नई दिल्ली.राजस्थान के शाहजहांपुर बॉर्डर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी करेंगे किसानों के समर्थन में सभा. 12 और 13 फरवरी को राजस्थान आएंगे. राजस्थान कांग्रेस प्रभारी अजय माकन ने ट्वीट कर यह जानकारी दी. इसके साथ ही कांग्रेस तैयारियों में जुट गई है.
राजस्थान में राहुल गांधी के प्रस्तावित दौरे को लेकर पार्टी ने नेताओं को जिम्मेदारियां सौंप दी हैं. इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे और सीएम अशोक गहलोत से मुलाकात की. राहुल गांधी के दौरे को लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद अब पार्टी संगठन आगामी कार्यक्रमों की तैयारी में जुट गया है.