नई दिल्ली. चीन के साथ लगातार चल रही भारत की तनातनी के बीच आज अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ओर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टेलिफोनिक चर्चा हुई. दोनों के बीच काफी अच्छे माहौल में हुई इस बातचीत में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई.
यह सब उस वक्त हुआ जब एक तरफ चीन और अमेरिका के रिश्तों में खटास समय दूसरी तरफ भारत से भी चीन सीमा विवाद को लेकर उलझा हुआ है. ऐसे में दोनों की वार्ता चीन के लिए भी चिंता का विषय हो सकती है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प में मंगलवार को फोन पर हुई चर्चा के बारे में PMO ने बताया कि दोनों नेताओं के बीच भारत-चीन सीमा विवाद और अमेरिका में अश्वेत नागरिक के मारे जाने के बाद शुरू हुई हिंसा जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई.
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने नरेंद्र मोदी को अमेरिका में होने वाली जी-7 समिट में आने का न्योता भी दिया...
नई दिल्ली. देश में लॉकडाउन तीस जून तक बढा दिया गया है लेकिन इसे अनलॉक 1.0 का नाम दिया गया है, यानी अब देश फिर से पटरी पर लौटने की दिशा में आगे बढेगा.
लॉकडाउन 4.0 की अवधि 31 मई को खत्म हो रही है. ऐसे में सरकार ने इसे और बढ़ा दिया है. लॉकडाउन 5.0 1 जून से 30 जून तक रहेगा. स्कूल-कॉलेज खोलने का फैसला केंद्र ने राज्यों पर छोड़ दिया है.
बडी बातें:
- देश में 8 जून से होटल, रेस्टोरेंट और शॉपिंग मॉल खोले जा सकेंगे. कंटेंनमेंट जोन में सख्ती लागू रहेगी, छूट का निर्णय स्थानीय प्रशासन ही लेगा.
- शादी समारोह में सिर्फ 50 लोगों को ही इजाजत.
- विदेश यात्रा फिलहाल बंद रहेगी.
- राजनीतिक रैलियों और आयोजनों, सभाओं पर रोक रहेगी.
- जिम और पार्कों पर अभी पाबंदी रहेगी.
- देशभर में मुसाफिर कहीं भी आ या जा सकेंगे, लेकिन कंटेंनमेंट जोन में पाबंदी रहेगी.
- जुलाई में स्कूल और क...
नई दिल्ली. मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला साल पूरा हो गया है. कोरोना संकट के बीच हालांकि भाजपा किसी भी बडे भीड़भाड़ भरे जश्न से दूर है लेकिन इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों के नाम पत्र लिखा है. इस पत्र में पीएम मोदी ने पिछले 1 साल की सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया है, तो कोरोना संकट से आई आपदा के इस दौर में एकजुट रहने का भी संदेश दिया है. मोदी ने इस पत्र में कई उपलब्धियों के साथ गरीब, किसान, महिलाओं और युवाओं का भी जिक्र किया.
पत्र की 10 बड़ी बातें:
1- कोरोना संकट:
पीएम मोदी ने पत्र के जरिए भरोसा जताया है कि 'देश कोरोना संकट से जंग जीत जाएगा. आपदा से निकलने के लिए धैर्य बनाए रखने की जरूरत है. कोरोना की मार से देश की अर्थव्यवस्था भी उबर जाएगी. हम तेज गति से आगे बढ़ रहे थे कि कोरोना वैश्विक महामारी ने भारत को भी घेर ल...
जम्मू-कश्मीर. पुलवामा को एक बार फिर दहलाने की आतंकी साजिश नाकाम हो गई है. एक वाहन से सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में IED बरामद कर उसे समय रहते उड़ा दिया. हालांकि कार में मौजूद आतंकी अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया.
बुधवार देर रात इस संबंध में इंटेलीजेंस को इनपुट मिला था कि कुछ आतंकवादी एक विस्फोटक से लदी कार के जरिए कुछ लोकेशन पर धमाके कर सकते हैं, और यह पुलवामा जैसा ही बड़ा आतंकी हमला हो सकता है. जिसके बाद तुरंत सुरक्षाबलों ने इलाके को सील पर मोर्चा संभाला तो उन्हें एक संदिग्ध कार नजर आई, पर इस दौरान सुरक्षाबलों को देख कार में मौजूद आतंकी कार छोडकर फरार हो गया. कुछ ही पलों में सुरक्षाबलों ने वाहन के पास जाकर देखा तो पिछली सीट पर विस्फोटक के ड्रम रखे थे.
जानकारी मिली थी कि इसी वाहन से आतंकी हमले को अंजाम दिया जाना था जिसके बाद सतर्कता बरतते हुए गुरुवार सुबह विस्फोटक से लदी का...
बीजिंग. दुनिया को अक्सर अपनी उपलब्धियों, अपनी हरकतों और अपनी चालबाजियों से अचंभित कर देने वाले चीन ने एक बार फिर दुनिया में अलग तरह का धमाका किया है. इस बार चीन ने धमाका दुनिया की पहली 3D न्यूज़ एंकर लांच करके किया है, जिसको दुनियाभर में बड़ी ही उत्सुकता के साथ देखा जा रहा है, सुना जा रहा है, और चीन की इस तकनीक की तारीफ तक भी की जा रही है.
कुछ लोगों का यह भी मानना है कि चीन ने कोरोना महामारी के बीच उसकी खराब हुई छवि से ध्यान हटाने के लिए यह सब किया है.
चीन में एक न्यूज एजेंसी की ओर से लांच यह आर्टिफिशियल इंटलीजेंस से चलने वाली 3D एंकर आम एंकर की तरह ही हिल डुल सकती है. तो खबरों के मुताबिक अपने हाव-भाव भी बदलने में माहिर है. बोलने में फर्राटेदार मंझी हुई न्यूज़ एंकर जैसी लगने वाली इस 3D एंकर को एक असल पत्रकार के रूप और हाव भाव की क्लोनिंग कर तैयार किया गया है. यह आभासी होते हुए भी अस...
कराची. पाकिस्तान की व्यापारिक राजधानी कराची शहर में एक यात्री विमान क्रैश हो गया. ये विमान पाकिस्तान की राष्ट्रीय एयरलाइन कंपनी PIA का था जो कि कराची एयरपोर्ट पर लैंड करने ही वाला था कि ठीक उससे पहले रिहायशी इलाके में यह विमान जा गिरा.
यह दुघर्टना इतनी भयावह रही कि दूर तक हवा में उडता काला धुआं देखा गया, विमान राख में तब्दील हो चुका है. विमान हादसे में 97 लोगों की मौत हुई हैं, 98 लोग सवार थे.
हाल में कोरोना के कारण लॉकडाउन हटाने के बाद फिर से हवाई सेवा को शुरू किया गया था. फ्लाइट A-320 98 यात्रियों को लेकर जा रही थी. विमान लाहौर से कराची जा रहा था और मालिर में मॉडल कॉलोनी के पास जिन्ना गार्डन इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे का वीडियों भी तेजी से पाकिस्तान में वायरल हो रहा है. जिसमें दुर्घटनास्थल से धुएं के गुबार उठते दिखाई दे रहे हैं.
मौके पर हादसे के वक्त भगदड़, अफ...
मुंबई. लॉकडाउन और कोरोना संकट के बीच रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने रेपो रेट में 0.4 फीसदी की कटौती कर दी है. बैंकों को अब कम ब्याज दर पर रिजर्व बैंक से लोन मिल सकेगा. 4.4 से घटकर अब रेपो रेट 4 फीसदी हो गई है. RBI गवर्नर शक्तिकांतदास ने इसकी घोषणा की.
साथ ही उन्होने कहा कि कोरोना से अर्थव्यवस्था को काफी नुकसान हुआ है. गौरतलब है कि इससे पहले 27 मार्च को आरबीआई गवर्नर ने 0.75 फीसदी कटौती का ऐलान किया था. इसके बाद बैंकों ने लोन पर ब्याज दर कम कर दिया था. जाहिर सी बात है कि इससे आपकी ईएमआई भी पहले के मुकाबले कम हुई.
रेपो रेट क्या है?
रेपो रेट वह दर होती है जिस पर बैंकों को आरबीआई कर्ज देता है. बैंक इस कर्ज से ग्राहकों को ऋण देते हैं. रेपो रेट कम होने से मतलब है कि बैंक से मिलने वाले कई तरह के कर्ज सस्ते हो जाएंगे. जैसे कि होम लोन, व्हीकल लोन इत्यादी.
बड़ी बातें: ...
नई दिल्ली. देश के लिए बड़ी खबर है, लॉकडाउन के बीच धरातल पर खड़े विमान फिर से उडान भर सकेंगे. 25 मई से भारत में घरेलू उडानें फिर से शुरू हो जाएंगी. हालांकि इस दौरान हवाई यात्रा करना पहले जैसा नहीं रहेगा, कोरोना संक्रमण से बचाव के हर उपाय के साथ ही सफर किया जा सकेगा या इन उडानों का कंपनियां संचालन कर सकेंगी. हालांकि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को अभी मंजूरी नहीं दी गई है.
केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इस संबंध में एक ट्वीट कर घरेलू उडानों को फिर से चलाने की जानकारी दी, साथ ही कहा कि सभी एयरपोर्ट तैयार रहें.
गौरलतब है कि जब से लॉकडाउन हुआ है पैसेंजर विमान पूरी तरह से बंद पडे थे. हजारों करोड का घाटा हवाई सेवा प्रदाता कंपनियों को हो रही थी, आमजन भी परेशान था तो इस क्षेत्र से जुड़ा स्टाफ भी बेरोजगारी की कगार पर आ रहा था. इस बीच लगातार इन कंपनियों की मांग थी कि हवाई सेवा ...
नई दिल्ली. लगातार किए जा रहे प्रयासों के बावजूद भारत में कोरोना है कि कंट्रोल में आने का नाम ही नहीं ले रहा है, और इस वक्त की बड़ी खबर यह है कि भारत में कोरोना के मामले एक लाख से ज्यादा हो गए हैं. इस आंकड़े ने पूरे देश की चिंताएं बढ़ा दी है. हालांकि भारत में रिकवर होने वालों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता जा रहा है. लॉकडाउन के बावजूद देश में कोरोना के मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं. कोरोना संकट (Coronavirus) को लेकर देश में 55 दिन जारी लॉकडाउन (Lockdown) के बावजूद संक्रमितों का आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है. भारत में कोरोनावायरस संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख पार कर गया है. अब यहां कुल 1 लाख 11 मामले सामने आ चुके हैं. इस तरह से एक लाख केस पार करने वाला भारत विश्व का 11वां देश बन गया है. इस बीच भारत सरकार लगातार लोगों को केंद्र द्वारा जारी गाइडलाइंस की पालना करने का आग्रह कर रही है क्योंकि फिलहा...
नई दिल्ली. भारत में चौथी बार लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ा दिया गया है. इस संबंध में नई गाइडलाइन जारी की जा चुकी है.
इस बाबत सभी मंत्रालय, विभाग, राज्य सरकारों को चिट्ठी भेजी दी गई है. साथ ही लॉकडाउन के नियमों का पालन करने के लिए कहा गया है.
बड़ी बातें:
- रेड जोन, ग्रीन जोन और ऑरेन्ज जोन में राज्यों को निर्णय लेने का अधिकार होगा.
- स्कूल व कॉलेज बंद रहेंगे.
- धार्मिक स्थल, शॉपिंग मॉल्स, स्टेडियम, व्यवसायिक केंद्र बंद रहेंगे.
- इंटर स्टेट बस सेवाओं को मंजूरी दी गई है लेकिन दोनों राज्यों की सहमति होना जरूरी है.
-भारत में रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन के अलावा 2 बफर और कंटेंटमेंट जोन भी बनाए गए. देश अब कोरोना की गंभीरता को लेकर कुल 5 जोन में बांटा जाएगा.
-सिनेमा हॉल, जिम, स्विमिंग पूल, मेट्रो ट्रेन सेवा रहेंगे बंद.
- शाम ...