जयपुर। राजस्थान पुलिस की छवि पर दाग लगाने वाला एक और मामला सामने आया है। कुछ लोगों की वजह से पूरे पुलिस महकमे की अच्छी खासी छवि को दाग लगाने वाले मामले हैं कि थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब एक RPS अधिकारी का एक महिला कांस्टेबल के साथ पोर्न वीडियो वायरल होने की खबर है। खुद कांस्टेबल के पति ने मामले में अपनी पत्नी और RPS के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर राजस्थान DGP ML लाठर ने मामले को गंभीर माना है और अजमेर के ब्यावर डीएसपी हीरालाल सैनी को सस्पेंड कर दिया है। वहीं महिला कांस्टेबल को भी जयपुर कमिश्नर ने सस्पेंड कर दिया है। बताया जा रहा है डीजीपी ने इसे गंभीर मामला मानते हुए दोनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों का एक अश्लील वीडियो सामने आया, जिसके बाद यह कार्रवाई हुई। मामला इस लिहाज से भी गंभीर है क्योंकि इसमें एक छोटे बच्चे के सामने यह सारी हरकत की गई और उसका भी वीडियो रिकॉर्डिंग करते वक्त बनाया गया। बताया यह भी जा रहा है कि एक महीने से दोनों के खिलाफ विभागीय जांच चल रही थी। जांच के बाद डीएसपी को सस्पेंड किया गया है। हालांकि डीएसपी ने बताया कि वीडियो को एडिट किया गया है, पर सच्चाई का सबको इंतजार है।