India

चीन सीमा पर तनाव के बीच मोदी ने की ट्रंप से बात, भारत को जी-7 में शामिल होने का न्योता

नई दिल्ली. चीन के साथ लगातार चल रही भारत की तनातनी के बीच आज अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ओर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टेलिफोनिक चर्चा हुई. दोनों के बीच काफी अच्छे माहौल में हुई इस बातचीत में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई. यह सब उस वक्त हुआ जब एक तरफ चीन और अमेरिका के रिश्तों में खटास समय दूसरी तरफ भारत से भी चीन सीमा विवाद को लेकर उलझा हुआ है. ऐसे में दोनों की वार्ता चीन के लिए भी चिंता का विषय हो सकती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प में मंगलवार को फोन पर हुई चर्चा के बारे में PMO ने बताया कि दोनों नेताओं के बीच भारत-चीन सीमा विवाद और अमेरिका में अश्वेत नागरिक के मारे जाने के बाद शुरू हुई हिंसा जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने नरेंद्र मोदी को अमेरिका में होने वाली जी-7 समिट में आने का न्योता भी दिया...

कोरोना रोकने के मामले में राजस्थान बना अव्वल, 10 बड़े राज्यों की अध्ययन की रिपोर्ट

नई दिल्ली. राजस्थान में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए उठाए गए कदमों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सराहना प्राप्त कर चुके राजस्थान के लिए अब एक और खुशखबरी आई है. कोरोना की रोकथाम के लिए उठाए गए बेहतर कदमों के मामले में राजस्थान देश में अव्वल रहा है. बड़ी बात यह है कि केंद्र सरकार द्वारा 10 राज्यों के तुलनात्मक अध्ययन में राजस्थान हर इंडेक्स में अव्वल रहा है. राजस्थान सरकार के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डाॅ रघु शर्मा ने इसका श्रेय मुख्यमंत्री द्वारा की गई माइक्रो प्लानिंग और प्रदेशवासियों की सजगता और सावधानी को दिया है. यह रिपोर्ट 10 राज्यों द्वारा कोरोना की रोकथाम के लिए किए कार्यों का अध्ययन प्रस्तुत की है. एक्टिव केसेज, रिकवर केसेज, मृत्यु दर सहित कोरोना की रोकथाम के सभी क्षेत्रों में राजस्थान नंबर वन पर है. राजस्थान के चिकित्सा मंत्री का दावा है कि पूरे देश में ...

राज्यसभा की 18 सीटों मतदान 19 जून को

नई दिल्ली.देश में कोरोना के कारण टाले गए राज्यसभा चुनाव अब 19 जून को होंगे, हालांकि यह चुनाव केवल 18 सीटों पर होंगे, जो सात राज्यों में मौजूद हैं. सुबह 9 से शाम 4 बजे तक होगी वोटिंग होगी. आंध्र प्रदेश की चार, गुजरात की चार, झारखंड की दो, मध्यप्रदेश की तीन, मणिपुर की एक, मेघालय की एक, राजस्थान की तीन सीटों पर फिलहाल यह चुनाव होगा और इसी दिन मतगणना करके चुनाव के नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे. मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा ने इसकी घोषणा की है. सभी राज्यों को चुनाव तैयारियां करवाने के आदेश दिए गए हैं. गौरतलब है कि 17 राज्यों की 55 सीटों के राज्यसभा सांसदों को कार्यकाल अप्रेल में पूरा हो चुका है. गौरतलब है कि फरवरी महीने में चुनाव आयोग ने राज्यसभा की 55 सीटों के लिए अधिसूचना जारी की थी लेकिन इन 55 सीटों में से दस राज्यों की 37 सीटें ऐसी रहीं जिन पर सदस्यों को निर्विरोध चुन लिया गया ...

एक हफ्ते से कोरोना संक्रमित मशहूर संगीतकार वाजिद खान का निधन

मुंबई. बॉलीवुड की मशहूर साजिद-वाजिद की संगीतकार जोड़ी टूट गई है. वाजिद खान का निधन हो गया है, वो पिछले एक सप्ताल से कोरोना संक्रमित थे, उनकी किड़नी का भी इलाज चल रहा था. साजिद और वाजिद की जोड़ी फिल्म इंडस्ट्री में काफी मशहूर थी. वाजिद खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. सिंगर का निधन केवल 42 साल की उम्र में हुआ. साजिद-वाजिद ने 1998 में सलमान खान की फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' के लिए सबसे पहले संगीत दिया था, जिसे काफी पंसद किया गया था. 1999 में, उन्होंने सोनू निगम की एल्बम 'दीवाना' के लिए संगीत दिया, जिसमें 'दीवाना तेरा', 'अब मुझसे रात दिन' और 'इस कदर प्यार है' जैसे मशहूर गाने शामिल रहे. उसी साल उन्होंने फिल्म हैलो ब्रदर के लिए संगीत निर्देशकों के रूप में काम किया और 'हटा सावन की घाटा', 'चुपके से कोई और&...

केंद्र के बाद राजस्थान सरकार ने जारी की अनलॉक 1.0 की गाइडलाइन, जानें बड़ी बातें

जयपुर. केंद्र सरकार द्वारा अनलॉक 1.0 की गाइडलाइन जारी करने के बाद राजस्थान सरकार ने भी संशोधित गाइडलाइन जारी कर दी है. बड़ी बात यह है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से राय मशवरा के बाद में राजस्थान सरकार के प्रशासनिक अमले ने इस पूरी रणनीति पर काम किया और उसके बाद में यह संशोधित गाइडलाइन जारी की गई है. इस गाइडलाइन में हालांकि अधिकतर चीजें केंद्र सरकार की गाइडलाइंस सेे ही प्रेरित हैं लेकिन कुछ मामलों में राज्य सरकार ने स्वतंत्र फैसले लिए हैं. राजस्थान सरकार में गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव स्वरूप ने विस्तार से इनकी जानकारी दी. बड़ी बातें: - स्वीकृत सभी मार्गों पर बसें चालू हो सकेंगी. - कंटेनमेंट जोन में फ़िलहाल पाबंदी जारी रहेगी. - प्रदेश में रात 9:00 बजे से लेकर सुबह 5:00 बजे तक कर्फ्यू जारी रहेगा. - सभी सरकारी और प्राइवेट कार्यालय पूरी कर्मचारी क्षमताओं के साथ खो...

मन की बात: देश अब खुल गया है हमें और ज्यादा सतर्कता की जरूरत- PM मोदी

नई दिल्ली.देश में कोरोना महामारी और लॉकडाउन के बीच देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के मार्फत देश से मुखातिब हुए. इस दौरान कई बड़ी बातें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित करते हुए कही. कार्यक्रम का यह 65वां संस्करण था. PM ने बीते सोमवार को इस कार्यक्रम के लिए जनता से सुझाव भी मांगे थे. PM ने लॉकडाउन के दौरान तीसरी बार जनता को इस कार्यक्रम के माध्यम से संबोधित किया. प्रधानमंत्री ने इससे पहले 29 मार्च और फिर 26 अप्रैल को 'मन की बात' की थी. PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि 'तमाम सावधानियों के साथ हवाई जहाज उड़ने लगे हैं. धीर-धीरे उघोग भी चलना शुरू हुआ है. यानी अर्थव्यवस्था का एक बड़ा हिस्सा अब चल पड़ा है. ऐसे में हमें और ज्यादा सतर्क रहने की आवश्यकता है.' उन्होंने कहा कि दुनिया के मुकाबले भारत में कोरोना वायरस कम फैला है. अब ह...

अनलॉक 1.0 की गाइडलान जारी, 8 जून से खुलेंगे मंदिर, शॉपिंग मॉल, होटल, रेस्टोरेंट

नई दिल्ली. देश में लॉकडाउन तीस जून तक बढा दिया गया है लेकिन इसे अनलॉक 1.0 का नाम दिया गया है, यानी अब देश फिर से पटरी पर लौटने की दिशा में आगे बढेगा. लॉकडाउन 4.0 की अवधि 31 मई को खत्म हो रही है. ऐसे में सरकार ने इसे और बढ़ा दिया है. लॉकडाउन 5.0 1 जून से 30 जून तक रहेगा. स्कूल-कॉलेज खोलने का फैसला केंद्र ने राज्यों पर छोड़ दिया है.   बडी बातें: - देश में 8 जून से होटल, रेस्टोरेंट और शॉपिंग मॉल खोले जा सकेंगे. कंटेंनमेंट जोन में सख्ती लागू रहेगी, छूट का निर्णय स्थानीय प्रशासन ही लेगा. - शादी समारोह में सिर्फ 50 लोगों को ही इजाजत. - विदेश यात्रा फिलहाल बंद रहेगी. - राजनीतिक रैलियों और आयोजनों, सभाओं पर रोक रहेगी. - जिम और पार्कों पर अभी पाबंदी रहेगी. - देशभर में मुसाफिर कहीं भी आ या जा सकेंगे, लेकिन कंटेंनमेंट जोन में पाबंदी रहेगी. - जुलाई में स्कूल और क...

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला साल पूरा, PM ने देश के नाम पत्र में लिखी यह 10 बड़ी बातें

नई दिल्ली. मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला साल पूरा हो गया है. कोरोना संकट के बीच हालांकि भाजपा किसी भी बडे भीड़भाड़ भरे जश्न से दूर है लेकिन इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों के नाम पत्र लिखा है. इस पत्र में पीएम मोदी ने पिछले 1 साल की सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया है, तो कोरोना संकट से आई आपदा के इस दौर में एकजुट रहने का भी संदेश दिया है. मोदी ने इस पत्र में कई उपलब्धियों के साथ गरीब, किसान, महिलाओं और युवाओं का भी जिक्र किया. पत्र की 10 बड़ी बातें:   1- कोरोना संकट:   पीएम मोदी ने पत्र के जरिए भरोसा जताया है कि 'देश कोरोना संकट से जंग जीत जाएगा. आपदा से निकलने के लिए धैर्य बनाए रखने की जरूरत है. कोरोना की मार से देश की अर्थव्यवस्था भी उबर जाएगी. हम तेज गति से आगे बढ़ रहे थे कि कोरोना वैश्विक महामारी ने भारत को भी घेर ल...

पुलवामा जैसे एक और बड़े आतंकी हमले की साजिश नाकाम, सुरक्षा बलों ने एक्सप्लोसिव से भरी कार को उडाया

जम्मू-कश्मीर. पुलवामा को एक बार फिर दहलाने की आतंकी साजिश नाकाम हो गई है. एक वाहन से सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में IED बरामद कर उसे समय रहते उड़ा दिया. हालांकि कार में मौजूद आतंकी अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया. बुधवार देर रात इस संबंध में इंटेलीजेंस को इनपुट मिला था कि कुछ आतंकवादी एक विस्फोटक से लदी कार के जरिए कुछ लोकेशन पर धमाके कर सकते हैं, और यह पुलवामा जैसा ही बड़ा आतंकी हमला हो सकता है. जिसके बाद तुरंत सुरक्षाबलों ने इलाके को सील पर मोर्चा संभाला तो उन्हें एक संदिग्ध कार नजर आई, पर इस दौरान सुरक्षाबलों को देख कार में मौजूद आतंकी कार छोडकर फरार हो गया. कुछ ही पलों में सुरक्षाबलों ने वाहन के पास जाकर देखा तो पिछली सीट पर विस्फोटक के ड्रम रखे थे. जानकारी मिली थी कि इसी वाहन से आतंकी हमले को अंजाम दिया जाना था जिसके बाद सतर्कता बरतते हुए गुरुवार सुबह विस्फोटक से लदी का...

ऑडियो वायरल मामले में आरोपों से आहत हिमाचल भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल ने दिया इस्तीफा

शिमला. हिमाचल प्रदेश की राजनीति में एक नया घटनाक्रम देखने को मिला है. हिमाचल प्रदेश में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद से डॉ. राजीव बिंदल ने इस्तीफा दे दिया है. बीते दिनों वायरल ऑडियो मामले में स्वास्थ्य निदेशक की गिरफ्तारी के बाद लगातार भाजपा नेताओं से उनके संबंध और उनके साथ मिलकर भ्रष्ट्राचार के चर्चे होने लगे थे, आरोप प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया था. ऐसे में बिंदल इस्तीफा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भेज दिया. बिंदल ने अपने इस्तीफे में लिखा कि उनके नेतृत्व में पार्टी ने कोरोना और लॉकडाउन के संकटकाल में भी अपनी सेवाएं देने में कोई कमी नहीं रखी. प्रदेशवासियों के आत्मविश्वास को बढाकर रखा और यह संकल्प लिया की कोई भी भूखा ना सोए. उन्होंने लिखा है कि इस विवाद से भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है. वह हिमाचल प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष हैं और वह चाहते हैं कि इस कथित भ्रष्टाचार की संप...