जयपुर। हिमाचल प्रदेश के एक व्यापारी के बेटे ने जयपुर के एसएमएस मेडिकल कॉलेज होस्टल में आत्महत्या कर ली। वह एमबीबीएस थर्ड ईयर का छात्र था। शुक्रवार देर रात उसने हॉस्टल के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। छात्र के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
खुदकुशी की वजह अभी स्पष्ट नहीं है और न ही पुलिस को कोई सुसाइड नोट मिला है। जांच में यह सामने आया कि सुसाइड से पहले युवक ने अपना इंस्टाग्राम डिलीट कर दिया था।पुलिस और एसएमएस के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
एसएमएस हॉस्पिटल थाना पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से मौके से सबूत जुटाए हैं। एस एच ओ नवरतन धोलिया ने बताया कि अमन हिमाचल प्रदेश का रहने वाला था। एसएमएस मेडिकल कॉलेज के कोठारी हॉस्टल में रहता था। उसने हॉस्टल के अपने रूम में बेडशीट का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह करीब 10 बजे तक वह रूम से बाहर नहीं आया, दोस्तों के कॉल भी पिक नहीं किए, तब साथी ...
उदयपुर में कन्हैया लाल के हत्याकांड के मामले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। p>
उदयपुर हत्याकांड मामले को लेकर डीजीपी मोहनलाल लाठर ने भी प्रेस वार्ता में बताया कि आतंक फैलाने के मकसद से आरोपी रियाज अंसारी और मोहम्मद गौस ने कन्हैया लाल की हत्या की। उदयपुर में कन्हैया लाल हत्याकांड की अब इसीलिए एनआईए जांच करेगी। यूएपीए के तहत एनआईए ने केस दर्ज किया है। एटीएस एसओजी कि एसआईटी भी मामले की जांच करेगी।
DGP के मुताबिक कन्हैया लाल को गिरफ्तार करने, समझौता करना और हत्या कर वीडियो वायरल करना दोनों अलग-अलग मामले हैं।
डीजीपी ने कहा पकड़े गए आरोपियों का दावत-ए-इस्लामिक संगठन से ताल्लुक है। दावत ए इस्लामीक संगठन के एक सदस्य का आरोपियों के घर आने जाने का लिंक भी मिला है। इस संगठन के कानपुर, मुंबई और दिल्ली में ऑफिस हैं।
DGP ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में एक आरोपी मोहम्म...