सिंगापुर/ बेंगलुरु. स्ट्रैटोलॉन्च क्या आपने यह नाम सुना है? नहीं तो हम आपको बता दें यह है दुनिया का सबसे बड़ा विमान जिसने सबसे पहली उड़ान 2019 में कैलिफोर्निया में भरी थी. करीब ढाई घंटे तक मोजावे रेगिस्तान के ऊपर इसका सफल परीक्षण हुआ. यह इतना बडा है कि इसको उडाने के लिए बोइंग-747 के छह इंजन का इस्तेमाल किया जाता है. विमान के पंख का फैलाव एक फुटबॉल मैदान से भी ज्यादा है. इस विमान का निर्माण सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर निर्माता कंपनियों में से एक माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक पॉल एलन के विजन पर हुआ, और 2011 में इसका निर्माण शुरु हुआ. स्ट्रेटोलॉन्च ने डैनों की चौड़ाई को आधार बनाकर इसे दुनिया का सबसे बड़ा विमान बताया.
385 फीट लंबे इस विमान के पंख किसी फुटबॉल मैदान के जितने बड़े हैं, तो 17 हजार फीट की ऊंचाई तक यह विमान उडान भरने में सक्षम है. इस विमान के निर्माण का मकसद सैटेलाइट के लॉन्च पैड के रूप में क...
अहमदाबाद(भारत). अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मोलनिया ट्रंप का पीएम मोदी ने अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचकर जोरदार स्वागत किया. गुजरात के लोगों और देशभर से आए भारतीय कलाकारों ने ट्रंप के स्वागत को भव्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. मोदी और ट्रंप ने साबरमती आश्रम तक 22 किलोमीटर लंबा रोड शो किया. ट्रंप ने अपनी पत्नी के साथ साबरमती आश्रम में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की और चरखा भी चलाया.
'मुझे खुशी है कि ट्रंप की लीडरशिप में भारत और अमेरिका के रिश्ते और गहरे हुए हैं. यह एक नया अध्याय है. ट्रंप बहुत बड़ा सोचते हैं और अमेरिकन ड्रीम को साकार करने के लिए उन्होंने जो किया वह पूरी दुनिया जानती है. हम पूरे परिवार का तहे दिल से स्वागत करते हैं. ट्रंप ने यहां आकर भारत का गौरव बढ़ाया है. संबंध का सबसे बड़ा आधार विश्वास होता है. मैंने इस विश्वास को मजबूत होते देखा है.&...
जयपुर (राजस्थान). डोनाल्ड ट्रम्प के भारत में दौरे को लेकर अमेरिका और भारत दोनों ही देशों के लिए उत्साहित हैं, हर कोई इस दौरे से जुड़ी रोचक और महत्वपूर्ण बातों को जानना चाहता है. ऐसी ही एक जिज्ञासा है कि आखिर डोनाल्ड ट्रम्प का खाना कितना शाही होगा और किस तरह के कटलरी और टेबल वेयर का इस्तेमाल किया जाएगा. तो आइए आपको बता देते हैं वो दस (TEN) खास तस्वीरें जो आपको बताएंगी कि आखिर कैसे शाही कटलरी और टेबल वेयर का इस्तेमाल लंच और डिनर में किया जाएगा. उधर राजस्थान प्रदेश के लिए सबसे बड़े गर्व की बात यह है कि कटलरी और टेबल वेयर का निर्माण राजस्थान के जयपुर से संचालित अरुण ग्रुप ने किया है. हीरे-जवाहरात के साथ बेहतरीन कलाकृतियों की कारीगरी से दुनियाभर में अपनी विशेष पहचान रखने वाला राजस्थान अब ट्रंप की यात्रा में भी अपनी अहम भूमिका निभाएगा. अमेरिकी राष्ट्रपति की भारत यात्रा के दौरान लंच और डिनर के लि...
वॉशिंगटन/ नई दिल्ली. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप 24-25 फरवरी को दो दिवसीय दौरे पर भारत आ रहे हैं. डोनाल्ड ट्रंप करीब 34 घंटे के पैक्ड शेड्यूल में भारत का दौरा करेंगे और कुछ समझौता भी कर सकते हैं. डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप और उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद रहेंगे. ट्रम्प का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है देश में जहां जहां ट्रम्प जाएंगे सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं. ऐसे में यह जानना जरुरी है कि आखिर ट्रंप का दौरे में कब क्या होगा.
ऐसे रहेगा ट्रंप का दौरा:
23 फरवरी 2020:
- ट्रंप रविवार (23 फरवरी) की सुबह अमेरिका से रवाना होंगे - अमेरिका से सीधे ट्रंप जर्मनी पहुंचेंगे, जहां करीब 1.30 घंटे का ठहराव होगा.
- ठहराव के बाद भारत के लिए रवाना हो जाएंगे.
24 फरवरी 2020:
- सोमवार (24 फरवरी) को दो...
नई दिल्ली/ वॉशिंगटन. दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अपनी भारत यात्रा को लेकर जितना खुद चर्चा में हैं उतनी ही चर्चा में है उनकी लिमोजीन कंपनी की सबसे शक्तिशाली कार 'द बीस्ट'! करीब 10.50 करोड़ की यह कार दुश्मनों के मनसूबों पर पानी फैरने में दुनिया की सबसे सुरक्षित कारों में शुमार है और इसका वजन करीब 9 हजार किलो है.
चूंकि अमेरिकी राष्ट्रपति दुनिया का सबसे शक्तिशाली राजनेता है तो उन्हे कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खतरे भी होते हैं. इसके अलावा कई आतंकी संगठनों और दुश्मन देशों के निशाने पर भी यह रहते हैं ऐसे में 'द बीस्ट' को इस तरह से तैयार किया गया है कि ये किसी भी हमले को बेअसर कर सके. गोली तो दूर की बात बम भी कुछ ना बिगाड़ सके.
यह वही कार है जिसे जून-2018 में सिंगापुर के सैंटोसा द्वीप में स्थित कैपेला होटल में नॉर्थ कोरिया के सर्वोच्च ...
(TEN SPECIAL). क्या शिव और शंकर एक ही हैं? आखिर कौन है शिव और कौन है शंकर? कुछ पुराणों की माने तो भगवान शंकर को शिव के नाम से इसलिए संबोधित किया जाता है क्योंकि वे निराकार शिव के समान हैं. निराकार शिव को शिवलिंग के रूप में पूजने की मान्यता है. कई विद्वान शिव और शंकर को एक ही सत्ता के दो नाम मानते हैं, जबकि दोनों की प्रतिमाएं अलग-अलग आकृति और रुप लिए हुए दिखाई देते हैं. शंकर को कहीं तपस्वी रूप में दिखाया जाता है, तो कहीं शिवलिंग का ध्यान करते हुए उनका रुप वर्णित किया गया है. ऐसे में कुछ पुराणों के मुताबिक शिव और शंकर दो अलग-अलग सत्ताएं हैं. भगवान शिव सदा कल्याणकारी हैं, जन्म-मरण के चक्र या बंधन से सदा मुक्त हैं जबकि शंकर साकारी देवता है. शंकर को ही देव आदि देव महादेव भी कहा जाता है. शिव का नाम शंकर के साथ जोड़ा जाता है तो कहते हैं शिव शंकर भोलेनाथ. शंकर जी को उंचे पर्वत पर तपस्या में लीन बता...
नई दिल्ली. राजस्थान के जल संसाधन विभाग को दो राष्ट्रीय पुरस्कार मिले.बेहतर जल प्रबंधन और प्लानिंग के लिए जल संसाधन विभाग को सीबीआईपी अवार्ड-2020 से नई दिल्ली में सम्मानित किया गया है. विभाग के सचिव नवीन महाजन ने पुरस्कार ग्रहण किया और इसे राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के प्रयासों और विज़न का परिणाम बताया. केंद्रीय राज्य जलशक्ति मंत्री रतनलाल कटारिया और केंद्रीय जल आयोग के अध्यक्ष आर. के. जैन ने नवीन महाजन को उनके द्वारा सूखाग्रस्त माने जाने वाले प्रदेश में किये गए इस बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया गया.
गौरतलब है कि राजस्थान के सीनियर आईएएस नवीन महाजन को मुख्यमंत्री ने जल संसाधन विभाग का महत्वपूर्ण जिम्मा सौंपा था. जिसके बाद से नवीन महाजन ने अशोक गहलोत सरकार के विजन को बेहतर और प्रभावी तरीके से क्रियान्वित करते हुए ना केवल राष्ट्रीय स्तर पर बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी विभाग के क...
जयपुर (राजस्थान). कांग्रेस की वर्तमान सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ सबसे चर्चित और बड़ी कार्रवाई में परिवहन विभाग के कई बड़े अधिकारी, दलाल तो फंसे ही पर क्या खुद विभाग के मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास भी इसमें फंस गए हैं! कांग्रेस के ही अंदर अपने ही मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के खिलाफ विधायक और मंत्री खुलकर सामने आ गए हैं. कारण साफ है मंत्री जी खुद के विभाग में हुई कार्रवाई से इतने हतोत्साहित और खफा नजर आ रहे हैं कि वो एंटी करप्शन ब्यूरो की इस कार्रवाई पर ही सवाल उठा रहे हैं. और तो और उनके बयान कहीं ना कहीं पकड़े गए दलालों और अधिकारियों के प्रति सहानुभूति प्रकट करने जैसे नजर आ रहे हैं.
राजस्थान विधानसभा में जब मामला गर्माया तो प्रताप सिंह ने कहा 'एसीबी की ऐसी कार्रवाई से अधिकारियों में भय का माहौल है, भ्रष्टाचार के मामलों में पकड़े गए कई आईएएस, आईपीएस आज भी ऑन रोल हैं...
राजस्थान (THE END NEWS). सूबे में भ्रष्ट्राचार का खेल कुछ ऐसे चल रहा था कि हजारों वाहन मालिकों को डरा धमकाकर मासिक बंधी ली जा रही थी. राजस्थान के अन्य जिलों की छोड़िए जिस राजधानी से सरकार चल रही है, हर बड़ा अधिकारी और खुद परिवहन विभाग के मंत्री जहां बैठते हैं वहीं गुलाबी नोटों का यह खेल चरम पर था.
भ्रष्टाचार के इस अक्क्ड़-बक्कड़ का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि राजस्थान में एंटी करप्शन ब्यूरो के 18 दलों ने जब एक साथ ताबड़तोड़ कार्रवाई कि तो परिवहन विभाग के 8 अधिकारी, 7 दलाल तुरंत रडार पर आ गए. कस्टडी में लेकर अचानक सर्च अभियान चलाया तो बचे अधिकारी और दलाल भनक लगते ही तौबा-तौबा करने लगे और इधर-उधर फरार हो गए. ऐसा होना भी लाजमी था क्योंकि ACB का यह मास्टर प्लान ही कुछ ऐसा था, जहां किसी को संभलने और समझने का मौका तक नहीं दिया गया. एसीबी ने चार माह से दलालों और अफसरों के मोबाइल सर्व...
मुंबई. बात 1943 की है जब हिंदुस्तान में फिल्म 'किस्मत' रिलीज हुई. फिल्म में एक गाना उस वक्त बहुत पॉपुलर हुआ जब हिंदुस्तान अंग्रेजी हुकूमत की गुलामी का दंश झेल रहा था और दूसरी तरफ हिंदुस्तान की आजादी की जंग के लिए देश एक हो रहा था. फिल्म का गाना था 'आज हिमालय की चोटी से फिर हमने ललकरा है, दूर हटो ऐ दुनिया वालों हिन्दुस्तान हमारा है...' यह गाना उस वक्त हर हिंदुस्तानी की जुबान पर कुछ ऐसा चढ़ा की राष्ट्रीय एकता, आजादी की मांग के बीच हर देशवासी की जुबान पर चढ़ गया. अंग्रेजी हुकुमत को यह देशभक्ति गीत इतना नागवार गुजरा की उन्होने इस गीत के लेखक की गिरफ्तारी के आदेश दे दिए. इसके चलते कई सालों तक इस महान गीतकार को भूमिगत रहना पड़ा.
यह महान शख्स कोई और नहीं बल्कि हिंदी कविता और हिंदी सिनेमा में देशभक्ति और मानवीय मूल्यों का अलख जगाने वाले गीतकार कवि स्वर्गीय प्रदीप उर्फ रामचंद्र न...