State

आयुषी ऑनर किलिंग का राजस्थान कनेक्शन, एक साल पहले भरतपुर के लड़के से शादी कर चुकी थी आयुषी, नाराज पिता ने गोली मारकर सूटकेस में बंद किया

भरतपुर। मथुरा के आयुषी ऑनर किलिंग मामला राजस्थान से भी जुड़ा निकला है। पुलिस के अनुसार 22 साल की आयुषी ने 1 साल 3 महीने पहले दिल्ली में भरतपुर के एक लड़के छत्रपाल से शादी कर ली थी। आयुषी के घरवालों को तो यह बात पता थी, लेकिन वे इस शादी से नाखुश थे। वहीं छत्रपाल के परिजन शादी की बात से ही बेखबर थे। छत्रपाल उर्फ अनिल बिधूड़ी वैर थाने इलाके के तौयारी गांव का रहने वाला है। अभी उसके पिता सुखदेव सिंह बयाना के बजरंग बिहार कॉलोनी में मकान बना रहे हैं। छत्रपाल के करीबियों ने बताया कि छत्रपाल अपनी शादी की जानकारी छिपा रहा था। गौरतलब है कि गत 18 नवंबर को यमुना एक्सप्रेस-वे पर सूटकेस में आयुषी की लाश मिली थी। दो दिन पहले जब इस हत्याकांड का राज खुला तब जाकर छत्रपाल के घरवालों को भी पता चला कि आयुषी प्रेम प्रसंग में जिस लड़के का नाम सामने आ रहा है, वो उनका बेटा ही है। इधर, आयुषी के मर्डर से 10 दिन पह...

राज्य भर्तियों में भूतपूर्व सैनिकों को श्रेणीवार आरक्षण देने पर विचार जारी: CM गहलोत

जयपुर। राजस्थान सरकार द्वारा राज्य की भर्तियों में भूतपूर्व सैनिकों को श्रेणीवार आरक्षण का लाभ देने पर विचार किया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा इस संबंध में महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखण्ड, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश तथा कर्नाटक सहित देश के अधिकांश राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों की भर्तियों में भूतपूर्व सैनिकों को मिल रहे आरक्षण के नियमों का अध्ययन कराया गया। इनमें ऐसे बड़े राज्यों, जिनमें भूतपूर्व सैनिकों को भर्तियों में 5 प्रतिशत से अधिक आरक्षण दिया जा रहा है, के बारे में विस्तृत जानकारी ली गई। साथ ही विभिन्न राज्यों के भर्ती आयोगों एवं चयन बोर्ड्स की भर्ती विज्ञप्तियों का भी अध्ययन किया गया। उदाहरण के तौर पर भारत सरकार की भर्तियों, दिल्ली पुलिस, महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग, पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग, उत्तराखंड भर्ती आयोग तथा पंजाब पुलिस भर्ती की विज्ञप्...

मंत्री जी भाषण दे रहे थे, कलेक्टर फोन पर बात कर रहे थे, नाराज मंत्री ने बाहर निकाला, आईएएस एसोसिएशन में आक्रोश

मंत्री जी भाषण दे रहे थे, कलेक्टर फोन पर बात कर रहे थे, नाराज मंत्री ने बाहर निकाला,आईएएस एसोसिएशन में आक्रोश बीकानेर में एक ऐसा वाकया हुआ जिससे अब एक बार फिर ब्यूरोक्रेसी और नेताओं में टकरार बढ़ना तय है। इस बार मामला राजस्थान सरकार के मंत्री रमेश मीणा और बीकानेर के कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल से जुड़ा है। बीकानेर में राजिविका के स्वयं सहायता समूहों के संवाद कार्यक्रम के दौरान फोन पर बात कर रहे कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल को पंचायत राज मंत्री रमेश मीणा ने बाहर निकाल दिया। नाराज रमेश मीणा ने कहा आप यहां से बाहर जाइये। तब कलेक्टर बाहर चले गए। घटनाक्रम के मुताबिक मंत्री रमेश मीणा मंच से भाषण दे रहे थे और उस वक्त कलेक्टर मोबाइल फोन पर बात कर रहे थे। ऐसा देख मंत्री भड़क गए और कहा कि क्या ब्यूरोक्रेट्स इतने हावी हैं क्या इस स्टेट में जो मंत्री की बात नहीं सुन रहे। आप जाइए यहां से। हालांकि जब मंत...

IPS अधिकारियों को हराकर IAS अधिकारियों ने अपने नाम किया सी.एस. चैलेन्जर कप टेनिस प्रतियोगिता का खिताब, DGP ने दी बधाई

जयपुर। राजस्थान के आईएएस अधिकारियों की टीम ने आईपीएस अधिकारियों की टीम को हराकर सी.एस. चैलेन्जर कप टेनिस प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया है। सीनियर आईएएस नवीन महाजन की अगुवाई में यह खिताब जीता गया। जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में आयोजित अष्ठम राजस्थान राज्य सचिव सेवा सीएस चैलेन्जर कप टेनिस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि राजस्थान के डीजीपी उमेश मिश्रा रहे। इस मौके पर डीजीपी उमेश मिश्रा ने कहा कि खेल मानसिक दक्षता संवर्धन के लिए जरूरी है। इसलिये इस तरह के प्रतियोगिता से अधिकारियों के मध्य सामंजस्य बढे़गा। उन्होंने कहा कि आज प्रशासनिक अधिकारियों का कार्य बेहद चुनौतिपूर्ण है। ऐसे में खेल काफी हद तक अधिकारियों के तनाव को दूर करने में मददगार साबित होंगे। मिश्रा सोमवार को उन्होंने प्रतियोगिता के समापन समारोह के अवसर पर विजेता अधिकारियों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया। इस मौक...

बेरोजगारों की आक्रोश रैली से पहले 5 साल पुराने जमीन धोखाधड़ी के मामले में युवा नेता उपेन यादव गिरफ्तार

जयपुर। जमीन धोखाधड़ी के मामले में  बेरोजगार युवाओं के नेता उपेन यादव को गिरफ्तार किया गया है। धोखाधड़ी का यह मामला करीब 5 साल पुराना है। इस मामले की जांच चल रही थी। उपेन की गिरफ्तारी बेरोजगारों की 20 सूत्री मांगों को लेकर आक्रोश रैली निकाले जाने से पहले हुई है। उपेन को सीकर जिले की सीमा से श्याम नगर पुलिस ने गिरफ्तार​ किया। बता दें कि 20 सूत्री मांगों को लेकर राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ की ओर से करीब दो महीनों से आंदोलन जारी है। गुजरात में 38 दिनों से आंदोलन के बाद वार्ता के रास्ते खुले थे। पहले गुजरात में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात हुई, तो वहीं, आंदोलन स्थगित कर राजस्थान लौटे बेरोजगारों की अधिकारियों से वार्ता हुई, लेकिन अभी तक भी कोई समाधान नहीं होने के चलते बेरोजगारों की ओर से सरदारशहर में आक्रोश रैली प्रस्तावित थी, उससे पहले उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उ...

उदयपुर-अहमदाबाद रेलवे ट्रैक उड़ाने की साजिश रचने वालों से बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद

जयपुर। उदयपुर-अहमदाबाद रेलवे ट्रैक उड़ाने की साजिश का खुलासा होने के बाद एटीएस लगातार आरोपियों से पूछताछ में जुटी है। और उनके असली मंसूबों को पूरी तरह से खंगाला जा रहा है। इस प्रकरण में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब एटीएस और एसओजी के एडीजी अशोक राठौड़ की टीम को एक और कामयाबी मिली है। एटीएस द्वारा ग्राम ओडा थाना जावर माइंज़ ज़िला उदयपुर में स्थित रेल्वे ओवर ब्रिज पर विस्फोट की घटना के सम्बन्ध में अभियुक्त अंकुश सुहालका एवं बिहारीलाल सुहालका को ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश उदयपुर के समक्ष पेश कर 4 दिवस का पुलिस अभिरक्षा रिमांड प्राप्त किया। अनुसंधान के दौरान अभियुक्त अंकुश सुहालका की सूचना के आधार पर उसके अंबामाता घाटी तीतरडी उदयपुर स्थित मकान से अभियुक्त धूलचंद मीणा को विस्फोटक देने के स्थान की तस्दीक़ की जाने के पश्चात उसके पिता अभियुक्त बिहारीलाल की सूचना के आधार पर उसी मकान ...

जयपुर स्थापना दिवस विशेष: जयपुर की चौपड़ों में लक्ष्मी, सरस्वती और मां काली है विराजमान

जयपुर (जितेन्द्र सिंह शेखावत) अष्ट सिद्धि और नवनिधि के हिसाब से वास्तु और शिल्प के तहत सलीके से बसें जयपुर का आज स्थापना दिवस है। ब्रह्मांड के सप्त ऋषि मंडल यानी भगवान सूर्य रथ के सात घोड़ों की तर्ज पर सात दरवाजे बनाए गए। अब परकोटे को तोड़कर रास्ते निकालने से न्यू गेट आदि कई नए रास्ते और दरवाजे बन गए हैं। चांदपोल दरवाजे से सूरजपोल दरवाजे तक की लंबाई दो मील चालीस गज है। इस रास्ते के बीच तीन चौपड़े बनाई गई। छोटी चौपड़ पर माता सरस्वती को विराजमान कर सरस्वती के उपासक विद्वानों और ब्राह्मणों को पुरानी बस्ती व ब्रम्हपुरी चौकड़ी में बसाया गया। दूसरी चौपड़ जिसका नाम माणक चौक चौपड़ है। यहां पर महालक्ष्मी माता का स्थान मान कर देश के जाने-माने जौहरी आदि व्यापारियों को बुलाकर बसाया गया। इससे जुड़े बाजार का नाम जौहरी बाजार रखा गया। बड़ी चौपड़ के खंदे में द्रविड़ शिल्प शैली में लक्ष्मी नारायण भगवा...

सवाई माधोपुर CI फूल मोहम्मद हत्याकांड में तत्कालीन DSP महेंद्र सिंह सहित 30 दोषियों को उम्रकैद

 शुक्रवार को सवाई माधोपुर के मानटाउन थाना क्षेत्र के सूरवाल गांव में 17 मार्च 2011 एसएचओ फूल मोहम्मद को जिंदा जलाने वाले हत्याकांड के मामले में तत्कालीन डीएसपी सहित 30 दोषियों को उम्र कैद सजा सुनाई गई। इसके साथ ही कोर्ट ने पीड़ित परिवार को 40 लाख का मुआवजा के लोगों से वसूल कर देने का आदेश भी दिया। न्यायाधीश पल्लवी शर्मा ने तत्कालीन डीएसपी महेंद्र सिंह को भी इस मामले का दोषी करार दिया है। जब फूल मोहम्मद को भीड़ ने सरकारी गाड़ी में जलाया उस वक्त महेंद्र सिंह वहीं मौजूद थे, लेकिन उन्होंने सीआई को बचाने का प्रयास तक नहीं किया। न्यायाधीश पल्लवी शर्मा ने बुधवार को कुल 89 आरोपियों में से तत्कालीन डीएसपी महेंद्र सिंह सहित 30 आरोपियों को दोषी माना था। 49 लोगों के खिलाफ सबूत नहीं मिलने पर उन्हें बरी कर दिया था। गुरुवार को सजा सुनाते हुए कोर्ट ने महेंद्र सिंह पर 1 लाख 67 हजार का जुर्माना ...

उदयपुर में महिला पटवारी 5 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

उदयपुर। राजस्थान ACB ने उदयपुर में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्व पटवारी अभिलाषा जैन को 5 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर इन्टेलिजेन्स उदयपुर इकाई द्वारा कार्यवाही करते हुये अभिलाषा जैन पटवारी पटवार मण्डल सवीना, तहसील गिर्वा, जिला उदयपुर को परिवादी से 5 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि ए.सी.बी. की इन्टेलिजेन्स उदयपुर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसकी माताजी की कृषि भूमि पर स्थगन आदेश होने के बावजूद विपक्षी पार्टी द्वारा निर्माण कराने की शिकायत पर कार्यवाही करने की एवज में  अभिलाषा जैन पटवारी पटवार मण्डल सवीना, तहसील गिर्वा, जिला उदयपुर द्वारा 20 हजार रूपये की रिश्वत राशि मांगकर परेशान किया जा रहा है...

रेलवे और हिंदुस्तान जिंक द्वारा जमीन अवाप्ति के बाद कोई मुआवजा या नौकरी नहीं मिली तो रेलवे लाइन पर किया था ब्लास्ट, आरोपी गिरफ्तार

जयपुर. कुछ दिनों पहले राजस्थान में उदयपुर अहमदाबाद रेलवे लाइन को ब्लास्ट करने की साजिश रची जाने का मामला सामने आया था। जिसका राजस्थान पुलिस ने खुलासा कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 31 अक्टूबर को ही इस रेलवे लेन का लोकार्पण किया था। महज 13 दिन में ही ट्रैक को ब्लास्ट करने की घटना से प्रशासन सकते में आ गया था। राजस्थान की सुरक्षा एजेंसियों के साथ केन्द्रीय सुरक्षा एजेंसियां भी इस मामले की जांच में लगी थी। घटना के बाद मौक से बारूद भी बरामद किया गया था। किसी बड़ी साजिश की आशंका जताई जा रही थी। आखिरकार सुरक्षा एंजेसियों को इस मामले में सफलता मिल गई है। राजस्थान पुलिस के एडीजी अशोक राठौड़ ने इस पूरे घटनाक्रम का खुलासा करते हुए बताया कि पुल पर हुई ब्लास्ट की घटना के पीछे कौन था। राठौड़ ने बताया कि 1974-75 और 1980 में धूलचंद मीणा की जमीन रेलवे और हिंदुस्तान जिंक द्वारा अवाप्त की गई ...