State

जिस उदयपुर-अहमदाबाद रेलवे ट्रैक का पीएम मोदी ने दो सप्ताह पहले उद्घाटन किया, उसमें डेटोनेटर से ब्लास्ट किया गया, सुरक्षा एंजेसियां अलर्ट, विस्फोटक बरामद

उदयपुर। राजस्थान में रेलवे लाइन उड़ाने के लिए ब्लास्ट किया गया। अहमदाबाद रेलवे लाइन पर बने पुल पर शनिवार देर रात अज्ञात लोगों ने ब्लास्ट कर पूरी लाइन और पुल को उड़ाने की साजिश रची। इससे पटरियों पर क्रैक आ गया, पर गनीमत रही कि स्थानीय लोगों की सतर्कता से मौके पर बडा हादसा टल गया। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 अक्टूबर को ही इस लाइन का लोकार्पण किया था। जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने बताया कि डेटोनेटर से पुल को उड़ाने की साजिश सामने आई है। मौके पर बारूद बरामद कर लिया गया है। राजस्थान पुलिस और खुफिया विभाग के साथ केन्द्रीय सुरक्षा एजेंसियां भी इस मामले में जांच में जुटी हैं। माना जा रहा है कि बदमाशों की साजिश पुल को उड़ाने और रेलवे ट्रैक को बर्बाद करने की थी। धमाके से चार घंटे पहले ही इस ट्रैक से ट्रेन गुजरी थी। घटना के बाद अहमदाबाद से उदयपुर आ रही ट्रेन को डूंगरपुर में रोक दिया गया है।...

डीजीपी ने नई दिल्ली स्थित आठवीं बटालियन का निरीक्षण किया और संपर्क सभा की

जयपुर 12 नवंबर महानिदेशक पुलिस उमेश मिश्रा ने शनिवार को नई दिल्ली स्थित आरएसी की आठवीं बटालियन का निरीक्षण किया एवं संपर्क सभा में जवानों को संबोधित किया। उल्लेखनीय है कि आरएसी की आठवीं बटालियन के वर्ष 1995 में त्रिपुरा से नई दिल्ली स्थानांतरित होने के बाद 27 वर्षों में यह पहला अवसर है, जब किसी महानिदेशक पुलिस ने इस बटालियन का निरीक्षण किया है। महानिदेशक मिश्रा ने आरएसी की आठवीं बटालियन के बटालियन मुख्यालय में ही 8 वीं,11 वीं एवं 12 वीं बटालियन की संयुक्त संपर्क सभा लेकर जवानों से उनकी समस्याएं सुनी एवं इन समस्याओं के समाधान के बारे में विस्तार से विचार विमर्श किया। आठवीं बटालियन की कमांडेंट डॉ किरण कांग सिद्धू ने बताया कि डीजीपी मिश्रा ने आठवीं बटालियन मुख्यालय में ही जवानों के साथ मध्यान्ह भोजन भी किया।...

महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ़ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी का पांचवा दीक्षांत समारोह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने की शिरकत

जयपुर। "सुलभ, विश्वसनीय, अत्याधुनिक एवं सबसे सस्ता इलाज है तो भारत में है । भारतीय संस्कारित तथा संवेदनशील डॉक्टर्स तथा चिकित्सा सेवाओं का दुनिया भर में सम्मान है। शोध एवं अनुसंधान के लिए अभी बहुत कुछ करना बाकी है युवा डॉक्टर्स पर इसकी बड़ी जिम्मेदारी है । नए चिकित्सकों से अपील है कि रोगियों की पूरी संवेदनशीलता के साथ सेवा एवं उपचार करें।" यह उदगार लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने सीतापुरा स्थित महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ़ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी के पांचवें दीक्षांत समारोह के अवसर पर व्यक्त किए। उन्होंने यहां आर. एल. स्वर्णकार ऑडिटोरियम में अपने संबोधन में कहा महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी का कारवां सन 2000 से आरंभ हुआ जो डॉ. एम. एल. स्वर्णकार के दृढ़ संकल्प से अब चुनिंदा विश्वविद्यालयों की श्रेणी में शुमार है। उन्होंने कहा कि अंग प्रत्यारोपण के क्षेत्र में महात्...

फैसला लिखा जा चुका है, सुनाना बाकी है, टेम्पो हाई रखो, राजस्थान को बहुत जल्द अच्छा सवेरा देखने को मिलेगा: आचार्य प्रमोद कृष्णम

जयपुर। राजस्थान कांग्रेस में सियासी घटनाक्रम और उठापटक के बीच एक और बड़ा बयान आया है। जिसके बाद एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई हैं। कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने इशारों ही इशारों में संकेत दिया कि राजस्थान में जल्द मुख्यमंत्री बदलने वाला है। हालांकि आचार्य प्रमोद कृष्णम पहले भी सचिन पायलट के पक्ष में कई बयान दे चुके हैं। अपने जयपुर दौरे के दौरान राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष से उन्होंने मुलाकात की और कहा कि राजस्थान को लेकर कांग्रेस आलाकमान बहुत जल्द बड़ा फैसला करने वाला है। फैसला लिखा जा चुका है, सिर्फ सुनाना बाकी है। यह फैसला राजस्थान की जनता की भावनाओं के हिसाब से होगा। कांग्रेस का प्रत्येक विधायक आलाकमान के फैसले के साथ खड़ा है। आचार्य प्रमोद कृष्णम शनिवार को जयपुर में रहे और मीडिया से बातचीत करते हुए यह बयान दिया। सीपी जोशी और आचार्य प्रमोद के बीच करीब दो घंटे तक मुलाकात हु...

इण्डिया स्टोनमार्ट-2022 का जयपुर में आयोजन, दुनियाभर के पत्थर उद्योग से जुड़े व्यवसायी हुए शामिल

जयपुर। सीतापुरा में आयोजित इण्डिया स्टोनमार्ट-2022 के 11वें संस्करण का उद्घाटन CM अशोक गहलोत ने किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए CM ने कहा कि राजस्थान में पत्थर व्यवसाय का एक लंबा इतिहास रहा है। आयामी पत्थर राजस्थान का एक प्रमुख खनिज है। देश-विदेश तक यहां के पत्थर को एक विशेष पहचान मिली है। राज्य सरकार निरंतर ऐसे फैसले ले रही है, जिससे खनन और उद्योग क्षेत्र को प्रोत्साहन मिलने के साथ ही रोजगार और राजस्व में भी बढ़ोतरी हो रही है। इन्वेस्ट राजस्थान समिट से प्रदेश में निवेश के प्रति अच्छा माहौल बना है। विभिन्न कंपनियों द्वारा यहां नई इकाइयां स्थापित की जा रही हैं। गहलोत ने कहा राज्य सरकार खनन में आ रही परेशानियों को दूर करने के लिए प्रयासरत है। आवश्यक सुविधाएं, उपयुक्त माहौल, सुदृढ़ कानून व्यवस्था आदि निवेशकों को राजस्थान की ओर आकर्षित कर रही है। राज्य सरकार अवैध खनन की समस्या के प्र...

कांग्रेस विधायक और पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी का सीएम गहलोत पर हमला, बोले- मुख्यमंत्री गहलोत जी मैं स्तब्ध हूं, आखिर क्या चाहते हैं आप?

जयपुर। राजस्थान की सियासत में हरीश चौधरी की सीएम अशोक गहलोत से नाराजगी कम होने का नाम नहीं ले रही। दूसरी तरफ हरीश चौधरी लगातार राजस्थान सरकारी की नीतियों और सीएम पर सीधा हमला बोलने में लगे हैं। ताजा घटनाक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा बुधवार को कैबिनेट की बैठक में ओबीसी विसंगतियों के मामले को लेकर निर्णय नहीं होने पर फिर हरीश चौधरी ने नाराजगी जताई। गुरुवार को बायतु विधायक और पंजाब प्रभारी हरीश चौधरी ने ट्वीट कर लिखा है मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी मैं स्तब्ध हूं। आखिर क्या चाहते हैं आप। मैं ओबीसी वर्ग को विश्वास दिलाता हूं कि इस मामले को लेकर जो लड़ाई लड़नी पड़ेगी लडूंगा। फिलहाल हरीश चौधरी हिमाचल प्रदेश में चुनावी दौरे पर हूं । बता दें कि ओबीसी आरक्षण को लेकर बाड़मेर से लेकर जयपुर तक प्रदर्शन कर चुके हरीश चौधरी लगातार इस मामले में सरकार के रूख को लेकर नाराजगी जता रहे हैं। पिछले ...

कातिलाना हमले में घायल प्रॉपर्टी कारोबारी की मौत

जयपुर। राजधानी जयपुर में बखौफ अपराधी पुलिस को चुनौती देते हुए दिनदहाड़े वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। बुधवार शाम प्रॉपर्टी कारोबारी पर तीन कारों में आए बदमाशों ने अचानक हमला बोल दिया, लाठी-डंडों से इतना मारा कि वह अधमरा हो गया। उपचार के दौरान गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गई। उल्लेखनीय है कि बुधवार शाम करीब 5 बजे करधनी इलाके के रहने वाले प्रॉपर्टी कारोबारी विजेंद्र सिंह गुलाब (40) अपनी स्कॉर्पियो से घर की तरफ जा रहे थे। अचानक एक बोलेरो कैंपर व एक अन्य कार उनकी गाड़ी के सामने आकर रुकी। विजेंद्र ने जैसे ही गाड़ी पीछे की तरफ ली, हथियारबंद बदमाशों ने गाड़ी को टक्कर मारते हुए एक मकान की सीढ़ियों पर चढ़ा दी। उसके बाद कांच तोड़कर विजेंद्र पर हमला कर दिया। विजेंद्र के छोटे भाई सत्येंद्र ने बताया कि मेरे भाई विजेंद्र का बुधवार शाम 5 बजे फोन आया था। वह बोले, तुरंत लाइफ लाइन डेंटल क्लिनिक के पास आ जाओ। मु...

नगर निगम चुनावों के बीच बड़ी खबर, सौम्या गुर्जर की बर्खास्तगी के आदेश को रद्द किया गया

जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर से इस वक्त की बड़ी खबर है। नगर निगम ग्रेटर की बर्खास्तगी में डॉक्टर सौम्या से जुड़े मामले में बडा आदेश आया है। डॉक्टर सौम्या गुर्जर की बर्खास्तगी के आदेश को रद्द कर दिया गया है। 23 सितंबर का यह आदेश था। सरकार द्वारा दिए गए बर्खास्तगी के आदेश को रद्द किया गया है। जस्टिस महेंद्र कुमार गोयल की एकल पीठ ने यह आदेश दिए हैं। सौम्या ने सरकार द्वारा बर्खास्तगी एवं चुनाव पर रोक लगाने को दी थी चुनौती।...

भारतीय वायुसेना प्रमुख और एफएएसएफ प्रमुख ने युद्धाभ्यास गरुड़ के दौरान उड़ान भरी

जोधपुर। भारतीय वायु सेना और फ्रांसीसी वायु एवं अंतरिक्ष बल के बीच जारी युद्धाभ्यास गरुड़ में भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी और एफएएसएफ प्रमुख जनरल स्टीफ़न मिल द्वारा आज संयुक्त उड़ान भरी गई। भारतीय वायुसेना प्रमुख ने जहां आईएएफ के राफेल फाइटर एयरक्राफ्ट में उड़ान भरी, वहीं एफएएसएफ प्रमुख ने भारतीय वायुसेना के सुखोई 30 एमकेआई लड़ाकू विमान में उड़ान भरी। दोनों ने संयुक्त प्रशिक्षण मिशन के अंतर्गत इस अभ्यास में भाग लिया, जिसका आयोजन वायुसेना स्टेशन जोधपुर से किया गया था। बाद में एफएएसएफ प्रमुख के साथ मीडिया से बात करते हुए वायुसेना प्रमुख ने बताया कि युद्धाभ्यास गरुड़ दोनों वायु सेनाओं को सैन्य अभियानों के दौरान एक.दूसरे की सर्वोत्तम प्रथाओं को सीखने और आत्मसात करने का अनूठा अवसर प्रदान करता है । उन्होंने दोनों वायु सेनाओं के बीच बढ़ती अंतःक्रियाशीलता पर भी प्रकाश डाला,...

कमीशन के खेल में नगर परिषद सभापति भाजपा से निलंबित, ठेकेदार ने भुगतान ना होने पर किया था सुसाइड

जयपुर। पाली में नगर परिषद सभापति रेखा भाटी को भाजपा की प्रा​थमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने मामले को गंभीर मानते हुए यह फैसला किया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने निलंबन आदेश में हवाला दिया की ठेकेदार हनुमान सिंह राजपुरोहित ने सुसाइड करने से पहले एक पत्र लिखा जिसमें आरोप लगाया कि नगर परिषद में किए गए कार्यों का भुगतान करने के लिए सभापति व अन्य अधिकारियों द्वारा रिश्वत मांगी जा रही है। आरोप की गंभीरता को देखते हुए पार्टी ने सभापति रेखा भाटी को निलंबित किया है। हालांकि इसके साथ ही भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने सभापति को 15 दिन का समय दिया है। इसमें वे इस घटनाक्रम को लेकर अपना पक्ष रख सकती हैं। बड़ी बात यह है कि अब कई पार्षद सभापति के पति पार्षद राकेश भाटी को भी निलंबित करने की मांग कर रहे हैं। आरोप है कि सुसाइड नोट में उनका भी नाम था। म...