कभी सिस्टम में अपनी तेज रफ्तार और फैसलों के लिए चर्चित रहे शिखर अग्रवाल अब खुद सवालों के घेरे में। करीबी और पूर्व सहयोगियों के बीच उनके कथित व्यवहार की भी चर्चा, 40 विला प्रकरण में ACB की विस्तृत जांच को सरकार की मंजूरी।
जयपुर (आलोक शर्मा) । कहते हैं कि कुर्सी कितनी भी बड़ी हो, हमेशा नहीं रहती और वक्त बदलते देर नहीं लगती। व्यवहार बताता है बेरूखी कितनी है, अपनापन कितना है, और उसी हिसाब से दिलों में जगह बनती है। राजस्थान के IAS अधिकारी शिखर अग्रवाल का मामला इन दिनों इसी कहावत की याद दिला रहा है। कभी अपनी तेज कार्यशैली, नतीजे देने की क्षमता और आक्रामक प्रशासनिक अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले अग्रवाल आज 40 विला खरीद विवाद को लेकर चौतरफा सवालों से घिरे हैं। कुर्सी का रुतबा या व्यवहार का घमंड? 40 विला विवाद में घिरे IAS शिखर अग्रवाल की अब ACB की जांच से मुश्किलें बढती दिखाई दे र...
पद के दुरुपयोग और निजी कंपनी को अनुचित लाभ पहुंचाने के आरोप, गोयल फैशंस के निदेशकों की भूमिका भी जांच के दायरे में; खुद और परिजनों के नाम संपत्तियां खरीदने के मामले में खुलेंगी कई परतें
जयपुर। राजस्थान के वरिष्ठ IAS अधिकारी शिखर अग्रवाल से जुड़े 40 विला-कॉटेज खरीद प्रकरण में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) अब इस पूरे मामले की विस्तृत जांच करेगा। राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 17-A के तहत जांच एवं अनुसंधान के लिए पूर्वानुमोदन प्रदान कर दिया है। ACB की प्रारंभिक जांच में शिखर अग्रवाल पर पद और प्रभाव का कथित दुरुपयोग कर निजी कंपनी को अनुचित लाभ पहुंचाने तथा स्वयं और परिजनों के नाम पर संपत्तियां खरीदने से जुड़े गंभीर सवाल सामने आए हैं।
ACB के महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता ने 30 अक्टूबर को जारी जानकारी में बताया कि 27 अक्टूबर को दैनिक भास्कर क...
40 विला खरीदने के मामले में IAS अधिकारी पर उठे सवाल, गहलोत ने CM भजनलाल शर्मा को घेरा; शिखर अग्रवाल और उनकी पत्नी को भारत लौटकर आरोपों पर सफाई देने की दी सलाह
जयपुर। राजस्थान में वरिष्ठ IAS अधिकारी शिखर अग्रवाल से जुड़े 40 कॉटेज और विला खरीद प्रकरण को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने इस मामले में राज्य सरकार पर सवाल उठाते हुए केंद्रीय जांच एजेंसियों CBI और ED से जांच कराने की मांग की है। गहलोत ने स्पष्ट कहा कि केवल अधिकारी को APO (Awaiting Posting Order) करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच होनी चाहिए।
30 अक्टूबर को मीडिया से बातचीत में अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को निशाने पर लेते हुए कहा कि इस पूरे प्रकरण में जो तथ्य और आरोप सामने आ रहे हैं, उन्हें गंभीरता से लेने की ज...
जयपुर। पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों को शांतिपूर्ण, स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जयपुर जिले के सभी क्षेत्रों एवं सभी वर्ग के मतदाताओं एवं अभ्यर्थियों द्वारा अपने मत एवं अधिकार का प्रयोग करने तथा चुनाव प्रचार के दौरान अवांछित, असामाजिक, अवांछित एवं बाह्यक तत्वों की गतिविधियों को नियंत्रित करने तथा कानून व्यवस्था एवं लोकतांत्रिक बनाये रखने हेतु प्रतिबंधात्मक उपाय किए गए हैं।
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में, जिला मजिस्ट्रेट, जयपुर संदेश नायक ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला जयपुर में जयपुर पुलिस आयुक्तालय (कमिश्नरेट) क्षेत्र के अलावा समस्त क्षेत्र जो जिला प्रशासन जयपुर ग्रामीण एवं कोटपूतली-बहरोड़ के क्षेत्र में है, क्षेत्र में प्रतिबन्ध लागू किया है।
आदेशानुसार कोई भी व्यक्ति किसी ...
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर नवनिर्वाचित नगरीय निकायों के प्रमुखों और उप प्रमुखों के साथ बैठक कर शहरों के विकास और प्रबंधन के लिए 100 दिन का रोडमैप तैयार करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिवाली से पहले एक माह के भीतर शहरों में सफाई, सड़क, बिजली, स्ट्रीट लाइट, सीवरेज, नालियों, रंग-रोगन और सौंदर्यीकरण से जुड़े जरूरी कार्य पूरे किए जाएं, ताकि राजस्थान के शहरों को विश्वस्तरीय स्वरूप दिया जा सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरों का विकास योजनाबद्ध तरीके से होना चाहिए, ताकि आमजन को बेहतर शहरी सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों को सफाई, कचरा संग्रहण एवं निस्तारण, सड़कों की स्थिति, जलभराव, स्ट्रीट लाइट, पार्कों के रखरखाव, सौंदर्यीकरण, आवारा पशुओं, अतिक्रमण और सीवरेज जैसी स्थानीय समस्याओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
पद...
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को यमुना जल समझौते के योजनाबद्ध क्रियान्वयन के लिए जल संसाधन विभाग की बैठक ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस परियोजना को मूर्त रूप देने के लिए मिशन मोड पर काम किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि शेखावाटी क्षेत्र के लिए यह परियोजना ऐतिहासिक है। समझौते के बाद अब जिस गति से आगे की प्रक्रिया चल रही है, उसे कायम रखते हुए नियमित रूप से मॉनिटरिंग की जाए।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जल संसाधन विभाग के अधिकारी फील्ड में जाकर परियोजना को गति प्रदान करें। उन्होंने एमओए के अनुरूप परियोजना के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। साथ ही, उन्होंने जरूरी मैनपावर के नियोजन के संबंध में भी निर्देशित किया। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने परियोजना पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ...
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर ऑस्ट्रेलिया के महावाणिज्य दूत पॉल मर्फी ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर दोनों के बीच राजस्थान और ऑस्ट्रेलिया के बीच आपसी सहयोग को और अधिक सुदृढ़ बनाने के विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई।
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि राजस्थान निवेश, उद्योग, शिक्षा, पर्यटन, खनन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि तथा कौशल विकास जैसे क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार निवेशकों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने के साथ-साथ आधुनिक आधारभूत सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई कंपनियों के लिए राजस्थान में निवेश और साझेदारी की व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं।
महावाणिज्य दूत पॉल मर्फी ने राजस्थान की औद्योगिक प्रगति और निवेश-अनुकूल नीतियों की सराहना करते हुए दोनों पक्षों के बीच व्यापार, शिक्षा, ख...
भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (आईसीएसआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन जी.चांडक पहुंचे जयपुर, कंपनी सचिवों के साथ किया इंटरेक्शन।
जयपुर। भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (आईसीएसआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन जी.चांडक ने कहा कि कंपनी सेक्रेटरी एक ऐसा प्रोफेशन है, जिसमें युवा अपना करियर आसानी से बना सकते हैं। डॉक्टर—इंजीनियर बनने के लिए जहां लोगों को लाखों रुपए खर्च करने पड़ते हैं, जबकि सीएस बनने में पूरे एक लाख का खर्च भी नहीं आता है। उन्होंने दावा किया कि आज कंपनी सेक्रेटरी की बहुत डिमांड है। इसका नतीजा यह है कि एक भी सीएस आज बेरोजगार नहीं है।
यह बात उन्होंने आईसीएसआई जयपुर चैप्टर की ओर से टोंक रोड स्थित एक होटल में आयोजित सेमिनार के दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए कही। उन्होंने कहा कि 12वीं के बाद छात्र इस कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं। पाठ्यक्रम तीन चरण फाउंडेशन, एग्जीक्यूटिव और प्रोफ...
डॉ. वीरेन्द्र अग्रवाल और उनके हॉस्पिटल के खिलाफ बजाज नगर थाना पुलिस जांच में जुटी। परिजनों ने सख्त कार्रवाई की मांग की। पीड़िता की गलत ऑपरेशन से आंख की रोशनी की भी क्षति हुई।
जयपुर। प्राइवेट अस्पतालों में इलाज की लापरवाही के मामले तो खूब देखे हैं लेकिन जयपुर के जाने माने डॉ. वीरेन्द्र लेजर आई हॉस्पिटल का कारनामा अलग ही है। जहां एक बालिका का उसके परिजन लेफ्ट आई का ऑपरेशन कराने गए थे और डॉक्टर साहब ने कर दिया राइट आई का। इतना ही नहीं ऑपरेशन थिएटर में मरीज को पहले ही अस्पताल प्रशासन की लापरवाही और गलती का अहसास हो गया था, उसने भी टोका कि शायद आप राइट साइड की आंख का ऑपरेशन करने जा रहे हो लेकिन मेरी लेफ्ट आंख का ऑपरेशन होना है लेकिन डॉक्टर और उनकी टीम ने एक ना सुनी और लेफ्ट के बजाए राइट आंख का ऑपरेशन कर दिया।
“सेक्स पावर” बढाने के नाम पर डॉ. चिराग भंडारी पर फर्जीवाड़े का आ...
मध्य प्रदेश. सतना जिले में किडनी स्टोन के इलाज के दौरान एक युवक की मौत के बाद गंभीर हंगामा खड़ा हो गया। पन्ना जिले के देवेंद्रनगर निवासी रवि रजक को किडनी में पथरी की शिकायत थी, जिसके इलाज के लिए परिजन उसे सतना के मुख्तियारगंज स्थित पाठक नर्सिंग होम लेकर पहुंचे थे। जांच के बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी और 4 अप्रैल को करीब पांच घंटे तक सर्जरी की गई। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों ने लापरवाही बरती और जिस किडनी का इलाज किया जा रहा था, उसके अलावा दूसरी स्वस्थ किडनी पर भी कट लगा दिया, जिससे मरीज की हालत बिगड़ गई।
परिजनों के मुताबिक, ऑपरेशन के बाद जब स्थिति गंभीर हुई तो डॉक्टरों ने आनन-फानन में टांका लगाकर मरीज को रीवा के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल रेफर कर दिया। वहां जांच में सामने आया कि दूसरी किडनी पर गहरा कट था और लगातार खून बहने तथा संक्रमण के कारण उसे भी निकालना पड़...