India

ट्विटर पर पीएम मोदी का बुलंद सितारा, फॉलोअर्स की संख्या 6 करोड़ पहुंची, महज 10 माह में बढे 1 करोड़ फॉलोअर्स

नई दिल्ली. देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोशल मीडिया प्लेटाफॉर्म ट्विटर पर लोकप्रियता लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है. इसी कड़ी में अब मोदी के फॉलोअर्स की संख्या 6 करोड़ पहुंच गई है. बड़ी बात यह है कि पिछले 10 माह में मोदी के 1 करोड़ फॉलोअर्स बढ़े. माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जहां 6 करोड़ लोग फॉलो करते हैं, वहीं पीएम मोदी 2,354 लोगों को फॉलो करते हैं. मोदी ट्विटर पर भारत ही नहीं दुनिया भर के उन नेताओं में शामिल हैं जिन्हें सबसे अधिक फॉलो किया जाता है. वैश्विक स्तर पर भी मोदी की ट्वीटर पर लोकप्रियता लगातार बढती जा रही है. मोदी ने साल 2009 में ट्विटर पर अपना अकाउंट चालू किया था, जिसके बाद से लगातार उनकी लोकप्रियता बढती गई. देश में इस वक्त कोई भी इस मामले में मोदी से आगे नहीं है. माना जाता है कि ट्विटर का इस्तेमाल भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का...

ऑडियो वायरल कांड में विधायक भंवरलाल शर्मा और विश्वेन्द्र सिंह कांग्रेस से निलंबित, कांग्रेस ने गजेन्द्र सिंह की गिरफ्तारी की मांग की

जयपुर. राजस्थान में सियासी ड्रामा थमने का नाम नहीं ले रहा है, गुरुवार रात राजस्थान में विधायकों की खरीद फरोख्त का ऑडियो वारयल होने के बाद शुक्रवार सुबह कांग्रेस ने एक और बड़ा एक्शन लेते हुए कांग्रेस विधायक विश्वेन्द्र सिंह और भंवरलाल शर्मा को ऑडियो वायरल की जांच होने तक पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया. वहीं राजद्रोह का मामला दर्ज कर जांच करने की मांग की है. शुक्रवार सुबह कांग्रेस की ओर से रणदीप सुरजेवाला और पीसीसी प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने एक प्रेसवार्ता कर यह जानकारी दी.   कांग्रेस के 10 बडे आरोप और मांगे. 1- बीजेपी ने जनता के जनमत का चीरहण और प्रजातंत्र के अपहरण की घिनौनी साजिश की, यह साजिश कोरोना काल में भाजपा और मोदी सरकार द्वारा की जा रही है, कोरोना महामारी के बीच भाजपा और मोदी सरकार ने यह साजिश रची. 2- इस तथाकथित वायरल बातचीत में ...

गहलोत खेमे ने कहा MLA भंवर लाल शर्मा ने 5वीं बार सरकार गिराने की कोशिश की, शर्मा बोले वायरल ऑडियो फर्ज़ी

जयपुर. राजस्थान में विधायकों की खरीद-फरोख्त से जुड़े तीन ऑडियो वायरल होने के बाद में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की टीम ने प्रदेश के वरिष्ठतम विधायकों में शुमार भंवर लाल शर्मा पर सीधा प्रहार किया. ऑडियो वायरल होने के बाद में अपनी पहली प्रतिक्रिया देते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की टीम ने आरोप लगाया कि पूर्व मंत्री एवं विधायक भंवरलाल शर्मा ने 90 के दशक के अंदर भाजपा में और बाहर रहते हुए सरकार गिराने के कई प्रयास किये थे. ये सचिन पायलट के साथ मिलकर सरकार गिराने का उनका 5वां प्रयास है. पर ये कभी सफल नहीं हुए. यह भी पढ़ें: राजस्थान में विधायकों की खरीद फरोख्त से जुड़े ऑडियो वायरल, BJP के केंद्रीय मंत्री कांग्रेस के MLA से कर रहे बातचीत उस वक्त आशोक गहलोत ने केन्द्रीय मंत्री रहते हुए एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रहते हुए हमेशा भाजपा की सरकार गिराने का कड़ा विरोध किया और कहा...

राजस्थान में विधायकों की खरीद फरोख्त से जुड़े ऑडियो वायरल, BJP के केंद्रीय मंत्री कांग्रेस के MLA से कर रहे बातचीत

जयपुर. विधायकों की खरीद-फरोख्त के मामले में अब एक नया मोड़ आ गया है. राजस्थान की सियासत में उबाल परवान पर है. अब जो नया ट्विस्ट आया है उसके मुताबिक विधायकों की खरीद-फरोख्त के 3 ऑडियो वायरल हुए हैं. जिसमें बताया जा रहा है कि पायलट खेमे के एक सीनियर विधायक भंवरलाल शर्मा संजय जैन नाम के व्यक्ति से बात कर रहे हैं. BJP के एक केंद्रीय मंत्री भी इस ऑडियो में पायलट खेमे के विधायक से बात करते हुए बताए जा रहे हैं. हॉर्स ट्रेडिंग को लेकर फोन पर हो रही बातचीत के ऑडियो में खेल मंत्री अशोक चांदना के बागी नहीं होने की बात भी कही जा रही है. साथ ही विधायक बलवान पूनियां और चेतन डूडी को भी गहलोत विरोधी खेमे में लाने की कोशिश करने का जिक्र है. हालांकि अभी तक वायरल ऑडियो की कोई पुष्टि नहीं हुई है, ना ही THE END NEWS इस ऑडियो की पुष्टि करता है. लेकिन सत्ता पक्ष यानी कांग्रेस सरकार के लोगों की ओर से यह ऑडियो जार...

क्या गहलोत सरकार के पास 109 नहीं केवल 98 विधायक? ऐसा क्यों, पढें पूरी खबर

जयपुर. राजस्थान की सियासत में एक नया गेम शुरू हो चुका हैं. राजनीति रोमांच और संभावनाओं का खेल है. साम, दाम, दण्ड, भेद, झूठ, फरेब वो सार दाव पेच यहां इस्तेमाल किए जा रहे हैं जो कई दशकों बाद राजस्थान की सियासत में देखने को मिले हैं. राजस्थान में कांग्रेस की सियायत का विवाद अब न्यायालय तक पहुंच गया है. राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित 19 समर्थकों ने राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष के नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंच कर याचिका लगाई हालांकि हाईकोर्ट में याचिका पर गुरुवार को सुनवाई टल गई. पायलट कैंप ने राजस्थान विधानसभा द्वारा अयोग्य करार दिए गए विधायकों की याचिका में संशोधन करने के लिए समय मांगा है. हाईकोर्ट में याचिका सचिन पायलट का समर्थन वाले विधायक पृथ्वीराज मीणा ने दाखिल की थी. इस बीच राजस्थान की गहलोत सरकार भले ही खुद के पास 109 और पायलट खेमा खुद के ...

बीजेपी में नहीं जा रहा, गहलोत और उनके दोस्तों ने राहुल के अध्यक्ष पद से हटने के बाद मेरे खिलाफ मोर्चा खोला, तभी से मेरे लिए आत्मसम्मान मुश्किल हो गया: पायलट

जयपुर. सचिन पायलट ने राजस्थान के सियासी घटनाक्रम पर कांग्रेस सरकार द्वारा उनके खिलाफ लिए गए एक्शन पर चुप्पी तोड़ी. देश की एक बड़ी न्यूज एजेंसी और एक बडे मीडिया हाउस से बात करते हुए साफ कहा कि 'वो सौ बार कह चुके हैं कि वो बीजेपी में नहीं जा रहे हैं.' गौरतलब है कि पायलट खेमे पर लगातार बगावत के आरोप लगने के बीच मंगलवार को उनके और उनकी टीम के खिलाफ बडे एक्शन लिए गए जिसके बाद पहली बार पायलट ने खुलकर अपने मन की यह बात कही.साथ ही कहा कि 'राहुल गांधी ने जब से इस्तीफा दिया है तभी से गहलोत और उनके ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के दोस्तों ने मेरे खिलाफ मोर्चा खोल लिया. तभी से मेरे लिए आत्मसम्मान मुश्किल हो गया.' सचिन पायलट ने कहा कि मुझपर आरोप लग रहे हैं कि मैं भाजपा के साथ मिलकर सरकार गिराना चाहता हूं.भाजपा से मिलकर सरकार गिराने की बात करना गलत है.   उधर कांग्रेस ने राजस्थान...

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश कार्यकारिणी, समस्त विभाग, प्रकोष्ठ तत्काल प्रभाव से भंग

जयपुर. राजस्थान में सियासी उठापटक के बीच एक और बड़ी खबर आई है. सचिन पायलट को जैसे ही उप मुख्यमंत्री और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद से कांग्रेस सरकार ने हटाया उसके बाद में करीब 300 से ज्यादा कांग्रेस पदाधिकारियों के राजस्थान में इस्तीफे हो गए. जिनमें 30 से ज्यादा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी थे. इतना ही नहीं युवा कांग्रेस, एनएसयूआई और कांग्रेस सेवादल, महिला कांग्रेस के भी प्रमुख पदों से पायलट समर्थकों ने इस्तीफे दे दिए. इसी बीच एक बड़ी खबर आई है कि अब राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव आविनाश पांडे ने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश कार्यकारिणी, समस्त विभागों, प्रकोष्ठ को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है. आविनाश पांडे ने बताया कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष की नियुक्ति के साथ ही नए प्रदेश कार्यकारिणी, विभागों...

सचिन पायलट का रुख 'आ बैल मुझे मार' वाला था, अशोक गहलोत ने कही यह 10 बड़ी बातें

जयपुर. राजस्थान की सियासत में कांग्रेस के पायटल हाथ से निकल गए. उनके साथ कांग्रेस के कई दिग्गज नेता भी कांग्रेस को अलविदा कह गए. संगठन में भी इस्तीफों का दौर चालू हो गया. इस बीच पायलट को उप मुख्यमंत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और मंत्री पद से हटाने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गहलोत की पहली प्रतिक्रिया आई और उन्होने कहा कि सचिन पायलट का रुख 'आ बैल मुझे मार' वाला था. पायटल के साथ सरकार के दो दिग्गज मंत्रियों रमेश मीणा और विश्वेन्द्र सिंह को भी मंत्रीमंडल से हटा दिया गया. गहलोत ने BJP के साथ इन पर भी निशाना साधा. इस पूरे सियासी घटनाक्रम के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्यपाल से मुलाकात के बाद कहा कि हाईकमान को यह फैसला लेने के लिए मजबूर होना पड़ा क्योंकि लंबे समय से बीजेपी साजिश रच रही थी और खरीद-फरोख्त का सहारा ले रही थी. उधर इस पूरे सियासी घटनाक्रम में राज्यपाल से मुलाकात के...

सचिन पायलट सभी पदों से हटाए गए, गहलोत कैबिनेट से समर्थकों की भी छुट्टी

जयपुर. राजस्थान की सियासत में बडी हलचल हुई है सरकार से बगावत करने वाले सचिन पायलट और उनकी टीम के खिलाफ बडा एक्शन लिया गया है. विधायक दल की बैठक में अनुशासनात्मक कार्रवाई का प्रस्ताव पास होने के बाद पायलट खेमे के खिलाफ बडी कार्रवाई की गई. इस बैठक में अशोक गहलोत, केसी वेणुगोपाल, अजय माकन, रणदीप सुरजेवाला सहित कई विधायक मौजूद रहे. - राजस्थान में सियासी उठापट के बीच कांग्रेस सरकार ने विधायक दल की बैठक के बाद उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट को पद से हटाने की घोषणा. - पायलट कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पद से हटाते हुए शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा को नया प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की घोषणा की. - पायलट खेमे में लगातार सक्रिय रहे मंत्री रमेश मीणा और मंत्री विश्वेन्द्र सिंह को भी मंत्री पद से हटा दिया गया. - पायलट खेमे में मौजूद कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक और विधायक राकेश पारीक को भी सेवा...

सियासी संकट के बीच गहलोत ने दिखाई ताक़त, अब सचिन पायलट के दावे पर सवाल, इनकम टैक्स विभाग की 'सियासी एंट्री'

जयपुर. राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली सरकार पर से फिलहाल संकट टल गया है, यहां सत्ता में बने रहने के लिए जो नम्बर गेम गहलोत को चाहिए वो फिलहाल उनके पास नजर आ रहा है. बावजूद इसके सरकार को अस्थिर करने की साजिशें अभी भी सक्रिय मानी जा रही है. ऐसे में गहलोत ने आलाकमान से हरी झण्डी मिलने के बाद फिर से कांग्रेस और समर्थित निर्दलीय विधायकों की बाड़ेबंदी का फैसला किया है. होटल फेयरमाउंट में इस बाड़ेबंदी की व्यवस्था की गई है. अशोक गहलोत के निवास पर आयोजित कांग्रेस विधायक दल की बैठक में करीब 107 विधायक इस बैठक में शामिल हुए. सरकार में बने रहने के लिए अशोक गहलोत को 101 विधायकों का समर्थन चाहिए. गहलोत सरकार के मंत्रियों ने दावा किया है कि उनके पास 109 विधायकों का समर्थन है. इसके बाद पायलट का दावा कितना सच है इस पर सवाल उठा है. पायलट ने अपने पास तीस विधायकों का समर्थन होने और सरकार ...