चंडीगढ़. आखिरकार कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के 24 घंटे बाद पंजाब को दलित नेता चरणजीत सिंह चन्नी नए मुख्यमंत्री के तौर पर मिल गए हैं। वो राज्य के नए CM होंगे। पंजाब कांग्रेस के इंचार्ज हरीश रावत ने ट्वीट करके यह जानकारी दी।
बता दें कि पंजाब में कांग्रेस विधायक दल ने राज्य के नए मुख्यमंत्री के चुनाव का फ़ैसला कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर छोड़ दिया था. हालांकि सीएम पद के लिए कांग्रेस के चार नेताओं- सुनील जाखड़, नवजोत सिंह सिद्धू, सुखजिंदर सिंह रंधावा और प्रताप सिंह बाजवा के नाम की सबसे अधिक चर्चा और संभावना जतायी जा रही थी लेकिन बाजी चरणजीत सिंह चन्नी ने मारी. गौर करने वाली बात है कि पंजाब में अगले साल फरवरी महीने में विधानसभा के चुनाव होने हैं और ऐसे में जो भी मुख्यमंत्री बनेगा उसका कार्यकाल कुछ महीनों का ही होगा....
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पंजाब में हुए घटनाक्रम पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इस पूरे मामले में पंजाब के सीएम रहे अमरिंदर सिंह को संयम बरतने की भी नसीहत दी है। गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि "मुझे उम्मीद है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह जी ऐसा कोई कदम नहीं उठायेंगे जिससे कांग्रेस पार्टी को नुकसान हो। कैप्टन साहब ने स्वयं कहा कि पार्टी ने उन्हें साढे़ नौ साल तक मुख्यमंत्री बनाकर रखा है। उन्होंने अपनी सर्वोच्च क्षमता के अनुरूप कार्य कर पंजाब की जनता की सेवा की है। हाईकमान को कई बार विधायकों एवं आमजन से मिले फीडबैक के आधार पर पार्टी हित में निर्णय करने पड़ते हैं। मेरा व्यक्तिगत भी मानना है कि कांग्रेस अध्यक्ष कई नेता, जो मुख्यमंत्री बनने की दौड़ में होते हैं, उनकी नाराजगी मोल लेकर ही मुख्यमंत्री का चयन करते हैं। परन्तु वही मुख्यमंत्री को बदलते वक्त हाईकमान के फैसले को नाराज होकर गलत ...
जयपुर। राजस्थान में देर रात 12:00 बजे के बाद दो घटनाक्रम अचानक चर्चा में आ गए। एक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के OSD लोकेश शर्मा का अपने पद से इस्तीफा देना और दूसरा राजस्थान में 25 आईएएस अधिकारियों के तबादलों की लिस्ट। राजस्थान में बिजली संकट के बीच ऊर्जा विभाग में प्रमुख सचिव पद की जिम्मेदारी संभाल रहे दिनेश कुमार को यहां से हटा दिया गया। दिनेश कुमार के पास डिस्कॉम चेयरमैन की जिम्मेदारी भी थी। अब सुबोध अग्रवाल को ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव-ACS की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वरिष्ठ आईएएस भास्कर आत्माराम सावंत को डिस्कॉम चेयरमैन के साथ-साथ राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड के सीएमडी की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। सुबोध अग्रवाल अब तक खान एवं पेट्रोलियम के एसीएस की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, उन्हें अब ऊर्जा की जिम्मेदारी भी सौंप दी गई है।
रोली सिंह को प्रमुख आवासीय। आयुक्त, नई दिल...
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के OSD लोकेश शर्मा के शनिवार देर रात इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपने इस्तीफे का पत्र मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भिजवा दिया है। साथ ही मीडिया के साथियों को भी खुद उसकी कॉपी भेजी है। अब इस पर अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को करना है। बताया जा रहा है कि कुछ ट्वीट ऐसे किए गए थे जिनको लेकर लोकेश शर्मा से सवाल जवाब हुए या उनकी कार्यशैली पर प्रश्न उठाए गए, जिससे आहत होकर उन्होंने इस्तीफा दिया है।
हालांकि मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उनके इस्तीफे को नामंजूर कर दिया है और उनको अपने काम को जारी रखने के लिए निर्देशित किया गया है।
...
जयपुर। राजस्थान विधानसभा का षष्ठम सत्र शनिवार को सांय 6ः25 बजे अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया गया। कई हंगामे, नाराजगी, महत्वपूर्ण प्रश्न और प्रस्ताव इस कार्रवाई के दौरान देखने को मिले।
सत्र की समाप्ति पर राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने उन्होंने आखिर में सभी राजनैतिक दलों के नेतागण व समस्त सदस्यों को उनके द्वारा सदन के कार्य-संचालन में दिये गये सहयोग के लिये आभार प्रकट किया। उन्होंने सभापति तालिका के सदस्यों को उनके द्वारा दिये गये सहयोग के लिए भी धन्यवाद दिया।
उन्होंने साथ ही सदन के नेता मुख्यंमंत्री, नेता प्रतिपक्ष एवं उप नेता प्रतिपक्ष, सरकारी मुख्य सचेतक व सरकारी उप मुख्य सचेतक, प्रतिपक्ष के सचेतक को सदन के कार्य संचालन में दिये गये सहयोग के लिये आभार व्यक्त किया। उन्होंने विधान सभा के अधिकारियों, कर्मचारियों को उनके द्वारा सत्र कार्य में दिये गये सहयोग एवं पुलि...
पंजाब। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद में कैप्टन अमरिंदर सिंह नवजोत सिंह सिद्धू पर जमकर बरसे। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रदेश पार्टी प्रधान नवजोत सिद्धू को अस्थिर आदमी बताते हुए कहा कि वे एक आपदा की तरह हैं। मैं अगले सीएम चेहरे के लिए उनके नाम का विरोध करूंगा। जो एक मंत्रालय नहीं चला सकता, वह राज्य क्या संभालेगा।
कैप्टन ने कहा कि 'मैं जानता हूं पाकिस्तान के साथ कैसे इसका(नवजोत सिंह सिद्धू) संबंध है। पाकिस्तान का प्रधानमंत्री इसका दोस्त है। जनरल बाजवा के साथ इसकी दोस्ती है। रोज़ हमारे कश्मीर में जवान मारे जा रहे हैं। आपको लगता है मैं सिद्धू के नाम को स्वीकार करूंगा। वो(नवजोत सिंह सिद्धू) मेरा मंत्री था और उसे निकालना पड़ा। 7 महीने तक अपनी फाइलें क्लियर नहीं की। क्या इस तरह का व्यक्ति जो एक विभाग नहीं संभाल सकता वो एक राज्य संभाल सकता है? निश्चित तौर पर मुख्यमंत्री बनना ही इसका (...
पंजाब/नई दिल्ली। पंजाब कांग्रेस में चल रहे घमासान के बाद आखिरकार मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू से कलह के बाद इस्तीफा देते हुए अमरिंदर सिंह ने कहा कि 'भविष्य के विकल्प खुले हैं. मैं अपमानित महसूस कर रहा हूं. समय आने पर मैं विकल्पों का प्रयोग करूंगा.'
मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस विधायक दल की बैठक से पहले ही अपने पद से इस्तीफा देने का फैसला ले लिया था. इससे पहले कैप्टन अमरिंदर से के बेटे ने इस बात की पुष्टि की थी कि वे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे. कांग्रेस ने आज शाम को पंजाब के विधायकों की एक बैठक बुलाई है. इस बैठक में सभी विधायकों से शामिल होने के लिए कहा गया है. बैठक के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) खुद को पंजाब कांग्रेस में अलग-थलग महसूस कर रहे थे. यह मीटिंग कैप्टन ...
BJP को पश्चिम बंगाल में बड़ा झटका लगा है. मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके सांसद बाबुल सुप्रियो ने टीएमसी ज्वाइन कर ली है. उन्होंने कुछ दिन पहले ही बीजेपी से इस्तीफा दिया था. और आज टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी और डेरेक ओ ब्रायन की मौजूदी में उन्होंने तृणमूल कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की.
टीएमसी की तरफ से बयान जारी कर बताया गया है कि 'टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी और राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन की मौजूदगी में पूर्व केंद्रीय मंत्री और मौजूदा सांसद बाबुल सुप्रियो टीएमसी में शामिल हो गए हैं. हम इस मौके पर हम उनका पार्टी में स्वागत करते हैं.'
बता दें कि बीते जुलाई के महीने में पूर्व केंद्रीय मंत्री और बंगाल में बीजेपी के बड़े नेताओं में शुमार रहे बाबुल सुप्रियो ने राजनीति को अलविदा कहा था. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिख कहा है कि वे राजनीति में सिर्फ समाज सेवा के लिए...
नई दिल्ली। पंजाब कांग्रेस में चल रही उठापटक अब अपने चरम पर पहुंचती नजर आ रही है। एक ओर जहां सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से आलाकमान ने इस्तीफा मांग लिया है वहीं दूसरी ओर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी अपने तीखे तेवर दिखा दिए हैं। और साफ कह दिया है कि वह इस तरह के माहौल में पार्टी के साथ नहीं रह पाएंगे।
यह भी पढें: पंजाब के मुख्यमंत्री पद से कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिया इस्तीफा
सूत्रों का कहना कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से कहा, "इस तरह का अपमान काफी हो चुका. यह तीसरी बार हो रहा है. मैं इस तरह के अपमान के साथ पार्टी में नहीं रह सकता." बताया जा रहा है कि आलाकमान ने सीएम अमरिंदर सिंह से इस्तीफा मांग लिया है। सूत्रों का दावा है कि कांग्रेस हाईकमान ने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से इस्तीफा मांगने के साथ ही विधायक दल...
जयपुर. राजस्थान सरकार ने कोरोना संकटकाल के दौरान लगाई सख्त पाबंदियों में छूट देते हुए अब कई रियायतें दी हैं. नई गाइडलाइन जारी कर सरकारी कार्यालयों में शत-प्रतिशत उपस्थिति के आदेश भी जारी किए गए है वहीं छठी से आठवीं तक की स्कूलें 20 सितंबर से तथा पहली से 5वीं तक की कक्षाएं 27 सितंबर से 50 प्रतिशत की उपस्थिति के साथ शुरू हो सकेगी.
INDIA HEALTH: इन फलों में छुपा है आपकी सेहत का राज
शादी-विवाह में शामिल होने वालों की संख्या 200 तक रहेगी. इसके अलावा रेस्टारेंट रात 10 बजे तक खुल सकेंंगे. इसी तरह सिनेमा हॉल, थिएटर, मल्टीप्लेक्स पूर्ण क्षमता के साथ प्रात: 9 बजे से रात्रि 10 बजे तक संचालित किए जा सकेंगे. पशु हाट, प्रदर्शनी एवं सामाजिक कार्यक्रमों के लिए भी छूट जारी की गई है. तरणताल 20 सितंबर से शुरू होंगे। प्रमुख शासन सचिव गृह अभय कुमार ने आदेश जारी किए हैं.
INDIA HEALTH: नकारात...