World

सरकार ने डिफेंस में FDI 49 से बढ़ाकर 74% किया, कोयला खनन में सरकारी एकाधिकार खत्म

नई दिल्ली. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए जिस 20 लाख करोड़ रुपये के पैकेज का ऐलान किया गया था उसकी चौथी किस्त की जानकारी दी. हर दिन किसी न किसी ना किसी सेक्‍टर के लिए कुछ खास ऐलान किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में शनिवार को दो बडे ऐलान चर्चा का विषय रहे जिसमें डिफेंस में FDI को 49 से बढ़ाकर 74 फीसदी करने की घोषणा की गई वहीं कोयला खनन में सरकार का एकाधिकार ख़त्म कर इसे निजी क्षेत्र में देने की बात कही गई.            10 बड़ी बातें   1- देश में ही हथियार बनाने पर जोर दिया जाएगा, कई ऐसे हथियार और पार्ट्स हैं जो विदेश से मंगाए जाते हैं, वो देश में ही बनाए जाएंगे. सरकार ऐसे हथियार, वस्तुओं, स्पेयर्स को नोटिफाइ करेगी जिसमें आयात को बैन किया जाएगा और उनकी स्वदेशी आपूर्ति ही की जाएगी. मेक इन इंडिया पर जोर दिया...

सरकार साहूकार ना बने, आर्थिक तूफान अभी आया नहीं है, आने वाला है: राहुल गांधी

नई दिल्ली. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार की ओर से घोषित 20 लाख करोड़ के पैकेज पर सवाल उठाते हुए सरकार को आड़े हाथों लिया है और सरकार को कुछ सुझाव भी दिए हैं. राहुल गांधी का कहना है कि देश में आर्थिक तूफान अभी आया नहीं है, आने वाला है. बहुत जबरदस्त नुकसान होने वाला है. शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वीडियो कांफ्रेंस के मार्फत पत्रकारों से बातचीत की. इस दौरान सरकार के 20 लाख करोड़ के राहत पैकेज, कोरोना के दौरान मजदूरों की समस्या, लॉकडाउन, देश के आर्थिक हालात, प्रवासियों के मुद्दों पर पर अपनी बात रखी. कहा कि 'हम चाहते हैं सरकार हमारी सुने, हम यानी विपक्ष थोड़ा दबाव डालें और अच्छी तरह से समझाए तो सरकार सुन भी लेगी.'   राहुल की बड़ी बातें.   1- सड़क पर चलने वाले प्रवासी मजदूरों को कर्ज नहीं पैसे की जरूरत है. बच्चा...

67 करोड़ गरीबों के लिए एक देश-एक राशन कार्ड, 8 करोड़ प्रवासी मजदूरों को 2 माह मुफ्त अनाज

नई दिल्ली.  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत की गई घोषणाओं को लेकर राहत पैकेज का दूसरा ब्रेकअप गुरुवार को जारी किया गया. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि कैसे राहत दी जाएगी. 20 लाख करोड़ रुपए के आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत गुरुवार को उन्होंने कुल 9 घोषणाएं कीं. इनमें से 3 घोषणाएं प्रवासी मजदूर, 2 छोटे किसानों और एक-एक घोषणा मुद्रा लोन, स्ट्रीट वेंडर्स, हाउसिंग और आदिवासी क्षेत्रों में रोजगार से जुड़ी थीं.   बड़ी बातें:    - वित्त मंत्री ने इन घोषणाओं से 67 करोड़ गरीब, 8 करोड़ प्रवासी मजदूर, 5.5 करोड़ किसान, 50 लाख स्ट्रीट वेंडर्स, 37 लाख छोटे कारोबारी, 2.5 लाख मध्यम वर्गीय परिवार लाभांवित होंने का दावा किया है. -50 लाख रेहड़ी-पटरी कारोबारियों के लिए 10 हजार रुपये का विशेष लोन दिया जाएगा. इसके लिए सरकार 5 हजार करोड़ खर्च ...

देश में स्वदेशी आंदोलन की फिर जगी अलख, 10 लाख केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल अपनाएंगे स्वदेशी उत्पाद

नई दिल्ली. भारत में एक बार फिर स्वदेशी आंदोलन को बल मिला है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार रात अपने संबोधन में कहा कि देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अब लोकल प्रोडक्ट्स (भारत में बने उत्पाद) का उपयोग करना होगा. उन्होंने सभी लोगों से अपील की थी कि खादी की तरह वे दूसरे उत्पादों में भी स्वदेशी को महत्व दें. लोकल के लिए वोकल बनें. उनकी इस अपील का सबसे बड़ा और पहला असर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों पर हुआ. इन बलों की कैंटीन और स्टोर्स पर अब केवल स्वदेशी उत्पाद ही मिलेंगे. गृह मंत्रालय ने निर्णय लिया है कि अब सभी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) की कैंटीनों पर सिर्फ स्वदेशी उत्पादों की ही बिक्री होगी. 01 जून 2020 से देशभर की सभी CAPF कैंटीनों पर यह लागू होगा. इससे लगभग 10 लाख CAPF कर्मियों के 50 लाख परिजन स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करेंगे.' केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ...

18 मई से भारत में लॉकडाउन-4 होगा लागू, भारत के लिए 20 लाख करोड़ के विशेष पैकेज का ऐलान

नई दिल्ली. देश में 18 मई से लागू होगा लॉकडाउन-4. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की घोषणा देेेश को संबोधित करते हुए यह घोषणा की.  यह लॉकडाउन नए रूप के साथ आएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत देश की अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने के लिए 20 लाख करोड़ के विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा की है. देश को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह भारत की जीडीपी का करीब 10 फ़ीसदी है. कोरोना संकट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'एक वायरस ने दुनिया को तहस-नहस कर दिया है. हमने ऐसा संकट ना देखा है ना सुना है. मानव जाति के लिए यह अकल्पनीय है. हमें बचना भी है और आगे बढ़ना भी है.' प्रधमनमंत्री ने कहा कि 'हमारे देश का गौरवपूर्ण इतिहास रहा है. भारत के कार्य का प्रभाव विश्वकल्याण पर पड़ता है. दुनिया को भरोसा हो गया है कि भारत बहुत अच्छा कर सकता है. जिंदगी और मौत की लड़ाई...

12 मई से फिर शुरू होंगी स्पेशल पैसेंजर ट्रेनें, रेल मंत्रालय से मिला ग्रीन सिग्नल

नई दिल्ली. लॉकडाउन के बीच भारतीय रेल मंत्रालय से एक बड़ी खबर आई है. इस खबर के मुताबिक अब देश में पैसेंजर  ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा . 11 मई शाम 4:00 बजे से इनकी ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो जाएगी. लॉकडाउन के बीच भारतीय रेल 12 मई से इनकी बतौर स्पेशल ट्रेन शुरुआत करेगा.   ध्यान रखें: - यात्रियों के लिए चेहरा ढंकना अनिवार्य होगा - डिपार्चर के दौरान उन्हें स्क्रीनिंग (कोरोना) से भी गुजरना होगा. - इस दौरान सिर्फ बगैर लक्षण वाले मरीजों को ही ट्रेन में चढ़ने दिया जाएगा. -सिर्फ ऑनलाइन बुकिंग वाले ही टिकट कंफर्म होने पर ट्रेन में बैठ पाएंगे. - ट्रेन में सिर्फ AC कोच होंगे - इन ट्रेनों के लिए टिकट बुकिंग 11 मई को शाम चार बजे शुरू होगी और रिजर्वेशन सिर्फ IRCTC की वेबसाइट के जरिए ही कराया जा सकेगा. COVID-19 संकट और Lockdown के बीच भारतीय रेल ने धीरे-धीरे कर के यात्री ...

राजस्थान के एक IAS का कमाल, 10 दिन में ही कर दी 20 हजार क्वारंटाइन बेड्स की व्यवस्था

जयपुर (राकेश दाधीच). राजस्थान के जयपुर में कोरोना का लगातार खौफ बढ रहा था. रामगंज इलाके में कोरोना विस्फोट इतना जबरदस्त था कि चाहकर भी काबू करने के हर प्रयास लगातार नाकाम नजर आ रहे थे. उन लोगों की संख्या लगातार बढ रही थी जो या तो कोरोना संक्रमित हो चुके थे या उनके संक्रमित होने की संभावनाएं थी या फिर वो कोरोना संदिग्ध थे. संख्या में अचानक इतना इजाफा हो रहा था कि देश के टॉप हॉटस्पॉट में जयपुर का रामगंज शुमार हो चुका था. शहर की आबादी क्षेत्र में क्वारंटाइन सेंटर बनाना खतरे से खाली नहीं था तो कई जगह इसका विरोध भी हो रहा था. और तो और लाखों की तादात में कई प्रवासी जयपुर आने वाले थे उनके भी क्वारंटाइन की व्यवस्था करनी थी. प्रशासनिक अमले के हाथ पांव फूले हुए थे कि क्या करें, क्या ना करें. जहां क्वारंटाइन सेंटर बनाओ वहीं पब्लिक का विरोध और झेलो. ऐसे भयावह हालातों के बीच लॉकडाउन के चलते ऑ...

आखिर क्यों कोरोना संकटकाल में भी ट्रंप को याद आता है 'पर्ल हार्बर', क्यों हिल गई थी महाशक्ति, स्पेशल रिपोर्ट

न्यूयॉर्क (ऋचा मिश्रा, वर्ल्ड डेस्क). कोरोना संकटकाल में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बार-बार कोरोना के कहर को पर्ल हार्बर हमले से भी घातक आघात बता रहे हैं. अपने कई संबोधनों में ट्रंप इसका जिक्र कर चुके हैं. पर सबके मन में सवाल है कि ऐसा क्या हुआ था पर्ल हार्बर में जिसका जिक्र आए दिन रह-रह कर ट्रंप कर रहे हैं. आखिर ऐसा क्या हुआ था कि जिसको दुनिया की महाशक्ति आज भी भुला नहीं पाई है. दरअसल बात वर्ष 1941 की है. इस वक्त से पहले तक जापान दुनिया के चीन और रूस जैसे बड़े देशों को युद्ध में हरा चुका था. इम्पीरियल आर्मी ऑफ जापान इस तरह से अति आत्मविश्वासी हो गई थी कि जापान बहुत छोटा देश था लेकिन इस आर्मी का साहस, अति आत्विश्वास सातवें आसमान पर था जिसने अमेरिका की भी चिंताएं बढा दी थी. चीन में जापान के खौफ के कारण हस्तक्षेप बहुत ज्यादा बढने लगा था, इतना की अमेरिका की चिंताएं काफी बढ गई और...

आंध्रप्रदेश में केमिलक प्लांट से जहरीली गैस लीक, 11 की मौत, एक हजार से ज्यादा प्रभावित

आंध्र प्रदेश. देश में गुरुवार सुबह की सबसे बुरी और दुखद खबर सामने आई. विशाखापट्टनम में एक केमिकल प्लांट से जहरीली गैस लीक होने से 11 लोगों की मौत हो गई और 1000 से अधिक लोग बीमार हो गए. हादसे में एक बच्चे की भी मौत हो गई. आरएस वेंकटपुरम गांव में एलजी पॉलिमर इंडस्ट्री प्लांट में यह हादसा हुआ जहां केमिकल गैस के लीक होने से हड़कंप मच गया और तुरंत इलाके को खाली कराया गया है. आंध्र प्रदेश मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने खुद हादसे पर बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश देते हुए किंग जॉर्ज अस्पताल में लोगों का हालचाल जानने पहुंचे, जहां प्रभावित लोगों का इलाज हो रहा है. मुख्यमंत्री स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं और जिला मशीनरी को तत्काल कदम उठाने और सभी सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है. डीजीपी गौतम सवांग ने कहा कि फैक्ट्री में मौजूद सभी मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया ह...

हिज्बुल कमांडर रियाज नायकू मुठभेड़ में ढेर, कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी

जम्मू-कश्मीर. हंदवाड़ा में अपने जवानों की शहादत का बदला सुरक्षाबलों ने ले लिया है. बदला भी ऐसा कि मोल्टवांटेड आतंकी हिज्बुल कमांडर रियाज नायकू को मार गिराया गया. पुलवामा जिले के अवंतीपोरा के बेगपोरा इलाके में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने 40 किलो आईईडी से एक घर को उड़ा दिया. इस घर में ही रियाज नायकू छिपा था. विस्फोट के दौरान वह मारा गया. सेना की हिट लिस्ट में रियाज नायकू A++ कैटिगरी का आतंकवादी था, जिसके सिर पर 12 लाख का इनाम था. नायकू किसी वक्त में मैथ टीचर हुआ करता था लेकिन खुद ही सेना के घेरे की गणित में ऐसा उलझा कि मौत ही उसके लिए आखरी रास्ता बचा. इससे पहले भी उसे कई बार घेरा गया था लेकिन वह बचकर निकलने में कामयाब हो जाता था. जम्मू-कश्मीर में कर्नल-मेजर समेत 8 जवानों की शहादत के बाद सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ बड़े ऑपरेशन की शुरुआत की थी. इस ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों...