां दंगे हुए और सांप्रदायिक तौर पर वहां अशांति के मामले भी सामने आए। डॉ. पूनियां ने कहा कि जानकारी मिली है कि मालपुरा क्षेत्र में लगभग 300 परिवारों को पलायन करने के लिए मजबूर होना पड़ा और डर के माहौल में जीवनयापन कर रहे परिवारों को अपने घर के बाहर पोस्टर भी चस्पा करने पड़े। इस मामले का मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए, जिससे बहुसंख्यक लोग शांति से रह सके। ...

जयपुर में आकर्षण का केन्द्र बना प्रदर्शन का अनूठा तरीका, 15 प्रमुख समस्याओं के समाधान  की रखी मांग

जयपुर की सड़कों पर विधानसभा सत्र शुरु होते ही अनूठा प्रदर्शन देखने को मिला. जहां जन समस्या निवारण मंच के अध्यक्ष सूरज सोनी के नेतृत्व में कार्यकर्ता राक्षसी मुखौटे लगाकर प्रदर्शन करने पहुंचे. जनता की अलग-अलग 15 समस्याओं का समाधान करने  की मांग को लेकर यह प्रदर्शन किया गया. विधानसभा के पास ज्योति नगर क्षेत्र में यह प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शन को विभिन्न संगठनों का भी साथ मिला. प्रदर्शन का यह अनोखा तरीका आमजन के आकर्षण का केन्द्र तो बना ही मीडिया  की कवरेज का भी केन्द्र बना.  राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम ज्ञापन सौंपकर मांग की गई कि 15 मुख्य मांगें हैं जो पूरी तरह से आमजन से जुड़ी हैं, इन​का शीघ्र समाधान निकाला जाए. 15 प्रमुख मांगें 1.कोविड महामारी के दौर से निकली जनता के सामने भारी भरकम बिजली-पानी बिलों का बड़ा बोझ है। इसलिए कोरोना काल के बिजली और पान...

RPS अधिकारी और कांस्टेबल को किया गया सस्पेंड, दोनों का अश्लील वीडियो वायरल होने के चर्चे

जयपुर। राजस्थान पुलिस की छवि पर दाग लगाने वाला एक और मामला सामने आया है। कुछ लोगों की वजह से पूरे पुलिस महकमे की अच्छी खासी छवि को दाग लगाने वाले मामले हैं कि थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब एक RPS अधिकारी का एक महिला कांस्टेबल के साथ पोर्न वीडियो वायरल होने की खबर है। खुद कांस्टेबल के पति ने मामले में अपनी पत्नी और RPS के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर राजस्थान DGP ML लाठर ने मामले को गंभीर माना है और अजमेर के ब्यावर डीएसपी हीरालाल सैनी को सस्पेंड कर दिया है। वहीं महिला कांस्टेबल को भी जयपुर कमिश्नर ने सस्पेंड कर दिया है। बताया जा रहा है डीजीपी ने इसे गंभीर मामला मानते हुए दोनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों का एक अश्लील वीडियो सामने आया, जिसके बाद यह कार्रवाई हुई। मामला इस लिहाज से भी गंभीर है क्योंकि इसमें एक छोटे बच्चे के सामने यह सारी ह...

कोरोना का भय बरकरार, राजस्थान सरकार की नई गाइडलाइन्स

जयपुर। राजस्थान सरकार ने कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए किसी भी प्रकार के भीड़-भाड़ सम्बन्धी आयोजन यथा सार्वजनिक, सामाजिक, राजनैतिक, खेल-कूद, मनोरंजन संबंधी, सांस्कृतिक एवं धार्मिक समारोह, त्योहारों आदि के आयोजनों के साथ जुलूस, मेलों एवं हाट बाजारों पर प्रतिबंध को आगे भी जारी रखने के निर्देश दिए हैं। प्रमुख शासन सचिव (गृह) अभय कुमार ने इस संबंध में 10 जुलाई, 2021 को जारी आदेश का हवाला देते हुए सभी जिला कलक्टर, पुलिस आयुक्त एवं पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा है कि सार्वजनिक स्थानों पर आमजन द्वारा कोविड उपयुक्त व्यवहार एवं कोरोना प्रोटोकॉल की अनुपालना का अभाव कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर का कारण बन सकता है। संक्रमण अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है, इसलिए कोविड-19 संक्रमण की संभावित तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुएप्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जाये किकिसी भी प्रकार के भीड़-भाड़ वा...

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के जन्मदिन की बधाइयों से गूंजा सिविल लाइन्स, कई दिग्गजों ने दी बधाई

जयपुर। मंगलवार को राजस्थान के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के जन्मदिन की गूंज से दिनभर सिविल लाइंस गूंजता रहा। यहां सचिन पायलट के समर्थकों ने उनके 44 वें जन्मदिन पर जमकर पायलट के समर्थन में ना केवल नारेबाजी की, बल्कि ढोल नगाड़ा और नाच गान के साथ पायलट को जन्मदिन की जमकर बधाइयां भी दी। राजधानी जयपुर स्थित सरकारी आवास पर सुबह से ही उनके समर्थकों की भीड़ जुटने लग गई थी जिसके बाद दिनभर भीड़ जुटी रही। उन्हें जन्मदिन की बधाई देने वाले समर्थकों और शुभचिंतकों से पूरा सिविल लाइन्स इलाका अटा रहा। जैसे ही सचिन पायलट अपने आवास के बाहर बनाए गए मंच पर पहुंचे तो बधाई देने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। ढोल, गाजे-बाजे, डीजे की धुन पर नाचते-गाते और पायलट के जयकारे लगाते लोगों का हुजूम देखकर लोग इसे जन्मदिन के बहाने शक्ति प्रदर्शन के तौर पर भी देख रहे थे। राहुल गांधी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कांग्रेस और...

पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव में मोहन जयपुर के उप जिला प्रमुख निर्वाचित, 11 पंचायत समितियों में कांग्रेस तो 10 में बीजेपी प्रत्याशी बने उप प्रधान

जयपुर। मंगलवार को जिला परिषद जयपुर के उप जिला प्रमुख पद के लिए हुए मतदान में इंडियन नेशनल कांग्रेस के मोहन 1 मत से विजयी रहे। जिला परिषद के वार्ड 37 से आने वाले मोहन को कुल 51 मतों में से 26 मत प्राप्त हुए जबकि उनकी प्रतिद्वन्द्वी वार्ड 19 से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी राज कंवर को 25 मत प्राप्त हुए। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं जिला कलक्टर अन्तर सिंह नेहरा ने बताया कि पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव -2021 के अन्तर्गत चुनाव प्रक्रिया के बाद विजयी होने पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने मोहन को उप जिला प्रमुख पद की शपथ दिलाई एवं निर्वाचित होने का प्रमाणपत्र प्रदान किया।   पंचायत समिति उप प्रधान पद का निर्वाचन जिला निर्वाचन अधिकारी नेहरा ने बताया कि जयपुर जिले की 22 पंचायत समितियों में मंगलवार को सम्पन्न हुए पंचायत समिति उप प्रधान के निर्वाचन में 11 पंचायत समितियों में इ...

बांसवाड़ा में सरपंच पति, ग्राम विकास अधिकारी एवं दलाल 22 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

जयपुर. राजस्थान एसीबी ने भ्रष्ट्राचार के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई की है. एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर बांसवाड़ा इकाई ने शांतिलाल सरपंच पति ग्राम पंचायत शोभावटी, पं.सकुशलगढ़, ग्राम विकास अधिकारी ताराकुंवर व दलाल महिपाल प्रजापत (प्राईवेट व्यक्ति) को परिवादी से 22 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते हुए रंगे ​हाथों गिरफ्तार किया. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि एसीबी की बांसवाड़ा इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसकी फर्म द्वारा किये गये निर्माण कार्यों के बिलों के भुगतान की एवज में बतौर कमीशन शांतिलाल सरपंच पति ग्राम पंचायत शोभावटी, पं.स. कुशलगढ़, ग्राम विकास अधिकारी ताराकुंवर द्वारा अपने दलाल महिपाल प्रजापत (प्राईवेट व्यक्ति) के माध्यम से 1 लाख 96 हजार रुपये की रिश्वत मांगकर परेशान किया जा रहा है। जिस पर एसीबी की बांसवाड़ा इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माधो...