India

महिला मित्र के साथ पकड़ा गया मोस्ट वांटेड इनामी बदमाश पपला गुर्जर

जयपुर. अलवर जिले के बहरोड़ थाने से एके.47 से फायरिंग करके लॉकअप से फरार हुआ मोस्ट वांटेड पपला गुर्जर अपनी गर्ल फ्रेंड के साथ अरेस्ट कर लिया गया है. जिस वक्त पुलिस ने पपला को पकड़ उस वक्त वह अपनी महिला मित्र के साथ महाराष्ट्र के कोल्हापुर में फरारी काट रहा था. एएसपी सिद्धांत शर्मा ने जयपुर रेंज आईजी हवासिंह घूमरिया के निर्देशन में इस पूरे आॅपरेशन को अंजाम तक पहुंचाया. वह फर्जी ID कार्ड के साथ वहां रह रहा था. जयपुर रेंज आईजी हवासिंह घुमरिया के नेतृत्व में विशेष टीम ने इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया. पुलिस की विशेष टीम ने कुख्यात वांछित अपराधी विक्रम गुर्जर उर्फ पपला एवं इसकी महिला मित्र जियाउससहर सिगलीगर निवासी सतारा  को 28 जनवरी प्रातः महाराष्ट्र के कोल्हापुर से धर दबोचा.  महानिदेशक पुलिस एम. एल. लाठर ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस, जयपुर रेंज डाॅ. हवा सिंह घ...

इस वक़्त की बड़ी खबर, मोस्ट वांटेड पपला गुर्जर गिरफ्तार

जयपुर.अलवर ( Alwar ) जिले के बहरोड़ थाने ( Behror Police Staion ) में एके-47 से फायरिंग करके लॉकअप से फरार ( Absconding ) हुआ राजस्थान और हरियाणा का लाखों रुपये का इनामी कुख्यात बदमाश विक्रम उर्फ पपला गुर्जर ( Papla Gujjar ) पकड़ा गया है.  जयपुर रेंज की पुलिस टीम ने यह बड़ी कामयाबी हासिल की है. पपला को ढूंढने में नाकाम रही राजस्थान और हरियाणा पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे थे, उन सबके बीच में एक बार फिर से पुलिस ने अपनी क्षमताओं को साबित किया है. जयपुर पुलिस ने बेहद ही गोपनीय मिशन के तहत इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया है. इस पूरे मामले में राजस्थान पुलिस के DGP ने बताया कि पपला गुर्जर अपनी महिला मित्र के साथ महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक मकान में फर्जी वोटर आईडी कार्ड के साथ पकड़ा गया. जानकारी के मुताबिक राजस्थान पुलिस डीजीपी एमएल लाठर के नेतृत्व और जयपुर ग्रामीण रेंज आईज...

राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो अब और मजबूत, 19 ASP की नियुक्ति की गई

जयपुर. राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम को और मजबूत करने के लिए एंटी करप्शन ब्यूरो के बेड़े में नए पुलिस अधिकारियों को शामिल किया गया है. राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के खाली पड़े पदों में 19 एडिशनल एसपी की नियुक्ति की गई है. इसके अलावा 4 अफसरों को रिलीव कर वापस पुलिस मुख्यालय भेजा गया है. वहीं दो अफसरों के एसीबी में ही तबादले किए गए हैं. गृह विभाग के संयुक्त सचिव रामनिवास मेहता ने गुरुवार को तीन अलग-अलग आदेश जारी किए. पिछले दिनों 7 और 8 जनवरी को मुख्य सचिव निरंजन आर्य की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी ने एसीबी में नियुक्ति के लिए पुलिस अफसरों के इंटरव्यू किए थे. और उसी के आधार पर यह बदलाव किया गया है. 6 पुलिस अफसरों को जयपुर स्थित एसीबी मुख्यालय में नियुक्ति दी गई है. इसके अलावा प्रदेश के 10 अन्य जिलों एक-एक एडिशनल एसपी को एसीबी में नियुक्त किया है. एसीबी नियुक्त...

सिनेमा हॉल और थिएटर खुलेंगे पूरी क्षमता के साथ, केंद्र सरकार ने दी इजाजत

नई दिल्ली. आम लोगों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है. खासकर सिने प्रेमियों के लिए, क्योंकि लंबे समय से बंद पड़े सिनेमाघर अब खोलने को मंजूरी मिल गई है. पूरी क्षमता के साथ इनमें पिक्चर भी दिखाई जाएगी. हालांकि कोरोना गाइडलाइंस की पालना करते हुए ही यह सिनेमाघर खोले जाएंगे. केंद्र गृह मंत्रालय ने इस संबंध में गाइडलाइंस जारी कर दी है. देश में कोरोना संक्रमण के केसों (Corona Case) में रोजाना आ रही गिरावट के मद्देनजर केंद्र सरकार अनलॉक के माध्यम से धीरे-धीरे देश में लागू पाबंदियों को समाप्त कर रही है और इसी कड़ी में यह कदम उठाया गया है. इस क्रम में सिनेमा हॉल और थिएटरों को अब उच्‍च दर्शक क्षमता के साथ संचालन की इजाजत दी जाएंगी. इसके साथ ही स्वीमिंग पूल को सभी के लिए खोलने की भी इजाजत दे दी गई है. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को कोरोना संबंधी नए गाइडलाइंस के तहत सिनेमा हॉल और थियेटरों को ज्या...

किसान आंदोलन में फूट, किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीएम सिंह ने आज अपना आंदोलन खत्म किया

नई दिल्ली. किसान आंदोलन में फूट पड़ गयी है. नए कृषि कानूनों के विरोध में करीब दो महीने से गाजीपुर बॉर्डर पर डटे किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीएम सिंह ने आज अपना आंदोलन खत्म किया. इतना ही नहीं वीएम सिंह ने भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि 'हम लोगों को पिटवाने के लिए यहां नहीं आए हैं. हम देश को बदनाम करना नहीं चाहते हैं.' वीएम सिंह ने टिकैत पर प्रहार करते हुए कहा कि एक भी मीटिंग में गन्ना किसानों की मांग नहीं उठाई. उन्होंने कहा कि 'हम किसी ऐसे व्यक्ति के साथ विरोध को आगे नहीं बढ़ा सकते जिसकी दिशा कुछ और हो. इसलिए, मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं, लेकिन वीएम सिंह और हमारा संगठन इस आंदोलन को तुरंत वापस ले रहा है.'...

जयपुर-कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रेलर ने कार को टक्कर मारी, 8 की मौत

टोंक. मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के जीरापुर गांव निवासी 8 लोगों की राजस्थान में हुई एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है. जयपुर-कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित टोंक में बनास पुलिया के समीप तेज गति से आ रहे ट्रेलर ने आगे चल रही कार के टक्कर मार दी. इससे कार सवार आठ लोगों की मौत हो गई और 5 लोग गंभीर घायल हो गए. घायलों को पहले टोंक के सआदत अस्पताल ले जाया गया फिर यहां से जयपुर रेफर किया गया. पुलिस ने बताया कि कार सवार एक सोनी परिवार है जो कि खाटू श्याम जी के मंदिर में दर्शन कर मंगलवार मध्य रात वापस एमपी जा रहा था. ऐसी वक़्त टोंक में बनास पुलिया के समीप व सदर थाना के पास पीछे से तेज गति से आए टेलर ने उनकी कार के टक्कर मार दी. कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार 4 पुरुष, 2 महिला, 1 बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं 5 लोग गंभीर घायल हो गए. घायलों की स्थिति नाजुक होने पर उन्हें जयपुर रेफर क...

किसान आंदोलन में हिंसा, अर्धसैनिक बलों की 15 कंपनियां, CRPF की 10 कंपनियां तुरंत तैनात करने के गृहमंत्रालय ने दिए आदेश

नई दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस के मौके पर किसानों द्वारा निकाली गई ट्रैक्टर रैली उग्र होने पर हुई हिंसा के बाद केंद्र सरकार सख्त हो गई है. केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय इस पूरे घटनाक्रम को गंभीरता से लिया है. राजधानी में उपद्रवियों से निपटने के लिए अर्धसैनिक बलों की 15 कंपनियां तैनात करने का फैसला किया गया है. सीआरपीएफ की 10 कंपनियों के एक हजार जवान और 5 अन्य पैरामिलिट्री फोर्स के 500 जवान शांति व्यवस्था कायम करने के लिए तैनातगी का फैसला हुआ है. किसान गहमागहमी के बीच लाल किला पहुंचे जहां, उन्होंने अपना झंडा फहराया, हालांकि मुख्य स्थान पर लगे तिरंगे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया गया. मंगलवार को किसान हिंसा के बाद गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में बैठक हुई, जहां उन्होंने हालात का जायजा लिया गया. बैठक में अशांति वाली जगह 15 कंपनियों के 1500 जवाब तैनात करने का फैसला लिया गया और...

दिल्ली में हिंसक हुआ किसानों का आंदोलन, कई जगह झड़प

नई दिल्ली.देशभर में आज 72वां गणतंत्र दिवस समारोह का जश्न परिवान पर है वहीं, कृषि कानून के खिलाफ पिछले दो महीनों से आंदोलन कर रहे किसान दिल्ली में ट्रैक्टर रैली निकाल रहे हैं और अब यह आंदोलन हिंसात्मक हो गया है. सिंघु, टिकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर किसान पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़कर दिल्ली की सीमा में दाखिल हो गए हैं. वहीं, मुकरबा चौक पर माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है. पुलिस ने यहां आंसू गैस के गोले छोड़ें हैं. बुराड़ी और नांगलोई में भी पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े हैं. कई जगह पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प की सूचना है प्रदर्शनकारी किसानों ने लालकिले की प्राचीर तक पहुंच कर तिरंगे की जगह केसरी झंडा फहराया है. कुछ स्थानों पर पुलिस पर ट्रेक्टर चढ़ाने के प्रयास भी किए गए.  ...

उत्कृष्ट कार्य के लिए जिला कलेक्टर नागौर डॉ. जितेंद्र सोनी सहित कई अधिकारियों को किया गया सम्मानित

जयपुर. राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मोके पर इस क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए जयपुर के शासन सचिवालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में नागौर के जिला निर्वाचन अधिकारी व जिला कलेक्टर डाॅ. जितेन्द्र कुमार सोनी को सम्मानित किया गया. उन्हें वीसी के माध्यम से राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्य निर्वाचन आयुक्त प्रेमसिंह मेहरा और राज्य के मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने सम्मानित किया. उन्हें नागौर जिला निर्वाचन अधिकारी के रूप में यह सम्मान दिया गया. राजस्थान के बोल्ड, डायनामिक और यंग ऑफिसर के तौर पर पहचाने जाने वाले सोनी लगातार नवाचारों की दिशा में प्रयासरत रहते हैं और उसी कड़ी में उन्हें एक बार फिर राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया. सोनी इससे पहले भी अपने बेहतर कार्य के चलते कई राज्य स्तरीय और राष्ट्र स्तरीय पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं. राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर ...

ITBP के जवानों ने लद्दाख की बर्फीली चोटियों पर माइनस 22 डिग्री तापमान में शान से लहराते तिरंगे को सलामी दी

लद्दाख.पूरे भारत में आज 72वें गणतंत्र दिवस का जश्न परिवान पर है. इस मौके पर जहां दिल्ली के राजपथ पर परेड सबके आकर्षण का केंद्र रही वहीं अलग अलग राज्यों में हो रहे आयोजन भी भारतीय एकता और संस्कृति को पेश कर रहे हैं. राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत अन्य हस्तियों ने देशवासियों को इस राष्ट्रीय त्योहार की बधाई दी है. उधर आईटीबीपी के जवानों ने लद्दाख की बर्फीली चोटियों पर शान से लहराते तिरंगे को सलामी दी.यह करीब माइनस 22 डिग्री तापमान के बीच राष्ट्रगान भी हुआ. ...