जयपुर। अगले साल विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं और इससे पहले राजस्थान भाजपा के पास में एक अच्छा मौका है कि वह जयपुर ग्रेटर महापौर के पद पर अपने प्रत्याशी को विजयी बनाकर शक्ति प्रदर्शन के जरिए अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर साफ मैसेज दे सके कि अब सरकार उसी की आएगी। लेकिन ऐसा होता दिखाई नहीं दे रहा है। यह एकमात्र कोरा सपना सा नजर आ रहा है। यही कारण है कि राजस्थान की राजधानी जयपुर में ग्रेटर महापौर के लिए चल रही वर्चस्व की जंग में भाजपा के लिए कांग्रेस से निपटने से ज्यादा अपने ही लोगों से निपटना भारी पड़ रहा है। इसकी एक बड़ी बानगी भी देखने को मिली।
मेयर चुनाव जीतने से ज्यादा बड़ी चुनौती अपनों से निपटना हो गया है। भाजपा संगठन और वसुंधरा गुट में वर्चस्व की जंग अब सड़कों पर आ सकती है। मेयर बनाने के मामले में BJP नेताओं में खटपट की खबर है। चौमूं ...
जयपुर। राजस्थान में आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव से पहले अपने आप को मजबूत करने की दिशा में काम करना शुरू कर दिया है। आम आदमी पार्टी चाहती है कि किसी भी तरह से बीजेपी और कांग्रेस के ज्यादा से ज्यादा वोट बैंक को अपने पक्ष में किया जाए। इसी कड़ी में लगातार प्रेस वार्ता और राजनीतिक दौरों का दौर आप नेताओं का राजस्थान में चल रहा है। अब राजस्थान में आप नेता मीनाक्षी जैदी ने पत्रकार वार्ता के दौरान केंद्र और राज्य सरकार पर जुबानी हमला किया।
जैदी ने कहा, राज्य सरकार खाद्य सुरक्षा योजना के तहत उपलब्ध होने वाले अनाज को भुखमरी के शिकार लोगों तक पहुंचाने में नाकाम है। आम आदमी पार्टी राजस्थान का आरोप है कि सरकारी आंकड़ों के अनुसार 46 हजार टन अनाज लैप्स हुआ, क्योंकि सरकार राशन का वितरण का काम ठीक से नहीं कर पाई।
मीनाक्षी ने कहा, शर्मनाक बात यह है कि इसकी जिम्मेदारी राज्य सरकार और खाद्य एवं आ...
जयपुर। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी सोमवार 07 नवम्बर को दिल्ली में देश के विभिन्न राज्यों के विधायकों को सम्बोधित करेंगे। देश के युवा विधायकों का प्रथम सम्मेलन 07 नवम्बर को दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशनल क्लब में होगा। इस सम्मेलन में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष डॉ. मीरा कुमार और पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटील सहित राजनीति क्षेत्र के ख्यातनाम लोग मौजूद रहेगे।...
मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी- जल जीवन मिशन के अंतर्गत 45 योजनाओं के लिए 628 करोड़ रूपए स्वीकृत जयपुर, 04 नवम्बर। राज्य की विषम भौगोलिक परिस्थिति एवं छितराई बसावट को देखते हुए हर घर तक नल से जल पहुंचाने के लिए जल जीवन मिशन एक महत्वपूर्ण योजना है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने जल जीवन मिशन के तहत प्रदेशभर में 45 योजनाओं के लिए 628 करोड़ रूपए की स्वीकृति दी है।
गहलोत की इस स्वीकृति से जल जीवन मिशन के अंर्तगत प्रदेश में चल रहे विभिन्न कार्यों को गति मिलेगी तथा निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण हो सकेंगे, जिससे गांव-ढाणी तक लोगों को नल से जल उपलब्ध हो सकेगा। इस स्वीकृति के अंतर्गत प्रदेश के करौली जिले में 12 योजनाएं, बीकानेर एवं उदयपुर में 6-6, जैसलमेर तथा पाली में 4-4, हनुमानगढ़ में 3 और अलवर, राजसमंद, सवाई माधोपुर जिले में 2-2 तथा श्रीगंगानगर, डूंगरपुर, सीकर, बांसवाड़...
जोधपुर। आज भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने की जरूरत है इसके लिए जनसहभागिता की आवश्यकता है तब भ्रष्टाचार मुक्त भारत के सपने को साकार किया जा सकता है, इसके लिए सिस्टम को भी पारदर्र्शी और जवाबदेही बनाना होगा। यह कहना था आईपीएस डीसीपी पूर्व जोधपुर डॉ अमृता दुहन का, वे गुरूवार को राष्ट्रीय फैशन प्रौद्यौगिकी संस्थान (निफ्ट) में “एक विकसित राष्ट्र के लिए भ्रष्टाचार मुक्त भारत“ विषय पर बोल रही थी।
डॉ. अमृता दुहन ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने विकसित भारत की थीम रखी है इसके लिए देश को भ्रष्टाचार मुक्त करने की सख्त आवश्यकता है। आज विश्व में भारत की एक अलग पहचान है, क्रिकेट से लेकर भारतीय सिनेमा विश्व पटल पर लौहा मनवा रहा है लेकिन देश में एक वर्ग ऐसा भी है जो असाक्षर या गरीब है, ऐसे मे देश में बडे बदलाव के लिए भ्रष्टाचार के खिलाफ खडा होना होगा तब विकसित भारत की कल्पना साकार हो सकती...
जयपुर। राज्य सरकार द्वारा जीवित प्रमाण-पत्र प्रस्तुत किए बिना पेंशन वितरित किए जाने की अवधि 30 नवम्बर से बढ़ाकर 31 मार्च 2023 अथवा मोबाइल ऐप तैयार होने तक, जो भी पहले हो, तब तक बढ़ा दी गई है। पेंशन एवं पेंशनर्स कल्याण निदेशालय के निदेशक संजय सोलंकी ने बताया कि अब राज्य के पेंशनर्स अथवा पारिवारिक पेंशनर्स 31 मार्च 2023 या मोबाइल ऐप तैयार होने तक, जो भी पहले हो, बिना जीवित प्रमाण-पत्र प्रस्तुत किए अपनी पेंशन प्राप्त कर सकते हैं।...
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान पुलिस सेवा की सलेक्शन स्केल की वर्ष 2021-22 एवं इसके प्रभावस्वरूप सीनियर स्केल की वर्ष 2021-22 की पूर्व में सम्पन्न विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक कार्यवाही विवरण का पुनरावलोकन करने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया है। उल्लेखनीय है कि राजस्थान पुलिस सेवा की सलेक्शन स्केल की वर्ष 2021-22 की नियमित विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक के पश्चात पुलिस सेवा के अधिकारियों को 10 वर्ष की सेवा का अनुभव नहीं होने के कारण 47 पद रिक्त रह गए थे। अब राजस्थान पुलिस सेवा की सलेक्शन स्केल तथा सीनियर स्केल की वर्ष 2021-22 की पूर्व में सम्पन्न विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक का पुनरावलोकन किए जाने से अधिकारियों को पदोन्नति के अवसर मिलेंगे।...
मोदी ने गहलोत की तारीफ की तो पायलट ने साधा निशाना, बोले - इसी प्रकार प्रधानमंत्री ने सदन के अंदर गुलाम नबी आजाद की बड़ाइयां की थीं, उसके बाद का घटनाक्रम सबने देखा, जवाब में गहलोत ने भी प्रतिक्रिया दी।
जयपुर। राजस्थान कांग्रेस में एक बार फिर से हलचल तेज हो गई है। पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तारीफ किए जाने पर सवाल उठाया है। पायलट ने बुधवार को कहा कि 'प्रधानमंत्री जी ने कल जो बयान दिए, जो बड़ाईयां कीं, मैं समझता हूं कि बड़ा दिलचस्प घटनाक्रम है क्योंकि इसी प्रकार प्रधानमंत्री जी ने सदन के अंदर गुलाम नबी आजाद साहब की बड़ाइयां की थीं और उसके बाद क्या घटनाक्रम पैदा हुआ, हम सबने देखा है, तो बड़ा दिलचस्प घटनाक्रम था कल का, जो प्रधानमंत्री जी ने स्वत: ही बड़ाइयां की हैं। इसको मैं बड़ा दिलचस्प मानता हूं और इसे हल्के में नहीं लेन...
राजस्थान के जयपुर विकास प्राधिकरण शहरभर में सैकड़ों रिहायशी, व्यावसायिक और अन्य लैण्ड यूज वाले भूखण्ड नीलाम करने जा रहा है। जिससे जेडीए को सैकड़ों करोड़ रूपए की आमदनी भी होने वाली है और दावा है शहरी विकास में इजाफा होने का। लेकिन खास बात यह हैं कि इन कॉलोनियों को जेडीए ने कागजी तौर पर अप्रूव तो किया है लेकिन विकास नाम की कोई चीज नहीं है। मसलन, पानी, बिजली, सड़क और सीवरेज का इन कॉलोनियों में दूर-दूर तक नामोनिशान नहीं है। और निकट भविष्य में मूलभूत सुविधाओं का कोई प्लान भी जेडीए के पास नहीं है। इन कॉलोनियों के लोगों से जेडीए ने विकास शुल्क वसूल तो लिया है लेकिन सुविधाएं दी नहीं।
जेडीए की विकसित योजनाओं की ऐसी लम्बी चौड़ी लिस्ट हैं देखिए ये रिपोर्ट ग्राफिक्स इन- रोहिणी नगर, जेडीए जोन-14 सूर्यनगर, जेडीए जोन-14 पत्रकार कॉलोनी, जेडीए जोन-8 शिव एनक्लेव, जेडीए जोन-8 एपीजे अब्दुल कलाम नगर, जेडीए ...
जयपुर। राजस्थान सरकार के वाणिज्यिक कर विभाग ने माह अक्टूबर-2022 में कुल 3370.51 करोड रूपये के शुद्ध जीएसटी राजस्व का अर्जन किया गया है जिसमें से 1228.88 करोड रूपये एसजीएसटी का नगद संग्रहण एवं 2141.63 करोड रूपये का आईजीएसटी भुगतान शामिल है। जो कि जीएसटी लागू होने के बाद राज्य द्वारा संग्रहित अब तक का अधिकतम जीएसटी राजस्व है तथा यह दूसरी बार है जब राजस्थान राज्य द्वारा जीएसटी राजस्व संग्रहण में 3000 करोड रूपये का आंकडा पार किया गया है।
उन्होंने बताया कि अक्टूबर-2021 की तुलना में अक्टूबर-2022 में राजस्थान राज्य में राजस्व संग्रहण में 36.60 प्रतिशत की बढोतरी हुई है। वहीं वित्तीय वर्ष 2021-22,में माह अक्टूबर-2021 तक की तुलना में वित्तीय वर्ष 2022-23 में माह अक्टूबर-2022 तक जीएसटी के शुद्ध राजस्व संग्रहण में कुल वृद्धि 33.02 प्रतिशत हुई है।
भारत सरकार द्वारा जारी आंकडो के अनुसार संपूर्ण दे...