State

बाड़मेर के बालोतरा में नगर परिषद आयुक्त एवं दलाल 1 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

जयपुर। बाड़मेर में नगर परिषद बालोतरा के आयुक्त एवं दलाल (प्राईवेट व्यक्ति) 1 लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर स्पेशल यूनिट, जोधपुर इकाई द्वारा आज बाड़मेर में कार्यवाही करते हुये जोधाराम विश्नोई आयुक्त, नगर परिषद बालोतरा, बाड़मेर को उसके दलाल प्रकाश विश्नोई (प्राईवेट व्यक्ति) के माध्यम से परिवादी से 1 लाख रूपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि एसीबी की स्पेशल यूनिट, जोधपुर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि कृषि भूमि के प्लाॅट की लीज डीड जारी करने तथा व्यावसायिक पट्टा जारी करने की एवज में जोधाराम अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका बालोतरा, बाड़मेर द्वारा दलाल प्रकाश विश्नोई (प्राईवेट व्यक्ति) के माध्यम से परिवादी से 1 लाख रूपये की रिश्वत राशि मांगकर परेशान किया जा रहा है। जिस पर एसीबी, ज...

मुख्यमंत्री गहलोत ने मुझ पर गलत और झूठे आरोप लगाए हैं, पता नहीं कौन CM को ऐसी सलाह दे रहा है: पायलट

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा एक बार फिर से राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट पर जमकर बयानबाजी की गई है। उन्होंने एक बार फिर से सचिन पायलट को गद्दार तक कहा। यह सब ऐसे मौके पर हुआ जब राहुल गांधी की राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा का पड़ाव है। और आलाकमान ने किसी भी तरह की बयानबाजी से इंकार कर रखा है। उधर सचिन पायलट ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर जवाबी हमला करते हुए कहा कि पता नहीं मुख्यमंत्री को ऐसी बयानबाजी करने के लिए कौन सलाह दे रहा है। सचिन पायलट ने कहा कि राजनीति में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं और यदि इस तरह की बयानबाजी हुई तो राजस्थान में सरकार कैसे रिपीट होगी, यह बहुत चुनौतीपूर्ण है। पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गलत और झूठे आरोप मुझ पर लगाए हैं जो कि गलत है। उन्होंने कहा कि मौजूदा स्थिति में पार्टी को एकजुट रहने की जरूरत है ऐसे में ह...

सचिन पायलट को हाईकमान CM नहीं बना सकता, जिसके पास 10 विधायक नहीं हैं, जिसने विद्रोह किया, पार्टी को धोखा दिया, गद्दारी की: CM गहलोत

Ashok Gehlot statement On Sachin Pilot: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने फिर एक ऐसा सियासी बयान दिया है जिससे प्रदेश की सियासत गर्म हो गयी है। उन्होंने फिर पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट पर निशाना साधा है। अशोक गहलोत ने सचिन पायलट की आलोचना करते हुए उन्हें फिर गद्दार करार दिया है। CM गहलोत ने कहा कि एक गद्दार मुख्यमंत्री नहीं हो सकता है। हाईकमान सचिन पायलट (Sachin Pilot) को मुख्यमंत्री नहीं बना सकता है। एक आदमी जिसके पास 10 विधायक नहीं हैं, जिसने विद्रोह किया, उसने पार्टी को धोखा दिया, उसने गद्दारी की है।'" एक टीवी चैनल को अशोक गहलोत ने कहा कि 2020 के राजनीतिक संकट जैसा देश के इतिहास में पहली बार हुआ होगा कि एक पार्टी अध्यक्ष ने ही अपनी सरकार को गिराने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि इसके लिए बीजेपी की तरफ से पैसा दिया गया था. बीजेपी के दिल्ली दफ्तर से 10 करोड़ रुप...

आयुषी ऑनर किलिंग का राजस्थान कनेक्शन, एक साल पहले भरतपुर के लड़के से शादी कर चुकी थी आयुषी, नाराज पिता ने गोली मारकर सूटकेस में बंद किया

भरतपुर। मथुरा के आयुषी ऑनर किलिंग मामला राजस्थान से भी जुड़ा निकला है। पुलिस के अनुसार 22 साल की आयुषी ने 1 साल 3 महीने पहले दिल्ली में भरतपुर के एक लड़के छत्रपाल से शादी कर ली थी। आयुषी के घरवालों को तो यह बात पता थी, लेकिन वे इस शादी से नाखुश थे। वहीं छत्रपाल के परिजन शादी की बात से ही बेखबर थे। छत्रपाल उर्फ अनिल बिधूड़ी वैर थाने इलाके के तौयारी गांव का रहने वाला है। अभी उसके पिता सुखदेव सिंह बयाना के बजरंग बिहार कॉलोनी में मकान बना रहे हैं। छत्रपाल के करीबियों ने बताया कि छत्रपाल अपनी शादी की जानकारी छिपा रहा था। गौरतलब है कि गत 18 नवंबर को यमुना एक्सप्रेस-वे पर सूटकेस में आयुषी की लाश मिली थी। दो दिन पहले जब इस हत्याकांड का राज खुला तब जाकर छत्रपाल के घरवालों को भी पता चला कि आयुषी प्रेम प्रसंग में जिस लड़के का नाम सामने आ रहा है, वो उनका बेटा ही है। इधर, आयुषी के मर्डर से 10 दिन पह...

राज्य भर्तियों में भूतपूर्व सैनिकों को श्रेणीवार आरक्षण देने पर विचार जारी: CM गहलोत

जयपुर। राजस्थान सरकार द्वारा राज्य की भर्तियों में भूतपूर्व सैनिकों को श्रेणीवार आरक्षण का लाभ देने पर विचार किया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा इस संबंध में महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखण्ड, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश तथा कर्नाटक सहित देश के अधिकांश राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों की भर्तियों में भूतपूर्व सैनिकों को मिल रहे आरक्षण के नियमों का अध्ययन कराया गया। इनमें ऐसे बड़े राज्यों, जिनमें भूतपूर्व सैनिकों को भर्तियों में 5 प्रतिशत से अधिक आरक्षण दिया जा रहा है, के बारे में विस्तृत जानकारी ली गई। साथ ही विभिन्न राज्यों के भर्ती आयोगों एवं चयन बोर्ड्स की भर्ती विज्ञप्तियों का भी अध्ययन किया गया। उदाहरण के तौर पर भारत सरकार की भर्तियों, दिल्ली पुलिस, महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग, पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग, उत्तराखंड भर्ती आयोग तथा पंजाब पुलिस भर्ती की विज्ञप्...

मंत्री जी भाषण दे रहे थे, कलेक्टर फोन पर बात कर रहे थे, नाराज मंत्री ने बाहर निकाला, आईएएस एसोसिएशन में आक्रोश

मंत्री जी भाषण दे रहे थे, कलेक्टर फोन पर बात कर रहे थे, नाराज मंत्री ने बाहर निकाला,आईएएस एसोसिएशन में आक्रोश बीकानेर में एक ऐसा वाकया हुआ जिससे अब एक बार फिर ब्यूरोक्रेसी और नेताओं में टकरार बढ़ना तय है। इस बार मामला राजस्थान सरकार के मंत्री रमेश मीणा और बीकानेर के कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल से जुड़ा है। बीकानेर में राजिविका के स्वयं सहायता समूहों के संवाद कार्यक्रम के दौरान फोन पर बात कर रहे कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल को पंचायत राज मंत्री रमेश मीणा ने बाहर निकाल दिया। नाराज रमेश मीणा ने कहा आप यहां से बाहर जाइये। तब कलेक्टर बाहर चले गए। घटनाक्रम के मुताबिक मंत्री रमेश मीणा मंच से भाषण दे रहे थे और उस वक्त कलेक्टर मोबाइल फोन पर बात कर रहे थे। ऐसा देख मंत्री भड़क गए और कहा कि क्या ब्यूरोक्रेट्स इतने हावी हैं क्या इस स्टेट में जो मंत्री की बात नहीं सुन रहे। आप जाइए यहां से। हालांकि जब मंत...

IPS अधिकारियों को हराकर IAS अधिकारियों ने अपने नाम किया सी.एस. चैलेन्जर कप टेनिस प्रतियोगिता का खिताब, DGP ने दी बधाई

जयपुर। राजस्थान के आईएएस अधिकारियों की टीम ने आईपीएस अधिकारियों की टीम को हराकर सी.एस. चैलेन्जर कप टेनिस प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया है। सीनियर आईएएस नवीन महाजन की अगुवाई में यह खिताब जीता गया। जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में आयोजित अष्ठम राजस्थान राज्य सचिव सेवा सीएस चैलेन्जर कप टेनिस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि राजस्थान के डीजीपी उमेश मिश्रा रहे। इस मौके पर डीजीपी उमेश मिश्रा ने कहा कि खेल मानसिक दक्षता संवर्धन के लिए जरूरी है। इसलिये इस तरह के प्रतियोगिता से अधिकारियों के मध्य सामंजस्य बढे़गा। उन्होंने कहा कि आज प्रशासनिक अधिकारियों का कार्य बेहद चुनौतिपूर्ण है। ऐसे में खेल काफी हद तक अधिकारियों के तनाव को दूर करने में मददगार साबित होंगे। मिश्रा सोमवार को उन्होंने प्रतियोगिता के समापन समारोह के अवसर पर विजेता अधिकारियों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया। इस मौक...

बेरोजगारों की आक्रोश रैली से पहले 5 साल पुराने जमीन धोखाधड़ी के मामले में युवा नेता उपेन यादव गिरफ्तार

जयपुर। जमीन धोखाधड़ी के मामले में  बेरोजगार युवाओं के नेता उपेन यादव को गिरफ्तार किया गया है। धोखाधड़ी का यह मामला करीब 5 साल पुराना है। इस मामले की जांच चल रही थी। उपेन की गिरफ्तारी बेरोजगारों की 20 सूत्री मांगों को लेकर आक्रोश रैली निकाले जाने से पहले हुई है। उपेन को सीकर जिले की सीमा से श्याम नगर पुलिस ने गिरफ्तार​ किया। बता दें कि 20 सूत्री मांगों को लेकर राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ की ओर से करीब दो महीनों से आंदोलन जारी है। गुजरात में 38 दिनों से आंदोलन के बाद वार्ता के रास्ते खुले थे। पहले गुजरात में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात हुई, तो वहीं, आंदोलन स्थगित कर राजस्थान लौटे बेरोजगारों की अधिकारियों से वार्ता हुई, लेकिन अभी तक भी कोई समाधान नहीं होने के चलते बेरोजगारों की ओर से सरदारशहर में आक्रोश रैली प्रस्तावित थी, उससे पहले उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उ...

उदयपुर-अहमदाबाद रेलवे ट्रैक उड़ाने की साजिश रचने वालों से बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद

जयपुर। उदयपुर-अहमदाबाद रेलवे ट्रैक उड़ाने की साजिश का खुलासा होने के बाद एटीएस लगातार आरोपियों से पूछताछ में जुटी है। और उनके असली मंसूबों को पूरी तरह से खंगाला जा रहा है। इस प्रकरण में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब एटीएस और एसओजी के एडीजी अशोक राठौड़ की टीम को एक और कामयाबी मिली है। एटीएस द्वारा ग्राम ओडा थाना जावर माइंज़ ज़िला उदयपुर में स्थित रेल्वे ओवर ब्रिज पर विस्फोट की घटना के सम्बन्ध में अभियुक्त अंकुश सुहालका एवं बिहारीलाल सुहालका को ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश उदयपुर के समक्ष पेश कर 4 दिवस का पुलिस अभिरक्षा रिमांड प्राप्त किया। अनुसंधान के दौरान अभियुक्त अंकुश सुहालका की सूचना के आधार पर उसके अंबामाता घाटी तीतरडी उदयपुर स्थित मकान से अभियुक्त धूलचंद मीणा को विस्फोटक देने के स्थान की तस्दीक़ की जाने के पश्चात उसके पिता अभियुक्त बिहारीलाल की सूचना के आधार पर उसी मकान ...

जयपुर स्थापना दिवस विशेष: जयपुर की चौपड़ों में लक्ष्मी, सरस्वती और मां काली है विराजमान

जयपुर (जितेन्द्र सिंह शेखावत) अष्ट सिद्धि और नवनिधि के हिसाब से वास्तु और शिल्प के तहत सलीके से बसें जयपुर का आज स्थापना दिवस है। ब्रह्मांड के सप्त ऋषि मंडल यानी भगवान सूर्य रथ के सात घोड़ों की तर्ज पर सात दरवाजे बनाए गए। अब परकोटे को तोड़कर रास्ते निकालने से न्यू गेट आदि कई नए रास्ते और दरवाजे बन गए हैं। चांदपोल दरवाजे से सूरजपोल दरवाजे तक की लंबाई दो मील चालीस गज है। इस रास्ते के बीच तीन चौपड़े बनाई गई। छोटी चौपड़ पर माता सरस्वती को विराजमान कर सरस्वती के उपासक विद्वानों और ब्राह्मणों को पुरानी बस्ती व ब्रम्हपुरी चौकड़ी में बसाया गया। दूसरी चौपड़ जिसका नाम माणक चौक चौपड़ है। यहां पर महालक्ष्मी माता का स्थान मान कर देश के जाने-माने जौहरी आदि व्यापारियों को बुलाकर बसाया गया। इससे जुड़े बाजार का नाम जौहरी बाजार रखा गया। बड़ी चौपड़ के खंदे में द्रविड़ शिल्प शैली में लक्ष्मी नारायण भगवा...