चमोली में ग्लेशियर टूटने से 100 से ज्यादा लोग बहे, अलर्ट जारी


चमोली.उत्‍तराखंड के चमोली में एक बड़ा हादसा हुआ है. नंदा देवी नेशनल पार्क के अंतर्गत कोर जोन में स्थित ग्लेशियर टूटने से तबाही मच गई. रैनी गांव के पास ऋषि गंगा तपोवन हाइड्रो प्रोजेक्ट का बांध टूट गया है, जिससे बड़ा नुकसान हुआ है. ग्लेशियर टूटने से बाढ़ जैसे हालात बन गए. उत्तराखंड सरकार के मुताबिक इस हादसे में 100 से 150 लोगों के बहने की आशंका है. सबकी तलाश शुरू कर दी गई है. इसमें कई मजदूरों भी शामिल हैं. मोके पर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम ने मोर्चा संभाल लिया है. प्रशासन ने हरिद्वार तक हाई अलर्ट जारी कर दिया है. यह अभी प्रारंभिक सूचना है ज्यादा अपडेट का इंतजार किया जा रहा है.