नई दिल्ली. कोरोना संकट और चीन से सीमा विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के जरिए देशवासियों को संबोधित किया. इस दौरान चीन पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 'भारत दोस्ती निभाना भी जानता है और आंख उठाकर देखने वालों को जवाब देना भी जानता है.' साथ ही कहा, 'वीर जवानों की शहादत को देश हमेशा याद रखेगा.' प्रधानमंत्री ने एक बार फिर लोकल के लिए वोकल बनने का आह्वान किया.
10 बड़ी बातें:
1- 'लद्दाख में जो वीर शहीद हुए हैं उनके शौर्य को पूरा देश नमन कर रहा है. पूरा देश उनका कृतज्ञ है, उनके सामने नतमस्तक है. अपने वीर सपूतों के बलिदान पर उनके परिजनों में जो गर्व की भावना है देश के लिए जो जज़्बा है-यही तो देश की ताकत है.
2- 'भारत ने जिस तरह मुश्किल समय में दुनिया की मदद की, उसने आज शांति और विकास में भारत की भूम...
नई दिल्ली. राजस्थान के चर्चित आनंदपाल एनकाउंटर के बाद हुई हिंसा के मामले में सीबीआई ने कोर्ट में चार्जशीट पेश कर दी है. एक ओर जहां आनंदपाल के पुलिस एनकाउंटर को CBI ने सही बताया है यानी एनकाउंटर फेक नहीं था वहीं एनकाउंटर के बाद फैली हिंसा मामले में राजपूत समाज के कई दिग्गज नेताओं सहित 24 लोगों को आरोपी बनाया गया है. आनंदपाल सिंह की पुत्री और वकील के अलावा राजपूत समाज के 22 नेताओं को दंगे भड़काने, तत्कालीन नागौर एसपी व महिला IPS पर जानलेवा हमला करने, पुलिस वाहनों को जलाने का दोषी माना है.
CBI, नई दिल्ली की स्पेशल क्राइम ब्रांच-2 के उप महानिरीक्षक जगरूपगुरु सिन्हा के निर्देशन में उपाधीक्षक मुकेश शर्मा ने 24 आरोपियों के खिलाफ जोधपुर की CBI मामलात अदालत में यह चार्ज शीट पेश की है.
जानकर सूत्रों के मुताबिक 2 साल 6 माह चली CBI जांच में लोकेन्द्र सिंह कालवी, सुखदेवसिंह गोगामेढ़ी, गिरीराज स...
नई दिल्ली: देश के इतिहास में 25 जून की तारीख एक विवादास्पद फैसले के लिए याद की जाती है. तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 25 जून 1975 को ही देश में आपातकाल लागू किया था, इसके तहत सरकार का विरोध करने वाले तमाम नेताओं को जेल में ठूंस दिया गया था और सख्त कानून लागू करते हुए आम लोगों के अधिकार का सीमित किया गया था.
आपातकाल यानी इमरजेंसी को स्वतंत्र भारत के इतिहास का सबसे विवादास्पद और गैर लोकत्रांतिक फैसला माना जाता है और तत्कालीन पीएम इंदिरा गांधी को इसकी कीमत बाद में लोकसभा चुनाव में मिली हार के साथ चुकानी पड़ी थी.
तत्कालीन राष्ट्रपति फ़ख़रुद्दीन अली अहमद ने तत्कालीन भारतीय प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी की सिफारिश पर भारतीय संविधान की धारा 352 के अधीन आपातकाल की घोषणा की थी. इमरजेंसी को आज 45 साल हो गए. इस मौके पर बीजेपी नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अ...
नई दिल्ली. बाबा रामदेव को केंद्र सरकार ने बड़ा झटका दिया है. कोरोना को ठीक करने के दावे के साथ लॉन्च की गई बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि की दवा कोरोनिल के प्रचार-प्रसार पर केंद्र ने तुरंत प्रभाव से रोक लगा दी है. पहले इस दवा के लिए किये जा रहे दावों की जांच होगी.
आयुष मंत्रालय ने पतंजलि को चेतावनी दी है कि ठोस वैज्ञानिक सबूतों के बिना कोरोना के इलाज का दावे के साथ दवा का प्रचार-प्रचार किया गया तो उसे ड्रग एंड रेमेडीज (आपत्तिजनक विज्ञापन) कानून के तहत संज्ञेय अपराध माना जाएगा और कार्रवाई की जाएगी.
बाबा रामदेव ने जैसे ही मंगलवार को कोरोना को सात दिन में पूरी तरह ठीक करने के दावे के साथ दवा को लॉन्च किया, आयुष मंत्रालय हरकत में आया. आयुष मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पतंजलि ने ऐसी किसी दवा के विकसित करने और उसके ट्रायल की कोई जानकारी मंत्रालय को नहीं दी है. उन्होंने कहा कि ...
पटना. बिहार में आरजेडी की लालटेन पर जदयू का तीर चला है. राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के पहले पांच विधानपार्षदों ने जेडीयू का दामन थाम लिया वहीं इस राजनीतिक उठापटक के बीच अब पार्टी के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया.
मंगलवार को हुए इस पूरे घटनाक्रम से बिहार की राजनीति में हड़कंप मच गया. हालांकि रघुवंश प्रसाद सिंह फिलहाल कोरोना से पीड़ित हैं और उनका पटना के एम्स अस्पताल में इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि रघुवंश प्रसाद सिंह समेत पार्टी के कई बड़े नेता बाहुबली रामा सिंह को पार्टी में शामिल कराये जाने को लेकर नाराज चल रहे थे जिसके बाद यह उठा पटक हुई.
बताया जा रहा है अभी और भी नेता जेडीयू में शामिल हो सकते हैं. आरजेडी पार्टी छोड़ने वाले विधानपार्षदों में एमएलसी संजय प्रसाद, कमरे आलम, राधाचरण सेठ, रणविजय सिंह और दिलीप राय शामिल हैं.ये सभी पहले से ही तेज...
हरिद्वार. दुनिया के लिए इस वक्त की एक बड़ी खबर है. आयुर्वेद दवाओं के जरिए दुनियाभर में छा जाने वाले बाबा रामदेव ने दावा किया है कि उनकी दिव्य फार्मेसी और पतंजलि कंपनी ने कोरोना वायरस की पहली आयुर्वेदिक दवाई 'कोरोनिल' तैयार कर दी है.
कोरोना वायरस की महामारी ने दुनियाभर में तबाही मचाई हुई है. लेकिन अबतक इसका तोड़ निकालने वाली कोई दवाई नहीं बनी है. ऐसे में योगगुरु बाबा रामदेव की पतंजलि कंपनी का यह दावा दुनियाभर को राहत देने वाला है.
बाबा रामदेव ने बकायदा इसकी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी और कहा कि, ' दुनिया इंतजार कर रही थी कि कोरोना वायरस की कोई दवाई निकले, आज हमें गर्व है कि कोरोना वायरस की पहली आयुर्वेदिक दवाई को हमने तैयार कर लिया है. इस आयुर्वेदिक दवाई का नाम कोरोनिल है.'
बाबा रामदेव के मुताबिक आज ऐलोपैथिक सिस्टम मेडिसन को लीड कर रहा है, हमने कोरोनिल बन...
कानपुर (यूपी). उत्तर प्रदेश के कानपुर में सरकारी बाल संरक्षण गृह में जब बालिकाओं के कोरोना संक्रमण की जांच की गई तो प्रशासन में हडकम्प मच गया. यह हडकम्प इसलिए मचा क्योंकि बाल संरक्षण गृह की ना केवल 57 लड़कियों में कोरोनो संक्रमण की पुष्टि हुई बल्कि इनमें से सात लड़कियां गर्भवती भी निकली. और तो और एक बालिका एचवाईवी एड्स संक्रमित मिली. बड़ी बात यह है कि बालिका गृह का एक कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित मिला है.
कानपुर के जिला प्रशासन के मुताबिक संरक्षण गृह में कुल 57 बालिकाएं कोरोना संक्रमित पाई गई हैं. सात बालिकाएं गर्भवती मिली हैं. गर्भवती बालिकाओं में पांच कोरोना संक्रमित भी हैं. जबकि दो की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है. पॉजिटिव पाई गई पांच लड़कियां आगरा, एटा, कन्नौज, फ़िरोज़ाबाद और कानपुर नगर की बाल कल्याण समिति के संदर्भ से यहां आई थीं. सभी लड़कियां यहां आने से पहले ही गर्भवती थीं. इसकी पूरी...
नई दिल्ली/ लद्दाख. पूरी दुनिया में विश्व योग दिवस बड़े स्तर पर आयोजित हुआ. दुनिया में योग दिवस मनाए जाने के क्रम में कई बेहद खास तस्वीरें सामने आईं जहां देश के सबसे दूरस्थ और दुर्गम इलाकों में तैनात भारतीय सेना के हीमवीरों का योगा दुनिया के आकर्षण का केन्द्र बना.
लद्दाख में 18000 फीट की ऊंचाई पर तैनात जवानों के योग ने जहां लोगों का ध्यान खींचा वहीं भारत-चीन सीमा पर भी 14 हजार फीट की ऊंचाई पर किए गए योग की तस्वीरें भी देश के हौसले को परवान पर चढा देने वाली रही. जम्मू कश्मीर में तैनात जवानों ने भी शरीर को सक्षम रखने के साथ अंदरुनी तौर पर मजबूती के लिए योग के जरिए दुनिया को स्वस्थ रहने का संदेश दिया.
बड़ी बात यह है कि माइनस में यहां तापमान था, और हाड़ गला और कपा देने वाली ठंड ने भी वीर जवानों के हौसले को तोड़ने का हर असंभव प्रयास किया बावजूद इसके जवानों ने अपने बुलंद हौसलों से यो...
नई दिल्ली. भारत और चीन में सीमाओं पर चल रहे संघर्ष और तनातनी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्वदलीय बैठक बुलाई. बैठक में जहां सीमाओं की वास्तविक स्थिति पर चर्चा की गई वहीं वस्तु स्थिति से पार्टी के नेताओं को अवगत करवाया गया. इस बैठक में करीब 20 राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल हुए. इस बैठक में भारत-चीन बॉर्डर पर मौजूदा हालात पर चर्चा की गई.
पीएम मोदी ने कहा कि 'न वहां कोई हमारी सीमा में घुसा हुआ है, न ही हमारी कोई पोस्ट किसी दूसरे के कब्जे में है. लद्दाख में हमारे 20 जांबाज शहीद हुए, लेकिन जिन्होंने भारत माता की तरफ आंख उठाकर देखा था, उन्हें वो सबक सिखाकर गए.'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बैठक की शुरुआत में चीन सीमा पर शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई.
10 बड़ी बातें:
1- सर्वदलीय बैठक में भाजपा, कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, अन्ना...
नई दिल्ली/बीजिंग. भारत और चीन के बीच चल रहे विवाद के बीच एक बड़ी खबर आई है. एक समाचार एजेंसी के मुताबिक चीन ने भारतीय जवानों के साथ झड़प के बाद 10 जवानों को बंधक बना लिया था. इन्हें तीन दौर की बातचीत के बाद आखिर का रिहा करा लिया गया है. हालांकि सेना की ओर से इस मामले में कोई भी आधिकारिक बयान अभी तक जारी नहीं किया गया है.
पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में सोमवार को भारत-चीन सैनिकों के बीच हुई खूनी झड़प के बाद यह 10 भारतीय जवान चीनी सेना ने पकड़ लिए थे. इस दौरान 20 सैनिक शहीद भी हो गए थे. वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के बीच तीन दौर की बातचीत समेत डिप्लोमेटिक और सैन्य चैनल्स के इंटेंस नेगोशिएशन के बाद चीन द्वारा हिरासत में लिए गए सभी जवानों को रिहा कर दिया गया है.
इनमें सेना के दो अधिकारी भी शामिल हैं. बताया जा रहा है कि गुरुवार शाम को भारतीय पक्ष में इनको वापस लौटा दिया गया. 15 जून ...