India

7 साल 3 महीने और 3 दिन... निर्भया के दोषियों को लटकाया गया फांसी पर

-निर्भया केस के चारों आरोपियों को फांसी पर लटकाया गया -सुबह 5.30 बजे दी गई चारों दोषियों को फांसी -आधे घंटे बाद तक लटकाए रखा फांसी पर -जेलर के निर्देश पर जल्लाद पवन ने दी फांसी - मेडिकल अफसर ने चारों को मृत घोषित किया - फांसी से पहले SC और HC ने खारिज की थी याचिका - निर्भया के माता-पिता ने 20 मार्च, निर्भया दिवस के रूप में मनाने को कहा. नई दिल्ली. देश और दुनियाभर में मानवता को शर्मसार कर देने वाले निर्भया के केस के चारों गुनहगारों को आखिरकार 20 मार्च की सुबह साढ़े पांच बजे फांसी के तख्ते पर लटका दिया गया. 7 साल 3 महीने और 3 दिन बाद मिले इस इंसाफ को लेकर देशभर में जश्न भी देखने को मिला कहीं आतिशबाजी हुई तो कहीं मुंह मीठा कराकर देश की बेटी के गुनहगारों का फांसी मिलने पर खुशी जाहिर की गई. तिहाड़ जेल इस दौरान कई लोग मौजूद रहे जिन्होने इसे न्याय की जीत बताई. निर्भया ...

पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संदेश, रविवार सुबह 7 से रात 9 बजे तक जनता कर्फ्यू

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने 29 मिनट के राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा कि पूरी दुनिया संकट के दौर से गुजर रही है. देशवासियों को हर हाल में कर्तव्यों की पालना के लिए संकल्प मजबूत करना होगा और संयम के मार्फत सोशल डिस्टेंस रखना जरूरी है. बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें. कोरोना को गंभीर संकट बताते हुए पीएम ने कहा कि दो महीने से हम चिंताजनक खबरें सुन रहे हैं. दुनिया गंभीर संकट से गुजर रही है. ऐसे में मुझे आपका आने वाला कुछ समय चाहिए. भारत ने अब तक कोरोना का डट कर सामना किया है. हमारे परिवार में जो भी सीनियर सिटीजन हैं वे आने वाले कुछ सप्ताह तक घर से बाहर न निकलें. मैं आज प्रत्येक देशवासी से एक और समर्थन मांगता हूं कि वो 22 मार्च रविवार को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक सभी 'जनता कर्फ्यू' का पालन करें. इस जनता कर्फ्यू के दरमियान कोई भी नागरिक घरों से बाहर न निकले. न मोहल्ल...

कोरोना से दूर रहना हो तो इन दस (TEN) कामों के दौरान जरुर धोएं हाथ!

नई दिल्ली (ऋचा शर्मा). वैसे तो हमें बचपन से ही स्कूल में हाथ धोने की आदतों को लेकर बहुत कुछ सिखाया जाता है. समझाया जाता है कि किन कामों को करते हुए हाथ धोना चाहिए. हाथ धोने की आदत हमें हमारे घर पर भी डालनी होती है. स्वस्थ रहने के लिए हाथ धोने का महत्व किसी से छुपा नहीं है. बावजूद इसके कई बार हम जल्दबाजी या यों कहें कि आलस के चलते हाथ धोने में लापरवाही करते हैं. और यही लापरवाही आज देश और दुनिया में जानलेवा साबित हो रही है. कोरोना जैसे गंभीर वायरस के संक्रमण का सबसे बड़ा कारण हाथ को साफ ना करना बना हुआ है. इसके लिए सैनिटाइजर या साबुन का इस्तेमाल किया जा सकता है. ध्यान रखा जाए कि हाथों में लेकर कम से कम 40 सेकंड तक हाथों को अच्छी तरह से रगड़ कर धोना जरुरी है. ऐसा करने पर ही बैक्टीरिया और गंदगी हाथों से निकल जाती है अन्यथा यह गंभीर बीमारी का कारण बन सकते हैँ. आपको यह भी बता दें कि WHO के ...

किसने और क्यों की कोरोना से US में 22 लाख और UK में 5 लाख मौत की भविष्यवाणी?

लंदन (सौम्यता मिश्रा). दुनिया भर में हाहाकार मचा देने वाले कोरोना वायरस को लेकर खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है. लोगों का सुख चैन इस कोरोना वायरस ने छीन लिया है. इस बीच अमेरिका और लंदन के लोगों के लिए एक और डरावनी खबर सामने आई है. हालांकि ब्रिटेन सरकार ने इस डरावनी खबर के बाद और सख्त एहतियातन कदम उठाने शुरू कर दिए हैं. और पूरे देश में अलर्ट मोड पर सरकार आ गई है. बड़ी बात यह है यदि इंपीरियल कॉलेज लंदन में मैथामेटिकल बायोलोजी के प्रोफेसर और कोरोना पर स्टडी करने वाली टीम के प्रमुख नील फर्ग्यूसन की स्टडी पर नजर डालें तो उनका मानना है कि कोरोना वायरस का खतरा अभी टलने वाला नहीं है. इससे अमेरिका में 22 लाख और लंदन में कई 5 लाख लोगों की मौत हो सकती है. नील फर्ग्यूसन ने अपनी स्टडी के आधार पर ये आशंका जताते हुए भविष्यवाणी की है. उन्होंने इटली से कोरोना पीड़ितों और मरने वालों का ताजा आंकड़ा एकत्रित कि...

पूर्व CJI रंजन गोगोई राज्यसभा के लिए नामित, ओवैसी ने उठाए सवाल

नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई को राज्यसभा के लिए नामित किया गया है. केंद्र सरकार की ओर से सोमवार शाम जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पूर्व चीफ जस्टिस रंजन गोगोई को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है. जानकार बताते हैं कि ऐसा पहली बार हुआ है जब राष्ट्रपति ने किसी मुख्य न्यायाधीश को राज्यसभा के लिए नामित किया हो. रंजन गोगोई की अगुआई वाली बेंच ने ही राम मंदिर मामले में फैसला सुनाया था. उधर इस घटनाक्रम के बाद एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने इस पर सवाल उठाते हुए इस फैसले को इनाम बताया है और ट्विटर हैंडल पर लिखा कि 'क्या यह इनाम है? लोग न्यायाधीशों की स्वतंत्रता पर यकीन कैसे करेंगे? कई सवाल हैं.' वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कानूनविद् अभिषेक मनु सिंघवी ने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि 'तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा. (सुभाष चंद...

9 साल पहले आई फ़िल्म 'कंटेजियन', कोरोना जैसे वायरस की खौफनाक कहानी अब हो रही सच साबित

बीजिंग/ लंदन. बात करीब 40 साल पहले की है, जब 1981 में लिखी एक किताब में कोरोना वायरस जैसी महामारी के चीन में फैलने का जिक्र किया गया था. यानी कोरोना वायरस की भविष्यवाणी करीब 40 साल पहले ही एक किताब में कर दी गई थी और किताब का नाम था 'The Eyes of Darkness'. अमरीकी उपन्यासकार डीन कोन्ट्ज की लिखी यह पुस्तक अचानक जहां रातों रात चर्चा में आ गई वहीं अब एक फिल्म फिर से सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी है. 2011 में आई स्टीवन सोडरबर्ग की फिल्म 'कंटेजियन' की चर्चा रिलीज हुई थी तब उतनी नहीं थी जितनी आज हो रही है. चर्चा भी इतनी की सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रेंड हो रही है. इस फिल्म में ग्वेनिथ पल्ट्रो, मारिऑन कोटिलार्ड, ब्रेयान क्रेन्सटन, मैट डेमन, लॉरेन्स फिशबर्न, जूड लॉ, केट विंसलेट और जेनिफर जैसे एक्टर्स ने बेहतरीन एक्टिंग की है. यह अमेरिकी फिल्म 2003 में फैले सार्स और 2009 में फैले ...

वो 10 वजह जिनकी गांधी परिवार ने की अनदेखी और हाथ से निकल गए सिंधिया, हो गए कमल'अनाथ

नई दिल्ली. 25 नवंबर 2019, याद करें उस दिन को, जब ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने ट्वीटर हैंडल का बायो अचानक बदल दिया था और खुद के कांग्रेसी होने के परिचय की जगह खुद को सिर्फ जनसेवक और क्रिकेट प्रेमी बताने वाला बायो अपडेट किया था. उसी वक्त साफ हो गया था कि कांग्रेस और सिंधिया के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. सोशल मीडिया यूजर्स ने उसी वक्त सिंधिया के पार्टी छोड़ने की कयास लगा ली थी. कई मौके ऐसे भी आए जब सिंधिया ने पीएम मोदी के फैसलों का स्वागत किया. और कई मौके ऐसे भी आए पिछले एक साल में जब उन्होंने अपनी ही पार्टी की कमलनाथ सरकार की आलोचना की. एक के बाद एक हो रहे घटनाक्रमों का नतीजा यह हुआ कि ज्योतिरादित्य सिंधिया 10 मार्च को जब भारत में होली की खुशियां मनाई जा रही थी तब कांग्रेस को ऐसा झटका दे दिया कि कांग्रेस संभलती उससे पहले ही पासा पलट गया और रंग में भंग हो गया. कांग्रेस के लिए यह राजनीत...

राज्यसभा चुनाव: किसकी बचेगी कुर्सी, किसकी जाएगी? शह-मात का खेल शुरु

नई दिल्ली. राज्यसभा चुनाव भी कभी इतने रोचक हो सकते हैं, जितना आज हो रहे हैं ऐसा शायद किसी ने सोचा भी नहीं होगा. जोड़-तोड़, अपना-पराया, खरीद-फरोख्त और सौदेबाजी की राजनीति ने इन चुनावों को इतना रोचक बना दिया कि देश में होली जैसे त्योंहार पर भी भारतीय मीडिया में राज्यसभा चुनाव ही छाए रहे. राज्यसभा चुनावों के पल-पल के अपडेट्स हेडलाइन्स और ब्रेकिंग न्यूज के रुप में स्क्रिन पर कब्जा जमाए नजर आए. सबसे बड़ा सियासी संकट मध्यप्रदेश का था तो कई जगह राजनीतिक समीकरणों को साधकर बीच का रास्ता निकालने में राजनीतिक दलों के पसीने छूटते नजर आ रहे हैं. ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस्तीफे के बाद तो मध्यप्रदेश में कांग्रेस के लिए सरकार बचाना एक बड़ी चुनौति बन गई. राज्यसभा की 55 सीटों के लिए 26 मार्च को चुनाव होंगे. 17 राज्यों की 55 सीटों के लिए होने वाला यह चुनाव कांग्रेस और बीजेपी दोनों राजनीतिक द...

भारत में प्रतिबंध के बावजूद सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से चल रहे शराब के विज्ञापन

नई दिल्ली. भारत रत्न सचिन तेंदुलकर ने कुछ सालों पहले इसकी घोषणा कर दी थी कि चाहे करोड़ों का नुकसान हो जाए, किसी भी सूरत में सिगरेट-शराब का विज्ञापन नहीं करेंगे. तेंदुलकर संभवत: भारत रत्न से नवाजे गए ऐसे पहले सलेब्रिटी रहे जिन्होने देशहित में सिगरेट और शराब जैसे करोड़ों की कमाई वाले विज्ञापन छोड़कर बैटरी तक का विज्ञापन बिंदास होकर किया. लेकिन आज हकीकत यह है कि युवाओं का सबसे बड़ा मंच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म भारत सरकार के नियमों और कानूनों की अनदेखी कर ऐसे शराब के विज्ञापनों को प्रमोट करने में लगा है, जिससे शराब की बिक्री और सेवन को प्रोत्साहित किया जा रहा है. और तो और भारतीय सरकारी तंत्र आखें मूंद कर बैठा है. भारत में कुछ ऐसे राज्य हैं जहां शराब की बिक्री और खरीद पूरी तरह से प्रतिबंधित है, शराब की कोई बिक्री या खरीद एक दंडनीय अपराध है. प्रदेश भर के सिनेमा घरों, पत्र-पत्रिकाओं, समाचार पत्रो...

निर्भया के दोषियों की फांसी तीसरी बार फिर टली

नई दिल्ली. निर्भया केस के दोषियों के सारे विकल्प समाप्त हो चुके थे. लाइफ लाइन से जुड़े हर विकल्प को आजमाए जाने के बावजूद अब कोई रास्ता बचने का नजर नहीं आ रहा था. राष्ट्रपति की ओर से दया याचिका खारिज होने के बाद अब तीन मार्च को दोषियों को होने वाली फांसी का रास्ता लगभग साफ हो चुका था. लेकिन पटियाला हाउस कोर्ट ने एक बार फिर निर्भया के दोषियों की फांसी टाल दी है. मौत की पहली तारीख 22 जनवरी 2020 थी, जो बाद में टाल दी गई थी. अगली तारीख 1 फरवरी 2020को तय की गई लेकिन फिर टल गई और इसके बाद एक बार फिर 3 मार्च 2020 को सुबह 6 बजे फांसी की सजा मुकर्रर की गई थी.लेकिन अब फिर फांसी टाल दी गई. गौर करने वाली बात यह है कि भारत में आखिरी फांसी जुलाई 2015 में याकूब मेमन को दी गई थी. याकूब मेमन 1993 के मुंबई धमाकों का दोषी था. यदि बलात्कार के मामले में दी गई आखिरी फांसी की बात करें तो धनंजय चटर्जी को ...