बांसवाड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को 1500 आदिवासियों की शहीद स्थली मानगढ़ धाम पहुंचे। उन्होंने शहीद स्मारक का दौरा कर आदिवासियों को श्रद्धांजलि दी। यहां कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मौजूदगी की तारीफ करते हुए मोदी ने कहा कि मुख्यमंत्री के नाते हमने साथ-साथ काम किया। अशोक गहलोत हमारी जमात में सबसे सीनियर थे। अभी भी जो हम मंच पर बैठे हैं, उनमें अशोक गहलोत सबसे सीनियर मुख्यमंत्री हैं। मोदी ने कहा कि मानगढ़ धाम को भव्य बनाने की इच्छा सबकी है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र आपस में चर्चा कर एक विस्तृत प्लान तैयार करें और मानगढ़ धाम के विकास की रूपरेखा तैयार करें। चार राज्य और भारत सरकार मिलकर इसे नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।
हालांकि उन्होंने इसे राष्ट्रीय स्मारक बनाने की घोषणा नहीं की। मोदी ने कहा कि 1857 के स्वतंत्रता संग्राम से पहले आदिवासी समाज ने आजादी का बिगुल...
जयपुर। "राजस्थान में नाबालिग बच्चियों की सेक्स ट्रैफिकिंग हो रही है। सब कुछ गलत हो रहा है। ये बच्चियां कहां से आ रही हैं, कौन-कौन से प्रदेश से आ रही हैं, मुझे जवाब चाहिए। ये बहुत बड़ा रैकेट है। इस मामले में राजस्थान के डीजीपी एमएल लाठर और सभी एसपी को इस बात की पूरी जानकारी है। लेकिन उन्होंने आंखों पर पट्टी बांध रखी है। मैं पिछले तीन दिन से डीजीपी और मुख्य सचिव उषा शर्मा से मुलाकात करना चाह रही हूं। लेकिन डीजीपी मिलने में इंटरेस्टेड नहीं हैं। हमारा ऑफिस तीन दिन से डीजीपी ऑफिस के साथ तालमेल कर रहा है। पहले उन्होंने मिलने के् लिए हां करी। बाद में कहा रिटायर हो रहे हैं। दूसरे अधिकारी को भेजेंगे। आज जब से मैंने यहां कदम रखा है, मैं फोन कर रही हूं। अभी बात हुई है और डीजीपी मिलने के इच्छुक नहीं हैं।"
यह कहना है राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा का। जयपुर आई राष्ट्र...
राजस्थान की सियासत में दो विधायक परिवारों के रिश्तों में आई खटास अब गिरफ्तारी तक पहुंच चुकी है। आरोप है कि राजस्थान में विधायक का बेटा विधायक की बेटी को पीटता था और चार बार अबॉर्शन तक करवा दिया। इतना ही नहीं पीड़िता ने उसके पति हनीमून पर दूसरी लड़कियों से बातचीत करता था और जबरदस्ती सिगरेट और शराब पिलाई।
मामला जोधपुर के महिला थाना पश्चिम का है। थाने में मामला पहुंचा तो विधायक के बेटे और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक भोपालगढ़ के राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के विधायक पुखराज गर्ग की बेटी ममता की शादी 2007 में जालोर से भाजपा के विधायक जोगेश्वर गर्ग के बेटे प्रकाश पुंज से की गई थी।
आरोप है कि शादी से पहले प्रकाश के परिवार वालों ने बताया था कि वह नशा नहीं करता, लेकिन वो झूठ बोला गया था। शादी में ही नशे में उसने अभद्रता की। शादी के दो दिन बाद ही परिवार के लोग दहेज क...
जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने CM अशोक गहलोत और सचिन पायलट दोनों के करीबी नेताओं को वॉर्निंग दी है।
सचिन पायलट समर्थक परबतसर विधायक रामनिवास गावड़िया और आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौड़ के बीच हुई बयानबाजी पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सख्ती की बात की है।
उन्होंने कहा कि सभी लोगों को मर्यादा में रहकर काम करना चाहिए। जो कांग्रेस पार्टी की रीति नीति और उसके संस्कार रहे हैं। कांग्रेस पार्टी को कमजोर करने का किसी को अधिकार नहीं है। इन सब चीजों पर पार्टी आलाकमान ध्यान रख रहा है।
PCC चीफ डोटासरा ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कोई कुछ भी बयान दे रहा है। उसे ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी देख रही है। केसी वेणुगोपाल की ओर से जो एडवाइजरी जारी हुई है, हर चीज केसी वेणुगोपाल के संज्ञान में है। ऐसा कोई काम...
जयपुर। रूस और यूक्रेन वॉर के बीच में राजस्थान सरकार ने एक महत्वपूर्ण फैसला किया है। इस फैसले से यूक्रेन से भारत लौटने वाले विद्यार्थियों के किराए का पुनर्भरण राजस्थान सरकार द्वारा किया जाएगा। रूस-यूक्रेन युद्ध का सीधा असर भारत के उन विद्यार्थियों पर भी पड़ा है, जो यूक्रेन में पढ़ाई कर रहे थे। उनकी पढ़ाई पूरी तरह बंद है, जिसकी वजह से विद्यार्थी और उनके अभिभावक पसोपेश में हैं। मगर राजस्थान सरकार ने बड़ा फैसला किया है। यूक्रेन से भारत लौटे राजस्थानी विद्यार्थियों को हवाई किराए का पुनर्भरण राज्य सरकार करेगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस पर सहमति प्रदान की है।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा लिए गए इस निर्णय के बाद 1 फरवरी, 2022 से 14 फरवरी, 2022 तक खुद के खर्चे पर यूक्रेन से भारत लौटने वाले राजस्थान के विद्यार्थियों के हवाई किराए की राशि का पुनर्भरण किया जाएगा।
वित्त विभाग द्वा...
जयपुर। भट्ट राजा सदाशिव विद्वज्जन सम्मान समारोह जयपुर में सम्पन्न हुआ। सिरहेड्योढ़ी बाज़ार स्थित भट्टराजा जी की हवेली में हर वर्ष की भांति अन्नकुट महोत्सव एवम् भट्टराजा सदाशिव विद्वज्जन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इस वर्ष समारोह के मुख्य अतिथि माननीय डॉ महेश चंद्र जी शर्मा (अध्यक्ष एकात्म मानवदर्शन अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान) थे। इस समारोह में विद्यागुरु राजगुरु भट्ट राजा सदाशिव स्मृति विद्वज्जन सम्मान प्रो. अर्कनाथ चौधरी (संस्कृत विद्वान, पूर्व कुलपति, सोमनाथ संस्कृत विश्वविद्यालय एवं निदेशक, केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, जयपुर, लखनऊ और मुंबई) एवं डॉ. बी. एल. शर्मा जी (शास्त्रीय संगीत के विद्वान, बांसुरी वादक) को दिया गया। इस समारोह में अन्य गणमान्य अतिथि भी सम्मिलित थे।...
जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी का भंडाफोड़ किया गया है। जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की CIU टीम ने पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव के निर्देशन में “ऑपरेशन क्लीन स्वीप” अभियान के तहत तीन नशेबाजों को गिरफ्तार किया है। ACP चिरंजीलाल मीणा के नेतृत्व में CI ख़लील अहमद ने जयपुर शहर के चौमूं थाना इलाके में 3 नशेबाज करोबारी किए गिरफ्तार किए हैं।
CIU टीम में तैनात अनिल कुमार व विकास की सूचना पर चौमूं कस्बे के सामोद रोड़ स्थित निजी अस्पताल के सामने जाल बिछाकर कार में 3 तस्करों राजेन्द्र कुडी, कैलाश देवन्दा एवं मदन बराला को दबोचा। पुलिस ने कार मे तलाशी दौरान 1 किलो 385 ग्राम अफीम व मादक पदार्थ के ब्रिकी राशि 70,300 रूपये बरामद किए। गिरफ्तार किए गए तस्करों में राजेन्द्र कुडी BSF में इंस्पेक्टर के पद नार्थ-वेस्ट मणिपुर में तैनात है।
आरोपी असम से मादक पदार्थ ला...
जयपुर। राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। राज्य सरकार ने प्रदेश में 5वें और 6वें वेतन आयोग के तहत काम कर रहे कर्मचारियों के साथ ही पेंशनर्स के महंगाई भत्ते में संशोधन को मंजूरी दे दी है। यह महंगाई भत्ता 1 जुलाई, 2022 से दिया जाएगा। अब 5वें वेतन आयोग के तहत काम कर रहे कर्मचारी और पेंशनर्स को 381 प्रतिशत की जगह 396 प्रतिशत और छठे वेतन आयोग के तहत काम कर रहे राज्य कर्मचारी, वर्क चार्ज कर्मचारी और पेंशनर्स को 203 प्रतिशत की जगह पर 212 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाएगा। जबकि 1 जुलाई से महंगाई भत्ते का पेमेंट पेंशनर्स को कैश किया जाएगा। कर्मचारियों और पेंशनर्स को इससे 1000 से 4000 रुपए तक फायदा होगा माना जा रहा है 25-30 हजार कर्मचारियों और पेंशनर्स को इस फैसले से फायदा होगा।
7वें वेतनमान वालों का 4 फीसदी डीए बढ़ा है। उसी हिसाब से 5वें और छठे वेतन वालों का भी महंगाई भत्ता बढ़ाया ग...
जयपुर। राज्य के 5 आईपीएस एवं 14 आरपीएस अधिकारियों समेत 113 पुलिसकर्मियों एवं मंत्रालयिक वर्ग के कार्मिकों को खेल, प्रशिक्षण, रिजर्व पुलिस लाइन, सामान्य प्रशासन, कल्याण और पर्यवेक्षण के क्षेत्र में सुधार हेतु किए गए विशेष प्रयासों के लिए डीजीपी डिस्क और प्रशस्ति रोल मिलेगा। इस संबंध में गुरुवार को महानिदेशक पुलिस श्री एम एल लाठर ने आदेश जारी किये हैं।
राजस्थान पुलिस महानिदेशक कार्यालय की तरफ से डीजीपी डिस्क अवार्ड के लिए तय किए गए 113 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों के चयनित नामों में अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस सौरभ श्रीवास्तव व बीजू जॉर्ज जोसफ, महानिरीक्षक पुलिस एस परिमला, उपमहानिरीक्षक पुलिस जगदीश चन्द शर्मा व एसपी कावेन्द्र सिंह सागर समेत आईपीएस विनीता ठाकुर अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड राजस्थान की टीम से प्रभुदयाल धनियां अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, कंचन वर्मा पुलिस निरीक...
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग, उपभोक्ता कार्य, खाद्य और सार्वजनिक वितरण तथा कपड़ा मंत्री श्री पीयूष गोयल ने भारत के व्यापार समुदाय से आग्रह किया है कि वह भारत में बने उत्पादों को प्रधानता दे। वे हैदराबाद में ऑल इंडिया वैश्य फेडरेशन (एआईवाईएफ) को सम्बोधित कर रहे थे। गोयल ने भारत में उद्योग और निर्माण-कार्य को प्रोत्साहित करने की जरूरत पर बल देते हुये कहा कि इससे रोजगार बढ़ेगा और हमारे नागरिकों के जीवन में समृद्धता आयेगी।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यात्रियों और पर्यटकों का आह्वान किया था कि वे अपने यात्रा बजट का कम से कम पांच प्रतिशत स्थानीय उत्पादों को खरीदने में व्यय करें। श्री गोयल ने प्रधानमंत्री के इस आह्वान का स्वागत करते हुये कहा हमारे प्रतिभाशाली शिल्पकार, दस्तकार और उद्यमी समर्थन तथा प्रोत्साहन के हकदार हैं।
गोयल ने कहा कि पिछले 30 वर्षों में भारत का सकल घ...