State

जेंडर इक्वलिटी पर "मीडिया कार्यशाला": लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए मीडिया अपनी भूमिका का निर्वहन करें

जयपुर। निदेशालय महिला अधिकारिता द्वारा यूएनएफपीए के सहयोग से शुक्रवार को जयपुर स्थित एक होटल में मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें प्रिन्ट, रेडियो-इलक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों ने भाग लिया । इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास सचिव दिनेश कुमार यादव ने महिलाओ से संबंधित अधिकारों पर जोर देते हुए कहा कि सदियों से चले आ रहे जेंडर आधारित मानदंडों के कारण महिलाओं को अपने अधिकारों से वंचित रहना पड़ा है। उन्होंने कहा कि भारत में आजादी के समय से ही लैंगिक समानता को महत्व दिया गया। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद से ही महिलाओं को पुरुषों के साथ बराबरी से मतदान का अधिकार दिया गया। जबकि कई लोकतांत्रिक देशों को ऐसा करने में बहुत समय लगा। उन्होंने कहा कि लैंगिक समानता को मीडिया प्रमुखता से आगे बढ़ाएगा तो निश्चित रूप से समाज में परिवर्तन होगा और लोकतांत्रिक मूल्यों की स्थापना सुनिश्चित होगी। ...

जयपुर सर्जिकल फेस्टिवल -2022 का आगाज, लिवर व गाॅल ब्लैडर की समस्याओं को नजरअंदाज न करें

जयपुर। महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी में तीन दिवसीय जयपुर सर्जिकल फेस्टिवल का शुक्रवार को आगाज हुआ। इस अवसर पर यूनिवर्सिटी के संस्थापक चेयरमैन डाॅ. एम एल स्वर्णकार, चेयरपर्सन डाॅ. विकास स्वर्णकार, वाइस चांसलर डाॅ. सुधीर सचदेव, प्रो-वाइस चांसलर डाॅ जी एन सक्सैना, इंटरनेशनल फैकल्टी डाॅ. डेन जी डूडा, डाॅ. डेनियर एज्यूले, डाॅ. एस जी अय्यर, डाॅ. मसूरा मियाजाकी ने सर्जरी की दुनिया में नए प्रयोग पर विस्तार से जानकारी दी। समारोह की जानकारी देते हुए आयोजन समिति के संयोजक एवं हिपेटोबिलियरी सर्जरी विभागाध्यक्ष डाॅ वी के कपूर ने बताया कि द्वितीय जयपुर सर्जिकल फेस्टिवल में पहले दिन दर्जन भर विषयों पर पेपर प्रेजेन्टेशन तथा चर्चा हुई। सोनोग्राफी जाॅंच में लिवर में अगर किसी प्रकार की खराबी सामने आये तो तुरन्त सीटी स्कैन अथवा एमआरआई जैसी जाॅंचों के माध्यम से कैंसर की संभाव...

अखिल भारतीय गीता महोत्सव 25 दिसंबर से, तैयारियां तेज

गंगापुरसिटी। विश्वगीताप्रतिष्ठानम् के तत्वावधान में होने वाले अखिल भारतीय गीता महोत्सव की तैयारियां पूर्ण जोश एवं भावना से चल रही हैं। संस्था के 25 वर्ष पूरे होने पर गंगापुर सिटी, राजस्थान में यह रजत जयंती समारोह 25 से 27 दिसम्बर 2022 को मनाया जाएगा। कार्यक्रम स्थल होटल द पर्ल होगा। इसमें देश, विदेश के लगभग 400-500 गीता मनीषी, विद्वज्जन, शिक्षाविद, संतजन व प्रतिष्ठित लोग भाग लेंगे। यह त्रि-दिवसीय महोत्सव आवासीय होगा। आवास व्यवस्था शहर के होटल, रिसोर्ट, धर्मशाला, होस्टल व गीता प्रेमी जनों के यहाँ रखी गई है। विश्वगीताप्रतिष्ठानम् के रजत जयन्ती वर्ष में जन जागरण के लिए गंगापुर सिटी में नियमित दो-दो स्थानों पर गीता स्वाध्याय चल रहा है। 30नवम्बर व 1दिसम्बर को श्री भागीरथ जी शर्मा, खण्डेलवाल धर्मशाला के पास, श्री शिवचरण जी बीओबी, गिर्राज मिल्स, श्री केशव कुमार शर्मा, केशवानंद नगर, नादौती...

अब सरकारी विभाग देगा प्राइवेट बिल्डर्स को टक्कर, नए दौर के मुताबिक बनाकर बेचेगा रेडी-टू-शिफ्ट आवास और फ्लैट्स

जयपुर। राजस्थान सरकार का सरकारी महकमा आवासन मण्डल लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। आवासन मण्डल इस पर वक्त राजस्थान के सभी सरकारी महकमों में सबसे चर्चित विभाग बना हुआ है। आवासन मण्डल की सफलताएं और विभाग की ओर से किए जा रहे नित नए प्रयोग किसी से छुपे नहीं है। यही कारण है कि राजस्थान आवासन मण्डल राजस्थान की जनता को उचित दरों पर प्राइवेट बिल्डर्स से भी बेहतर आवास और फ्लैट्स उपलब्ध कराने की दिशा में आगे बढ़ चुका है। राजस्थान आवासन मण्डल ने बदलते समय एवं आवश्यकताओं के अनुरूप आमजन को सुविधाजनक रेडी टू शिफ्ट आवास एवं फ्लैट्स उपलब्ध कराने के लिये अपने नक्शों टाइप डिजाइन में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। अब मण्डल के जो भी मकान एवं फ्लैट्स बनेंगे वे किसी भी मायने में बडे बिल्डरों द्वारा तैयार किये जाने वाले विला एवं फ्लैट्स से कमतर नहीं होंगे। आवासन आयुक्त पवन अरोडा की मंजूरी के बाद नये टाइप डिजा...

'भारत जोड़ो यात्रा' से पहले 'गहलोत-पायलट जोड़ो कार्यक्रम', पिछले दिनों चले विवाद के बाद दोनों एक साथ दिखे

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच चल रहे सियासी विवाद, और बयानों के वाॅर के बीच दोनों नेता एक बार फिर साथ नजर आए। साथ ही ऐसे जैसे दोनों के बीच कभी कोई विवाद था ही नहीं। सोशल मीडिया पर यह तस्वीरें जमकर वायरल भी हो रही हैं। दरअसल भारत जोड़ो यात्रा को लेकर जयपुर में कांग्रेस की बैठक हुई। इस मीटिंग में कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल के साथ सीएम अशोक गहलोत भी मौजूद रहे। सचिन पायलट भी इस बैठक में शामिल थे। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की इसमें अहम भूमिका रही। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट में सियासी सुलह करवा दी है। गद्दार विवाद के बाद मंगलवार को पहली बार एक बैठक में गहलोत पायलट के बीच रामा श्यामा हुई। इसके बाद वेणुगोपाल ने पहले बंद कमरे में दोनों को मिलवाया और फिर मीडिया के सामने गहलोत और पायलट के हाथ खड़े करवाकर कहा दिस इ...

राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- गहलोत और पायलट दोनों ही पार्टी के असेट्स

इंदौर। राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच छिड़ी जुबानी जंग पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि गहलोत और पायलट दोनों ही पार्टी के असेट्स हैं। राजस्थान की सियासी गतिविधियों का भारत जोड़ो यात्रा पर कोई असर नहीं पड़ेगा। इंदौर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक सवाल के जवाब में राहुल गांधी ने यह बात कही। राजस्थान के सियासी घमासान पर उन्होंने कहा कि पूरा मामला पार्टी नेतृत्व देख रहा है। मैं तो सिर्फ इतना ही कह सकता हूं कि गहलोत और पायलट दोनों ही हमारे लिए असेट्स हैं। भारत जोड़ो यात्रा जब राजस्थान जाएगी तो उसका और भी भव्य स्वागत होगा। इसे लेकर मुझे कोई चिंता नहीं है। यात्रा जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, लोगों का समर्थन भी बढ़ रहा है। आगे भी ये जारी रहेगा और लोगों का प्यार-समर्थन मिलता रहेगा।   "हमारी इमेज बिगाड़ने में करोड़ो खर्च कर रही भाजपा&q...

'56 भोग फूड फेस्टिवल' में एक ही परिसर में लिया जा सकेगा सैंकड़ों मशहूर व्यंजनों का जायका

जयपुर। नसीराबाद के कचोड़े, पुष्कर के मालपुए, गंगापुर के खीरमोहन, दौसा के डोवठे, कोटा की कोटा कचोरी, भुसावर का अचार, चिड़ावा का पेड़ा, अलवर का कलाकंद, पाली का गुलाब हलवा, बीकानेर की भुजिया, जोधपुर के मिर्च बड़े, प्रतापगढ़ का आम पापड़ जैसे विशेष व्यंजनों का जायका आमजन को एक ही परिसर में उपलब्ध कराने के लिए उद्योग विभाग 9 से 12 दिसंबर को 56 भोग फूड फेस्टिवल का आयोजन कर रहा है। उद्योग आयुक्त महेंद्र पारख ने सोमवार को उद्योग भवन में आयोजित वीडियो कॉन्फेसिंग के जरिए प्रदेश के सभी जिलों महाप्रबंधकों और संबंधित अधिकारियों से बैठक कर जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि आगामी 9 से 12 दिसंबर तक राजस्थान हाट, जल महल में चलने वाले इस फेस्टिवल में प्रदेश के सभी जिलों के मशहूर खाद्य उत्पाद, मसाले, मिठाई और रसोई से संबंधित बर्तनों से संबधित स्टालें लगाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश भर के व्यजनों...

आइईडी से निपटने में देश में तीसरे स्थान पर रहा राजस्थान

जयपुर। राजस्थान पुलिस की टीम ने राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड, मानेसर में आयोजित राष्ट्रीय काउंटर आइईडी यानि इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। नई दिल्ली स्थित मुख्यमंत्री सुरक्षा प्रकोष्ठ के डिप्टी एसपी नरेंद्र सिंह की अगुवाई में राजस्थान पुलिस की टीम ने 21 से 26 नवंबर तक आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में यह खिताब जीता। सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में राज्यों की पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों की काउंटर आइईडी क्षमता को परखा जाता है। एनएसजी मानेसर में हर वर्ष आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में देशभर से पुलिस और सुरक्षाबलों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में राजस्थान पुलिस के 16 जवानों ने डिप्टी एसपी नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में बेहतरीन प्रदर्शन किया। सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता के दौरान अलग अलग परिस्थितियों से निपटने के कौशल को परखा जाता है जिसमें आइईडी ...

ऑस्ट्रेलियाई सेना की टुकड़ी के साथ राजस्थान में होगा संयुक्त सैन्य अभ्यास ऑस्‍ट्रा हिन्‍द

नई दिल्ली। ऑस्‍ट्रा हिन्द द्विपक्षीय सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास भारतीय सेना और ऑस्ट्रेलियाई सेना की टुकड़ियों के बीच 28 नवंबर से 11 दिसंबर 2022 तक महाजन फील्ड फायरिंग रेंज, राजस्थान में आयोजित होने वाला है। ऑस्‍ट्रा हिन्‍द श्रृंखला का यह पहला अभ्यास है, जिसमें दोनों देशों की सेनाओं के सभी अंगों एवं सेवाओं की टुकड़ियां हिस्सा लेंगी। ऑस्ट्रेलिया की सेना में सेकेंड डिवीजन की 13वीं ब्रिगेड के सैनिक अभ्‍यास स्थल पर पहुंच चुके हैंए जबकि भारतीय सेना का नेतृत्व डोगरा रेजिमेंट के सैनिक कर रहे हैं। ऑस्‍ट्रा हिन्द सैन्य अभ्यास प्रत्येक वर्ष भारत और ऑस्ट्रेलिया में बारी बारी से आयोजित किया जाएगा। इस द्विपक्षीय सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास का उद्देश्‍य सकारात्‍मक सैन्‍य संबंध बढ़ाना और एक.दूसरे की बेहतरीन सैन्य कार्य प्रणालियों को अपनाना है। साथ ही इसका लक्ष्‍य संयुक्‍त ...

कांग्रेस नेता गोपाल केसावत की लापता बेटी अपने फ्रेंड वसीम अकरम के पास मिली, अपहरण की कहानी झूठी थी, बोली- अब पिता के साथ नहीं रहना

जयपुर। घुमंतू के बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस नेता गोपाल केसावत की लापता बेटी को दस्तयाब करने के बाद पुलिस जयपुर ले आई। अभिलाषा को अहमदाबाद से लेकर शुक्रवार सुबह पुलिस जयपुर पहुंची। अहमदाबाद में जिस दोस्त के साथ अभिलाषा ठहरी थी, उसे भी पुलिस अपने साथ जयपुर ले आई। पुलिस ने दोनों से पूछताछ के बाद लड़की के बयान दर्ज किए। डीसीपी (ईस्ट) करण शर्मा के मुताबिक कांग्रेस नेता गोपाल केसावत की लापता बेटी अभिलाषा अहमदाबाद के बोपल में मिली थी। गुरुवार दोपहर लोकेशन के आधार पर लापता अभिलाषा को एक सैलून से ढूंढ निकाला। अहमदाबाद के उस सैलून में टोंक के राजमहल का रहने वाला दोस्त वसीम अकरम जॉब करता है। वह सैलून में ही बने कमरे में अपने दोस्त वसीम के साथ रुकी हुई थी। शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे अभिलाषा और उसके दोस्त वसीम को अहमदाबाद से पुलिस टीम जयपुर लेकर पहुंची। जयपुर पहुंचने प...