India

भारत आठवीं बार बना यूएन सुरक्षा परिषद का अस्थाई सदस्य, मोदी ने विश्व समुदाय का जताया आभार

नई दिल्ली. भारत दो साल के लिए UN सुरक्षा परिषद का सदस्य बना, प्रधानमंत्री ने विश्व समुदाय का आभार जताया. सुरक्षा परिषद की अस्थायी सदस्यता के लिए हुए मत परीक्षण मेें भारत के साथ मैक्सिको, आयरलैंड और नॉर्वे को भी चुना गया. अस्थाई सदस्य के तौर पर भारत UN सुरक्षा परिषद में आठवीं बार चुना गया है. इससे पहले वह 1950-51, 1967-68, 1972-73, 1977-78, 1984-85, 1991-92 और 2011-12 में संस्था का अस्थाई सदस्य रह चुका है....

ब्लॉक होंगे ये 52 चीनी मोबाइल एप्स! सीमा विवाद के बाद प्लानिंग तेज़.

नई दिल्ली. भारतीय सेना और चीन की लद्दाख के गलवान घाटी में हुई झड़प के बाद भारत एक्शन के मूड में आ गया है. अब चीन से जुड़े हुए मोबाइल एप भी भारत में बैन किए जाने की तैयारियां है. इंटेलिजेंस के सूत्रों की माने तो भारत को सुरक्षा कारणों से इन एप से दूर रहने की नसीहत दी गई है. इससे जुड़ा प्रस्ताव भी केंद्र सरकार को इंटेलिजेंस ने दिया है. इसमें कई ऐसे ही चाइनीज एप हैं जो भारत की सुरक्षा के लिहाज से भी खतरनाक है. वहीं इनके जरिए भारतीयों का डेटा चोरी किया जा रहा है. इनमें Tiktok, like, UC browser, Mi Community, Mi Store, Mi Video call-Xiaomi, Clean master जैसे कई एप शामिल हैं. उधर सरकार चाहती है कि इनको सरकारी स्तर पर बैन करने के बजाय खुद लोग ही अपने स्तर पर इस्तेमाल करना बंद कर दें. हालांकि सरकार की तरफ से अब तक इन एप्स को ब्लॉक करने या न यूज करने को लेकर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं ...

किसी को भी जरा भी भ्रम या संदेह नहीं होना चाहिए, जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा: मोदी

नई दिल्ली. भारतीय सेना और चीन की लद्दाख के गलवान घाटी में हुई झड़प के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहला और बड़ा बयान आया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ तौर पर चीन को चेतावनी देते हुए कहा है कि 'देश के वीर सपूतों का यह बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा, भारत अपनी सीमाओं की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है.' देश के मुख्यमंत्रियों से कोविड-19 की स्थिति पर चर्चा करने के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल बैठक में यह बात कही. साथ ही 2 मिनट का मौन रखकर देश के इन वीर सपूतों को श्रद्धांजलि भी दी गई.   PM की बड़ी बातें: - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश के शहीदों के बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा और भारत ने हमेशा अपने पड़ोसियों के साथ सहयोग और मित्रता का व्यव्हार रखा है. - हम कभी भी किसी को उकसाते नहीं हैं लेकिन हम अपने देश की संप्रभुता और अखंडता के साथ समझौता नही...

किसी को भी जरा भी भ्रम या संदेह नहीं होना चाहिए, जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा: मोदी

नई दिल्ली. भारतीय सेना और चीन की लद्दाख के गलवान घाटी में हुई झड़प के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहला और बड़ा बयान आया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ तौर पर चीन को चेतावनी देते हुए कहा है कि 'देश के वीर सपूतों का यह बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा, भारत अपनी सीमाओं की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है.' देश के मुख्यमंत्रियों से कोविड-19 की स्थिति पर चर्चा करने के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल बैठक में यह बात कही. साथ ही 2 मिनट का मौन रखकर देश के इन वीर सपूतों को श्रद्धांजलि भी दी गई. बड़ी बातें: - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश के शहीदों के बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा और भारत ने हमेशा अपने पड़ोसियों के साथ सहयोग और मित्रता का व्यव्हार रखा है. - हम कभी भी किसी को उकसाते नहीं हैं लेकिन हम अपने देश की संप्रभुता और अखंडता के साथ समझौता नहीं करते. देश की रक्षा के साथ-साथ इ...

LAC पर चीन ने धोखे से किया भारत के जवानों पर हमला, 20 जवान शहीद, चीन के भी कई सैनिकों के मरने की खबर

नई दिल्ली. इस वक्त देश की सबसे बड़ी खबर है कि भारत और चीन के सैनिक गलवान घाटी में LAC पर आपस में भिड़ गए. जिसमें भारत के 20 जवान शहीद हो गए. भारतीय सेना ने एक आधिकारिक बयान जारी किया है और कहा है कि भारत अपनी सीमाओं की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है. उधर चीन को भी इस पूरे मामले में बड़ा नुकसान हुआ है, लेकिन चीन की ओर से अभी तक कोई इस मामले में अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. इससे पहले खबरें आई थी कि भारतीय सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी और दो सैनिक शहीद हो गए.    बड़ी बात यह है कि LAC पर 40 साल बाद कोई जवान शहीद हुए हैं है. लंबे समय से चल रहे सीमा विवाद के बाद यह घटनाक्रम बढ़ा, जिसके बाद दोनों ही देशों में तनाव परवान पर चढ़ता नजर आ रहा है. हालांकि तनाव की स्थिति को टालने के लिए दोनों ही देशों के सैन्य अधिकारी लगातार संपर्क में हैं. उधर भारत के रक्षा मंत्री ने इस संदर्भ...

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने किया सुसाइड, अपने घर में लगाई फांसी

मुम्बई. देश के जाने-माने एक्टर और अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके बॉलीवुड के युवा कलाकार सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली है. हाल में उनकी मैनेजर ने भी एक ऊंची इमारत से कूदकर सुसाइड कर लिया था. मुंबई के बांद्रा में उन्होंने अपने घर में फांसी लगाई. आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. बता दें कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी एक्टर के तौर पर की थी. सबसे पहले 'किस देश में है मेरा दिल' नाम के धारावाहिक में काम किया था पर उन्हें पहचान एकता कपूर के धारावाहिक पवित्र रिश्ता से मिली. इसके बाद उन्हें फिल्मों का सफर शुरु किया था.वे फिल्म काय पो छे में लीड एक्टर के तौर पर नजर आए थे, और उनके अभिनय की तारीफ भी हुई थी. लगातार वो ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहे थे उनका करियर ढलान पर नहीं था. काय पो छे, शुद्ध देसी रोमांस, पीके, डिटेक्टिव व्योमकेश बख्शी, एमएस धोनी: अनटोल्ड स्टोरी, राब्त...

यूपी में अब ठेके भी दिए जाएंगे आरक्षण के आधार पर, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने की घोषणा

  यूपी में लोक निर्माण विभाग (PWD), सेतु निगम और राजकीय निर्माण निगम के ठेकों में भी अब आरक्षण का प्रावधान होगा. उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आरक्षण का किया ऐलान. 40 लाख रुपये तक के ठेकों में SC/ST/OBC के ठेकेदारों को आरक्षण मिलेगा . यूपी सरकार ने आरक्षित वर्ग को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है. जल्द ही यूपी में लोक निर्माण विभाग (PWD), सेतु निगम और राजकीय निर्माण निगम के ठेकों में आरक्षण का प्रावधान होगा. इसका ऐलान खुद उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया है. केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, 'लोक निर्माण विभाग, सेतु निगम और राजकीय निर्माण निगम में 40 लाख रुपये तक के ठेकों में पिछड़े वर्ग/अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के ठेकेदारों को आरक्षण दिए जाने का प्राविधान जल्द से जल्द किया जाएगा. ठेकेदारी में सभी वर्गों के लोगों को उचित प...

भारत के इलाके को अपना बताने वाले नक्शे को नेपाल की संसद में मंजूरी, विवाद की आशंका बढ़ी

काठमांडू. नेपाल में आखिरकार विवादित राजनीतिक नक्शे को लेकर पेश किए गए संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी मिल ही गई. बड़ी बात यह है कि नेपाल ने इसमें लिपुलेख, कालापानी और लिंपियाधुरा के कुल 395 वर्ग किलोमीटर के भारतीय इलाके को अपना बताया है. विपक्षी नेपाली कांग्रेस और जनता समाजवादी पार्टी नेपाल ने संविधान की तीसरी अनुसूची में संशोधन से संबंधित सरकार के विधेयक का समर्थन दिया. चीन की शह पर नेपाल ने यह बड़ा कदम उठाया है. संशोधन विधेयक अब राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी के पास अनुमोदन के लिए भेजा गया है. संसद में पास किेए गए इस नए नक्शे में लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा को नेपाल ने अपने क्षेत्र में दिखाया है जिसका भारत लगातार विरोध कर रहा है. सीमा विवाद के बीच इस विवादित नए नक्शे को मंजूरी दिलाने के लिहाज से संविधान संशोधन बिल पर चर्चा कर वोटिंग के लिए नेपाल संसद का विशेष सत्र शनिवार को शु...

राजस्थान में विधायकों की खरीद फरोख्त की साजिश, एसओजी करेगी जांच: अशोक गहलोत

जयपुर. राजस्थान में विधायकों की खरीद फरोख्त की जांच अब एसीबी के साथ साथ एसओजी भी करेगी. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) ने जांच शुरू कर दी है. खुद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने JW मेरिएट में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी. साथ ही कहा कि मोदी जी कहते हैं कांग्रेस मुक्त भारत बनाएंगे, भारत कांग्रेस मुक्त कभी नहीं होगा. देश की रग-रग में कांग्रेस है, देश के DNA में कांग्रेस है. लेकिन मोदी जी, उनकी सरकार, उनकी पार्टी नेस्तनाबूद हो जाए तो आश्चर्य नहीं करना चाहिए क्योंकि जनता उनके कारनामों को देख चुकी है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, राज्यसभा के चुनाव दो महीने पहले हो सकते थे, तैयारी हो गई थी. उसके बावजूद अचानक चुनाव को बिना कारण के स्थगित कर दिया गया क्योंकि बीजेपी की होर्स ट्रेडिंग पूरी नहीं हुई थी. विधायकों को तोड़ने की साजिश हो रही है. लेकिन ...

राजस्थान में सरकार गिराने की साजिश पर CM अशोक गहलोत के 10 बड़े बयान

जयपुर. राजस्थान में चल रही राजनीतिक उठापटक के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत चिंतित हैं और इस चिंता के बीच मुख्य सचेतक महेश जोशी ने एसीबी को भी पत्र लिखकर तुरंत कार्रवाई की मांग की है. पर बड़ी बात यह है कि गुजरात में कांग्रेस विधायकों के लगातार इस्तीफे के बाद कांग्रेस पार्टी चिंतित है. महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में जो हुआ वह कहीं राजस्थान में ना हो जाए इस बात का पूरा अंदेशा है. बताया यह भी जा रहा है कि विधायकों की खरीद-फरोख्त का दौर इस वक्त परवान पर है और एक बड़ी राशि राजस्थान में पहुंच चुकी है. अशोक गहलोत को बहुत करीब से जानने वाले लोगों का कहना है कि उन्होंने अशोक गहलोत को इतना चिंतित पहले कभी नहीं देखा लेकिन वह चुनौतियों से निपटने में बेहद माहिर भी हैं. इस पूरे घटनाक्रम के दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने क्या 10 बड़ी बातें कहीं, आइए आपको बताते हैं.   गहलोत की 10 ब...