नई दिल्ली/बीजिंग. भारत और चीन के बीच चल रहे विवाद के बीच एक बड़ी खबर आई है. एक समाचार एजेंसी के मुताबिक चीन ने भारतीय जवानों के साथ झड़प के बाद 10 जवानों को बंधक बना लिया था. इन्हें तीन दौर की बातचीत के बाद आखिर का रिहा करा लिया गया है. हालांकि सेना की ओर से इस मामले में कोई भी आधिकारिक बयान अभी तक जारी नहीं किया गया है.
पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में सोमवार को भारत-चीन सैनिकों के बीच हुई खूनी झड़प के बाद यह 10 भारतीय जवान चीनी सेना ने पकड़ लिए थे. इस दौरान 20 सैनिक शहीद भी हो गए थे. वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के बीच तीन दौर की बातचीत समेत डिप्लोमेटिक और सैन्य चैनल्स के इंटेंस नेगोशिएशन के बाद चीन द्वारा हिरासत में लिए गए सभी जवानों को रिहा कर दिया गया है.
इनमें सेना के दो अधिकारी भी शामिल हैं. बताया जा रहा है कि गुरुवार शाम को भारतीय पक्ष में इनको वापस लौटा दिया गया. 15 जून ...
नई दिल्ली. भारत दो साल के लिए UN सुरक्षा परिषद का सदस्य बना, प्रधानमंत्री ने विश्व समुदाय का आभार जताया. सुरक्षा परिषद की अस्थायी सदस्यता के लिए हुए मत परीक्षण मेें भारत के साथ मैक्सिको, आयरलैंड और नॉर्वे को भी चुना गया. अस्थाई सदस्य के तौर पर भारत UN सुरक्षा परिषद में आठवीं बार चुना गया है. इससे पहले वह 1950-51, 1967-68, 1972-73, 1977-78, 1984-85, 1991-92 और 2011-12 में संस्था का अस्थाई सदस्य रह चुका है....
नई दिल्ली. भारतीय सेना और चीन की लद्दाख के गलवान घाटी में हुई झड़प के बाद भारत एक्शन के मूड में आ गया है. अब चीन से जुड़े हुए मोबाइल एप भी भारत में बैन किए जाने की तैयारियां है.
इंटेलिजेंस के सूत्रों की माने तो भारत को सुरक्षा कारणों से इन एप से दूर रहने की नसीहत दी गई है. इससे जुड़ा प्रस्ताव भी केंद्र सरकार को इंटेलिजेंस ने दिया है. इसमें कई ऐसे ही चाइनीज एप हैं जो भारत की सुरक्षा के लिहाज से भी खतरनाक है. वहीं इनके जरिए भारतीयों का डेटा चोरी किया जा रहा है.
इनमें Tiktok, like, UC browser, Mi Community, Mi Store, Mi Video call-Xiaomi, Clean master जैसे कई एप शामिल हैं.
उधर सरकार चाहती है कि इनको सरकारी स्तर पर बैन करने के बजाय खुद लोग ही अपने स्तर पर इस्तेमाल करना बंद कर दें. हालांकि सरकार की तरफ से अब तक इन एप्स को ब्लॉक करने या न यूज करने को लेकर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं ...
नई दिल्ली. भारतीय सेना और चीन की लद्दाख के गलवान घाटी में हुई झड़प के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहला और बड़ा बयान आया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ तौर पर चीन को चेतावनी देते हुए कहा है कि 'देश के वीर सपूतों का यह बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा, भारत अपनी सीमाओं की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है.'
देश के मुख्यमंत्रियों से कोविड-19 की स्थिति पर चर्चा करने के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल बैठक में यह बात कही. साथ ही 2 मिनट का मौन रखकर देश के इन वीर सपूतों को श्रद्धांजलि भी दी गई.
PM की बड़ी बातें:
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश के शहीदों के बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा और भारत ने हमेशा अपने पड़ोसियों के साथ सहयोग और मित्रता का व्यव्हार रखा है.
- हम कभी भी किसी को उकसाते नहीं हैं लेकिन हम अपने देश की संप्रभुता और अखंडता के साथ समझौता नही...
नई दिल्ली. भारतीय सेना और चीन की लद्दाख के गलवान घाटी में हुई झड़प के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहला और बड़ा बयान आया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ तौर पर चीन को चेतावनी देते हुए कहा है कि 'देश के वीर सपूतों का यह बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा, भारत अपनी सीमाओं की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है.'
देश के मुख्यमंत्रियों से कोविड-19 की स्थिति पर चर्चा करने के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल बैठक में यह बात कही. साथ ही 2 मिनट का मौन रखकर देश के इन वीर सपूतों को श्रद्धांजलि भी दी गई.
बड़ी बातें:
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश के शहीदों के बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा और भारत ने हमेशा अपने पड़ोसियों के साथ सहयोग और मित्रता का व्यव्हार रखा है.
- हम कभी भी किसी को उकसाते नहीं हैं लेकिन हम अपने देश की संप्रभुता और अखंडता के साथ समझौता नहीं करते. देश की रक्षा के साथ-साथ इ...
नई दिल्ली. इस वक्त देश की सबसे बड़ी खबर है कि भारत और चीन के सैनिक गलवान घाटी में LAC पर आपस में भिड़ गए. जिसमें भारत के 20 जवान शहीद हो गए.
भारतीय सेना ने एक आधिकारिक बयान जारी किया है और कहा है कि भारत अपनी सीमाओं की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है. उधर चीन को भी इस पूरे मामले में बड़ा नुकसान हुआ है, लेकिन चीन की ओर से अभी तक कोई इस मामले में अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. इससे पहले खबरें आई थी कि भारतीय सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी और दो सैनिक शहीद हो गए.
बड़ी बात यह है कि LAC पर 40 साल बाद कोई जवान शहीद हुए हैं है. लंबे समय से चल रहे सीमा विवाद के बाद यह घटनाक्रम बढ़ा, जिसके बाद दोनों ही देशों में तनाव परवान पर चढ़ता नजर आ रहा है. हालांकि तनाव की स्थिति को टालने के लिए दोनों ही देशों के सैन्य अधिकारी लगातार संपर्क में हैं.
उधर भारत के रक्षा मंत्री ने इस संदर्भ...
यूपी में लोक निर्माण विभाग (PWD), सेतु निगम और राजकीय निर्माण निगम के ठेकों में भी अब आरक्षण का प्रावधान होगा. उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आरक्षण का किया ऐलान. 40 लाख रुपये तक के ठेकों में SC/ST/OBC के ठेकेदारों को आरक्षण मिलेगा .
यूपी सरकार ने आरक्षित वर्ग को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है. जल्द ही यूपी में लोक निर्माण विभाग (PWD), सेतु निगम और राजकीय निर्माण निगम के ठेकों में आरक्षण का प्रावधान होगा. इसका ऐलान खुद उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया है. केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, 'लोक निर्माण विभाग, सेतु निगम और राजकीय निर्माण निगम में 40 लाख रुपये तक के ठेकों में पिछड़े वर्ग/अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के ठेकेदारों को आरक्षण दिए जाने का प्राविधान जल्द से जल्द किया जाएगा. ठेकेदारी में सभी वर्गों के लोगों को उचित प...
काठमांडू. नेपाल में आखिरकार विवादित राजनीतिक नक्शे को लेकर पेश किए गए संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी मिल ही गई. बड़ी बात यह है कि नेपाल ने इसमें लिपुलेख, कालापानी और लिंपियाधुरा के कुल 395 वर्ग किलोमीटर के भारतीय इलाके को अपना बताया है.
विपक्षी नेपाली कांग्रेस और जनता समाजवादी पार्टी नेपाल ने संविधान की तीसरी अनुसूची में संशोधन से संबंधित सरकार के विधेयक का समर्थन दिया. चीन की शह पर नेपाल ने यह बड़ा कदम उठाया है.
संशोधन विधेयक अब राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी के पास अनुमोदन के लिए भेजा गया है. संसद में पास किेए गए इस नए नक्शे में लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा को नेपाल ने अपने क्षेत्र में दिखाया है जिसका भारत लगातार विरोध कर रहा है. सीमा विवाद के बीच इस विवादित नए नक्शे को मंजूरी दिलाने के लिहाज से संविधान संशोधन बिल पर चर्चा कर वोटिंग के लिए नेपाल संसद का विशेष सत्र शनिवार को शु...
मध्य प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक की तर्ज पर राजस्थान में भी सरकार गिराने के प्रयास किए जाने की सूचना सामने आई है. राजस्थान सरकार के मंत्रियों और मुख्यमंत्री तक पहुंची इसकी सूचना के तुरंत बाद विधायक और मुख्य सचेतक महेश जोशी ने राजस्थान के एसीबी पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर सरकार को अस्थिर करने में लगी ताकतों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने की मांग की है. साथ ही आरोप लगाया है कि कई विधायकों को लगातार फोन करके उनकी खरीद-फरोख्त का प्रयास किया जा रहा है. सरकार ने इस संबंध में एक लिखित शिकायत भी डीजीपी को की है.
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, 'बड़े स्तर पर हो रहे खरीद फरोख्त के प्रयास, जयपुर में बड़ी धन राशि पहुंचने की चर्चा. एक विधायक को 25 करोड़ तक का ऑफर दिया गया. 10 करोड़ एडवांस देने की भी बात आ रही सामने. लेकिन हमारा कोई विधायक नहीं आया प्रलोभन में.'
इसके बाद राजस्थान के राजनीति...
जयपुर. केन्द्र के बाद राजस्थान सरकार ने अनलॉक 1.0 के तहत राजस्थान में 8 जून से सशर्त होटल, क्लब, रेस्टोरेंट, शॉपिंग मॉल्स खोलने की अनुमति दे दी है. एसीएस होम राजीव स्वरुप ने आदेश जारी कर दिए हैं.
बड़ी बातें:
1- नियमानुसार रेस्टोरेंट में दो टेबल की सीटिंग ऐसे हो कि उसमें कम से कम छह फीट की दूरी रहे.
2-फास्ट फूड इकाइयों और स्टेंडिंग टेबल के मध्य कम से कम आठ फीट की दूरी हो, एक टेबल पर दो से ज्यादा लोग नहीं बैठ सकेंगे. केन्द्र द्वारा जारी गाइडलाइन्स के मुताबिक ही इनका संचालन किया जा सकेगा.
3-मॉल में एंट्री करते वक्त एंट्रेंस गेट पर शरीर के तापमान की जांच को जरूरी होगा. एंट्रेंस गेट पर ही थर्मल स्केनिंग और सैनिटाइजर की सुविधा मिलेगी.
4- चेहरा ढंकने या मास्क पहने हुए लोगों को ही मॉल में प्रवेश की अनुमति मिलेगी. बिना किसी लक्षण वाले आगंतुकों को ही मॉल में प्रवेश दिया जाएगा.
5 -एं...